क्राइमछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

अवैध शराब बेच रही महिला गिरफ्तार: जांजगीर कोतवाली पुलिस ने सुकली से पकड़ा, 30 लीटर से अधिक महुआ शराब जब्त कर भेजा जेल

326 पाउच में भरी 30.6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद; एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध नशीले पदार्थों एवं शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जांजगीर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सुकली में दबिश देकर एक महिला को भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने की घेराबंदी

एसपी विजय कुमार पाण्डेय द्वारा थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णत: अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम सुकली में घेराबंदी कर संदेही महिला को हिरासत में लिया।

326 पाउच में भरी 30.6 लीटर शराब बरामद

तलाशी लेने पर महिला के पास मौजूद बोरी से अलग-अलग पॉलीथिन की झिल्लियों में पैक की गई शराब बरामद हुई। कुल 326 नग पाउच (प्रत्येक में 100-100 ml) में भरी 30.6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,060 आंकी गई है। पुलिस ने मौके से पूरी शराब जब्त कर ली।

महिला आरोपी को भेजा गया जेल

गिरफ्तार की गई महिला आरोपी की पहचान मधुलता दरवेश (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम सुकली, जांजगीर के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, महिला आरक्षक रेखा यादव एवं आरक्षक दिलीप सिंह की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button