Chhattisgarhशिक्षा

युवाओं को रोजगार और हुनर का बड़ा तोहफा: सीएम साय ने बांटे नियुक्ति पत्र, 250 करोड़ से बनेगा नेशनल स्किल इंस्टीट्यूट

चिप्स और सीएससी के बीच एमओयू से एक मंच पर आएंगी 1000 से अधिक सेवाएं, नवा रायपुर में 10 एकड़ में खुलेगा आधुनिक प्रशिक्षण संस्थान

🔴 आज की बात News | रायपुर। प्रदेश के युवाओं को रोजगार, तकनीकी दक्षता और आम नागरिकों तक सुगम सरकारी सेवाएं पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार ने बुधवार को तीन बड़े कदम उठाए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में नवनियुक्त उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए चिप्स और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के बीच एमओयू हुआ, जबकि नवा रायपुर में नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए 10 एकड़ जमीन का आवंटन पत्र सौंपा गया।

10029774886165335853295349561

इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने चयनित उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि नवा रायपुर भविष्य की आकांक्षाओं का शहर है और इसके गुणवत्तापूर्ण निर्माण में युवा तकनीकी विशेषज्ञों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि सरकार केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित न रहकर नई औद्योगिक नीति 2024-30 के जरिए निजी क्षेत्र, स्टार्टअप और उद्यमों में पौने दो लाख नए रोजगार तैयार कर रही है।

सेवा सेतु और सीएससी का समन्वय

चिप्स और सीएससी के बीच हुए एमओयू से प्रदेश में नागरिक सेवाओं की आपूर्ति को एकीकृत रूप दिया जा रहा है। अब ‘सेवा सेतु’ की 907 सेवाएं प्रदेश के 28 हजार से अधिक सीएससी केंद्रों से जुड़ेंगी। केंद्र सरकार की 166 सेवाओं को भी जोड़कर एक हजार से अधिक नागरिक सेवाओं को सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इससे ग्रामीणों को जाति, निवास, राशन कार्ड और पेंशन जैसे दस्तावेजों के लिए ब्लॉक या तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

1002977494377849810673470121

250 करोड़ से स्किल इंस्टीट्यूट

युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए नवा रायपुर में लगभग 250 करोड़ रुपए की लागत से नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना होगी। आवंटित 10 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस संस्थान में 20 अलग-अलग ट्रेडों में प्रतिवर्ष लगभग 4 हजार युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पारदर्शी भर्ती पर जोर

10029774976886726470553207193

कार्यक्रम में आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि पारदर्शी चयन प्रणाली से युवाओं का व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है। उन्होंने नवनियुक्त इंजीनियरों से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का आह्वान किया।

इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चिप्स के सीईओ मयंक अग्रवाल, सीएससी के स्टेट हेड जय नारायण पटेल और एनआरडीए सीईओ चंदन कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

10029774913563476154644342883

Related Articles

Back to top button