Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

सेवा संकल्प अभियान: जिला अस्पताल में रक्तदान और देहदान शिविर, दानदाताओं का श्रीफल व प्रशस्ति पत्र से सम्मान

मानवता की मिसाल: गांधी जयंती पर नागरिकों ने लिया देहदान व नेत्रदान का संकल्प; स्वास्थ्य विभाग व भाजपा पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 2 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय जांजगीर में रक्तदान, देहदान एवं नेत्रदान शिविर का प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और देहदान का संकल्प पत्र भरकर समाज सेवा व मानवता की अनूठी मिसाल पेश की।

रक्तदाताओं व संकल्पकर्ताओं का सम्मान

शिविर में पहुंचे रक्तदाताओं और मरणोपरांत देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प लेने वाले नागरिकों को अतिथियों द्वारा श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे आपात स्थिति में किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। वहीं देहदान और नेत्रदान जैसे पुनीत संकल्प समाज में नई चेतना लाने और चिकित्सा क्षेत्र में शोध कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

चिकित्सा टीम की रही अहम भूमिका

इस मानवीय कार्यक्रम के सफल संयोजन एवं संचालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अनीता श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. जागृति तथा डॉ. विष्णु पैगवार सहित जिला अस्पताल की मेडिकल टीम की प्रमुख भूमिका रही। डॉक्टरों ने नागरिकों को नियमित रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों के प्रति भी जागरूक किया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

आयोजन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला महामंत्री श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रदेश किसान प्रवक्ता रवि पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, हितेश यादव, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, सुधीर झाझड़िया, शिवाकांत सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

IMG 20261002 WA0022

Related Articles

Back to top button