क्राइमजाँजगीर -चाँपा

युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सूनेपन का फायदा उठाकर दी थी जान से मारने की धमकी

जांजगीर-चांपा: महिला सुरक्षा को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। थाना बलौदा क्षेत्र के पनोरापारा में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने वाले आरोपी जयप्रकाश यादव (21 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जयप्रकाश यादव ने रात के वक्त सूनेपन का फायदा उठाकर एक युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। उसने युवती के साथ सरेराह गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
पुलिस की त्वरित घेराबंदी
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश को उसके ठिकाने से घेराबंदी कर धर दबोचा।
जुर्म कबूला, भेजा गया रिमांड पर
हिरासत में लेकर की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक मनोहर सिन्हा के साथ सउनि सुनील टैगोर, आरक्षक प्रहलाद निर्मलकर, संतोष रात्रे और महिला आरक्षक चंद्रप्रभा शांतेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button