अक्षय तृतीया पर 24 बटुकों का उपनयन संस्कार आज, अग्रसेन भवन नैला में होगा आयोजन, सुबह 7 बजे से प्रारंभ होंगे कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा, 20 अप्रैल 2026। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच जांजगीर के तत्वावधान में 24 बटुकों का उपनयन संस्कार आज अग्रसेन भवन नैला में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा।
समिति की सक्रिय सदस्य डॉ. मीनाक्षी शर्मा के निवास पर आयोजित अंतिम बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सदस्य पूर्णिमा शर्मा एवं विद्योत्तमा गौरहा ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और पंजीकृत परिजनों से समय पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।
उपनयन संस्कार का विधि-विधान आचार्य पंडित राजकुमार मिश्रा द्वारा संपन्न कराया जाएगा, जबकि प्रमुख यजमान पंडित चंद्रहास मिश्रा एवं निशा मिश्रा होंगे। पंजीकृत परिजन पूजन सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामग्री किट के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।
समिति ने बताया कि मुंडन, नहडोरी, गुरु मंत्र सहित सभी मांगलिक कार्य रजिस्ट्रेशन क्रमांक के अनुसार ही किए जाएंगे। परिजनों से लाल या पीले वस्त्र धारण कर आने का अनुरोध किया गया है।
इन बटुकों का होगा उपनयन संस्कार
विवेक तिवारी, भावेश कुमार पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, शिवांग पाण्डेय, रितुराज चौबे, घनश्याम तिवारी, पुष्कर मिश्रा, शौर्य मिश्रा, प्रांशुल पाण्डेय, अनुराग दुबे, पार्थ पाण्डेय, पीयूष दुबे, रुद्र उपाध्याय, लक्की पाण्डेय, प्रियांशु दुबे, नितिन पाण्डेय, मयंक पाण्डेय, स्वपनिल तिवारी, गौरव तिवारी, प्रखर उपाध्याय, प्रवीण उपाध्याय, पीयूष पाण्डेय, गोपी मिश्रा एवं जीतू शर्मा।
आयोजन को सफल बनाने में बीना शर्मा, नीरा शर्मा, सीता पाण्डेय, जयश्री शर्मा, बीना दुबे, जयंती दुबे, नीलू पाण्डेय, गौता मिश्रा, आशा दुबे, निशा मिश्रा, अलका शर्मा, नीलू शर्मा, अनिता मिश्रा, किरण पाण्डेय, पूर्णिमा शर्मा, किरण शुक्ला, अनुराधा शुक्ला, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, विद्योत्तमा गौरहा, प्राची पाण्डेय, प्रियंवदा पाण्डेय, शालिनी शर्मा, स्मृति गौरहा, नम्रता शर्मा एवं जूही गौरहा सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।




