सोमवती अमावस्या पर मां बमलेश्वरी के दरबार पहुंचे डॉ. चरणदास महंत, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन डोंगरगढ़ में पूजा-अर्चना कर नेता प्रतिपक्ष ने धर्म, सेवा और दान के महत्व पर दिया संदेश।
🔴 Aaj Ki Baat News |
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत ने पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या के अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद डॉ. महंत ने कहा कि पुरुषोत्तम मास का विशेष धार्मिक महत्व है और यह तीन वर्ष में एक बार आता है। इस पवित्र माह में प्रत्येक व्यक्ति को भगवान की भक्ति, पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में अधिक से अधिक समय देना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
मां बमलेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक विपिन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।




