क्राइमजाँजगीर -चाँपा

चांपा: स्क्रैप कॉपर वायर चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

महामाया मोटर्स परिसर से करीब 20 हजार रुपये के स्क्रैप कॉपर वायर चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से करीब 5 किलो कॉपर वायर बरामद किया गया है।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चांपा

महामाया मोटर्स परिसर से स्क्रैप कॉपर वायर चोरी के मामले में चांपा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से करीब 5 किलो कॉपर वायर बरामद किया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, महामाया मोटर्स के प्रबंधक संदीप कुमार अग्रवाल ने 19 जुलाई 2026 को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी। स्टॉक की जांच के दौरान स्क्रैप कॉपर वायर कम मिला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच में तीन युवक बाउंड्री फांदकर परिसर में घुसे और करीब 30 से 35 किलो स्क्रैप कॉपर वायर, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है, लेकर जाते दिखाई दिए।

शिकायत के आधार पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 393/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) एवं 303(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिरजु सूर्यवंशी (28), निवासी हथनेवरा, थाना चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से करीब 5 किलो कॉपर वायर बरामद कर जब्त किया गया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक गोपी सिंह, प्रधान आरक्षक गणेश कौशिक, आरक्षक मुद्रिका दुबे सहित थाना चांपा पुलिस की टीम शामिल रही।

Related Articles

Back to top button