विश्वकर्मा जयंती पर टू-व्हीलर मिस्त्री यूनियन ने लगाया भंडारा, कचहरी चौक में राहगीरों को वितरित किया गया प्रसाद

भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि, यूनियन से जुड़े व्यवसायियों ने निभाई सक्रिय भूमिका
🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर जांजगीर-नैला टू-व्हीलर मिस्त्री यूनियन द्वारा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने विधि-विधान से शिल्प और तकनीक के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और व्यवसाय की सुख-समृद्धि की कामना की।
कचहरी चौक में दिनभर चला प्रसाद वितरण
पूजा-अर्चना के उपरांत कचहरी चौक से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर दिनभर सेवा और सौहार्द का माहौल रहा। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि तकनीकी कौशल और औजारों से आजीविका चलाने वाले कामगारों के लिए विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। इसी भावना के साथ प्रतिवर्ष पूजा के साथ सामाजिक सरोकार के कार्य किए जाते हैं।
स्थानीय ऑटो पार्ट्स व गैरेज संचालकों का रहा सहयोग
भंडारे के सफल आयोजन में संजय ऑटो पार्ट्स, जितेंद्र राठौर (गोलू हाईटेक), प्रकाश ऑटो पार्ट्स, डीके ऑटो पार्ट्स, कमलेश मोटर साइकिल गैरेज, गोपाल ऑटो सेंटर, फागू राम ऑटो सेंटर, सज्जाद खान, कमल खान, जावेद खान, आयुष ब्रदर्स, राजेश लेथ वर्क, संजय ऑटो सेंटर नैला, शंकर ऑटो पार्ट्स, गोयल ऑटो सेंटर, अख्तर ऑटो नैला, शिव सायकल और अर्जुन ऑटो सेंटर का प्रमुख सहयोग रहा।



