जाँजगीर -चाँपा

लायंस स्कूल की छात्रा पूर्वी सोनी बनीं CA, शहर में खुशी की लहर

जांजगीर चांपा। होनहार बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता के नए झंडे गाड़ रही हैं। इसी कड़ी में चांपा की पूर्वी सोनी ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नगर के प्रतिष्ठित लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा और स्वर्णकार समाज के गणमान्य नागरिक पवन कुमार स्वर्णकार की सुपुत्री कुमारी पूर्वी सोनी की इस उपलब्धि से परिवार, समाज और पूरे शहर में गौरव का माहौल है। उनकी इस सफलता पर लायंस स्कूल के चेयरमैन लायन रामप्रपन्न देवांगन ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए हार्दिक बधाई दी है।
कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम
पूर्वी ने अपनी स्कूली शिक्षा (12वीं) लायंस स्कूल से पूरी करने के बाद सीए बनने का लक्ष्य तय किया था। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय एक्सेल एजुकेशन रायपुर और वर्मा कोचिंग के संचालक वीरेंद्र वर्मा के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
सफलता का श्रेय अपनों को
अपनी इस बड़ी उपलब्धि पर पूर्वी सोनी ने कहा कि उनके माता-पिता का अटूट विश्वास, आशीर्वाद और लायंस स्कूल के शिक्षकों की प्रेरणा ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। आज उनकी इस कामयाबी से चांपा नगर का नाम शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर चमका है।

Related Articles

Back to top button