# आज की बात — Full Content Dump > Generated: 2026-10-26 00:57:06 UTC --- ## ‘मन की बात’ 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम: अभनपुर में स्मृति ईरानी के साथ सीएम विष्णु देव साय ने सुनी 139वीं कड़ी - **URL**: https://aajkibaat.com/8533 - **Date**: 2026-10-25 - **Excerpt**: प्रधानमंत्री दे रहे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान; बस्तर ओलंपिक से लेकर ‘5% मॉडल’ तक का किया उल्लेख 🔴 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं सिद्धार्थ शंभू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो … प्रधानमंत्री दे रहे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान; बस्तर ओलंपिक से लेकर '5% मॉडल' तक का किया उल्लेख 🔴 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं सिद्धार्थ शंभू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी का श्रवण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री के आत्मीय जुड़ाव का सशक्त माध्यम बन चुका है। असाधारण प्रयासों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज, पर्यावरण, संस्कृति, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे सामान्य नागरिकों के असाधारण प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं। ऐसे प्रेरक उदाहरण देश के हर नागरिक में राष्ट्र निर्माण के लिए कुछ नया करने का भाव जागृत करते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में विकसित छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका होगी और इसे जनभागीदारी तथा समर्पण के जरिए साकार किया जाएगा। बस्तर ओलंपिक और जल संरक्षण मॉडल का उल्लेख गर्व का विषय मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी के लिए गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, जनजातीय परंपराओं, बस्तर ओलंपिक, बस्तर पंडुम और खेल प्रतिभाओं को प्रमुखता से स्थान दिया है। उन्होंने कोरिया जिले में जल संरक्षण के अभिनव 'पांच प्रतिशत मॉडल' की सराहना की, जिसके तहत किसान अपनी जमीन के 5% हिस्से में तालाब बनाकर वर्षा जल संचय कर रहे हैं। इसके अलावा ऐतिहासिक मल्हार के ताम्रपत्रों और पोषण अभियान से जुड़े 'हर घर मुनगा' जैसे नवाचारों का उल्लेख प्रदेश के मान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करता है। 'वोकल फॉर लोकल' और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 139वीं कड़ी में कार्यक्रम की 12 वर्षों की प्रेरक यात्रा का उल्लेख करते हुए देशवासियों के परिश्रम और समर्पण की सराहना की। उन्होंने त्योहारों के अवसर पर स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को प्राथमिकता देने, 'वोकल फॉर लोकल' अपनाने, आधुनिक अनुसंधान, युवाओं के डीप-टेक स्टार्टअप और अंगदान के महत्व पर जोर दिया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाली ‘रन फॉर यूनिटी’ में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद लक्ष्मी वर्मा, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। --- ## कहीं जंगल में तो कहीं मोमबत्ती की रोशनी में सज रही थी महफिल: पुलिस की दबिश से बिगड़ा जुआरियों का खेल, 6 पहुंचे हवालात - **URL**: https://aajkibaat.com/8527 - **Date**: 2026-10-25 - **Excerpt**: ‘बावन परी’ के चक्कर में दांव पर लगे थे हजारों रुपये; जांजगीर पुलिस की घेराबंदी में धरे गए जांजगीर और कोरबा के खिलाड़ी 🔴 जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के … 'बावन परी' के चक्कर में दांव पर लगे थे हजारों रुपये; जांजगीर पुलिस की घेराबंदी में धरे गए जांजगीर और कोरबा के खिलाड़ी 🔴 जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुलमुला और बलौदा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने काटपत्ती नामक जुआ खेलते हुए कुल 6 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17,520 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और बोरियां जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मुलमुला: मोमबत्ती की रोशनी में चल रहा था दांव, 3 गिरफ्तार पहला मामला थाना मुलमुला क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुलमुला बरछा के पास खुले स्थान पर कुछ लोग मोमबत्ती जलाकर ताश के पत्तों पर पैसों की बाजी लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर भगदड़ मच गई और खुले मैदान का फायदा उठाकर कई जुआरी भाग निकले, लेकिन पुलिस ने 3 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में रामगोपाल धीवर (32), दुष्यंत कश्यप (44) और अमरकांत सिंह (55) शामिल हैं। इनके पास से 7,220 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, बोरी और एक मोमबत्ती बरामद की गई। बलौदा: बुडगहन के जंगल में सज रहा था फड़, कोरबा और जांजगीर के जुआरी धरे गए दूसरी कार्रवाई थाना बलौदा पुलिस और चौकी पंतोरा की संयुक्त टीम द्वारा की गई। बलौदा पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बुडगहन के घने जंगल में जुआरियों की महफिल सजी है, जहां दूर-दराज से आए लोग दांव लगा रहे हैं। पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर 3 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में सत्यप्रकाश पटेल (32) निवासी उतरदा (कोरबा), आनंद कुमार राठौर (29) निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर और इंद्रमणी यादव (36) निवासी उतरदा (कोरबा) शामिल हैं। इनके फड़ और पास से कुल 10,300 रुपये नगद, ताश की पत्तियां व बोरा फट्टी जब्त की गई। --- ## पामगढ़ में खौफनाक डबल मर्डर का खुलासा: 10 लाख का कर्ज न चुकाना पड़े इसलिए शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार - **URL**: https://aajkibaat.com/8523 - **Date**: 2026-10-25 - **Excerpt**: ट्रेडिंग में डूबे थे पैसे, चेक बाउंस होने पर रची साजिश; पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता में किया मामले का खुलासा 🔴 जांजगीर-चांपा। पामगढ़ क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले अंधे दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने रविवार को … ट्रेडिंग में डूबे थे पैसे, चेक बाउंस होने पर रची साजिश; पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता में किया मामले का खुलासा 🔴 जांजगीर-चांपा। पामगढ़ क्षेत्र में सनसनी फैलाने वाले अंधे दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में इस अंधे कत्ल का विधिवत खुलासा किया। एसपी ने बताया कि उधारी के 10 लाख रुपये वापस न करने पड़े, इसी नीयत से आरोपी ने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर शराब में सुहागा (जहर) मिलाकर दोनों व्यक्तियों को पिला दिया था। गंभीर हालत में इलाज के दौरान बिलासपुर के अस्पतालों में दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खाली बोतल और सुहागा की पुड़िया बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। शराब पीने के बाद बिगड़ी थी हालत घटना 23 अक्टूबर की रात की है। ग्राम पनगांव निवासी जोहित खरे और नेवराबंद निवासी रामखिलावन जांगड़े कुटराबोड़ हेलीपैड के पास स्थित चखना दुकान के पास गए थे। वहां से लौटने के बाद अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। गंभीर स्थिति को देखते हुए जोहित खरे को अपोलो अस्पताल और रामखिलावन जांगड़े को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां 24 अक्टूबर को उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। पीएम रिपोर्ट में जहर खुरानी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सघन जांच शुरू की। उधारी के 10 लाख रुपये और चेक बाउंस बना हत्या की वजह मृतक जोहित खरे की बेटी मनीषा खरे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच में सामने आया कि आरोपी राजा उर्फ कमलनाथ खरे (निवासी पनगांव) ने जोहित खरे से घरेलू खर्च के नाम पर करीब 4 महीने पहले 10 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके एवज में आरोपी द्वारा दिए गए 5.50 लाख और 6 लाख रुपये के चेक बैंक में बाउंस हो गए थे। जब जोहित खरे ने 23 अक्टूबर को फोन कर अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने शाम को मिलने की बात कहकर उन्हें कुटराबोड़ हेलीपैड के पास बुला लिया। ट्रेडिंग में डूबे थे पैसे, रची खूनी साजिश: आरोपी राजा खरे एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी राजा खरे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि शेयर ट्रेडिंग में उसे भारी नुकसान हुआ था और वह कर्ज चुकाने की स्थिति में नहीं था। लगातार तकादे से परेशान होकर उसने जोहित खरे को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। उसने पहले एक युवक से शराब खरीदवाई और जैसे ही जोहित खरे व रामखिलावन जांगड़े स्कूटी से पहुंचे, उसने जेब से सुहागा निकालकर शराब में मिला दिया और उन्हें पीने को दे दिया। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ते देख आरोपी मौके से फरार हो गया था। --- ## चक्रवाती तूफान का असर, प्रशासन अलर्ट! 27-29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, महानदी-हसदेव क्षेत्र पर खास नजर - **URL**: https://aajkibaat.com/8520 - **Date**: 2026-10-25 - **Excerpt**: कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक; तटीय इलाकों में मुनादी कराने और 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश 🔴 जांजगीर-चांपा। मौसम विभाग द्वारा चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 27 से 29 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में संभावित भारी बारिश की चेतावनी जारी होने के बाद जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर … कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक; तटीय इलाकों में मुनादी कराने और 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश 🔴 जांजगीर-चांपा। मौसम विभाग द्वारा चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 27 से 29 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में संभावित भारी बारिश की चेतावनी जारी होने के बाद जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। तटीय और निचले इलाकों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश बैठक में शिवरीनारायण सहित महानदी एवं हसदेव नदी के आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि नदी किनारे बसे गांवों और निचले क्षेत्रों में मुनादी कराकर स्थानीय नागरिकों को समय रहते सतर्क किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। इसके साथ ही नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों को जलभराव से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया है। बांधों की स्थिति पर नजर और आपदा राहत बल को तैयार रहने का आदेश समीक्षा के दौरान गंगरेल एवं बांगो बांध से पानी छोड़े जाने की संभावना को देखते हुए संबंधित जल संसाधन और राजस्व विभागों को समय पर सूचना साझा करने और परस्पर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिला एवं तहसील स्तर पर स्थापित आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्षों को 24 घंटे सक्रिय रहने को कहा गया है। साथ ही जिला आपदा राहत बल (DDRF) को अलर्ट पर रखते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के साथ सतत समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें, अफवाहों से बचें और नदी-नालों व जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों से उचित दूरी बनाकर आवश्यक सावधानियां बरतें। बैठक में अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। --- ## शिक्षा के साथ डिजिटल सुरक्षा भी जरूरी: ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में छात्रों को सिखाए सुरक्षित इंटरनेट के नियम - **URL**: https://aajkibaat.com/8518 - **Date**: 2026-10-24 - **Excerpt**: फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन गेमिंग के खतरों से रहें सावधान; संचालक आलोक अग्रवाल ने समाज को भी जागरूक करने का किया आह्वान 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी में विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराने … फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन गेमिंग के खतरों से रहें सावधान; संचालक आलोक अग्रवाल ने समाज को भी जागरूक करने का किया आह्वान 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी में विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराने के उद्देश्य से विशेष साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन में जिले भर के शिक्षण संस्थानों में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल ठगी से सुरक्षित रखना है। इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी से करें:  भास्कर शर्मा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला साइबर सेल प्रभारी टीआई भास्कर शर्मा ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया और डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही साइबर ठगी, फर्जी कॉल, फिशिंग, सोशल मीडिया हैकिंग और ओटीपी फ्रॉड जैसे खतरे भी बढ़े हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी अज्ञात व्यक्ति से पासवर्ड, बैंक विवरण या निजी जानकारी साझा न करने की सख्त सलाह दी। साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं, तुरंत दर्ज कराएं शिकायत टीआई भास्कर शर्मा ने बताया कि मजबूत पासवर्ड रखना और खातों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करना सुरक्षा की पहली सीढ़ी है। यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो उसे घबराने के बजाय तत्काल अपने बैंक को सूचित करना चाहिए और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी शंकाएं रखीं, जिनका मौके पर ही सरल समाधान किया गया। स्वयं जागरूक बनकर परिवार और समाज को भी सतर्क करें: आलोक अग्रवाल संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा की समझ होना अनिवार्य है। विद्यार्थियों को तकनीक का हमेशा सकारात्मक और सुरक्षित उपयोग करना चाहिए तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहकर अपने परिवार और समाज को भी जागरूक बनाएं। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की रही सक्रिय सहभागिता जागरूकता सत्र का संचालन स्कूल की साइबर नोडल ऑफिसर एवं प्रभारी उप-प्राचार्या नीलम सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के संचालक डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल, प्राचार्या सोनाली सिंह तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक रोहित कहरा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। --- ## छत्तीसगढ़ के 26 वें स्थापना दिवस पर दिखेगी विकास और लोक संस्कृति की झलक: सारंग हेलीकॉप्टर और बॉलीवुड गायकों से सजेगा राज्योत्सव - **URL**: https://aajkibaat.com/8516 - **Date**: 2026-10-24 - **Excerpt**: विभागीय प्रदर्शनियों में दिखेगा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन; 3 नवंबर को 40 राज्य स्तरीय पुरस्कारों के वितरण के साथ होगा समापन 🔴 आज की बात News | रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नवा रायपुर स्थित तूता मेला मैदान में 1 से 3 नवंबर तक भव्य राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया … विभागीय प्रदर्शनियों में दिखेगा विकसित छत्तीसगढ़ का विजन; 3 नवंबर को 40 राज्य स्तरीय पुरस्कारों के वितरण के साथ होगा समापन 🔴 आज की बात News | रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नवा रायपुर स्थित तूता मेला मैदान में 1 से 3 नवंबर तक भव्य राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस गरिमामय समारोह में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों और आधुनिक विकास की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। इस बार राज्योत्सव की मुख्य थीम ‘सशक्त नारी-युवा उड़ान’ निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। सशक्त नारी-युवा उड़ान थीम पर केंद्रित होंगी प्रदर्शनियां राज्योत्सव परिसर में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा विशाल प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इनमें ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत और अंजोर छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र में रखकर प्रदेश के अधोसंरचना विस्तार, निवेश के अवसरों और जनकल्याणकारी नीतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तीकरण और युवाओं के भविष्य संवारने वाली योजनाओं को प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा। सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्यकिरण टीम का एयर शो होगा मुख्य आकर्षण नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टरों द्वारा हैरतअंगेज हवाई करतब पेश किए जाएंगे। सूर्यकिरण टीम के 9 विमान करीब 40 मिनट तक आसमान में फॉर्मेशन फ्लाइंग और साहसिक एयरोबेटिक स्टंट्स का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के साथ उच्चस्तरीय समन्वय बैठक कर व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की है। बॉलीवुड और स्थानीय कलाकारों की सजेगी महफिल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका पलक मुच्छाल, स्वस्ति मेहुल और अभिजीत भट्टाचार्य की प्रस्तुतियां प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही राज्य के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक गाथाओं, नृत्यों और संगीत की सतरंगी छटा बिखेरेंगे। दर्शकों की सुविधा के लिए मुख्य मंच के सामने विशाल वाटरप्रूफ डोम बनाए जा रहे हैं और पूरे परिसर में 60 बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। 40 हजार वाहनों की पार्किंग, 20 बेड का आईसीयू अस्पताल व 300 शौचालय आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले लाखों दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। मैदान के आसपास 40 हजार वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है तथा 6 अलग-अलग पहुंच मार्गों का निर्धारण किया गया है। स्वास्थ्य और आपातकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मौके पर 20 बेड का सर्वसुविधायुक्त अस्थाई अस्पताल, आईसीयू, 25 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रहेंगी। दर्शकों की सुविधा के लिए 300 अस्थायी शौचालयों का भी निर्माण कराया गया है। 3 नवंबर को 40 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान तीन दिवसीय राज्योत्सव के अंतिम दिन 3 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह का गरिमामय आयोजन होगा। इसमें विभिन्न विधाओं, समाजसेवा, कला, साहित्य और खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाली राज्य की 40 प्रमुख हस्तियों को राज्य स्तरीय अलंकरण एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। --- ## गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, तय समय में पूरे हों सड़क और पुल निर्माण: कलेक्टर जन्मेजय महोबे - **URL**: https://aajkibaat.com/8514 - **Date**: 2026-10-24 - **Excerpt**: गोधना-कुकदा सीसी रोड और कुकदा-रिंगनी पुल का किया औचक निरीक्षण; मौके पर कराई चौड़ाई-मोटाई की माप 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शनिवार को मैदानी स्तर पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोधना से कुकदा तक … गोधना-कुकदा सीसी रोड और कुकदा-रिंगनी पुल का किया औचक निरीक्षण; मौके पर कराई चौड़ाई-मोटाई की माप 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने शनिवार को मैदानी स्तर पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोधना से कुकदा तक और मेन रोड राहौद से बालक छात्रावास तक निर्माणाधीन सीसी सड़क का जायजा लिया। इसके साथ ही कुकदा-रिंगनी मार्ग पर बन रहे महत्वपूर्ण पुल के निर्माण कार्य की प्रगति की भी बारीकी से समीक्षा की। मौके पर फीता लगवाकर जांची गई तकनीकी गुणवत्ता निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की पारदर्शिता और मजबूती जांचने के लिए मौके पर ही सीसी रोड की मोटाई और चौड़ाई की माप कराई। उन्होंने निर्माण एजेंसी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में स्वीकृत तकनीकी मापदंडों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही पर सख्त हिदायत, ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने पर जोर समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क के साथ समुचित जल निकासी (ड्रेनेज सिस्टम) विकसित करने के निर्देश दिए गए, ताकि बारिश के दिनों में सड़क पर जलभराव की समस्या न बने और आवागमन सुचारू रूप से जारी रहे। कुकदा-रिंगनी पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश सड़क के बाद कुकदा-रिंगनी पुल निर्माण का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्माण कार्य में गति लाने और इसे तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने को कहा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क व पुल निर्माण कार्यों की सतत निगरानी रखी जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र ही सुरक्षित, टिकाऊ और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। --- ## सुशासन और पारदर्शिता से हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय - **URL**: https://aajkibaat.com/8509 - **Date**: 2026-10-24 - **Excerpt**: शिक्षा, कृषि व सेवा में कोलता समाज की विशिष्ट पहचान; आवास और महतारी वंदन से संवर रहा प्रदेश का भविष्य 🔴 आज की बात News | रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर में आयोजित बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन समारोह में … शिक्षा, कृषि व सेवा में कोलता समाज की विशिष्ट पहचान; आवास और महतारी वंदन से संवर रहा प्रदेश का भविष्य 🔴 आज की बात News | रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर में आयोजित बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के समग्र विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 50 लाख रुपये की लागत से बने सर्वमंगल भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 50 लाख रुपये की लागत से भव्य डोम निर्माण कराने की महत्वपूर्ण घोषणा की। वादे धरातल पर हो रहे साकार: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में गढ़फुलझर के विकास के लिए जो वादे किए गए थे, वे अब धरातल पर मूर्त रूप ले रहे हैं। सर्वमंगल भवन के बनने से सामाजिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त 48 लाख रुपये की लागत से मानसरोवर तालाब का सौंदर्यीकरण और करीब 3.50 करोड़ रुपये की लागत से पौने दो किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। कोलता समाज मेहनतकश और सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पित: विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने कोलता समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज अपनी प्रगतिशील सोच, मेहनत और अनुशासन के लिए जाना जाता है। कृषि, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में समाज के लोगों ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में यह समाज सदैव अग्रणी रहा है और अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित: मुख्यमंत्री साय राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप शासन के संकल्पों को पूरी निष्ठा से पूरा किया जा रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1,600 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों का निर्माण हो रहा है, जिसमें विशेष पिछड़ी जनजातियों को प्राथमिकता दी जा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत माताओं-बहनों को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। तकनीक और डिजिटल सेवाओं से प्रशासनिक कार्यप्रणाली सुगम प्रशासनिक सुधारों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए तकनीक का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के जरिए नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से 36 विभागों की लगभग 700 शासकीय सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आम जनता को सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली है। डबल इंजन सरकार में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता: धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संबलपुर सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बसना अंचल सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों और मेहनतकश वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। वहीं महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी और बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित कर क्षेत्र के निरंतर विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की बात कही। --- ## मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: चांपा से 277 श्रद्धालुओं का जत्था पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर के लिए रवाना - **URL**: https://aajkibaat.com/8504 - **Date**: 2026-10-24 - **Excerpt**: जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी व अपर कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी; भोजन, आवास और चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत जिले के 277 तीर्थयात्रियों के दल को चांपा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा पुरी, … जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी व अपर कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी; भोजन, आवास और चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत जिले के 277 तीर्थयात्रियों के दल को चांपा रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर की यात्रा के लिए रवाना किया गया। यह चार दिवसीय धार्मिक यात्रा 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है, जिसके तहत श्रद्धालुओं को शासन की ओर से पूरी तरह निःशुल्क तीर्थ दर्शन कराया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना चांपा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर, जिला पंचायत सदस्य राज कुमार साहू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, इंजी. रवि पांडेय और अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उपस्थित अतिथियों ने सभी तीर्थयात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनकी मंगलमय एवं सुखद यात्रा की कामना की। बुजुर्गों और जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही योजना इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना राज्य के वरिष्ठ नागरिकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। इस योजना के माध्यम से बुजुर्ग श्रद्धालुओं को जीवन के इस पड़ाव में देश के प्रमुख धामों और पावन तीर्थस्थलों के सुगम दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है। दर्शन के साथ भोजन, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता प्रबंध चार दिवसीय यात्रा के दौरान तीर्थयात्री जगन्नाथ पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वे कोणार्क स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर और राजधानी भुवनेश्वर के प्रमुख धार्मिक व पौराणिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुद्ध भोजन, ठहरने के लिए उत्तम आवास, सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री के प्रति व्यक्त किया आभार तीर्थ यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने भावुक होते हुए कहा कि कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते अपने खर्च पर पुरी जाकर जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन करना उनके लिए बेहद कठिन था। इस जनकल्याणकारी योजना के जरिए उनका वर्षों पुराना सपना अब साकार हो रहा है। --- ## शरद पूर्णिमा पर बरसेगा अमृत: 25 अक्टूबर की रात रखा जाएगा खीर, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और तिथि का भ्रम - **URL**: https://aajkibaat.com/8501 - **Date**: 2026-10-24 - **Excerpt**: 16 कलाओं से युक्त चंद्रमा की चांदनी में खीर रखने से दूर होंगे रोग; उदयातिथि के अनुसार 26 अक्टूबर को होगा स्नान-दान 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सनातन परंपरा में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को वर्ष की सबसे पावन व चमत्कारी रातों में गिना जाता है। शास्त्रों में इसे शरद … 16 कलाओं से युक्त चंद्रमा की चांदनी में खीर रखने से दूर होंगे रोग; उदयातिथि के अनुसार 26 अक्टूबर को होगा स्नान-दान 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सनातन परंपरा में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को वर्ष की सबसे पावन व चमत्कारी रातों में गिना जाता है। शास्त्रों में इसे शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा तथा रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस पावन निशा पर चंद्रदेव अपनी समस्त 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर पृथ्वी पर अमृत की वर्षा करते हैं। इस दिन खुले आकाश के नीचे खीर रखने और माता लक्ष्मी व भगवान श्रीकृष्ण की विशेष आराधना करने का विधान है। तिथि को लेकर संशय दूर, 25 अक्टूबर की रात मनेगा पर्व पंचांग गणना के अनुसार पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर को सुबह 11:55 बजे से प्रारंभ होगी और इसका समापन 26 अक्टूबर को सुबह 9:41 बजे होगा। शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा की मुख्य पूजा, चंद्र दर्शन और चांदनी में खीर रखने का विधान निशीथ काल यानी मध्यरात्रि में किया जाता है। चूंकि 25 अक्टूबर की रात ही चंद्रमा पूर्ण कलाओं के साथ उदित रहेगा, इसलिए मुख्य पर्व 25 अक्टूबर की रात को ही मनाया जाएगा। वहीं उदयातिथि के अनुसार पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य का कार्य 26 अक्टूबर की सुबह संपन्न होगा। औषधीय गुणों से भरपूर चांदनी, खीर रखने का वैज्ञानिक व धार्मिक महत्व धार्मिक व आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा की शीतल चांदनी में स्वास्थ्यवर्धक व औषधीय गुण विद्यमान होते हैं। गाय के दूध और चावल से तैयार खीर को मिट्टी या कांच के बर्तन में रखकर महीन कपड़े अथवा जाली से ढंक दिया जाता है, जिससे चंद्रमा की किरणें सीधे उस पर पड़ें। सुबह इस अमृत तुल्य खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करने से पित्त दोष शांत होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और पूरे वर्ष उत्तम स्वास्थ्य बना रहता है। कोजागरी पूजा में मां लक्ष्मी का आह्वान शास्त्रों के अनुसार इस रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं और 'को जागर्ति' यानी कौन जाग रहा है का उद्घोष करती हैं। रात्रि में जागरण कर माता लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन और श्रीसूक्त का पाठ करने से घर में स्थाई सुख-समृद्धि का वास होता है। इस वर्ष कोजागरी पूजा का निशित मुहूर्त रात 11:40 बजे से देर रात 12:31 बजे तक रहेगा। चंद्र दर्शन और खीर रखने का शुभ मुहूर्त 25 अक्टूबर को शाम 5:40 बजे के बाद चंद्रोदय होगा। खुले आकाश के नीचे खीर रखने के लिए रात 8:30 बजे से मध्यरात्रि 11:30 बजे तक का समय सर्वाधिक शुभ माना गया है। श्रद्धालु इस निश्चित समयावधि में पूजन कर अमृत वर्षा का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। --- ## आईटीआई छात्रों को अब घर बैठे मिलेंगी ऑनलाइन सेवाएं: सेवा सेतु पोर्टल को लेकर चार संस्थानों में दी गई ट्रेनिंग - **URL**: https://aajkibaat.com/8499 - **Date**: 2026-10-23 - **Excerpt**: अंकसूची और ट्रांसफर सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की मिली जानकारी; चिप्स विभाग ने सिखाए पोर्टल के उपयोग 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से आम नागरिकों तक सुलभ और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में … अंकसूची और ट्रांसफर सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की मिली जानकारी; चिप्स विभाग ने सिखाए पोर्टल के उपयोग 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शासकीय सेवाओं को डिजिटल माध्यम से आम नागरिकों तक सुलभ और पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के चार प्रमुख औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों सारागांव, बम्हनीडीह, पामगढ़ और अकलतरा में सेवा सेतु पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। ई-गवर्नेंस विभाग ने दी ऑनलाइन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रशिक्षण सत्र के दौरान ई-गवर्नेंस (चिप्स) जांजगीर-चांपा की टीम ने आईटीआई के प्राचार्यों, प्रशिक्षण अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं को पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान आईटीआई जनशक्ति ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) और जनशक्ति आईटीआई अंकसूची जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। दस्तावेजों के सत्यापन और पोर्टल उपयोग के सिखाए गुर ई-जिला प्रबंधक सुनील कुमार साहू ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संस्थानों के स्टाफ और विद्यार्थियों को डिजिटल व्यवस्था के प्रति दक्ष बनाना है। प्रशिक्षण में आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने, आवेदन की स्थिति ट्रैक करने और पोर्टल के सुचारु उपयोग की बारीकियों को समझाया गया, ताकि तकनीकी गलतियों से बचा जा सके। दफ्तरों के चक्करों से मिलेगी मुक्ति, पारदर्शी होगी व्यवस्था प्रशासन का मानना है कि सेवा सेतु पोर्टल से जुड़ने के बाद विद्यार्थियों को प्रमाण पत्रों और अंकसूचियों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और पूरी व्यवस्था पारदर्शी बनेगी। भविष्य में भी नागरिकों और विद्यार्थियों की शासकीय सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। --- ## पकरिया में 25 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की रसधार: श्रीमद्भागवत कथा व वार्षिक श्राद्ध का भव्य आयोजन - **URL**: https://aajkibaat.com/8497 - **Date**: 2026-10-23 - **Excerpt**: डॉ. पं. पवन कुमार चतुर्वेदी कराएंगे कथा रसपान; 3 नवंबर को ब्राह्मण भोज के साथ होगा समापन 🔴 आज की बात News | पकरिया (खरौद)। ग्राम पकरिया में स्व. सुदर्शन प्रसाद थवाईत, स्व. देव (ननकी) थवाईत तथा स्व. राजेश कुमार थवाईत की पावन स्मृति में भव्य श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम का … डॉ. पं. पवन कुमार चतुर्वेदी कराएंगे कथा रसपान; 3 नवंबर को ब्राह्मण भोज के साथ होगा समापन 🔴 आज की बात News | पकरिया (खरौद)। ग्राम पकरिया में स्व. सुदर्शन प्रसाद थवाईत, स्व. देव (ननकी) थवाईत तथा स्व. राजेश कुमार थवाईत की पावन स्मृति में भव्य श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर आयोजक परिवार और ग्रामीणों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। डॉ. पवन कुमार चतुर्वेदी के श्रीमुख से बहेगी ज्ञान गंगा धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ 25 अक्टूबर 2026, रविवार को कलश यात्रा और वेदी पूजन के साथ होगा। कथा व्यास के रूप में खोखरा वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक डॉ. पंडित पवन कुमार चतुर्वेदी अपने ओजस्वी वचनों से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक आयोजक परिवार के निवास स्थान पर संपन्न होगा। मनमोहक धार्मिक प्रसंगों से जीवंत होगी भागवत महिमा सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन में कथावाचक द्वारा श्री शुकदेव जन्म, परीक्षित संवाद, श्री कपिल अवतार, शिव-सती चरित्र, ध्रुव चरित्र और प्रह्लाद भक्ति प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। इसके साथ ही श्री कृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र जैसे दिव्य प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी, जिसे लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। 3 नवंबर को वार्षिक श्राद्ध और ब्राह्मण भोज के साथ विश्राम धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति 3 नवंबर 2026, मंगलवार को होगी। इस दिन वार्षिक श्राद्ध तर्पण, हवन सहस्त्रधारा, ब्राह्मण भोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। थवाईत परिवार ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से कथा स्थल पर सपरिवार उपस्थित होकर अमृतमयी कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आग्रह किया है। --- ## डोंगाकोहरौद में 27 अक्टूबर से गूंजेगी राम नाम की गूंज: 9 दिनों तक बहेगी भक्ति की बयार, अखंड नवधा रामायण की तैयारियां पूरी - **URL**: https://aajkibaat.com/8495 - **Date**: 2026-10-23 - **Excerpt**: 26 को निकलेगी भव्य कलश यात्रा; दूर-दराज से पहुंचेंगी मानस मंडलियां, 5 नवंबर को हवन व ब्राह्मण भोज के साथ समापन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विकासखंड के समीपस्थ ग्राम डोंगाकोहरौद में आगामी 27 अक्टूबर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन नाम की गूंज सुनाई देगी। गांव में भव्य एवं … 26 को निकलेगी भव्य कलश यात्रा; दूर-दराज से पहुंचेंगी मानस मंडलियां, 5 नवंबर को हवन व ब्राह्मण भोज के साथ समापन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विकासखंड के समीपस्थ ग्राम डोंगाकोहरौद में आगामी 27 अक्टूबर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन नाम की गूंज सुनाई देगी। गांव में भव्य एवं अखंड नवधा रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बन चुका है और समस्त ग्रामवासी व हिंदू समाज इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। 26 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ धार्मिक कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ 26 अक्टूबर को विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। गांव की महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों में सिर पर मंगल कलश धारण कर गाजे-बाजे के साथ गांव का भ्रमण करेंगी। इसके उपरांत 27 अक्टूबर की प्रातः काल से अखंड नवधा रामायण पाठ की शुरुआत होगी। सचिवालय परिसर में 9 दिनों तक चौपाइयों का निरंतर गायन गांव के सचिवालय परिसर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 27 अक्टूबर से 4 नवंबर तक निरंतर रामचरितमानस की चौपाइयों और दोहों का गायन चलेगा। इसमें जांजगीर-चांपा जिले सहित अन्य जिलों की प्रतिष्ठित मानस मंडलियां शामिल होंगी, जिन्हें समिति द्वारा आमंत्रित किया गया है। मंडलियों द्वारा मानस के प्रसंगों पर आधारित सुमधुर गायन और सारगर्भित प्रवचन प्रस्तुत किए जाएंगे। आवास, भंडारा और मंडलियों के लिए यात्रा व्यय की व्यवस्था आयोजन समिति ने बाहर से पधारने वाली सभी मानस मंडलियों के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। मंडलियों को दूरी के अनुसार यात्रा व्यय दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके ठहरने के लिए सर्वसुविधायुक्त आवास और प्रतिदिन भोजन के लिए विशाल भंडारे का प्रबंध किया गया है, जिसमें ग्रामवासी पूरी श्रद्धा के साथ सहयोग दे रहे हैं। 5 नवंबर को हवन सहस्त्रधारा और ब्राह्मण भोज से पूर्णाहुति लगातार नौ दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ का विश्राम 4 नवंबर को होगा। इसके बाद 5 नवंबर को विधि-विधान से हवन, सहस्त्रधारा और ब्राह्मण भोजन के साथ इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन होगा। आयोजन समिति ने अंचल के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। --- ## अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर जांजगीर में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च, केंद्र सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग - **URL**: https://aajkibaat.com/8493 - **Date**: 2026-10-23 - **Excerpt**: विधायक ब्यास कश्यप सहित वरिष्ठ कांग्रेसी रहे उपस्थित; राष्ट्रपति और केंद्र के नाम सौंपा संदेश 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जिला मुख्यालय जांजगीर में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। सुश्री … विधायक ब्यास कश्यप सहित वरिष्ठ कांग्रेसी रहे उपस्थित; राष्ट्रपति और केंद्र के नाम सौंपा संदेश 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जिला मुख्यालय जांजगीर में महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। सुश्री मनोरमा पाटेकर के संयोजन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान शहीद स्मारक से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक भव्य कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च के समापन पर कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय के लिए आवाज बुलंद की। सीबीआई जांच पूरी होने तक संवैधानिक पद पर रोक की मांग महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार और महामहिम राष्ट्रपति से मांग की कि जब तक इस संवेदनशील मामले में सीबीआई की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल की नियुक्ति पर पुनर्विचार किया जाए। नेताओं ने कहा कि जब तक जांच से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष पुष्टि नहीं होती, तब तक उन्हें संवैधानिक पद पर बनाए रखने के फैसले को स्थगित करने के लिए आवश्यक संवैधानिक कदम उठाए जाने चाहिए। कानून से ऊपर कोई नहीं, मिले पारदर्शी न्याय प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक ब्यास कश्यप और वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि देश की हर बेटी की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा प्रश्न है। जब किसी गंभीर मामले में प्रभावशाली व्यक्तियों की कथित भूमिका पर सवाल उठते हैं, तो जांच एजेंसियों की जिम्मेदारी है कि वे बिना किसी राजनीतिक दबाव के सच सामने लाएं। पद या प्रभाव के आधार पर किसी को विशेष संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। सच्चाई सामने आने तक जारी रहेगा संघर्ष महिला कांग्रेस ने संकल्प व्यक्त किया कि मामले की पारदर्शी, समयबद्ध और निष्पक्ष जांच तथा कथित वीआईपी की पहचान स्पष्ट होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान विधायक ब्यास कश्यप, रमेश पैगवार, विवेक सिंह सिसोदिया, रफीक सिद्दीकी, राइस किंग खूंटे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास राठौर, पार्षद प्रिंस शर्मा, रेखा सोनवान, रक्षा धीरज सिंह बैस, जगदीश्वरी सूर्यवंशी, अरमान खान, रजनी सूर्यवंशी, सत्यभामा टंडन, मुन्नी रात्रे, चंपा प्रधान, शशिकांता हंसेलिया, परमेश्वर निर्मले, नर्मदा सूर्यवंशी, युवा कांग्रेस नेता आकाश तिवारी, संस्कार राठौर, चंद्रप्रकाश ओग्रे भाकू, दुष्यंत यादव, अमन और सावन पाटेकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। --- ## मुरिया दरबार में भावुक हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु: बोलीं- मैं भी मांझी की बेटी हूं, आदिवासी परंपराएं सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण - **URL**: https://aajkibaat.com/8490 - **Date**: 2026-10-23 - **Excerpt**: ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में शामिल हुईं महामहिम; नक्सलवाद के खिलाफ एकजुटता और विकास के साथ संस्कृति बचाने का दिया संदेश 🔴 आज की बात News | जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित पारंपरिक मुरिया दरबार को संबोधित करते हुए आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, सामूहिकता और परंपरागत न्याय प्रणाली … ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में शामिल हुईं महामहिम; नक्सलवाद के खिलाफ एकजुटता और विकास के साथ संस्कृति बचाने का दिया संदेश 🔴 आज की बात News | जगदलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित पारंपरिक मुरिया दरबार को संबोधित करते हुए आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, सामूहिकता और परंपरागत न्याय प्रणाली की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि समय के साथ शासन व्यवस्थाएं और नीतियां बदलती रहीं, लेकिन आदिवासी समाज ने अपने अलिखित संविधान और परंपराओं को पीढ़ियों से जीवंत रखा है, जो सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है। मैं भी मांझी की बेटी हूं, अपनी जड़ों से गहरा जुड़ाव मुरिया दरबार में पारंपरिक प्रमुखों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वे भी इसी समाज और संस्कृति से आती हैं। उनके दादाजी, पिताजी और भाई भी मांझी रहे हैं। वे स्वयं एक मांझी यानी गांव के मुखिया की बेटी हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य भले आज साथ न हों, लेकिन समाज की परंपराओं, संस्कृति और जीवन मूल्यों के प्रति उनका भावनात्मक जुड़ाव आज भी अटूट है। पारंपरिक न्याय प्रणाली से सीखे समाज, आपसी सहमति से सुलझाएं विवाद राष्ट्रपति ने कहा कि आदिवासी समाज में मांझी, पीड़ परगना और देश परगना के जरिए विवादों को सुलझाने की समृद्ध परंपरा रही है, जहां मिल-बैठकर सर्वसम्मति से निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने आधुनिक न्यायिक व्यवस्था में अदालती मुकदमों में लगने वाले लंबे समय और खर्च का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां तक संभव और कानूनसम्मत हो, समाज के लोग आपसी संवाद और पारंपरिक व्यवस्था के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालें। नक्सलवाद के खिलाफ एकजुटता का आह्वान, बहकावे में न आने की सलाह नक्सलवाद की चुनौती पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि बाहरी ताकतों के बहकावे में आने के बजाय समाज को अपने भविष्य के फैसले स्वयं लेने चाहिए। यदि कोई समाज में अशांति फैलाने का प्रयास करता है, तो एकजुट होकर उसका मुकाबला करें। संगठित समाज को कोई भी बुरी ताकत कमजोर नहीं कर सकती। शिक्षा और आधुनिक विकास अपनाएं, पर सांस्कृतिक पहचान न खोएं राष्ट्रपति मुर्मु ने बच्चों की उच्च शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विकास और सांस्कृतिक संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। आधुनिक शिक्षा और नई सोच को अपनाते हुए अपनी सांस्कृतिक पहचान, भाषा और रीति-रिवाजों को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पारंपरिक काष्ठ कलाकृति स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की गई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे सहित बस्तर दशहरा समिति के सदस्य, मांझी-चालकी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। --- ## युवक की हत्या के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर - **URL**: https://aajkibaat.com/8484 - **Date**: 2026-10-23 - **Excerpt**: ₹2,000 की उधारी के विवाद में की थी बेरहमी से मारपीट, इलाज के दौरान हुई थी पीड़ित की मौत 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र में उधारी के महज दो हजार रुपये को लेकर हुए खूनी विवाद और युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। … ₹2,000 की उधारी के विवाद में की थी बेरहमी से मारपीट, इलाज के दौरान हुई थी पीड़ित की मौत 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र में उधारी के महज दो हजार रुपये को लेकर हुए खूनी विवाद और युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे दो आरोपी सगे भाइयों को पामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। उधारी की रकम मांगने पर हुआ था विवाद यह पूरा मामला 29 अगस्त 2026 की दोपहर का है, जब उधारी की रकम मांगने की बात पर आरोपियों ने रमेश टंडन और उनके पुत्र शिवा उर्फ भोलेशंकर टंडन के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। इस प्राणघातक हमले में शिवा के सिर, पीठ, कमर और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उसे नाजुक हालत में रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान तोड़ा दम, दर्ज हुआ हत्या का केस अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए घायल शिवा ने 30 अगस्त को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस ने मामले में हत्या संबंधी धारा 103(1) बीएनएस जोड़ते हुए जांच का दायरा तेज कर दिया। प्रकरण के मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू कुर्रे को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि उसके दो अन्य साथी घटना के बाद से फरार थे। दो महीने बाद शिकंजे में आए फरार आरोपी पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी ओमीश कुर्रे उर्फ सोनू (21 वर्ष) और मन कुर्रे (19 वर्ष) दोनों निवासी पामगढ़ को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। --- ## राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं जगदलपुर, माँ दंतेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना - **URL**: https://aajkibaat.com/8482 - **Date**: 2026-10-23 - **Excerpt**: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- राष्ट्रपति के आगमन से बस्तर की संस्कृति को मिला राष्ट्रीय सम्मान 🔴 आज की बात News | जगदलपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान शुक्रवार को जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर देशवासियों की … मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- राष्ट्रपति के आगमन से बस्तर की संस्कृति को मिला राष्ट्रीय सम्मान 🔴 आज की बात News | जगदलपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान शुक्रवार को जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी के दर्शन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर पहुंचने पर राष्ट्रपति का बस्तर की समृद्ध और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी टेका माथा इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। दोनों शीर्ष नेताओं ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। पूरे पूजा अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रशासनिक और धार्मिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बस्तर की आस्था और संस्कृति का वैश्विक सम्मान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि माँ दंतेश्वरी बस्तर अंचल की अटूट आस्था और लोकजीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। राष्ट्रपति का यहाँ आगमन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। उन्होंने रेखांकित किया कि बस्तर अपनी अनुपम जनजातीय संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और प्रकृति से जुड़े विशिष्ट जीवन मूल्यों के लिए विश्वभर में पहचाना जाता है। सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रपति के इस प्रवास से बस्तर की सदियों पुरानी सांस्कृतिक धरोहर और आस्था के केंद्रों को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान और प्रतिष्ठा मिली है। माँ दंतेश्वरी का यह पावन धाम केवल धार्मिक केंद्र नहीं, बल्कि पूरे बस्तर अंचल की सामाजिक एकता और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक बना हुआ है। --- ## जांजगीर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन - **URL**: https://aajkibaat.com/8480 - **Date**: 2026-10-22 - **Excerpt**: मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उठाए सवाल; कांग्रेस नेताओं ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और निष्पक्ष चुनाव की मांग 🔴 आज की बात News | जांजगीर। लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रणाली में पूरी पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय जांजगीर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। नगर … मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उठाए सवाल; कांग्रेस नेताओं ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और निष्पक्ष चुनाव की मांग 🔴 आज की बात News | जांजगीर। लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रणाली में पूरी पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय जांजगीर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास राठौर के संयोजन में आयोजित इस आंदोलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसजनों ने शहीद स्मारक से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पैदल मार्च निकाला तथा केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कचहरी चौक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उठाए सवाल विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में वास्तविक और पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने की आशंका बढ़ गई है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पूरी तरह संदेह के घेरे में आ गई है। नेताओं ने कहा कि वोट की ताकत को कमजोर करना आम जनता की आवाज दबाने जैसा है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि मताधिकार के संरक्षण के लिए 'वोट चोरी, गद्दी छोड़' अभियान के जरिए जमीनी संघर्ष लगातार जारी रहेगा। बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि चुनाव आयोग की साख और जनता का भरोसा कायम करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत रद्द करने और आगामी चुनावों में मतपत्र यानी बैलेट पेपर से वोटिंग की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की बात कही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों का तथ्यात्मक और संतोषजनक समाधान होना बेहद जरूरी है। वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित आंदोलन के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक ब्यास कश्यप, जिला उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, भगवानदास गढ़वाल, महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया, शिशिर द्विवेदी, अजीत सिंह राणा, ऋषिकेश उपाध्याय, राइस किंग खूंटे, सेवादल संयोजक देव कुमार पांडे, मजदूर प्रकोष्ठ प्रमुख चंद्रप्रकाश ओग्रे भाकू, युवा कांग्रेस नेता आकाश तिवारी, अमन अग्रवाल, दिनेश पांडे, प्रीतम कश्यप, संतोष गढ़वाल बोबई, अनिल चौरसिया, भोलू यादव, दुष्यंत यादव, मनोरमा पाटेकर, रजनी सूर्यवंशी, सत्यभामा टंडन, बरखा वैष्णव, अनिल राठौर, पार्षद अरमान खान, रेखा सोनवान, जगदीश्वरी, रवि सूर्यवंशी, संतोषी राठौर, नर्मदा सूर्यवंशी, बबलू राठौर, संस्कार राठौर, शशिकांता हंसेलिया, सुशील यादव, बेदी यादव, अतीक कुरैशी, विजय कुशवाहा, सदन खरे, वासु यादव, सावन पाटेकर, चन्द्रसेन राठौर, प्रकाश खरे, पद्माकर कश्यप, मुन्नी रात्रे, सरोजनी वस्त्रकार, श्रीबाई और बहतीन सारथी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। --- ## दीपावली से पहले मेंहदी में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा: 5 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, ताश के पत्ते और नगदी बरामद - **URL**: https://aajkibaat.com/8475 - **Date**: 2026-10-22 - **Excerpt**: राहौद सहायता केंद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई; छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। जिले में आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जुआ और सट्टा जैसी असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सघन जांच अभियान चलाया … राहौद सहायता केंद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई; छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। जिले में आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जुआ और सट्टा जैसी असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र राहौद की टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर ग्राम मेंहदी में चल रहे जुए के फड़ पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर पांच जुआरियों को धर दबोचा। घेराबंदी कर पांच आरोपियों को मौके से पकड़ा मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद राहौद पुलिस टीम ने ग्राम मेंहदी में जुआ खेल रहे लोगों के ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया। अचानक हुई इस पुलिसिया रेड से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दांव लगा रहे पांच आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान फड़ और आरोपियों के पास से 52 पत्ती ताश और 3,100 रुपये नगद बरामद कर विधिवत जब्त किए गए। ये आरोपी किए गए गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजू चौहान, मोहन चौहान, चेतन चौहान, साहिल सुमन (सभी निवासी ग्राम मेंहदी, थाना शिवरीनारायण) और मलेस केवट (निवासी राहौद, थाना शिवरीनारायण) को विधिवत गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने नागरिकों से की सहयोग की अपील इस पूरी कार्रवाई में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय एवं उनकी टीम के जवानों की सक्रिय भूमिका रही। जांजगीर-चांपा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी जुआ, सट्टा या अन्य अवैध कार्य संचालित हो रहे हों, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। --- ## जांजगीर: अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वाले पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 4.50 लाख के पटाखे बरामद - **URL**: https://aajkibaat.com/8472 - **Date**: 2026-10-22 - **Excerpt**: एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर चला अभियान; आरोपी राहुल महंत के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध विस्फोटक सामग्रियों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के … एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर चला अभियान; आरोपी राहुल महंत के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में जुआ, सट्टा एवं अवैध विस्फोटक सामग्रियों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण की पुख्ता सूचना पर तत्परता से दबिश देकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए हैं। वार्ड 20 में दबिश देकर 1.60 क्विंटल पटाखा जब्त सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 20 में बिना किसी वैधानिक अनुमति के भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना की तस्दीक होते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी राहुल महंत (निवासी वार्ड क्रमांक 20, जांजगीर) के कब्जे से एक क्विंटल 60 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। बाजार में जब्त पटाखों की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। BNS और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज अवैध भंडारण पर पुलिस ने आरोपी राहुल महंत के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 866/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 तथा विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 9(ख)(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, भीम श्रीवास सहित कोतवाली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि त्योहार के दौरान पटाखों का भंडारण एवं क्रय-विक्रय तय सुरक्षा नियमों और अनुमति के तहत ही करें, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। --- ## नैला दुर्गा उत्सव 2026 में ‘माँ का उपहार’ दान पत्र लकी ड्रा का परिणाम घोषित: थार, डिज़ायर और बुलेट सहित 40 बड़े पुरस्कारों की सूची देखें - **URL**: https://aajkibaat.com/8467 - **Date**: 2026-10-22 - **Excerpt**: बिलासपुर की इंदु लता को मिली महिंद्रा थार, कोरबा की काव्या शर्मा के नाम रही मारुति डिज़ायर; देखें सभी 40 भाग्यशाली विजेताओं के नाम व कूपन नंबर 🔴 आज की बात News | नैला-जांजगीर। श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति, नैला द्वारा शारदीय नवरात्र 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित बहुप्रतीक्षित दान पत्र ‘माँ का उपहार’ … बिलासपुर की इंदु लता को मिली महिंद्रा थार, कोरबा की काव्या शर्मा के नाम रही मारुति डिज़ायर; देखें सभी 40 भाग्यशाली विजेताओं के नाम व कूपन नंबर 🔴 आज की बात News | नैला-जांजगीर। श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति, नैला द्वारा शारदीय नवरात्र 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित बहुप्रतीक्षित दान पत्र 'माँ का उपहार' लकी ड्रा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 21 अक्टूबर की रात अग्रसेन भवन के सामने स्थित मुख्य पूजा पंडाल में भव्य मंच से हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी और ऑनलाइन लाइव प्रसारण के बीच पारदर्शी तरीके से कूपन निकाले गए। समिति ने आधिकारिक पोर्टल पर प्रथम से लेकर 40वें क्रम तक के सभी बड़े पुरस्कारों के भाग्यशाली विजेताओं की सूची सार्वजनिक कर दी है। चार प्रमुख बड़े पुरस्कारों के विजेता: प्रथम पुरस्कार (महिंद्रा थार AXT 2WD): कूपन नंबर 16711 — इंदु लता ठाकुर (निरतू बलोदा, बिलासपुर) द्वितीय पुरस्कार (मारुति सुज़ुकी डिज़ायर LXI): कूपन नंबर 47920 — काव्या शर्मा (बालको, रुमगड़ा, कोरबा) तृतीय पुरस्कार (रॉयल एनफील्ड बुलेट 350): कूपन नंबर 51836 — सौविक चौधरी (चांपा) चतुर्थ पुरस्कार (बजाज पल्सर 125): कूपन नंबर 50096 — अनु अग्रवाल (बिलासपुर) दोपहिया वाहनों के भाग्यशाली विजेता: 5वां व 6वां पुरस्कार (हीरो स्प्लेंडर): 5वां: कूपन 47265 — वर्तिका तिवारी (शांति नगर, चांपा) 6वां: कूपन 51311 — शिवाक्ष झुनझुनवाला (बाराद्वार) 7वां से 9वां पुरस्कार (होंडा एक्टिवा 110): 7वां: कूपन 24980 — प्रणव तिवारी (पुटपुरा) 8वां: कूपन 19778 — भगवती कर्ष (खोखसा, जांजगीर) 9वां: कूपन 51769 — प्रिया अग्रवाल 10वां से 12वां पुरस्कार (टीवीएस प्लेज़र): 10वां: कूपन 14432 — सुरेन्द्र कुमार यादव (बड़े सीपत) 11वां: कूपन 40157 — सीमा चौहान (रायगढ़) 12वां: कूपन 43716 — कृष्णा जनरल स्टोर (बालको, कोरबा) 13वां से 15वां पुरस्कार (होंडा शाइन): 13वां: कूपन 27095 — आकाश अयांश जिंदल (सक्ती) 14वां: कूपन 21903 — सूरज अग्रवाल (चंदन, पिथौरा) 15वां: कूपन 18388 — शुभम जायसवाल (जांजगीर) 16वां से 18वां पुरस्कार (हीरो HF-डीलक्स): 16वां: कूपन 32629 — नीलिमा चौरसिया (भाटापारा, जांजगीर) 17वां: कूपन 32138 — दिलहरण धुरी (बिलासपुर) 18वां: कूपन 44868 — तुलाराम यादव (फरसवानी, कोरबा) 19वां से 31वां पुरस्कार: इलेक्ट्रिक स्कूटी (13 विजेता): 19वां: कूपन 14542 — कुसुम प्रभा साहू (धमतरी) 20वां: कूपन 32271 — ज्ञानेश्वर घोडके (एफसीआई, बिलासपुर) 21वां: कूपन 39347 — हर्ष कुर्रे (बोड़सरा, जांजगीर) 22वां: कूपन 36237 — डिकेश्वरी वर्मा (तिल्दा नेवरा) 23वां: कूपन 35807 — पार्वती चौहान (तराईमाल, रायगढ़) 24वां: कूपन 45230 — चंचल साहू (जांजगीर-चांपा) 25वां: कूपन 47522 — रूपाली बजाज (जांजगीर) 26वां: कूपन 46633 — आरव शर्मा (सरकंडा, बिलासपुर) 27वां: कूपन 49493 — सुषमा बरेठ (सरखों) 28वां: कूपन 44101 — कन्या कुमारी यादव (भोथिया, सक्ती) 29वां: कूपन 44422 — कुश कुमार केवट (घाघरा, खरसिया) 30वां: कूपन 22054 — किशन कश्यप (बुडेना) 31वां: कूपन 37123 — शौर्य अग्रवाल (जांजगीर) 32वां से 40वां पुरस्कार: 55 इंच LED टीवी (9 विजेता): 32वां: कूपन 49955 33वां: कूपन 32838 34वां: कूपन 50875 35वां: कूपन 28007 36वां: कूपन 27731 37वां: कूपन 38386 38वां: कूपन 27939 39वां: कूपन 16287 40वां: कूपन 22222 नोट: एलईडी टीवी के शेष कूपन धारकों के नाम समिति द्वारा वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं मूल कूपन दिखाकर समिति से प्राप्त करें उपहार श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति नैला ने सभी भाग्यशाली विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। समिति ने अपील की है कि सभी विजेता अपने मूल कूपन और वैध पहचान पत्र के साथ समिति कार्यालय में संपर्क कर नियमानुसार अपना उपहार प्राप्त करें। विस्तृत परिणाम आधिकारिक वेबसाइट durgapujanailajanjgir.in/results/ पर भी उपलब्ध हैं। --- ## जैजैपुर: कोटेतरा पंचायत में उपसरपंच के नाम पर नियम विरुद्ध ₹26.80 लाख का भुगतान, ग्रामीणों ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी - **URL**: https://aajkibaat.com/8465 - **Date**: 2026-10-21 - **Excerpt**: पंचायती राज अधिनियम के उल्लंघन पर नहीं हुई ठोस कार्रवाई; जनपद सीईओ ने दिए जांच के बाद एफआईआर और वसूली के निर्देश 🔴 आज की बात News | जैजैपुर। जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा में पंचायती राज अधिनियम के बुनियादी नियमों को ताक पर रखकर शासकीय राशि के गबन का बड़ा मामला सामने … पंचायती राज अधिनियम के उल्लंघन पर नहीं हुई ठोस कार्रवाई; जनपद सीईओ ने दिए जांच के बाद एफआईआर और वसूली के निर्देश 🔴 आज की बात News | जैजैपुर। जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा में पंचायती राज अधिनियम के बुनियादी नियमों को ताक पर रखकर शासकीय राशि के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के तत्कालीन नीति-निर्धारकों द्वारा आपसी सांठगांठ से ₹26 लाख 80 हजार 500 की सरकारी राशि का ऐसा नियम विरुद्ध भुगतान किया गया है, जिसने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली और वित्तीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीण अब इस पूरे मामले को लेकर बिलासपुर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका  दायर करने की तैयारी में जुट गए हैं। पद पर रहते हुए सीधे अपने खाते में कराई राशि ट्रांसफर उपलब्ध दस्तावेजों और बैंक विवरण के अनुसार, इस पूरे लेन-देन में छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के स्थापित प्रावधानों की खुली अनदेखी की गई है। कानूनन, पंचायत का कोई भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि—सरपंच, उपसरपंच या पंच—अपने कार्यकाल के दौरान स्वयं वेंडर या सप्लायर बनकर पंचायत निधि से सीधे अपने नाम पर राशि आहरित नहीं कर सकता। आरोप है कि कोटेतरा पंचायत के तत्कालीन उपसरपंच देवानन्द यादव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सीधे अपने खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर कराए। इस वित्तीय अनियमितता में तत्कालीन सरपंच भगवती गोड़ और तत्कालीन सचिव रविन्द्र किशोर चन्द्रा की भूमिका भी सामने आई है, जिन्होंने पदीय दायित्वों के विपरीत जाकर शासकीय चेकों और भुगतान वाउचरों पर हस्ताक्षर किए। अधिकारियों की चुप्पी से आक्रोश, ग्रामीणों ने कसी कानूनी कमर स्थानीय ग्रामीणों ने बैंक स्टेटमेंट और अन्य पुख्ता साक्ष्यों के साथ जनपद पंचायत से लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों तक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। नियमानुसार मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम की धारा 92 के तहत रिकवरी और संबंधितों पर पुलिस प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जानी चाहिए थी। ग्रामीणों का आरोप है कि महीनों बीत जाने के बाद भी जिम्मेदार फाइल दबाकर बैठे हैं। प्रशासनिक उदासीनता से तंग आकर अब ग्रामीणों ने बिलासपुर हाईकोर्ट की शरण लेने का निर्णय लिया है, जहां बैंक ट्रांजैक्शन के दस्तावेज पेश कर स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। जांच के बाद शत-प्रतिशत रिकवरी और होगी FIR : सीईओ मामले को लेकर जनपद पंचायत जैजैपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) संदीप कश्यप ने कहा कि ग्राम पंचायत कोटेतरा में नियम विरुद्ध वित्तीय भुगतान का मामला बेहद गंभीर है। पंचायती राज अधिनियम के तहत कोई भी पदाधिकारी स्वयं के नाम पर भुगतान प्राप्त नहीं कर सकता। पूर्व में प्राप्त शिकायत के आधार पर दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आते ही दोषियों से शत-प्रतिशत राशि की वसूली और पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। --- ## कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली समय-सीमा की बैठक: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश - **URL**: https://aajkibaat.com/8463 - **Date**: 2026-10-21 - **Excerpt**: 2 नवंबर को ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर होगा राज्योत्सव, धान खरीदी की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा (TL) की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों, राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) की तैयारियों, आगामी धान उपार्जन … 2 नवंबर को 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' थीम पर होगा राज्योत्सव, धान खरीदी की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा (TL) की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों, राज्य स्थापना दिवस (राज्योत्सव) की तैयारियों, आगामी धान उपार्जन और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित किया जाए और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचे। शिकायत बंद करने से पहले नागरिक की संतुष्टि सुनिश्चित करें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने दोटूक कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आवेदक की समस्या का धरातल पर वास्तविक समाधान होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत को पोर्टल पर बंद करने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि नागरिक की समस्या वास्तव में दूर हुई है या नहीं। इसके लिए अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से सीधे फोन पर बात कर उनकी संतुष्टि की जानकारी लें। 2 नवंबर को जिला स्तरीय राज्योत्सव, सरकारी भवनों पर होगी रोशनी कलेक्टर ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2 नवंबर को 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' थीम पर एक दिवसीय भव्य जिला स्तरीय राज्योत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते विभागीय विकास प्रदर्शनी स्टॉल लगाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, पार्किंग व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। 1 से 3 नवंबर तक सभी शासकीय कार्यालयों व भवनों में आकर्षक रोशनी करने के भी निर्देश दिए गए। धान खरीदी केंद्रों में चाक-चौबंद हों व्यवस्थाएं, डिजिटल क्रॉप सर्वे में लाएं तेजी आगामी खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने केंद्रों में बारदाना, तौल कांटा, नमी मापक यंत्र, पेयजल और छाया सहित सभी जरूरी सुविधाएं समय से पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपार्जन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों को पीव्ही ऐप में धान वाले खसरों के पॉलीगॉन निर्माण तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे के शेष कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। --- ## नाबालिग से अनाचार का आरोपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से गिरफ्तार: मुलमुला पुलिस को साइबर सेल की मदद से मिली सफलता - **URL**: https://aajkibaat.com/8461 - **Date**: 2026-10-21 - **Excerpt**: घटना के बाद से सकुनत से था फरार, पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर भेजा न्यायिक रिमांड पर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। नाबालिग पीड़िता से जबरन अनाचार के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एफआईआर … घटना के बाद से सकुनत से था फरार, पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर भेजा न्यायिक रिमांड पर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। नाबालिग पीड़िता से जबरन अनाचार के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोसी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही अपने मूल निवास से फरार था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। जांजगीर साइबर सेल से मिले तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने उसे जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के थाना सलिहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थारगांव से दबोचकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। सूनेपन का फायदा उठाकर दिया था वारदात को अंजाम दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी की शिकायत पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 425/2026, धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 4(1), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान तथ्य सामने आए कि बीते 8 मार्च 2026 को आरोपी नंदलाल साहू (24 वर्ष), निवासी ग्राम रानीगढ़ (थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) ने सूनेपन का नाजायज फायदा उठाकर नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन अनाचार किया था। घटना के बाद से आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। साइबर सेल की मदद से मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशन में मुलमुला पुलिस द्वारा आरोपी की सघन पतासाजी की जा रही थी। साइबर थाना जांजगीर की तकनीकी सहायता से आरोपी का लोकेशन ग्राम थारगांव में ट्रेस हुआ, जिसके बाद तत्काल घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम की रही अहम भूमिका उक्त त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक शिवानंद सिंह (थाना प्रभारी मुलमुला), सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, पीएसआई पुरेंद्र कुमार (थाना सलिहा), प्रधान आरक्षक विवेक सिंह तथा आरक्षक शनोहर जगत, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश डहरिया एवं सलिहा थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। --- ## नैला में 22 अक्टूबर से गूंजेगी रामनाम की धुन: 34वें वर्ष सजेगा नवधा रामायण का भव्य दरबार, गायन मंडलियों को मिलेंगे 32 हजार के इनाम - **URL**: https://aajkibaat.com/8459 - **Date**: 2026-10-21 - **Excerpt**: रेलवे स्टेशन स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में 31 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन; विधायक ब्यास कश्यप ने की शामिल होने की अपील 🔴 आज की बात News | नैला-जांजगीर। भक्ति, आस्था और रामनाम के संकीर्तन से एक बार फिर नैला नगरी पूरी तरह राममय होने जा रही है। श्री शिवशक्ति धर्म सेवा समिति, नैला के तत्वावधान … रेलवे स्टेशन स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में 31 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन; विधायक ब्यास कश्यप ने की शामिल होने की अपील 🔴 आज की बात News | नैला-जांजगीर। भक्ति, आस्था और रामनाम के संकीर्तन से एक बार फिर नैला नगरी पूरी तरह राममय होने जा रही है। श्री शिवशक्ति धर्म सेवा समिति, नैला के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में भव्य नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। 22 अक्टूबर से प्रारंभ होकर यह धार्मिक अनुष्ठान 31 अक्टूबर 2026 तक अनवरत चलेगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 34 वर्षों से अनवरत जारी है गौरवशाली परंपरा श्री शिवशक्ति धर्म सेवा समिति के संरक्षक एवं जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि समिति द्वारा विगत 34 वर्षों से लगातार नवधा रामायण का सफल आयोजन कराया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र की गहरी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग बन चुका है। दस दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में मानस प्रेमी प्रभु श्रीराम के आदर्शों, जीवन मूल्यों और रामचरितमानस की चौपाइयों के आध्यात्मिक रस का श्रवण कर सकेंगे। मानस गायन मंडलियों के लिए 32,000 रुपये के नकद पुरस्कार नवधा रामायण में भाग लेने वाली मानस मंडलियों के प्रोत्साहन हेतु कुल ₹32,000 की नकद पुरस्कार राशि तय की गई है। समिति द्वारा चार प्रमुख पुरस्कारों के तहत प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय पुरस्कार ₹7,000, तृतीय पुरस्कार ₹5,000 और चतुर्थ पुरस्कार ₹3,000 प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कलाकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए 6 विशेष सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं, जिनमें प्रत्येक चयनित मंडली को ₹1,000 की राशि सम्मानपूर्वक भेंट की जाएगी। श्रद्धालुओं व गायन मंडलियों से उपस्थिति का आह्वान आयोजन समिति के संरक्षक व विधायक ब्यास कश्यप ने क्षेत्र के समस्त मानस प्रेमियों, श्रद्धालुओं और मानस गायन मंडलियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नवधा रामायण जैसे भक्तिमय अनुष्ठान समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। --- ## छत्तीसगढ़ के शहरों की बदलेगी सूरत: CM विष्णु देव साय ने किया अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का आगाज, हुडको और सेप्ट के साथ हुए 2 बड़े MoU - **URL**: https://aajkibaat.com/8457 - **Date**: 2026-10-21 - **Excerpt**: तारों का जंजाल खत्म कर भूमिगत करने और जलभराव का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश; 1 लाख करोड़ के फंड से मिलेगा फायदा 🔴 आज की बात News | नवा रायपुर। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में शहरों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर … तारों का जंजाल खत्म कर भूमिगत करने और जलभराव का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश; 1 लाख करोड़ के फंड से मिलेगा फायदा 🔴 आज की बात News | नवा रायपुर। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में शहरों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में अर्बन चैलेंज फंड (UCF) एवं अर्बन इन्वेस्ट विंडो (UiWIN) विषयक प्रथम क्षेत्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के शहरों का विकास केवल वर्तमान तक सीमित न रहकर आने वाले दशकों की जरूरतों के अनुरूप सुनियोजित, समावेशी और आर्थिक रूप से सक्षम होना चाहिए। नगरीय विकास को मजबूती देने 2 महत्वपूर्ण एमओयू संपन्न कार्यशाला के दौरान प्रदेश के नगरीय निकायों की वित्तीय, तकनीकी और संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। पहला एमओयू हुडको और नगरीय प्रशासन विभाग के मध्य, जबकि दूसरा एमओयू सेप्ट विश्वविद्यालय और विभाग के बीच हुआ। इन समझौतों से निकायों को परियोजना नियोजन, वित्तीय संसाधन जुटाने, तकनीकी विशेषज्ञता हासिल करने और अधिकारियों-कर्मचारियों के क्षमता विकास में सीधी मदद मिलेगी, जिससे शहरों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरे हो सकेंगे। जलभराव से निजात और बिजली तारों को अंडरग्राउंड करने पर जोर मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों को भविष्योन्मुखी योजनाएं बनाने का निर्देश देते हुए बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकालने को कहा। उन्होंने शहरों में झूलते बिजली के तारों के जंजाल पर चिंता जताते हुए निर्देश दिया कि जहां भी संभव हो, बिजली और अन्य सेवाओं की लाइनों को भूमिगत (अंडरग्राउंड) करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क, नाली, बिजली, पेयजल और स्वच्छता के कार्य अलग-अलग न होकर समग्र शहरी नियोजन का हिस्सा बनने चाहिए ताकि नागरिकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिल सकें। 1 लाख करोड़ के फंड से छत्तीसगढ़ को मिलेगा बड़ा लाभ: अरुण साव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि केंद्र सरकार ने अर्बन चैलेंज फंड के तहत ₹1 लाख करोड़ का बड़ा प्रावधान किया है। अब यह प्रदेश के नगरीय निकायों की कार्यकुशलता पर निर्भर करता है कि वे कितनी बेहतर और व्यावहारिक परियोजनाएं तैयार कर अधिकतम फंड हासिल करते हैं। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने हैदराबाद के जल प्रबंधन और जबलपुर के वेस्ट-टू-एनर्जी मॉडल का उदाहरण देते हुए सफल प्रयोगों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यशाला में सभी 14 नगर निगमों के महापौर, पालिका अध्यक्ष, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, हुडको सीएमडी श्री संजय कुलश्रेष्ठ सहित वरिष्ठ अधिकारी व विशेषज्ञ उपस्थित रहे। --- ## कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि: पुलिस लाइन में हुआ स्मृति दिवस परेड - **URL**: https://aajkibaat.com/8452 - **Date**: 2026-10-21 - **Excerpt**: जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के शहीद परिवारों का हुआ आत्मीय सम्मान, हॉट स्प्रिंग्स के बलिदानियों को किया याद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए आज 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन खोखरा-भांठा … जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के शहीद परिवारों का हुआ आत्मीय सम्मान, हॉट स्प्रिंग्स के बलिदानियों को किया याद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए आज 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन खोखरा-भांठा में गरिमामयी माहौल में 'पुलिस स्मृति दिवस' मनाया गया। स्मृति दिवस परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को सलामी दी और मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के शहीद परिवारों की विशेष उपस्थिति रही। पुलिस अधीक्षक ने किया 154 अमर शहीदों के नामों का वाचन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने देशभर में 01 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के मध्य कर्तव्य निर्वहन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए 154 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों का ससम्मान वाचन किया। इसके उपरांत शहीदों की नाम पट्टिका शहीद स्मारक पर रखी गई तथा सशस्त्र जवानों ने 'शोक शस्त्र' की कार्रवाई कर वीर बलिदानियों को सलामी दी। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के दुर्गम हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सीआरपीएफ के 10 वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया था, जिनकी शहादत की स्मृति में प्रतिवर्ष यह दिवस पूरे देश में मनाया जाता है। सांसद, कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल देकर किया सम्मानित समारोह में उपस्थित सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने शहीद परिवारों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों ने जांजगीर-चांपा जिले के शहीद प्रआर. रामशंकर पाण्डेय, आरक्षक रामकुमार कश्यप, उपनिरीक्षक लोकेश टंडन, आरक्षक समय लाल कश्यप, उपनिरीक्षक रुद्रप्रताप सिंह तथा सक्ती जिले के शहीद उपनिरीक्षक दीपक भारद्वाज, आरक्षक मनोहर लाल चंद्रा, आरक्षक मनोज कुमार बरेठ एवं आरक्षक कमलेश कुमार साहू के परिजनों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा दिया। सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी और जवान रहे उपस्थित इस अवसर पर 11वीं बटालियन पुटपुरा के सेनानी विमल बैस, एएसपी सक्ती पंकज पटेल, डीएसपी मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा, एसडीओपी चांपा लौकेश बंसल, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, जिला सेनानी योगिता साहू, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा, स्थापना प्रभारी कृष्ण साहू, सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। --- ## बिर्रा पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी करते युवक को पकड़ा: 1.24 किलो गांजा जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई - **URL**: https://aajkibaat.com/8446 - **Date**: 2026-10-20 - **Excerpt**: डोमाडीह निवासी 20 वर्षीय शुभम केंवट गिरफ्तार; एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर हुई कार्रवाई 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी … डोमाडीह निवासी 20 वर्षीय शुभम केंवट गिरफ्तार; एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर हुई कार्रवाई 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिर्रा थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित घेराबंदी करते हुए उत्तम ढाबा के पास से एक युवक को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उत्तम ढाबा के पास घेराबंदी कर पकड़ा, झोले से बरामद हुआ गांजा थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक मादक पदार्थ लेकर बिर्रा क्षेत्र में खपाने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम बिर्रा स्थित उत्तम ढाबा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम केंवट (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम डोमाडीह, थाना हसौद, जिला सक्ती बताया। विधिवत तलाशी लेने पर युवक के कब्जे में मौजूद सफेद-लाल रंग के झोले से भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटा हुआ 1.24 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹50,000 आंकी गई है। धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, भेजा गया जेल पुलिस ने बरामद गांजा को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी शुभम केंवट के विरुद्ध धारा 20(बी) नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस (NDPS) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक आर. लक्ष्मी कश्यप, दीपक तिवारी, रामसाय साहू सहित थाना बिर्रा स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। --- ## विजयादशमी पर पुलिस लाइन में गूंजे वैदिक मंत्र: एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने की पारंपरिक शस्त्र पूजा - **URL**: https://aajkibaat.com/8444 - **Date**: 2026-10-20 - **Excerpt**: शांति व सुदृढ़ कानून-व्यवस्था की कामना कर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं; पुलिस अधिकारियों की रही मौजूदगी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। विजयादशमी के पावन पर्व पर आज मंगलवार, 20 अक्टूबर को पुलिस लाइन जांजगीर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ भव्य शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार … शांति व सुदृढ़ कानून-व्यवस्था की कामना कर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं; पुलिस अधिकारियों की रही मौजूदगी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। विजयादशमी के पावन पर्व पर आज मंगलवार, 20 अक्टूबर को पुलिस लाइन जांजगीर में पारंपरिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ भव्य शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन व शस्त्रों का पूजन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले में सुख, शांति, समृद्धि और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मंगलकामना करते हुए समस्त नागरिकों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कर्तव्यनिष्ठा, साहस और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है यह परंपरा दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजा पुलिस महकमे की एक अत्यंत गौरवमयी और अभिन्न परंपरा है। यह आयोजन पुलिस बल के भीतर कर्तव्यनिष्ठा, साहस, अनुशासन और जनसेवा के प्रति अडिग संकल्प को नवीनीकृत करता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए पुलिस लाइन के साथ-साथ जिले के सभी थाना और चौकी परिसरों में भी संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने बल के साथ विधिवत शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई तथा आमजन की सुरक्षा का संकल्प दोहराया गया। शस्त्र पूजा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान रहे मौजूद पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य शस्त्र पूजा कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विजय कुमार पैकरा, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) सतरूपा तारम, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) चांपा लौकेश बंसल, जिला सेनानी योगिता साहू एवं रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। --- ## जांजगीर में आज मनेगा दशहरा: हाईस्कूल मैदान में रात 7:30 बजे होगा 35 फीट के रावण पुतले का दहन - **URL**: https://aajkibaat.com/8438 - **Date**: 2026-10-20 - **Excerpt**: शाम 6 बजे से एकता बालिका मानस परिवार की प्रस्तुति, शहर के चार प्रमुख मैदानों में सजेगा विजयादशमी का मंच 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में विजयादशमी का पावन पर्व आज मंगलवार, 20 अक्टूबर को पूरी आस्था और परंपरा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन ऐतिहासिक हाईस्कूल मैदान में होगा, … शाम 6 बजे से एकता बालिका मानस परिवार की प्रस्तुति, शहर के चार प्रमुख मैदानों में सजेगा विजयादशमी का मंच 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में विजयादशमी का पावन पर्व आज मंगलवार, 20 अक्टूबर को पूरी आस्था और परंपरा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन ऐतिहासिक हाईस्कूल मैदान में होगा, जहां रात 7:30 बजे 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम में रावण दहन के दौरान होने वाली भव्य आतिशबाजी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। पुतला दहन से पहले शाम 6 बजे से राजनांदगांव की 6 सगी बहनों के प्रसिद्ध ग्रुप 'एकता बालिका मानस परिवार' द्वारा संगीतमय मानस गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। बरमबावा मंदिर से निकलेगी श्रीराम की झांकी, कचहरी चौक होते पहुंचेगी मैदान दशहरा उत्सव के अवसर पर शाम को पुरानी बस्ती स्थित प्राचीन बरमबावा मंदिर से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और पवनपुत्र हनुमान जी की मनोहारी झांकी रथ पर सवार होकर निकलेगी। आकर्षक वेशभूषा में सजे इन स्वरूपों की रास्ते भर श्रद्धालु पूजा-अर्चना करेंगे। यह शोभायात्रा कचहरी चौक होते हुए हाईस्कूल मैदान पहुंचेगी, जहां आयोजन समिति द्वारा विधिवत पूजन के बाद राम-रावण का औपचारिक युद्ध होगा और प्रभु श्रीराम के हाथों रावण का वध संपन्न होगा। दशकों पुरानी परंपरा, समय के साथ बदलता गया आयोजन स्थल जांजगीर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल ने बताया कि शहर में रावण दहन की परंपरा दशकों पुरानी है, हालांकि समय के साथ इसके स्थान बदलते रहे हैं। पहले यह आयोजन वर्तमान सरदार पटेल उद्यान के पीछे ब्लॉक कॉलोनी में होता था, जिसके बाद वर्षों तक वार्ड क्रमांक 15 (वर्तमान आरईएस कार्यालय के पास) में रावण जलाया जाता रहा। पिछले कई दशकों से हाईस्कूल मैदान ही मुख्य दशहरा उत्सव का केंद्र बना हुआ है। मैदान में मनोरंजन, खान-पान के स्टॉल और व्यवस्थित पार्किंग के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के इन मैदानों में भी सजेगा दशहरा उत्सव मुख्य मैदान के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी विजयादशमी पर पुतला दहन की परंपरा निभाई जाएगी। राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा टीसीएल कॉलेज ग्राउंड में रात 9 बजे रावण दहन किया जाएगा, जिसके लिए शाम 7 बजे महाराणा प्रताप चौक से झांकी निकलेगी। इसके अलावा मेजर ध्यानचंद मैदान (भाटापारा) में भी रावण दहन होगा। वहीं, पिछले कुछ वर्षों से बंद रहा नैला का दशहरा उत्सव भी इस बार पुनः शुरू हो रहा है, जहां आज धूमधाम से रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। --- ## गरबा महोत्सव समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा व मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री ने रेखांकित किए महिला सशक्तीकरण के प्रयास - **URL**: https://aajkibaat.com/8436 - **Date**: 2026-10-19 - **Excerpt**: डबल इंजन सरकार में बस्तर में बारूद की जगह गूंज रही मांदर की थाप, विकास और विरासत को साथ लेकर बढ़ रहा प्रदेश 🔴 आज की बात News | रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा पंडालों में शामिल हुए। उन्होंने मां आदिशक्ति के चरणों में शीश … डबल इंजन सरकार में बस्तर में बारूद की जगह गूंज रही मांदर की थाप, विकास और विरासत को साथ लेकर बढ़ रहा प्रदेश 🔴 आज की बात News | रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा पंडालों में शामिल हुए। उन्होंने मां आदिशक्ति के चरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की तथा समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि केवल शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और मातृशक्ति के सम्मान का महापर्व है। गरबा हमारी सांस्कृतिक एकता का सशक्त माध्यम मुख्यमंत्री श्री साय ने माना बाजार और सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडालों में दर्शन के बाद हुकुम ललित महल, रामबाग, राम मंगलम लॉन तथा शंकर नगर के बीटीआई मैदान में आयोजित प्रमुख गरबा कार्यक्रमों में शिरकत की। जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरबा मां दुर्गा के प्रति आस्था प्रकट करने का माध्यम होने के साथ-साथ पूरे समाज को प्रेम और भाईचारे के सूत्र में पिरोता है। विविधता में एकता ही हमारे देश की पहचान है और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने का काम करते हैं। मातृशक्ति का सम्मान और स्वावलंबन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जब महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनती हैं, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 68 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपये की सीधी आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों और आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश की 14 लाख महिलाएं 'लखपति दीदी' बनकर आर्थिक रूप से समृद्ध हुई हैं। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। विकास के साथ आस्था का संरक्षण: शक्तिपीठों का हो रहा कायाकल्प मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है, जहां दंतेश्वरी, बम्लेश्वरी, महामाया और चंद्रहासिनी जैसी देवियों की आराधना सदियों से चली आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। प्रदेश के सभी प्रमुख देवी शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों का समग्र विकास किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें। बस्तर में बारूद की जगह अब गूंज रही खुशहाली के मांदर की थाप: केदार कश्यप समारोह में उपस्थित कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी गई है। इसी का परिणाम है कि बस्तर आज शांति और विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। जिस बस्तर में कभी बारूद और धमाकों की आवाजें आती थीं, वहां आज खुशहाली और उत्सव के मांदर की थाप सुनाई दे रही है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। --- ## डोंगाकोहरौद के शिरीष पाठ मंदिर में सप्तमी और अष्टमी पर उमड़ी भारी भीड़: दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालु, हुई विशेष पूजा - **URL**: https://aajkibaat.com/8432 - **Date**: 2026-10-19 - **Excerpt**: 269 तेल और 16 घृत ज्योति कलश हुए प्रज्वलित; समिति ने संभाली दर्शन व प्रसाद की कमान, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ अनुष्ठान 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ग्राम डोंगाकोहरौद स्थित शिरीष पाठ मंदिर में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी और अष्टमी पर आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने … 269 तेल और 16 घृत ज्योति कलश हुए प्रज्वलित; समिति ने संभाली दर्शन व प्रसाद की कमान, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ अनुष्ठान 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ग्राम डोंगाकोहरौद स्थित शिरीष पाठ मंदिर में शारदीय नवरात्रि की सप्तमी और अष्टमी पर आस्था का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। खेतों के बीच स्थित इस सिद्ध पीठ में सुबह के ब्रह्म मुहूर्त से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कतारबद्ध होकर भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। दंतकथा पर आधारित सिद्ध पीठ में 285 ज्योति कलश प्रज्वलित ग्राम डोंगाकोहरौद में जनश्रुति और दंतकथा पर आधारित यह प्राचीन मंदिर पूरे क्षेत्र में गहरी आस्था का केंद्र है। सामान्य दिनों में भी यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन क्वांर नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। इस वर्ष श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए 269 तेल ज्योति और 16 घृत (घी) ज्योति कलश प्रज्वलित कराए। इसके अलावा तीन दिवसीय और सात दिवसीय मनोकामना ज्योति भी भक्तों द्वारा जलवाए गए। लोट मारते और घुटनों के बल पहुंचे श्रद्धालु, समिति ने संभाली व्यवस्था माता के दरबार में भक्तों की गहरी श्रद्धा देखने को मिली। स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही पामगढ़, धनगांव, मेंकरी, भीलौनी, केसला सहित दूर-दराज के गांवों से हजारों की तादाद में दर्शनार्थी पहुंचे। कई भक्त माता के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट करते हुए मंदिर परिसर तक लोट मारते और घुटनों के बल चलकर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम दर्शन के लिए नवजागरण शिरीष कल्याण सेवा समिति द्वारा दर्शनार्थियों के लिए सुव्यवस्थित लाइन और प्रसाद वितरण के पुख्ता इंतजाम किए गए। महाअष्टमी पर हवन, नव कन्या पूजन और अठवाही खेल की रही धूम रविवार को महाअष्टमी के पावन पर्व पर मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इसके उपरांत समिति की ओर से कन्या पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें नौ कन्याओं को मां दुर्गा का साक्षात स्वरूप मानकर उनका चरण वंदन कर भोजन कराया गया और आशीर्वाद लिया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद परंपरा के अनुसार अठवाही खेल का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को हल्दी लगाकर पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ पर्व मनाया। --- ## रिमोट से होगा 50 फीट ऊंचे रावण का दहन: चांपा के दशहरा उत्सव में अभिनेत्री जया प्रदा और अनुज शर्मा बिखेरेंगे जलवा, सोशल मीडिया पर होगा लाइव प्रसारण - **URL**: https://aajkibaat.com/8427 - **Date**: 2026-10-19 - **Excerpt**: भालेराव मैदान में 20 अक्टूबर को सजेगा भव्य मंच; ड्रोन और सीसीटीवी से होगी चप्पे-चप्पे पर निगरानी 🔴 आज की बात News | चांपा। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व चांपा के ऐतिहासिक भालेराव मैदान में 20 अक्टूबर को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष दशहरा उत्सव … भालेराव मैदान में 20 अक्टूबर को सजेगा भव्य मंच; ड्रोन और सीसीटीवी से होगी चप्पे-चप्पे पर निगरानी 🔴 आज की बात News | चांपा। बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व चांपा के ऐतिहासिक भालेराव मैदान में 20 अक्टूबर को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष दशहरा उत्सव में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ-साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। आयोजन को तकनीकी रूप से खास बनाने के लिए इस बार रिमोट कंट्रोल तकनीक के जरिए पुतलों का दहन कराया जाएगा, जो आतिशबाजी और रोशनी के बीच दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा। बॉलीवुड और छालीवुड का दिखेगा संगम, सजेगी सांस्कृतिक संध्या आयोजन समिति ने इस बार दशहरा उत्सव को केवल रावण दहन तक सीमित न रखकर वृहद सांस्कृतिक व मनोरंजक स्वरूप देने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा अपनी विशेष प्रस्तुति देंगी। वहीं, छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार अनुज शर्मा का नाइट शो स्थानीय दर्शकों में उत्साह भरेगा। इसके अलावा भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों पर आधारित भव्य राम दरबार की झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। घर बैठे भी जुड़ सकेंगे दर्शक: लाइव स्ट्रीमिंग और एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था मैदान में भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने और सभी तक आयोजन पहुंचाने के लिए मैदान के बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) किया जाएगा, जिससे चांपा सहित दूर-दराज के लोग भी उत्सव का आनंद ले सकें। ड्रोन व सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम विशाल जनसैलाब और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों के साथ ही ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी। यातायात को सुचारू बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ आयोजकों की टीम मुस्तैदी से तैनात रहेगी। मैदान में पुतलों के निर्माण और मंच सज्जा का कार्य अंतिम चरण में है। --- ## महाअष्टमी पर ‘नैला की महारानी’ के दरबार में रिकॉर्ड तोड़ भीड़: मां के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा परिसर - **URL**: https://aajkibaat.com/8424 - **Date**: 2026-10-19 - **Excerpt**: 150 फीट ऊंचे अक्षरधाम पंडाल में देर रात तक लगी लंबी कतारें, 3D शो और भव्य विद्युत सज्जा देखने पहुंचे हजारों श्रद्धालु 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर महाअष्टमी के अवसर पर जांजगीर-नैला में आस्था और भक्ति का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। ‘नैला की महारानी’ के दर्शन … 150 फीट ऊंचे अक्षरधाम पंडाल में देर रात तक लगी लंबी कतारें, 3D शो और भव्य विद्युत सज्जा देखने पहुंचे हजारों श्रद्धालु 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर महाअष्टमी के अवसर पर जांजगीर-नैला में आस्था और भक्ति का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला। 'नैला की महारानी' के दर्शन और विशेष पूजन के लिए सुबह से लेकर देर रात तक लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर गूंजते मां के जयकारों और शंख-घंटियों की ध्वनि से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। महाअष्टमी की विशेष महाआरती में शामिल होने और मां के दर्शन पाने के लिए जांजगीर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 150 फीट ऊंचे अक्षरधाम पंडाल में देर रात तक कतारें इस वर्ष अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की थीम पर तैयार 150 फीट ऊंचे विशाल पंडाल में महाअष्टमी के दिन पैर रखने तक की जगह नहीं बची। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह तक श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। लगभग 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की मनोहारी प्रतिमा के समक्ष शीश नवाने के लिए लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। भक्तों का उत्साह ऐसा था कि मध्य रात्रि के बाद भी कतारें लगातार बढ़ती रहीं। विशेष आकर्षण: 3D शो ने बांधा समां, उमड़ा युवाओं और बच्चों का हुजूम पंडाल के साथ-साथ इस वर्ष का विशेष 3D शो महाअष्टमी पर आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। धार्मिक प्रसंगों और स्पेशल इफेक्ट्स पर आधारित इस हाई-टेक शो को देखने के लिए पंडाल परिसर में भारी भीड़ उमड़ी। आधुनिक तकनीक और सनातन आस्था के इस अनूठे संगम को देखने के बाद दर्शकों ने इसकी जमकर सराहना की। पुलिस की कड़ी निगरानी और नागरिकों की सेवा भावना महाअष्टमी पर जुटी बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। संवेदनशील प्वाइंट्स, मुख्य द्वारों और चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, यातायात को सुचारू बनाए रखने में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने रात भर सेवादार की भूमिका निभाई। पार्किंग व्यवस्था से लेकर कतारबद्ध दर्शन कराने में सेवादारों ने पुलिस बल का भरपूर सहयोग किया, जिससे इतनी विशाल भीड़ के बावजूद व्यवस्था नियंत्रित रही। --- ## धार्मिक वैभव और आधुनिक तकनीक का संगम बना नैला दुर्गा उत्सव: न्यू जर्सी अक्षरधाम की प्रतिकृति के बीच 3D शो ने मोहा मन - **URL**: https://aajkibaat.com/8417 - **Date**: 2026-10-19 - **Excerpt**: देश-विदेश के प्रसिद्ध मंदिरों की थीम पर 43 वर्षों की परंपरा, लाखों भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेनें 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जांजगीर-नैला में भक्ति, आस्था और कलात्मक भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा के दर्शन … देश-विदेश के प्रसिद्ध मंदिरों की थीम पर 43 वर्षों की परंपरा, लाखों भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेनें 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जांजगीर-नैला में भक्ति, आस्था और कलात्मक भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए नैला स्थित विशाल दुर्गा पंडाल में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। अनुमान के मुताबिक अब तक करीब 7 लाख से अधिक श्रद्धालु माता के दरबार में मत्था टेक चुके हैं। सुबह की आरती से लेकर देर रात तक पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गुंजायमान है। आकर्षक विद्युत सज्जा, अनूठी स्थापत्य कला और इस वर्ष जोड़े गए अत्याधुनिक तकनीकी आकर्षणों के चलते नैला दुर्गा उत्सव पूरे प्रदेश सहित आसपास के राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था केंद्र बना हुआ है। न्यू जर्सी के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर तैयार हुआ भव्य स्वरूप नैला दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष अपने 43वें आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की थीम पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। कारीगरों द्वारा तैयार इस संरचना की ऊंचाई 150 फीट से अधिक और मुख्य प्रवेश द्वार की चौड़ाई लगभग 160 फीट है। पंडाल के भीतर लगभग 35 फीट ऊंची मां दुर्गा की मनोहारी और अलौकिक प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। कलात्मक नक्काशी और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था इस पूरे परिसर को दिव्य आभा प्रदान कर रही है। 3D शो बना श्रद्धालुओं के कौतूहल का केंद्र इस वर्ष धार्मिक आयोजन में आधुनिक तकनीक का अद्भुत समावेश देखने को मिल रहा है। पंडाल परिसर में आयोजित किया जा रहा विशेष 3D शो श्रद्धालुओं के बीच सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। थ्री-डायमेंशनल तकनीक और स्पेशल इफेक्ट्स के माध्यम से प्रस्तुत किए जा रहे दृश्यों को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बच्चे पहुंच रहे हैं। तकनीक और भक्ति के इस समन्वय की हर तरफ सराहना हो रही है। महानगरों जैसा दिखा रेलवे स्टेशन का नजारा, चल रहीं विशेष ट्रेनें नैला के इस विशाल मेले में उमड़ रही भीड़ का असर क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थिति महानगरों के प्रमुख स्टेशनों जैसी बनी हुई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर-चांपा-बिलासपुर के मध्य दो विशेष मेमू ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। पुलिस की चुस्त व्यवस्था के बीच नागरिक बने सेवादार लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और पंडाल परिसर में भारी पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात है। वहीं, व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए स्थानीय नागरिक भी सेवादार की भूमिका में नजर आ रहे हैं। शहर के युवा और स्वयंसेवक पुलिस जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रात भर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने, वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग कराने और श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन कराने में निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे हैं। पुलिस और आम नागरिकों के इस बेहतर तालमेल से इतने बड़े आयोजन में भी यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। --- ## दिवाली से पहले अवैध पटाखों के जखीरे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: 75 हजार के पटाखों के साथ कारोबारी गिरफ्तार - **URL**: https://aajkibaat.com/8408 - **Date**: 2026-10-17 - **Excerpt**: बिर्रा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, 68 किलो अवैध फटाका जब्त; त्योहार पर अवैध भंडारण पर सख्ती 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध आतिशबाजी, जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी … बिर्रा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, 68 किलो अवैध फटाका जब्त; त्योहार पर अवैध भंडारण पर सख्ती 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध आतिशबाजी, जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बिर्रा थाना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित दबिश देकर अवैध रूप से भारी मात्रा में रखे पटाखों के जखीरे को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 75 हजार रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए हैं। बिना अनुमति घर/दुकान में छिपाकर रखा था पटाखों का स्टॉक मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने और बिना वैध लाइसेंस अथवा अनुमति के ज्वलनशील व विस्फोटक सामग्रियों के भंडारण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में बिर्रा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बिर्रा निवासी रूपेश अग्रवाल द्वारा अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण कर रखा गया है, जिससे क्षेत्र में किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। 68 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज सूचना मिलते ही बिर्रा थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव और साइबर प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग किस्मों के कुल 68 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनका बाजार मूल्य लगभग 75,000 रुपये आंका गया है। पटाखों के भंडारण और बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश नहीं किए जाने पर पुलिस ने पूरा माल जब्त कर लिया। आरोपी रूपेश अग्रवाल के खिलाफ थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 147/2026, धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव, एएसआई तीजराम जांगड़े, आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, दीपक तिवारी, रामसाय साहू सहित साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, साइबर टीम व थाना बिर्रा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान अवैध भंडारण और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। --- ## रुपयों के विवाद में युवक पर चाकू-डंडे से जानलेवा हमला, कट्टे जैसी पिस्टल से फायर कर फैलाई दहशत; 3 आरोपी गिरफ्तार - **URL**: https://aajkibaat.com/8406 - **Date**: 2026-10-17 - **Excerpt**: आधी रात को बुलाकर की थी खूनी मारपीट, कोतवाली और साइबर टीम ने चंद घंटों में दबोचा; बटनदार चाकू व पिस्टलनुमा लाइटर जब्त 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पैसों के लेनदेन के विवाद में एक युवक को आधी रात फोन कर बुलाने और उस पर चाकू, डंडे तथा पिस्टलनुमा हथियार से जानलेवा हमला … आधी रात को बुलाकर की थी खूनी मारपीट, कोतवाली और साइबर टीम ने चंद घंटों में दबोचा; बटनदार चाकू व पिस्टलनुमा लाइटर जब्त 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पैसों के लेनदेन के विवाद में एक युवक को आधी रात फोन कर बुलाने और उस पर चाकू, डंडे तथा पिस्टलनुमा हथियार से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। आधी रात फोन कर बुलाया, फिर किया खूनी हमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी 15 अक्टूबर 2026 की रात अपने घर पर था। करीब 12:30 बजे आरोपी आसिफ खान ने उसे फोन करके बाहर बुलाया और बीटीआई चौक से बड़े नहर पुल की ओर ले गया। वहां पहुंचते ही आसिफ पैसों की मांग करने लगा। प्रार्थी द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी ने डंडे से पिटाई शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से बटनदार चाकू से हमला कर दिया। प्रार्थी ने जब बचाव के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपी ने उसे छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। कट्टे जैसे हथियार से फायर कर फैलाई दहशत इसी दौरान दूसरा आरोपी सतीश यादव उर्फ बाटा अपने साथी उमाशंकर यादव उर्फ बाबा के साथ मौके पर पहुंचा। दोनों ने भी डंडों से प्रार्थी पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान सतीश यादव उर्फ बाटा ने अपनी कमर से कट्टे जैसा हथियार निकाला और प्रार्थी की तरफ फायर कर दिया। अचानक हुए हमले और आवाज से प्रार्थी बुरी तरह दहशत में आ गया और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। प्रार्थी को बेसुध देख सभी आरोपी उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए। चंद घंटों में दबोचे गए तीनों आरोपी घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क और नगर पुलिस अधीक्षक योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में कोतवाली व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर आईबी रेस्ट हाउस के पास रहने वाले सतीश यादव उर्फ बाटा (32 वर्ष), पुरानी बस्ती नैला निवासी आसिफ खान (25 वर्ष) और खड़पड़ीपारा निवासी उमाशंकर यादव उर्फ बाबा (28 वर्ष) को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने रुपयों के लेनदेन पर विवाद होना और वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा, बटनदार चाकू तथा दहशत फैलाने में इस्तेमाल की गई पिस्टलनुमा लाइटर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। --- ## भक्ति राग जांजगीर: शहनाज अख्तर के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी छात्रों को 21 हजार रुपये देकर किया सम्मानित - **URL**: https://aajkibaat.com/8404 - **Date**: 2026-10-17 - **Excerpt**: हाई स्कूल ग्राउंड में उमड़ा आस्था और सेवा का सैलाब, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित जिले भर के दिग्गज जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के संकल्प के साथ जनहित कार्यों में जुटी संस्था हरि लीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘भक्ति राग जांजगीर—एक शाम माँ के … हाई स्कूल ग्राउंड में उमड़ा आस्था और सेवा का सैलाब, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित जिले भर के दिग्गज जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के संकल्प के साथ जनहित कार्यों में जुटी संस्था हरि लीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘भक्ति राग जांजगीर—एक शाम माँ के नाम’ का भव्य आयोजन हाई स्कूल मैदान में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर की ओजस्वी और भक्तिमय प्रस्तुतियों पर हजारों श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। पूरा प्रांगण माता के जयकारों और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। ट्रस्ट अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में जनसेवा, धार्मिक आस्था और प्रतिभा सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला। मेधावी विद्यार्थियों को ₹21-21 हजार का चेक व सम्मान कार्यक्रम का सबसे प्रेरक पड़ाव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में स्थान बनाने वाले जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन रहा। ट्रस्ट द्वारा कक्षा 12वीं की मेरिट में स्थान हासिल करने वाली सरस्वती शिशु मंदिर चांपा की छात्रा खुशबू देवांगन तथा कक्षा 10वीं के टॉप-10 में शामिल विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के दो छात्र नैतिक गौतम एवं लोकेश राठौर को अतिथियों के हाथों 21-21 हजार रुपये का चेक, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सराहे ट्रस्ट के जनहितैषी प्रयास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू सपरिवार शामिल हुए। उन्होंने हरि लीला ट्रस्ट की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, समरसता और सहयोग की भावना को मजबूती प्रदान करते हैं। क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि ट्रस्ट ने अपनी निस्वार्थ सेवाओं से क्षेत्र में एक विशिष्ट साख स्थापित की है। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप और जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने भी ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा में किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शिक्षा से स्वास्थ्य तक, सेवा को बनाया संकल्प ट्रस्ट अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज से जो मिलता है, उसे समाज के जरूरतमंदों तक लौटाना ही सच्ची जनसेवा है। ट्रस्ट सचिव अमर सुल्तानिया ने संस्था के सेवा कार्यों का ब्योरा देते हुए बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग, अन्न सेवा, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया तथा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन हितेश यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रकाश शर्मा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रस्ट के कार्यकर्ता, प्रबुद्ध नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। --- ## हरदी महामाया मंदिर की ख्याति सात समंदर पार: स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया से जले ज्योत; आज महासप्तमी की रात होगा अलौकिक चमत्कार - **URL**: https://aajkibaat.com/8398 - **Date**: 2026-10-17 - **Excerpt**: 1724 मनोकामना दीपों से जगमगाया पावन धाम, आधी रात को फर्श पर उभरेंगे शेर के पदचिन्ह 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर धर्मनगरी जांजगीर-चांपा के शक्तिपीठों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। जिला मुख्यालय स्थित कुलदेवी मां देवी दाई मंदिर और ग्राम खोखरा के मां मनका दाई मंदिर … 1724 मनोकामना दीपों से जगमगाया पावन धाम, आधी रात को फर्श पर उभरेंगे शेर के पदचिन्ह 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर धर्मनगरी जांजगीर-चांपा के शक्तिपीठों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। जिला मुख्यालय स्थित कुलदेवी मां देवी दाई मंदिर और ग्राम खोखरा के मां मनका दाई मंदिर सहित सभी देवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। वहीं, ग्राम हरदी स्थित सुप्रसिद्ध मां महामाया मंदिर में इस बार आस्था का अनूठा और वैश्विक स्वरूप देखने को मिल रहा है, जहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालुओं ने मनोकामना दीप प्रज्ज्वलित कराए हैं। सात समंदर पार तक पहुंची मां की महिमा मां महामाया के इस पावन दरबार के प्रति अटूट आस्था का आलम यह है कि मंदिर परिसर में कुल 371 जवा कलश और 1724 अखंड मनोकामना ज्योति कलश जगमगा रहे हैं। मंदिर समिति के अनुसार, इस वर्ष विदेश में रहने वाले भक्तों ने भी माता के दरबार में आस्था के दीप जलवाए हैं। इनमें स्वीडन से 3, ऑस्ट्रेलिया से 1 और मॉरीशस से 1 ज्योति कलश शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से बाहर देश के अन्य राज्यों से भी 16 श्रद्धालुओं ने मनोकामना कलश स्थापित कराए हैं। दीपों की इस अविरल ज्योति से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय आभा से आलोकित है। सप्तमी की मध्यरात्रि दिखेगा अलौकिक चमत्कार महामाया मंदिर हरदी में महासप्तमी की रात घटने वाली चमत्कारी परंपरा को देखने के लिए हर वर्ष की भांति आज शनिवार, 17 अक्टूबर की मध्यरात्रि भारी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। मान्यता है कि सप्तमी की आधी रात को मां जगदंबा स्वयं शेर पर सवार होकर भोग व प्रसाद ग्रहण करने गर्भगृह में पधारती हैं। फर्श पर उभरते हैं शेर के पंजों के निशान परंपरा के अनुसार, रात्रि 11 बजे विधिवत पूजा-अर्चना और माता को भोग लगाने के बाद गर्भगृह के फर्श पर सूखा आटा फैला दिया जाता है। इसके बाद गर्भगृह के मुख्य कपाट बंद कर दिए जाते हैं। गर्भगृह में प्रवेश का कोई अन्य मार्ग नहीं है। ठीक रात 12 बजे के बाद जब पुजारी कपाट खोलते हैं, तो आटे पर शेर के पंजों के स्पष्ट निशान दिखाई पड़ते हैं। इस अलौकिक दृश्य के दर्शन मात्र के लिए दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। दशकों से जारी है आस्था का सिलसिला स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आटे पर शेर के पदचिन्ह बनने की यह रहस्यमयी परंपरा पिछले कई दशकों से अनवरत चली आ रही है। माता के इस साक्षात चमत्कार और भक्तों की हर मुराद पूरी होने के विश्वास के चलते ही हर साल यहां भारत सहित विदेशों से भी ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। --- ## शिवरीनारायण मेला मैदान में चाकूबाजी: जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी  गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी पकड़ाए; धारदार हथियार बरामद - **URL**: https://aajkibaat.com/8393 - **Date**: 2026-10-16 - **Excerpt**: चप्पल के मोलभाव को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने मुख्य आरोपी को भेजा रिमांड पर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मेला मैदान में चप्पल-जूते की दुकान में मोलभाव को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर एक युवक पर चाकू और डंडे से प्राणघातक हमला कर … चप्पल के मोलभाव को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने मुख्य आरोपी को भेजा रिमांड पर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण मेला मैदान में चप्पल-जूते की दुकान में मोलभाव को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर एक युवक पर चाकू और डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवरीनारायण पुलिस ने मुख्य आरोपी दीप केंवट उर्फ दीप भाई को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही वारदात में शामिल 3 नाबालिगों (विधि से संघर्षरत बालकों) को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है। मोलभाव को लेकर उपजा था विवाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी करन यादव (निवासी ग्राम गिधौरी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिवरीनारायण मेला मैदान में लगी चप्पल-जूते की दुकान में काम करता है। 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे दुकान में भगतदास मानिकपुरी और एक नाबालिग के बीच मोलभाव को लेकर कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद वह नाबालिग अपने अन्य साथियों के साथ वापस लौटा और गाली-गलौज करने लगा। चाकू और डंडे से किया जानलेवा हमला विवाद बढ़ने पर आरोपी दीप केंवट और उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से क्रेमरेज यादव पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसके सिर, सीने, पेट और पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। बीच-बचाव करने पहुंचे करन यादव के सिर पर भी डंडे से वार कर चोट पहुंचाई गई। इस हमले में क्रेमरेज यादव गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए शिवरीनारायण के शबरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार और खून सने कपड़े जब्त मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी तोमेश वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर मुख्य आरोपी दीप केंवट उर्फ दीप भाई (18 वर्ष 2 माह, निवासी बाबाघाट शिवरीनारायण) सहित 3 नाबालिगों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 स्टील के चाकू, एक लकड़ी का डंडा और खून लगे कपड़े बरामद किए गए हैं। पहले भी चाकूबाजी में शामिल रहा है आरोपी पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी दीप केंवट और एक नाबालिग पूर्व में भी माघी पूर्णिमा मेले के दौरान चाकूबाजी की वारदात में शामिल रहे हैं। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं नाबालिगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। --- ## मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ की राज्य स्तरीय समीक्षा, शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश - **URL**: https://aajkibaat.com/8391 - **Date**: 2026-10-16 - **Excerpt**: विभागवार शिकायतों और निराकरण की स्थिति की ली जानकारी; मुख्य सचिव समेत सभी जिलों के कलेक्टर बैठक में जुड़े 🔴 आज की बात News | रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान को प्राथमिकता देते हुए ‘सीएम हेल्पलाइन 1076’ के कार्यों की राज्य स्तरीय उच्च स्तरीय समीक्षा … विभागवार शिकायतों और निराकरण की स्थिति की ली जानकारी; मुख्य सचिव समेत सभी जिलों के कलेक्टर बैठक में जुड़े 🔴 आज की बात News | रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान को प्राथमिकता देते हुए 'सीएम हेल्पलाइन 1076' के कार्यों की राज्य स्तरीय उच्च स्तरीय समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज शिकायतों के विस्तृत विश्लेषण और उनके निराकरण की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़ी शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त हर शिकायत का निराकरण समय-सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित नागरिक को धरातल पर वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सर्वाधिक लंबित शिकायतों वाले विभागों को कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारी और कलेक्टर्स रहे मौजूद इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित कई वरिष्ठ अधिकारीगण व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा शासन के सभी विभागीय सचिव एवं प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। --- ## सेवा संकल्प अभियान 2026: बतौली कॉलेज में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ और ‘विकसित भारत’ पर रखे विचार, विजेताओं ने मारी बाजी - **URL**: https://aajkibaat.com/8386 - **Date**: 2026-10-16 - **Excerpt**: शासकीय महाविद्यालय बतौली में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, रूपाली मिंज ने भाषण में पाया पहला स्थान 🔴 आज की बात News | बतौली। ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत शासकीय महाविद्यालय बतौली में विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा … शासकीय महाविद्यालय बतौली में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, रूपाली मिंज ने भाषण में पाया पहला स्थान 🔴 आज की बात News | बतौली। 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत शासकीय महाविद्यालय बतौली में विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और "मेरे सपनों का भारत", "सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्व" तथा "विकसित भारत 2047" जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। भाषण प्रतियोगिता में रूपाली मिंज अव्वल महाविद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की छात्रा रूपाली मिंज ने शानदार वक्तव्य देकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी कक्षा की चांदनी पैकरा ने द्वितीय और पूर्णिमा पैकरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पीयूष केरकेट्टा, हरिनारायण, सोनमती यादव, चमेली पैकरा, अजीत कुमार, ओम प्रकाश रवि और नेहा एक्का ने भी सहभागिता की। विद्यार्थियों ने विकसित राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और नशामुक्त भारत जैसे समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। रंगोली में दिखा सृजनशीलता का हुनर रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक संदेश उकेरे। इसमें बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की छात्रा रूपाली मिंज, चांदनी पैकरा और चमेली पैकरा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर की सुकृता तिग्गा व लक्ष्मी पैकरा ने द्वितीय स्थान तथा गीता प्रधान, रीता प्रधान व पूर्णिमा पैकरा की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में स्वस्थ लोकतंत्र, प्रदूषण मुक्त भारत और नारी सशक्तिकरण जैसी थीम पर सुंदर रंगोलियां बनाई गईं। पोस्टर प्रतियोगिता और मतदाता जागरूकता शपथ पोस्टर प्रतियोगिता में पीयूष केरकेट्टा, रूपाली मिंज, जूही तिग्गा, सुरेंद्र बड़ा, अभिन्न कुमार, अल्मा कुजूर, शीबा रानी एक्का और चंद्रगांधी ने कैनवास पर आकर्षक पोस्टर बनाए। इसके साथ ही 'स्वीप' के नोडल प्राध्यापक प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी द्वारा विद्यार्थियों को निष्पक्ष मतदान एवं मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान कैंपस एम्बेसडर रवीना नागेश और समीर पैकरा विशेष रूप से मौजूद रहे। शिक्षकों ने निभाई निर्णायक की भूमिका महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.आर. भगत के मार्गदर्शन में यह पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिताओं में प्रो. तारा सिंह मरावी, प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी, प्रो. बलराम चंद्राकर, प्रो. श्रीमती सुभागी भगत, प्रो. जिवियन खेस्स सहित अतिथि शिक्षक गोपाल यादव, सुश्री शिल्पी एक्का और श्रीमती मनीषा एक्का ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन सांस्कृतिक प्रभारी प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने किया। --- ## सच्चे मन से दर्शन करने पर मनोकामना पूरी करती हैं देवी दाई, जांजगीर के भीमा तालाब पार स्थित है कुलदेवी का पावन धाम - **URL**: https://aajkibaat.com/8383 - **Date**: 2026-10-16 - **Excerpt**: भीमा तालाब तट पर विराजीं कुलदेवी मां देवी दाई, 639 दीपों से जगमगाया दरबार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि पर्व के शुरू होते ही धर्मनगरी जांजगीर में भक्ति और आस्था का माहौल बन गया है। माता के मंदिरों और शक्तिपीठों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। … भीमा तालाब तट पर विराजीं कुलदेवी मां देवी दाई, 639 दीपों से जगमगाया दरबार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि पर्व के शुरू होते ही धर्मनगरी जांजगीर में भक्ति और आस्था का माहौल बन गया है। माता के मंदिरों और शक्तिपीठों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। नगर के भीमा तालाब के किनारे विराजीं मां भगवती 'देवी दाई' को जांजगीर की कुलदेवी के रूप में पूजा जाता है। ऐतिहासिक नगरी जांजगीर में 12वीं शताब्दी के विष्णु मंदिर परिसर में ही आदिकाल से मां देवी दाई का पावन धाम स्थित है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने और मन्नत मांगने पर देवी मां हर मनोकामना पूरी करती हैं। आदिकाल से स्थापित हैं देवी दाई मां देवी दाई की पांच पीढ़ियों से पूजा-अर्चना कर रहे पुजारी परिवार के सुमित उपाध्याय ने बताया कि देवी दाई की महिमा अपरंपार है। यहां श्रद्धालुओं द्वारा मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुदीप उपाध्याय ने बताया कि मुख्य द्वार के ठीक सामने मां के अनन्य भक्त चंदुआ बैगा का मंदिर स्थापित है। श्रद्धालु पहले चंदुआ बैगा के दर्शन करते हैं, फिर देवी दाई के मंदिर में प्रवेश करते हैं। मान्यता के अनुसार, जब आदिकाल में देवी दाई जांजगीर पहुंची थीं, तब नगर की रक्षा के लिए चंदुआ बैगा सामने आए थे, जिसके चलते मां ने उन्हें विशेष भक्त का दर्जा दिया। 639 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित, 17 को महाआरती इस वर्ष शारदीय नवरात्र पर मां देवी दाई मंदिर में 542 तेल ज्योति, 60 घृत ज्योति और 37 सामूहिक मनोकामना दीप समेत कुल 639 ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं। धार्मिक अनुष्ठान के तहत 17 अक्टूबर को मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन होगा। 18 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा तथा इसी दिन शाम 6 बजे से पूर्णाहुति हवन संपन्न कराया जाएगा। 19 अक्टूबर को भव्य ज्वारा विसर्जन नवरात्र के अंतिम दिन 19 अक्टूबर को कुंवारी कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत कहरा पारा से मां देवी दाई मंदिर तक भव्य ज्वारा विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। भीमा तालाब में आस्था के प्रतीकों के विसर्जन के साथ ही क्वार नवरात्र का विधिवत समापन होगा। पूरे नौ दिनों तक पुरानी बस्ती क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। गुरुवार को नारियल बांधने की परंपरा मंदिर में साल भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन प्रत्येक गुरुवार को देवी दाई की विशेष पूजा की जाती है। पुरानी परंपरा के अनुसार, जो भी श्रद्धालु गुरुवार को मंदिर परिसर में नारियल बांधकर मां के दरबार में अपनी अर्जी लगाता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। --- ## नैला में मां दुर्गा के दरबार पहुंचीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय: उतारी महाआरती, समिति ने चुनरी भेंटकर किया आत्मीय सम्मान - **URL**: https://aajkibaat.com/8377 - **Date**: 2026-10-16 - **Excerpt**: नवरात्र की पंचमी पर जांजगीर प्रवास; प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए की विशेष पूजा-अर्चना 🔴 आज की बात News | जांजगीर-नैला। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की पंचमी तिथि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय जांजगीर प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने नैला स्थित सुप्रसिद्ध मां दुर्गा … नवरात्र की पंचमी पर जांजगीर प्रवास; प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए की विशेष पूजा-अर्चना 🔴 आज की बात News | जांजगीर-नैला। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की पंचमी तिथि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय जांजगीर प्रवास पर रहीं। इस दौरान उन्होंने नैला स्थित सुप्रसिद्ध मां दुर्गा के भव्य पंडाल में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया और महाआरती में सम्मिलित होकर मातारानी का आशीर्वाद लिया। प्रदेश की खुशहाली के लिए की मंगलकामना मां दुर्गा के दरबार में पूजा-अर्चना करने के उपरांत श्रीमती कौशिल्या साय ने समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और निरंतर समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और नैला का यह पावन दरबार पूरे अंचल में श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। समिति द्वारा चुनरी भेंटकर सम्मान इस गरिमामय अवसर पर दुर्गा पूजा उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश पालीवाल ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय का पुष्पगुच्छ और पावन चुनरी भेंट कर आत्मीय अभिनंदन व सम्मान किया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें आयोजन की व्यवस्थाओं और धार्मिक अनुष्ठानों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजीनियर सत्यलता मिरी, इंजीनियर रवि पांडेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, पूजा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। --- ## जांजगीर में आज सजेगी भक्ति संध्या: शहनाज अख्तर के भजनों से गूंजेगा हाईस्कूल मैदान, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि - **URL**: https://aajkibaat.com/8375 - **Date**: 2026-10-16 - **Excerpt**: हरि लीला ट्रस्ट का भव्य आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’; मेरिट सूची के 3 मेधावी छात्रों को 21-21 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि की पावन भक्ति, जांजगीर-नैला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और जनसेवा के संकल्प को एक मंच पर समाहित करते हुए हरि … हरि लीला ट्रस्ट का भव्य आयोजन 'भक्ति राग जांजगीर'; मेरिट सूची के 3 मेधावी छात्रों को 21-21 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि की पावन भक्ति, जांजगीर-नैला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और जनसेवा के संकल्प को एक मंच पर समाहित करते हुए हरि लीला ट्रस्ट, बनारी (नैला-जांजगीर) द्वारा आज 16 अक्टूबर को भव्य भक्ति संध्या 'भक्ति राग जांजगीर—एक शाम माँ के नाम' का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय हाई स्कूल मैदान में शाम 7:00 बजे से आयोजित होने वाले इस विराट कार्यक्रम में देश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर देवी भजनों की सुमधुर संगीतमय प्रस्तुति देंगी। इस गरिमामय धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में आम जनता का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप, विधायक राघवेंद्र सिंह तथा जिला भाजपा अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और सामाजिक प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू जन्मदिन पर सेवा, संस्कृति और प्रतिभाओं के सम्मान का संकल्प उल्लेखनीय है कि 16 अक्टूबर को हरि लीला ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया का जन्मदिन भी है। ट्रस्ट इस अवसर को किसी व्यक्तिगत जश्न तक सीमित न रखकर जनहित, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाता आ रहा है। इसी सोच के तहत भक्ति संध्या के साथ-साथ जिले की होनहार शैक्षणिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की सराहनीय पहल की गई है। ट्रस्ट अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि जांजगीर-नैला की विशिष्ट पहचान नवरात्रि की भक्ति और जनसहभागिता से है और 'भक्ति राग जांजगीर' इसी विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होने की अपील की है। हरि लीला ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया राज्य के टॉप-10 मेधावी छात्र होंगे सम्मानित हरिलीला ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष जिले के उन मेधावी विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की राज्य स्तरीय मेरिट (प्रावीण्य सूची) के टॉप-10 में स्थान बनाया हो। इस वर्ष भी तीन मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें सरस्वती शिशु मंदिर चांपा से कक्षा 12वीं की मेरिट में स्थान बनाने वाली छात्रा खुशबू देवांगन तथा विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर से कक्षा 10वीं के टॉप-10 में शामिल नैतिक गौतम एवं लोकेश राठौर का नाम शामिल है। इन सभी मेधावी छात्रों को मुख्य मंच से मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र तथा 21,000-21,000 रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया जाएगा। --- ## विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात: जांजगीर-नैला, चांपा और नवागढ़ में 30 लाख की लागत से बनेंगे 3 सामुदायिक भवन - **URL**: https://aajkibaat.com/8369 - **Date**: 2026-10-15 - **Excerpt**: नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से की थी मांग; जर्जर सड़कों की मरम्मत और नवीन पहुंच मार्गों के निर्माण पर भी मिला आश्वासन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकायों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप के … नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से की थी मांग; जर्जर सड़कों की मरम्मत और नवीन पहुंच मार्गों के निर्माण पर भी मिला आश्वासन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकायों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में स्थानीय विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। विधायक कश्यप की मांग पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर-नैला नगर पालिका, चांपा नगर पालिका और नवागढ़ नगर पंचायत में 10-10 लाख रुपये की लागत से तीन सामुदायिक भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्माण कार्यों पर कुल 30 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। तीन स्थानों पर होगा निर्माण स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल के समीप 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद चांपा के वार्ड क्रमांक 01 स्थित देवांगन मोहल्ले में 10 लाख रुपये तथा नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 09 में 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। इन भवनों के तैयार होने से स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, पारिवारिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। मंत्री अरुण साव को सौंपा था मांग पत्र उल्लेखनीय है कि इन विकास कार्यों को मंजूरी दिलाने के लिए विधायक ब्यास कश्यप ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव से व्यक्तिगत मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा था। चर्चा के दौरान विधायक ने क्षेत्र के नगरीय निकायों की आवश्यकताओं, जनहित की प्राथमिकताओं और बुनियादी अधोसंरचना के विकास पर विस्तार से बात रखी थी। विधायक की तत्परता और प्रभावी पैरवी के चलते शासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए इन तीनों कार्यों को हरी झंडी दी है। सड़कों के कायाकल्प पर भी मिला भरोसा नगरीय प्रशासन के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग (PWD) का दायित्व भी संभाल रहे उप मुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष विधायक कश्यप ने जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जर्जर सड़कों की मरम्मत और नए पहुंच मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने क्षेत्रवासियों की आवागमन संबंधी दिक्कतों का हवाला देते हुए आवश्यक बजट स्वीकृत करने का आग्रह किया, जिस पर मंत्री साव ने जल्द ही सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्यों को स्वीकृति देने का ठोस आश्वासन दिया। सामुदायिक भवनों की मंजूरी मिलने पर स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है, वहीं विधायक ब्यास कश्यप ने इन स्वीकृतियों के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार जताया है। --- ## पिसौद में देवी भागवत महापुराण के चौथे दिन उमड़ा जनसैलाब: सरपंच सुनीता रमेश साहू ने व्यासपीठ से लिया आशीर्वाद - **URL**: https://aajkibaat.com/8367 - **Date**: 2026-10-15 - **Excerpt**: आचार्य पंडित उर्वशीनन्द महाराज ने किया भगवती के दिव्य स्वरूपों का संगीतमय वर्णन; जीवंत झांकी रही भक्तों के आकर्षण का केंद्र 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। ग्राम पिसौद में आयोजित भव्य संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। कथा श्रवण के … आचार्य पंडित उर्वशीनन्द महाराज ने किया भगवती के दिव्य स्वरूपों का संगीतमय वर्णन; जीवंत झांकी रही भक्तों के आकर्षण का केंद्र 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। ग्राम पिसौद में आयोजित भव्य संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। कथा श्रवण के लिए ग्राम सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा कथा पंडाल खचाखच भर गया और दिनभर माता के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। व्यासपीठ से लिया मंगल आशीर्वाद कथा के चौथे दिन ग्राम पंचायत पिसौद की सरपंच सुनीता रमेश साहू विशेष रूप से कथा पंडाल में सम्मिलित हुईं। उनके साथ संगीता कुशल साहू, पंच लीलाधर साहू उर्फ ननकीदाऊ सहित अन्य जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने व्यासपीठ पर विराजमान सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पंडित उर्वशीनन्द महाराज (गुड़ी वाले) का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महाराज जी ने जनप्रतिनिधियों को लोक-कल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए मंगल आशीर्वाद दिया। वहीं, सरपंच एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने गांव व क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कलयुग में भक्ति ही दुखों से तारने वाली इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्रीमती सुरुज फिरतराम साहू एवं साहू परिवार द्वारा पावन ग्रंथ और व्यासपीठ की महाआरती उतारकर चौथे दिन के प्रसंगों का शुभारंभ किया गया। व्यासपीठ से कथा का रसपान कराते हुए पंडित उर्वशीनन्द महाराज ने माता भगवती के दिव्य स्वरूपों और उनके लोक-कल्याणकारी चरित्रों का संगीतमय वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरे कलयुग में मां भगवती की निष्काम भक्ति ही समस्त कष्टों और दुखों से मुक्ति दिलाने का एकमात्र साधन है। कथा के दौरान महाराज जी द्वारा प्रस्तुत किए गए सुमधुर भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव से झूमते नजर आए। आकर्षक झांकी बनी आकर्षण का केंद्र कथा प्रसंग के दौरान विशेष रूप से तैयार की गई जीवंत एवं मनोहारी झांकी का प्रदर्शन किया गया, जो उपस्थित श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कथा के विश्राम अवसर पर महाआरती संपन्न हुई और सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस विशाल धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने में साहू परिवार सहित ग्राम पिसौद के समस्त नागरिक पूरे समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। --- ## विजयादशमी पर जांजगीर में राठौर समाज की भव्य बाइक महारैली: एकता, संगठन शक्ति और स्वाभिमान का देंगे संदेश; युवाओं में भारी उत्साह - **URL**: https://aajkibaat.com/8365 - **Date**: 2026-10-15 - **Excerpt**: राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के आदर्शों से प्रेरित होकर निकलेगी रैली; समाज को एकजुट करने और युवाओं को जोड़ने का बड़ा आह्वान 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर 20 अक्टूबर, मंगलवार को जांजगीर नगर में राठौर समाज द्वारा एक विशाल व भव्य बाइक महारैली का आयोजन किया जाएगा। यह … राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के आदर्शों से प्रेरित होकर निकलेगी रैली; समाज को एकजुट करने और युवाओं को जोड़ने का बड़ा आह्वान 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर 20 अक्टूबर, मंगलवार को जांजगीर नगर में राठौर समाज द्वारा एक विशाल व भव्य बाइक महारैली का आयोजन किया जाएगा। यह महारैली समाज की एकजुटता, स्वाभिमान, संगठनात्मक शक्ति और समृद्ध गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बनेगी। आयोजन को लेकर राठौर समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रवीर दुर्गादास के आदर्शों से प्रेरणा आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर के अदम्य साहस, त्याग और गौरवशाली इतिहास से प्रेरित होकर किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के भीतर एकता की भावना को सुदृढ़ करना तथा नई पीढ़ी व युवाओं को सामाजिक संगठन और सामूहिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इस महारैली के माध्यम से समाज के मान-सम्मान के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया जाएगा। ऐतिहासिक बनाने की तैयारी महारैली को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए समाज स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि जब समाज संगठित होकर एक दिशा में कदम बढ़ाता है, तो सामाजिक चेतना और विकास का नया अध्याय शुरू होता है। बाइक रैली में अनुशासन और गरिमा के साथ समाज के गौरव को प्रदर्शित किया जाएगा। अधिक से अधिक भागीदारी की अपील राठौर समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा प्रतिनिधियों ने जिले भर के सभी समाज बंधुओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे विजयादशमी के शुभ अवसर पर अपने वाहनों के साथ उपस्थित होकर इस महारैली को सफल और अविस्मरणीय बनाएं। --- ## नहाते समय न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार: पामगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा, 10 हजार वसूलने के बाद भी दे रहा था धमकी - **URL**: https://aajkibaat.com/8362 - **Date**: 2026-10-15 - **Excerpt**: इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का दिखा रहा था डर; बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में भेजा गया जेल 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती का चुपके से नहाते समय न्यूड फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रकम ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने … इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का दिखा रहा था डर; बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में भेजा गया जेल 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती का चुपके से नहाते समय न्यूड फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रकम ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता से 10 हजार रुपये वसूलने के बाद भी जब आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं, तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। चुपके से बनाया अश्लील वीडियो पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आरोपी रूपेश भारती ने पीड़िता के नहाते समय चुपके से उसके आपत्तिजनक न्यूड फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिए थे। इसके बाद आरोपी ने उक्त तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर से पीड़िता सहम गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उससे 10,000 रुपये की जबरन मांग की। रुपये लेने के बाद भी करता रहा प्रताड़ित लोक-लाज और सामाजिक बदनामी के भय से पीड़िता ने आरोपी रूपेश भारती को 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बावजूद आरोपी की नीयत साफ नहीं हुई और वह पीड़िता को लगातार फोन पर परेशान करने लगा। आरोपी द्वारा और पैसों की मांग की जाने लगी तथा पैसे न देने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की खुली धमकी दी जाने लगी। आरोपी की लगातार बढ़ती प्रताड़ना से तंग आकर अंततः पीड़िता ने पामगढ़ थाने में आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा महिला संबंधी गंभीर अपराध होने के कारण पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए। पामगढ़ पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 451/2026 दर्ज करते हुए त्वरित घेराबंदी की और आरोपी रूपेश भारती को 24 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। बीएनएस की गंभीर धाराओं में जेल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 77, 79 एवं 308(2) के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से विद्वान न्यायाधीश के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन, आरक्षक भुनेश्वर पटेल तथा सीताराम सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही। --- ## जांजगीर में सजेगी माता की चौकी: शुक्रवार शाम हाई स्कूल मैदान में शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या, केंद्रीय राज्य मंत्री होंगे मुख्य अतिथि - **URL**: https://aajkibaat.com/8359 - **Date**: 2026-10-15 - **Excerpt**: हरि लीला ट्रस्ट की ओर से ‘भक्ति राग-एक शाम माँ के नाम’ का आयोजन; आम जनता के लिए प्रवेश रहेगा पूरी तरह निःशुल्क 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जांजगीर नगर में एक भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होने जा रहा है। हरि लीला ट्रस्ट, बनारी के तत्वावधान … हरि लीला ट्रस्ट की ओर से 'भक्ति राग-एक शाम माँ के नाम' का आयोजन; आम जनता के लिए प्रवेश रहेगा पूरी तरह निःशुल्क 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर जांजगीर नगर में एक भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होने जा रहा है। हरि लीला ट्रस्ट, बनारी के तत्वावधान में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को 'भक्ति राग जांजगीर - एक शाम माँ के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया गया है। स्थानीय शासकीय हाई स्कूल मैदान में शाम 7:00 बजे से आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में देश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी सुरीली आवाज और भक्तिमय भजनों से श्रोताओं को भावविभोर करेंगी। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। निःशुल्क रहेगा प्रवेश आयोजकों ने बताया कि धर्मप्रेमी जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशाल धार्मिक कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है। मैदान में श्रद्धालुओं के बैठने, सुरक्षा और ध्वनि-प्रकाश की व्यापक व्यवस्था की जा रही है, ताकि पूरा माहौल भक्तिमय बना रहे। कई प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल इस भक्ति संध्या में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि के रूप में मंच साझा करेंगे। परिवार सहित शामिल होने की अपील हरि लीला ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने जिले के सभी नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर माता की भक्ति का आनंद उठाने और आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। वहीं ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने कहा कि 'भक्ति राग जांजगीर' केवल एक संगीत संध्या नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र में सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने व सशक्त करने का एक संयुक्त प्रयास है। --- ## पत्नी पर तारपीन तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने वाला शराबी पति गिरफ्तार: अकलतरा पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर 36 घंटे में दबोचा - **URL**: https://aajkibaat.com/8356 - **Date**: 2026-10-15 - **Excerpt**: घरेलू विवाद में जान से मारने की नीयत से लगाई थी आग; गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता रायपुर के डीकेएस अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी पर तारपीन का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का … घरेलू विवाद में जान से मारने की नीयत से लगाई थी आग; गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता रायपुर के डीकेएस अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी पर तारपीन का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। विवाद और खौफनाक वारदात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी लालमणी यादव उर्फ मनीराम यादव (पिता गणेशराम यादव), मूल निवासी करूमंहू, विगत चार वर्षों से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पोड़ीभाठा वार्ड क्रमांक 01 (अकलतरा) में रह रहा था। 12 अक्टूबर की रात आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा और घरेलू बातों को लेकर पत्नी से गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से घर में रखा तारपीन तेल पत्नी पर उड़ेल दिया और माचिस से आग लगा दी। पड़ोसियों ने बचाई जान आग लगते ही पीड़िता चीखते हुए घर से बाहर भागी। आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई, जिससे उसकी जान बची। हालांकि, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए सिम्स बिलासपुर और फिर डी.के.एस. अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। वहां पीड़िता का उपचार जारी है। रायपुर से आरोपी गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी डॉ. यूलैण्डन यार्क और एसडीओपी डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सूत्रों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर फरार आरोपी लालमणी यादव को धर दबोचा। बीएनएस की धाराओं में जेल थाना अकलतरा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 624/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), 118(2) एवं 109 के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू, एएसआई सुरेन्द्र कश्यप और आरक्षक शेषनारायण साहू की मुख्य भूमिका रही। --- ## शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की 63 करोड़ के नए पुल की घोषणा; कहा- ‘आस्था व विकास से संवरेगा छत्तीसगढ़’ - **URL**: https://aajkibaat.com/8354 - **Date**: 2026-10-15 - **Excerpt**: एसटीपी प्लांट की स्थापना और राम वनगमन परिपथ के तहत होगा विकास; नगर पंचायत को नगरपालिका बनाने कराया जाएगा सर्वे 🔴 आज की बात News | शिवरीनारायण/रायपुर। माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय ऐतिहासिक ‘शिवरीनारायण महोत्सव’ का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्रवासियों को … एसटीपी प्लांट की स्थापना और राम वनगमन परिपथ के तहत होगा विकास; नगर पंचायत को नगरपालिका बनाने कराया जाएगा सर्वे 🔴 आज की बात News | शिवरीनारायण/रायपुर। माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय ऐतिहासिक 'शिवरीनारायण महोत्सव' का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए महानदी पर 63 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले नए पुल के निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने नगर के गंदे पानी के वैज्ञानिक शोधन के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की स्थापना, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के तहत शिवरीनारायण के समग्र विकास और नगर को नगरपालिका का दर्जा देने के लिए आवश्यक सर्वे कराने का बड़ा ऐलान किया। आवागमन होगा सुगम, महानदी का संरक्षण सुनिश्चित महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शिवरीनारायण का धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष स्थान है। यहां की बढ़ती आबादी और भावी आवश्यकताओं को देखते हुए नागरिक सुविधाओं और आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महानदी पर 63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए पुल से क्षेत्र में आवागमन अत्यंत सुगम होगा और आसपास के दर्जनों गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, एसटीपी प्लांट लगने से नगर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और महानदी का जल प्रदूषित होने से सुरक्षित रहेगा। 'माता शबरी के बुलावे पर सपत्नीक पहुंचा हूं': मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि और शिवरीनारायण महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के चरण कमलों से पावन हुई माता शबरी की इस पवित्र धरती पर सपत्नीक आना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि शिवरीनारायण आस्था, भक्ति और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत पहचान है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गौ माता का पूजन किया और मां चित्रोत्पला गंगा की संध्या महाआरती में सम्मिलित होकर छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 'मोदी की गारंटी' को तेजी से धरातल पर उतार रही सरकार मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर गारंटी को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। सरकार बनने के महज 24 घंटे के भीतर पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 11.5 लाख से अधिक मकान बनकर तैयार हो चुके हैं और रोजाना करीब 1600 आवासों का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए 15 हजार तथा पीएम-जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 32 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं। किसानों, महिलाओं और वनांचल वासियों को आर्थिक संबल मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है और किसानों की सुविधा के लिए 250 से अधिक नए केंद्र खोले गए हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा करने के साथ संग्राहकों को चरण पादुकाएं दी जा रही हैं। 'महतारी वंदन योजना' के तहत प्रदेश की माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रुपये सीधे खाते में देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके अलावा 'श्रीरामलला दर्शन योजना' के तहत अब तक राज्य के 50 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं। बस्तर में विकास की बयार और डिजिटल सुशासन मुख्यमंत्री ने बताया कि नियद नेल्लानार योजना और अग्रणी बस्तर अभियान के माध्यम से बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में 421 बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू किया गया है। वहीं प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। सेवा सेतु पोर्टल पर 36 विभागों की 700 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और 6 हजार ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू तथा जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी सभा को संबोधित कर जल संरक्षण और नदी संवर्धन को जनआंदोलन बनाने की अपील की। कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित इस भव्य आयोजन के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, राजेश्री महंत रामसुंदर दास, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नारायण चंदेल, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। --- ## शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में सपत्नीक शामिल हुए CM विष्णु देव साय: बोले- ‘महानदी छत्तीसगढ़ की आस्था की अविरल धारा, जल संरक्षण को बनाएं जनआंदोलन’ - **URL**: https://aajkibaat.com/8349 - **Date**: 2026-10-14 - **Excerpt**: दीपों की जगमगाहट और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महानदी मैया की उतारी आरती; वर्षा जल की एक-एक बूंद सहेजने का दिया संदेश 🔴 आज की बात News | शिवरीनारायण/रायपुर। माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानदी के पवित्र तट पर भव्य ‘चित्रोत्पला गंगा महाआरती’ का आयोजन किया गया। इस … दीपों की जगमगाहट और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महानदी मैया की उतारी आरती; वर्षा जल की एक-एक बूंद सहेजने का दिया संदेश 🔴 आज की बात News | शिवरीनारायण/रायपुर। माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानदी के पवित्र तट पर भव्य 'चित्रोत्पला गंगा महाआरती' का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से महाआरती में सम्मिलित हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और दीपों की आलौकिक जगमगाहट के बीच मुख्यमंत्री ने महानदी मैया की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और समग्र कल्याण की मंगल कामना की। 'महानदी केवल जीवनदायिनी नहीं, हमारी आस्था व संस्कृति की धारा' सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महानदी छत्तीसगढ़ की गंगा मैया है। यह मात्र एक जलधारा नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति, सभ्यता और जनजीवन की अविरल धारा है, जिसने सदियों से हमारी धरती और कृषि अर्थव्यवस्था को सींचा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूरे राष्ट्र में गंगा मैया के प्रति अगाध श्रद्धा है, उसी प्रकार छत्तीसगढ़वासियों के मन में महानदी के प्रति अटूट आस्था है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नदियों के प्रति हमारी आस्था तभी सार्थक होगी, जब हम उनके संरक्षण, संवर्धन और स्वच्छता को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी मानेंगे। 'जल है तो कल है': वर्षा जल की एक-एक बूंद सहेजने का आह्वान जल संकट की भावी चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 'जल है तो कल है'। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरक्षण को एक व्यापक जनआंदोलन का रूप देना होगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजने की संस्कृति विकसित करें। गांव, शहर, घर अथवा सार्वजनिक स्थल—हर जगह वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) की प्रभावी व्यवस्था होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जल संचय-जनभागीदारी अभियान' का उल्लेख करते हुए कहा कि सोकपिट निर्माण, हैंडपंपों के समीप भूजल पुनर्भरण और स्थानीय स्तर पर अपनाए जा रहे 'पांच प्रतिशत मॉडल' जैसे नवाचारों से भूजल स्तर को सुधारा जा सकता है। उन्होंने पारंपरिक तालाबों, कुओं और प्राकृतिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन पर विशेष बल दिया। शिवरीनारायण को राष्ट्रीय फलक पर सशक्त पहचान दिलाने का संकल्प मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण प्रभु श्रीराम और माता शबरी की अनन्य भक्ति से जुड़ी पावन धरा है। राज्य सरकार प्रदेश के ऐसे ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों की गरिमा को संरक्षित रखते हुए इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि महाआरती का यह आयोजन हमें नदियों को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनाए रखने के दायित्व का बोध कराता है। वहीं, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि शिवरीनारायण की आध्यात्मिक महिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और इसे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए चौतरफा प्रयास जारी हैं। विशिष्ट जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु रहे उपस्थित महाआरती के इस भव्य आयोजन के दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नारायण चंदेल, राजेश्री महंत रामसुंदर दास, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। --- ## छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में नया अध्याय: CM विष्णु देव साय को मिला भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 मैच का न्योता; बोले- खेल जगत में नई पहचान बनाएगा प्रदेश - **URL**: https://aajkibaat.com/8345 - **Date**: 2026-10-14 - **Excerpt**: मुख्यमंत्री के सुझाव पर महिला दर्शकों को मिलेगी निःशुल्क एंट्री; खेल संघ के पदाधिकारियों ने महानदी मंत्रालय में की सौजन्य भेंट 🔴 आज की बात News | रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है। भारत … मुख्यमंत्री के सुझाव पर महिला दर्शकों को मिलेगी निःशुल्क एंट्री; खेल संघ के पदाधिकारियों ने महानदी मंत्रालय में की सौजन्य भेंट 🔴 आज की बात News | रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले जाने वाले आगामी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया है। मंत्रालय में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने सौंपा आमंत्रण महानदी मंत्रालय भवन में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए प्रदेश में पहली बार हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के सफल आयोजन हेतु क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। महिला दर्शकों के लिए फ्री एंट्री का सुझाव, संघ ने दी सहमति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऐतिहासिक मुकाबले में महिलाओं और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टेडियम में महिला दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री के इस लोकहितैषी सुझाव पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने तत्काल अपनी सहमति व्यक्त की। 'बेटियों को मैदान पर खेलते देख मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन' मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वस्तरीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की धरती पर खेलते देखना हमारी बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद प्रेरणादायी होगा। जब बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा को अपनी आंखों के सामने देखेंगी, तो उनमें खेलों को करियर के रूप में चुनने का आत्मविश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने रेखांकित किया कि राज्य सरकार दूरस्थ, ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की खेल प्रतिभाओं को निखारने, आधुनिक अधोसंरचना विकसित करने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय 'स्पोर्ट्स हब' बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। मुलाकात के दौरान ये रहे उपस्थित इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मोहन दास, डायरेक्टर विजय शाह, पूर्व अध्यक्ष मुकुल तिवारी, सचिव विंटेश अग्रवाल, जी. एस. मूर्ति और विनय बजाज सहित संघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। --- ## शिवरीनारायण पहुंचे CM विष्णु देव साय: सपत्नीक किए भगवान नर-नारायण व जगन्नाथ जी के दर्शन; मठ मंदिर में गौ माता को गुड़-केला खिलाकर की पूजा - **URL**: https://aajkibaat.com/8343 - **Date**: 2026-10-14 - **Excerpt**: आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है शिवरीनारायण’: मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार, 14 अक्टूबर को जांजगीर-चांपा जिले की ऐतिहासिक और पावन धार्मिक नगरी शिवरीनारायण पहुंचकर सपत्नीक भगवान नर-नारायण के दर्शन किए। मुख्यमंत्री … आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है शिवरीनारायण': मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार, 14 अक्टूबर को जांजगीर-चांपा जिले की ऐतिहासिक और पावन धार्मिक नगरी शिवरीनारायण पहुंचकर सपत्नीक भगवान नर-नारायण के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने भगवान नर-नारायण से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, शांति और प्रगति के पथ पर आगे बढ़े तथा समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा सुदृढ़ रहे। मठ मंदिर में गौ माता का पूजन, संतों से की आत्मीय भेंट भगवान नर-नारायण के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री श्री साय शिवरीनारायण स्थित प्रसिद्ध मठ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गौ माता को गुड़ और केला खिलाया तथा माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ सेवा हमारी सनातन संस्कृति और लोकपरंपरा का अभिन्न अंग है। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जीवनशैली, कृषि परंपरा और लोकआस्था में गौ माता का सदैव सर्वोच्च स्थान रहा है। मठ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने उपस्थित संतों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने रेखांकित किया कि हमारे मठ-मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि सदियों से समाज को संस्कार, सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने वाले केंद्र हैं। जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था; महानदी, शिवनाथ और जोंक के संगम की महत्ता बताई मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ शिवरीनारायण स्थित जगन्नाथ मंदिर में भी विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य व कल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के पावन संगम के तट पर बसी यह धर्मनगरी सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र रही है। यहां की समृद्ध धार्मिक परंपराएं और सांस्कृतिक मान्यताएं छत्तीसगढ़ को विशिष्ट पहचान दिलाती हैं। माता शबरी की भक्ति और प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से जुड़ी धरा: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शिवरीनारायण का नाम आते ही माता शबरी की अनन्य भक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति उनके अगाध प्रेम व समर्पण का पावन स्मरण होता है। यह पावन भूमि हमें सामाजिक समरसता और समर्पण की प्रेरणा देती है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के समग्र संरक्षण, संवर्धन और पहचान को सशक्त करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री, वित्त मंत्री, सांसद सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, राजेश्री महंत रामसुंदर दास, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रियंका सिंह, अमर सुल्तानिया, पुष्पेंद्र सिंह, आकाश सिंह, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। --- ## मेरठ का चर्चित ‘नीला ड्रम कांड’: पति सौरभ की हत्या कर शव के टुकड़े ड्रम में भरने वाली पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को फांसी की सजा - **URL**: https://aajkibaat.com/8338 - **Date**: 2026-10-14 - **Excerpt**: जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला; 589 दिन, 126 तारीखें और 22 गवाहों के बाद मिला इंसाफ 🔴 आज की बात News | मेरठ। देशभर को झकझोर कर रख देने वाले मेरठ के बहुचर्चित ‘नीला ड्रम हत्याकांड’ में अदालत ने बुधवार को ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाया है। जिला जज … जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला; 589 दिन, 126 तारीखें और 22 गवाहों के बाद मिला इंसाफ 🔴 आज की बात News | मेरठ। देशभर को झकझोर कर रख देने वाले मेरठ के बहुचर्चित 'नीला ड्रम हत्याकांड' में अदालत ने बुधवार को ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाया है। जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने पूर्व मर्चेंट नेवी कर्मी सौरभ राजपूत की नृशंस हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को मृत्युदंड (फांसी की सजा) सुनाई है। अदालत ने इस जघन्य हत्याकांड को 'दुर्लभ से दुर्लभतम' (रेयरेस्ट ऑफ रेयर) की श्रेणी में रखते हुए दोनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 'दंड भी धर्म है': जज ने महाभारत का उल्लेख कर सुनाई सजा फैसला सुनाते समय जिला जज ने महाभारत का प्रसंग उद्धृत करते हुए अहम टिप्पणी की कि 'दंड भी धर्म है' यानी अपराधी को उसके कुकर्मों के लिए न्यायोचित दंड देना न्यायपालिका का परम धर्म है। जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों आरोपियों की पेशी कराई गई थी। जिला अदालत ने 30 सितंबर को ही दोनों को हत्या (आईपीसी धारा 302) और साक्ष्य मिटाने (धारा 201) के तहत दोषी करार दे दिया था, जिसके बाद बुधवार को सजा पर मुहर लगाई गई। हत्या कर शव के किए थे टुकड़े, नीले ड्रम में सीमेंट भरकर किया था बंद यह सनसनीखेज वारदात मार्च 2025 में घटित हुई थी। अवैध संबंधों के चलते मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात को छिपाने और सबूत नष्ट करने के इरादे से दोनों ने शव के पांच टुकड़े किए और उसे एक बड़े नीले प्लास्टिक के ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट और रेत का घोल भरकर सील कर दिया था। इस जघन्य कृत्य के बाद आरोपी शिमला घूमने चले गए थे और तस्वीरें साझा की थीं। जब दुर्गंध और परिजनों के शक के आधार पर ड्रम खोला गया, तो अंदर का खौफनाक मंजर देखकर पुलिस और जनता के होश उड़ गए थे। 126 पेशियां, 22 गवाह और 589 दिन बाद रो पड़ी पीड़ित मां सरकारी वकील (डीजीसी) केके चौबे के नेतृत्व में अभियोजन पक्ष ने अदालत में पुख्ता वैज्ञानिक, फोरेंसिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्य पेश किए। पूरे मामले में 126 तारीखों की सुनवाई हुई और 22 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज किए गए। बचाव पक्ष ने दोनों की बेटियों का हवाला देकर रहम की मांग की, जिसे कोर्ट ने अपराध की क्रूरता को देखते हुए सिरे से खारिज कर दिया। अदालत के फैसले के बाद मृतक सौरभ की मां रेणू और भाई बबलू ने न्यायपालिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज सौरभ की आत्मा को सच्ची शांति मिली है। --- ## शिवरीनारायण पहुंचे CM विष्णु देव साय: भगवान श्री शिवरीनारायण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, शाल-श्रीफल भेंटकर ट्रस्ट कमेटी ने किया सम्मान - **URL**: https://aajkibaat.com/8336 - **Date**: 2026-10-14 - **Excerpt**: शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर धर्मनगरी में उमड़ी भक्ति; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू व वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी रहे मौजूद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि की पावन पंचमी तिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धर्मनगरी शिवरीनारायण पहुंचे। यहाँ उन्होंने ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थ स्थल … शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर धर्मनगरी में उमड़ी भक्ति; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू व वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी रहे मौजूद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि की पावन पंचमी तिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धर्मनगरी शिवरीनारायण पहुंचे। यहाँ उन्होंने ऐतिहासिक एवं पौराणिक तीर्थ स्थल भगवान श्री शिवरीनारायण जी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। महंत रामसुंदर दास जी ने कराया धार्मिक महत्व से अवगत, सीएम ने की गौ माता की पूजा दर्शन उपरांत महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने मुख्यमंत्री को तीर्थ स्थल के पौराणिक व धार्मिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री का शाल और श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने परिसर में स्थित गौशाला में गौ माता की भी विधि-विधान से आरती उतारी और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री, वित्त मंत्री व सांसद सहित अनेक जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमलादेवी पाटले तथा अम्बेश जांगड़े उपस्थित रहे। इसके साथ ही त्यागी जी महाराज, ज्योतिंद्रनाथ ठाकुर, बृजेश केसरवानी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, हेमंत दुबे, सुखराम दास, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। --- ## प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं प्रवेश का अंतिम मौका: 238 रिक्त सीटों के लिए 16 अक्टूबर को रायपुर में होगी चौथी ओपन काउंसलिंग - **URL**: https://aajkibaat.com/8330 - **Date**: 2026-10-14 - **Excerpt**: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक चलेगी प्रक्रिया; नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में लगेगा शिविर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना’ के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में … 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक चलेगी प्रक्रिया; नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में लगेगा शिविर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना' के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश का एक और अवसर दिया जा रहा है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी अधिकृत सूचना के अनुसार विभिन्न विद्यालयों में रिक्त रह गई 238 सीटों को भरने के लिए चौथी ओपन काउंसलिंग का आयोजन 16 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से 'पहले आओ, पहले पाओ' के सिद्धांत पर संपन्न होगी। नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में निर्धारित हुआ काउंसलिंग स्थल कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास), जांजगीर-चांपा के अनुसार काउंसलिंग सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। इसके लिए स्थल कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर (अटल नगर) के ब्लॉक-5, तृतीय तल स्थित हॉल नंबर-4 को निर्धारित किया गया है। प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बची सीटों पर विद्यार्थियों को मेरिट व उपलब्धता के अनुसार तत्काल सीट आबंटित की जाएगी। काउंसलिंग के लिए अनिवार्य दस्तावेज साथ लाना जरूरी काउंसलिंग में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों व छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इनमें कक्षा 8वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत (प्रथम श्रेणी) अंकों की अंकसूची, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र (लागू होने पर), और पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीड़ित प्रमाण पत्र (लागू होने पर) शामिल हैं। इसके अलावा 10 रुपये के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग का नोटरी सत्यापित शपथ पत्र तथा विशेष श्रेणी (दिव्यांग, अनाथ, विधवा/परित्यक्ता माता की संतान, अथवा कर्तव्य के दौरान शहीद सुरक्षाकर्मियों के बच्चे) का वैध प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रवेश पात्रता मिलने पर दो दिन के भीतर जमा करने होंगे मेडिकल व टीसी विभागीय निर्देशानुसार काउंसलिंग में सीट चयन के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए दो दिनों के भीतर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा काउंटर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिक्त सीटों की संख्या में आवश्यकतानुसार परिवर्तन हो सकता है, इसलिए अभ्यर्थी समय से पूर्व पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। --- ## ऐतिहासिक भीमा तालाब की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश: सड़कों पर उतरे सैकड़ों नागरिक, DMF मद से 1 करोड़ की मांग; 7 दिन में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी - **URL**: https://aajkibaat.com/8326 - **Date**: 2026-10-14 - **Excerpt**: कचहरी चौक से कलेक्टोरेट तक निकली विशाल रैली, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन; विधायक ब्यास कश्यप सहित जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठन हुए लामबंद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। नगर की ऐतिहासिक पहचान और जीवनदायिनी धरोहर भीमा तालाब की लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर नगरवासियों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा है। तालाब में … कचहरी चौक से कलेक्टोरेट तक निकली विशाल रैली, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन; विधायक ब्यास कश्यप सहित जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठन हुए लामबंद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। नगर की ऐतिहासिक पहचान और जीवनदायिनी धरोहर भीमा तालाब की लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर नगरवासियों का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा है। तालाब में बढ़ती गंदगी, भीषण दुर्गंध और गंदे पानी के निरंतर भराव से परेशान नागरिकों ने 'भीमा तालाब बचाओ समिति' के संयोजन में कचहरी चौक से कलेक्टोरेट तक विशाल जनाक्रोश रैली निकाली। रैली में सैकड़ों की संख्या में नागरिकों, समाजसेवियों, महिलाओं, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर तालाब के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपनी आवाज बुलंद की। कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और सात दिनों के भीतर ठोस पहल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। DMF मद से 1 करोड़ रुपये और स्थायी समाधान की मांग प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि भीमा तालाब के समुचित सौंदर्गीकरण के लिए डीएमएफ (DMF) मद से एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाएं। इसके साथ ही तालाब में गिरने वाले नालों व गंदे पानी के भराव पर तत्काल रोक लगाई जाए, जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए और व्यापक सफाई अभियान शुरू किया जाए। समिति ने दो टूक शब्दों में कहा कि पूर्व में करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद उचित रखरखाव के अभाव में ऐतिहासिक धरोहर बदहाल हो चुकी है। ऐसे में केवल दिखावटी या अस्थायी सफाई के बजाय जिम्मेदार विभागों और अधिकारियों की जवाबदेही तय कर समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। विधायक ब्यास कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों ने दिखाई एकजुटता भीमा तालाब बचाओ समिति के सदस्य प्रिंस शर्मा, विष्णु यादव, धीरज सिंह बैस, देवराज सिंह चंदेल, भोलू मितेश यादव, राजा सिद्दीकी, चंद्रकुमार ओग्रे, मोगली मिश्रा, गज्जू साहू, बजरंग कहरा, धर्मेंद्र यादव, दुष्यंत यादव, संस्कार राठौर, सत्ता राठौर, राजा खान, हेमलता राठौर, भगवांती यादव, सौरभ सिंह और आकाश तिवारी के संयोजन में यह रैली संपन्न हुई। इस जनाक्रोश रैली में क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप ने पहुंचकर नगरवासियों की मांग का पुरजोर समर्थन किया और प्रशासन से त्वरित निराकरण की मांग की। व्यापारी संघ व सैकड़ों शहरवासी रहे उपस्थित इस दौरान प्रमुख रूप से दिनेश शर्मा, रमेश पैगवार, विवेक सिंह सिसोदिया, रफीक सिद्दीकी, पार्षद अरमान खान, रेखा सोनवान, रक्षा सिंह बैस, विजय बंटी अग्रवाल, अक्षय टेकाम, पूनम अग्रवाल, पूनम सारथी, सत्यभामा टंडन, रजनी सूर्यवंशी, मिथुन राठौर, लक्ष्मी लदेर, सोनू निर्मलकर, हरीश धीवर, आनंद राठौर, सोनू राठौर, गोपाल राठौर, अजय नामदेव, कुलदीप सिंह, मोनू सिंह, विशाल साहू, प्रियांक यादव, रणविजय यादव, देवेश कटकवार, चींचीं यादव, राजकुमार सारथी, प्रिंस यादव, अतुल यादव, अंकित राठौर, करन सिंह, प्रभात गढ़वाल, पुष्पा मोनू राठौर, मनोज वस्त्रकार, मनीष गोयल, संजू देवांगन, रामविलास राठौर, परमेश्वर निर्मले, अनिल राठौर, गुड्डू पठान, अनवर खान, निशा राठौर, शांति कुमार साहू, शहबाज खान, गुलजार पटवारी, पवन कहरा, विमल कहरा, बेदी यादव, गोलू गढ़वाल, अशोक सोनवानी, मनोज पांडे, आलोक शुक्ला, रोशन केशरवानी, संजय अग्रवाल, संतोष भोपालपुरिया, दीपक अग्रवाल, अशोक राठौर, वीरू कश्यप, मुकेश कटकवार, प्रदीप गुरनानी, शुभम गुप्ता, संजू नेता, भोला राठौर, पप्पू नेमी राठौर, कृष्णा प्रजापति, चंद्रशेखर पांडे, दिनेश महंत, संतोष दुबे, नरसिंहा यादव, आशू यादव, लाला राठौर, राजा ग्रुप के सदस्य, आशीष राठौर, टिंकू शुक्ला, प्रदीप राठौर, दादू राठौर, पप्पू शिवा, विजय टंडन, चुन्नू थवाईत, व्यापारी संघ से विकास जिंदल, योगेश दुबे, पदमाकर कश्यप, शांति साहू, अखिलेश मिश्रा, अमन तिवारी, अमन यादव, रवि नेता, प्रशांत सिंह, कान्हा राठौर, हलीम खान सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। --- ## ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में गरबा महोत्सव का गरिमामय आयोजन: नन्हें बच्चों से लेकर अभिभावकों ने दिखाया उत्साह - **URL**: https://aajkibaat.com/8321 - **Date**: 2026-10-14 - **Excerpt**: संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल व प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ उत्सव; विजेताओं को मिले पुरस्कार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी (जांजगीर) में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज … संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल व प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ उत्सव; विजेताओं को मिले पुरस्कार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी (जांजगीर) में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित इस महोत्सव में विद्यार्थियों, अभिभावकों, अतिथियों और विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, डांडिया की खनक और भक्तिमय संगीत की मधुर धुनों से पूरा विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ हुआ विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों द्वारा मां दुर्गा के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। मुख्य अतिथि के रूप में रेसलर प्रतीक तिवारी, पलाश चंदेल, प्रायोजककर्ता ज्ञानेश तिवारी (श्रीराम मोशन पिक्चर), ग्रेंड गरबा नाईट, सतीश बुक डिपो व अग्रवाल डेकोरेशन जांजगीर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती प्रणिता अग्रवाल, श्रीमती रेणुका गढ़ेवाल, श्रीमती संध्या अग्रवाल, श्रीमती बबीता धानुका, श्रीमती सोनिया नय्यर एवं राजेश नय्यर शामिल हुए। पारंपरिक गरबा और लजीज व्यंजनों के स्टॉलों ने मोहा मन पारंपरिक गुजराती और भक्ति संगीत की धुनों पर विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने देर तक गरबा नृत्य का आनंद लिया। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए परिसर में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी लगाए गए थे। गरबा और खान-पान के इस संयोजन ने पूरे कार्यक्रम को एक पारिवारिक और आत्मीय उत्सव का रूप दे दिया। अतिथियों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना का विकास होता है। प्रतिभाशाली प्रतिभागियों और विजेताओं को मिला सम्मान गरबा महोत्सव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच पर आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसमें बेस्ट कपल का पुरस्कार श्री और श्रीमती नीलम सोनी को मिला, वहीं बेस्ट अटायर में बॉयज वर्ग में ईशान खत्री और गर्ल्स वर्ग में आद्या सिंह विजेता रहे। प्रतियोगिता में डाॅ. मंजू खैरवार को 'गरबा क्वीन' के खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही बेस्ट मेल परफाॅर्मर पुरूषोत्तम पटेल और मोस्ट एनरजेटिक परफाॅर्मेंस का पुरस्कार जेस्मीन को दिया गया। ग्रुप डांस में 'गरबा चावस' की दिशा खत्री व साथियों को बेस्ट ग्रुप ड्रेस, सिया ग्रुप की वाणीप्रिया तिवारी व अनुष्का शुक्ला को बेस्ट ग्रुप डांस गर्ल्स, आँचल बैसवार, निशिका शुक्ला, आस्था सिंह व रीता अग्रवाल को ओवरऑल बेस्ट फीमेल डांस ग्रुप तथा सात्विकी नामदेव, माही फर्रे, सेजल कंवर व चारूल पटेल को ऑलराउंडर ग्रुप के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्था ने जताया सभी के प्रति आभार विद्यालय प्रबंधन एवं प्राचार्या ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी जाती है। कार्यक्रम के मुख्य संचालक ऋषभ अग्रवाल रहे, जबकि मंच संचालन श्रीमती नीलम सिंह, श्रीमती गार्गी सिंह एवं योगेश देवांगन ने संयुक्त रूप से किया। --- ## अग्रसेन जयंती पर जागृती शाखा ने किया शोभायात्रा का भव्य स्वागत: नन्हे बच्चों की जीवंत झांकी रही आकर्षण का केंद्र, तिलक लगाकर बरसाए फूल - **URL**: https://aajkibaat.com/8315 - **Date**: 2026-10-14 - **Excerpt**: सुबह महाआरती और अस्पताल में मरीजों को फल वितरण के साथ शुरू हुआ सेवा पर्व; श्याम टाइल्स के सामने सजा भव्य स्वागत द्वार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। नैला-जांजगीर में अग्रकुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर … सुबह महाआरती और अस्पताल में मरीजों को फल वितरण के साथ शुरू हुआ सेवा पर्व; श्याम टाइल्स के सामने सजा भव्य स्वागत द्वार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। नैला-जांजगीर में अग्रकुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा (नैला-जांजगीर) द्वारा विविध सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत भगवान अग्रसेन की विधि-विधान से महाआरती कर की गई, जिसके उपरांत शाखा की महिला सदस्यों ने शासकीय अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। श्याम टाइल्स के सामने सजा नयनाभिराम स्वागत द्वार श्री राम मंदिर नैला से कचहरी चौक जांजगीर तक निकाली गई विशाल शोभायात्रा का जागृति शाखा की ओर से अभूतपूर्व स्वागत किया गया। वीआईपी सिटी के समीप, श्याम टाइल्स के सामने एक भव्य और कलात्मक स्वागत द्वार तैयार किया गया था। शोभायात्रा के मंच के समक्ष पहुंचते ही शाखा की सदस्यों ने अग्रजनों पर पुष्पवर्षा की, तिलक लगाकर अभिनंदन किया और दीप प्रज्वलित कर आरती उतारी। इसके साथ ही शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय व जूस वितरण की व्यवस्था की गई। नन्हे बच्चों की जीवंत झांकी ने मोहा सबका मन स्वागत द्वार के मंच पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्री विष्णु, माता लक्ष्मी, महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी माँ माधवी के स्वरूप में सजकर पहुंचे थे, जिनके दर्शन कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उपस्थित अग्रजनों और समाज प्रमुखों ने इस अनूठी प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की। राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों ने की सराहना मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (जोन-4) अमर सुल्तानिया, प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत गांधी और प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रीना केडिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर अमर सुल्तानिया ने कहा कि जागृति शाखा की बहनों ने जिस समर्पण और सुरुचिपूर्ण ढंग से यह स्वागत द्वार सजाया है, वह अत्यंत सराहनीय है। शाखा अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विगत दो वर्षों से लगातार यह परंपरा निभाई जा रही है, जिसे समाज का भरपूर स्नेह मिल रहा है। इस अवसर पर प्रांतीय निर्देशक श्रीमती सुनीता मोदी, प्रांतीय संयोजक श्रीमती शिखा अग्रवाल, प्रांतीय सहसंयोजक श्रीमती कल्याणी भोपालपुरिया, प्रांतीय सहसंयोजक श्रीमती अनुपमा गोयल, सचिव श्रीमती अनीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता मोदी, श्रीमती बबीता गर्ग, श्रीमती संतोष अग्रवाल, श्रीमती सोनल पालीवाल सहित जागृति शाखा की सदस्य एवं अग्र समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। --- ## ‘नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’: जांजगीर में भाजपा महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा, जेएनयू मामले को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना - **URL**: https://aajkibaat.com/8300 - **Date**: 2026-10-13 - **Excerpt**: कचहरी चौक पर एकत्र होकर नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने जताया कड़ा आक्रोश; निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। “नारी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारों के साथ भारतीय जनता महिला मोर्चा, जिला जांजगीर-चांपा ने जिला मुख्यालय स्थित कचहरी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। … कचहरी चौक पर एकत्र होकर नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने जताया कड़ा आक्रोश; निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। “नारी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारों के साथ भारतीय जनता महिला मोर्चा, जिला जांजगीर-चांपा ने जिला मुख्यालय स्थित कचहरी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जेएनयू में मणिपुर के कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के खिलाफ आयोजित इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए महिलाओं के सम्मान, गरिमा और सुरक्षा के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कचहरी चौक पर प्रदर्शन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी सिंह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। कचहरी चौक पर जुटी नेत्रियों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि संबंधित मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा कानून के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो। वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी विरोध प्रदर्शन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला महिला मोर्चा प्रभारी पुनीता डहरिया, जिला सह-प्रभारी विभा गौरहा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा मिहिर पतकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी गरिमा की रक्षा सर्वोपरि है और ऐसे संवेदनशील मामलों में जवाबदेही तय होनी आवश्यक है। बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रदर्शन में गुलाब सिंह चंदेल, अमर सुल्तानिया, जिला महामंत्री नंदिनी राजवाड़े, नंद चौधरी, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रवि पाण्डेय, आशुतोष गोस्वामी, विकास शर्मा, जिला पंचायत सभापति प्रियंका सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल, उमा सोनी, संगीता पाण्डेय, संतोषी दुबे, राकेश रूपवानी, जिला महामंत्री डॉ. धनेश्वरी जागृति, सुनीता सिंह, राजेश्वर पाटले, प्रतिमा डेहरे, संजीता माली, हितेश यादव, पुष्पेंद्र निर्मलकर, जिला महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी मेघा यादव, प्रेमलता कौशिक, मनीषा गोपाल, पूनम राय, रिया यादव, अनीता गुड्डू कहरा, जया गोपाल, सुशीला बरेठ, सोनू यादव, श्याम यादव, संतोषी साहू, शशि यादव, शिवानी कहरा एवं रूपेश झा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। --- ## “युवा उड़ान 2026” का भव्य आयोजन: उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर रहे मुख्य अतिथि - **URL**: https://aajkibaat.com/8297 - **Date**: 2026-10-13 - **Excerpt**: सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करें युवा: विश्व विजय सिंह तोमर; विभिन्न विधाओं के होनहारों को मिला मंच 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर … सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करें युवा: विश्व विजय सिंह तोमर; विभिन्न विधाओं के होनहारों को मिला मंच 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, चांपा में “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर शामिल हुए। इस अवसर पर खेल, शिक्षा और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, विवेकानंद के विचारों से लें प्रेरणा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि यह आयोजन युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। स्वामी विवेकानंद के विचारों का स्मरण कराते हुए उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयासरत रहने और देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। तोमर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं, उन्हें शासन की योजनाओं और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए। जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़ाया युवाओं का हौसला समारोह को पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा, नवाचार और सकारात्मक सोच से ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का निर्माण संभव होगा। उत्कृष्ट खिलाड़ियों व विद्यार्थियों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शिक्षा दिनकर, प्रज्ञा खुंटे, शालू डहरिया, सूरजा कश्यप, खुशबू देवांगन, नैतिक गौतम, निहाल पाण्डेय, मंदाकनी श्रीवास, प्रशांत कहरा, शुभम डहरिया एवं सुनील मिलेंद शामिल रहे। इसके अलावा सामूहिक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, चांपा तथा सामूहिक नृत्य के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, विनिता मोदी, इंजी. रवि पांडेय, अमर सुल्तानिया, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, अमन प्रताप सिंह, आकाश सिंह, विवेका गोपाल, पुरुषोत्तम शर्मा, जितेंद्र देवांगन, संतोष थवाईत, एसडीएम चांपा शशि चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह, युवा अधिकारी प्रतिष्ठा माथुर, जिला खेल अधिकारी व पुष्पा कोरी दिवाकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव एवं सतीष सिंह ने किया। --- ## माता शबरी की पावन धरा पर तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का आगाज कल से, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ - **URL**: https://aajkibaat.com/8292 - **Date**: 2026-10-13 - **Excerpt**: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे अतिविशिष्ट अतिथि; 14 से 16 अक्टूबर तक मेला ग्राउंड में भव्य आयोजन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। माता शबरी की पावन धरा और भगवान श्री शिवरीनारायण जी के पवित्र धाम में नवरात्रि एवं दशहरा मेला के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय ‘शिवरीनारायण महोत्सव’ … केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वित्त मंत्री ओपी चौधरी होंगे अतिविशिष्ट अतिथि; 14 से 16 अक्टूबर तक मेला ग्राउंड में भव्य आयोजन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। माता शबरी की पावन धरा और भगवान श्री शिवरीनारायण जी के पवित्र धाम में नवरात्रि एवं दशहरा मेला के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय 'शिवरीनारायण महोत्सव' का भव्य आयोजन 14 से 16 अक्टूबर तक मेला ग्राउंड में किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा। महोत्सव के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व संत समाज रहेंगे उपस्थित समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, महंत रामसुंदर दास, प्रज्ञा भारती, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, संतोष लहरे, पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं लोकेश शुक्ला मंचासीन रहेंगे। मेला ग्राउंड में तैयारियां पूरी तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर शिवरीनारायण स्थित मेला ग्राउंड में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेले के आयोजन को देखते हुए जिला व स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। --- ## गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक खेल प्रतिभाओं को पहुंचाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की खेल उत्कर्ष मिशन की उच्चस्तरीय समीक्षा - **URL**: https://aajkibaat.com/8288 - **Date**: 2026-10-13 - **Excerpt**: प्रतिभा पहचान से लेकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तक तैयार होगा मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम; बिलासपुर एक्सीलेंस सेंटर की क्षमता बढ़कर होगी 300 🔴 आज की बात News | रायपुर। छत्तीसगढ़ के गांवों, जनजातीय अंचलों और दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रालय … प्रतिभा पहचान से लेकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तक तैयार होगा मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम; बिलासपुर एक्सीलेंस सेंटर की क्षमता बढ़कर होगी 300 🔴 आज की बात News | रायपुर। छत्तीसगढ़ के गांवों, जनजातीय अंचलों और दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 'मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन' की प्रगति और आगामी रूपरेखा की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत उन्हें समय पर पहचानकर वैज्ञानिक प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन और उचित अवसर देने की है। हमारा लक्ष्य ग्रामीण खेल मैदानों से निकली प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय पोडियम तक पहुंचाना है। जमीनी स्तर से शुरू होगी खोज, स्कूलों से जुड़ेगा अभियान मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि खेल प्रतिभाओं की तलाश केवल बड़े शहरों या चुनिंदा अकादमियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में तीरंदाजी और कबड्डी जैसे खेलों के प्रति स्वाभाविक रुझान है। उन्होंने स्कूल स्तर से ही बच्चों को नियमित खेल गतिविधियों से जोड़ने और व्यायाम शिक्षकों के माध्यम से प्रतिभाओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए। सरकार का उद्देश्य खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रदेश में अनुकूल माहौल तैयार करना है। फीडर सेंटर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तक सुनियोजित तंत्र मिशन के तहत एथलेटिक्स, तीरंदाजी, हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, तैराकी, बैडमिंटन, जूडो और कबड्डी जैसे प्राथमिकता वाले खेलों के लिए त्रि-स्तरीय ढांचा तैयार किया जा रहा है। प्रारंभिक स्तर पर फीडर सेंटरों के जरिए बच्चों को बुनियादी प्रशिक्षण मिलेगा, जिसके बाद उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य की खेल अकादमियों और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भेजा जाएगा। इसी कड़ी में बिलासपुर स्थित स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर की आवासीय क्षमता 165 से बढ़ाकर 300 करने और वहां नई खेल विधाओं को जोड़ने की योजना पर मुहर लगाई गई। स्पोर्ट्स साइंस, आधुनिक पोषण और टैलेंट हंट मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में तकनीक और खेल विज्ञान के बिना वैश्विक प्रतिस्पर्धा संभव नहीं है। मिशन के तहत खिलाड़ियों के लिए फिटनेस, फिजियोथेरेपी, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, पोषण और चोटों से बचाव (इंजरी रिहैबिलिटेशन) की सुविधाएं अनिवार्य की जाएंगी। इसके साथ ही विकासखंड, जिला और राज्य स्तर पर टैलेंट हंट और 'मुख्यमंत्री ट्रॉफी' प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिससे खिलाड़ियों को निरंतर मैच प्रैक्टिस मिल सके। महिला और दिव्यांग खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन समीक्षा बैठक में महिला और दिव्यांग (पैरा) एथलीटों के विकास पर विशेष बल दिया गया। ज्ञानेश्वरी यादव और संजू देवी जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बेटियों को सुरक्षित माहौल, विशेष कैंप और आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव विकासशील सहित स्कूल शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव व सचिव उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से अगले 5 वर्षों की वित्तीय व प्रशासनिक कार्ययोजना को तय समय-सीमा में धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। --- ## सक्ती जिले में 6 महीने से मनरेगा सामग्री का भुगतान ठप: चारों ब्लॉकों में करोड़ों रुपये अटके, साहूकारों के तगादे से परेशान सरपंचों ने दी आंदोलन की चेतावनी - **URL**: https://aajkibaat.com/8283 - **Date**: 2026-10-13 - **Excerpt**: जैजैपुर, डभरा, मालखरौदा और सक्ती विकासखंडों में निर्माण कार्य ठप; व्यक्तिगत साख पर मटीरियल उठाने वाले पंचायत प्रतिनिधि मानसिक तनाव में 🔴 आज की बात News | सक्ती। सक्ती जिले के अंतर्गत आने वाले चारों विकासखंडों—जैजैपुर, डभरा, मालखरौदा और सक्ती में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कराए गए निर्माण कार्यों … जैजैपुर, डभरा, मालखरौदा और सक्ती विकासखंडों में निर्माण कार्य ठप; व्यक्तिगत साख पर मटीरियल उठाने वाले पंचायत प्रतिनिधि मानसिक तनाव में 🔴 आज की बात News | सक्ती। सक्ती जिले के अंतर्गत आने वाले चारों विकासखंडों—जैजैपुर, डभरा, मालखरौदा और सक्ती में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कराए गए निर्माण कार्यों की सामग्री (मटीरियल) का भुगतान पिछले 6 महीनों से अटका हुआ है। शासन-प्रशासन स्तर पर राशि का आवंटन न होने से ग्रामीण क्षेत्रों के सरपंचों और पंचायत प्रतिनिधियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पंचायतों में करोड़ों रुपये का क्लेम लंबित होने के कारण निर्माण सामग्री की आपूर्ति करने वाले व्यापारी और साहूकार अब सरपंचों के घर पहुंचकर रोजाना तगादा कर रहे हैं। व्यक्तिगत गारंटी पर उठाई थी सामग्री, अब प्रतिष्ठा दांव पर ग्राम पंचायतों में नाली निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, मुक्तिधाम और पीडीएस गोदाम जैसे आवश्यक विकास कार्यों को सरपंचों ने निर्धारित समय पर पूरा करा लिया था। इन निर्माण कार्यों के लिए सीमेंट, ईंट, छड़ और गिट्टी जैसे सामान स्थानीय व्यापारियों से सरपंचों ने अपनी व्यक्तिगत गारंटी पर उधार लिए थे। छह माह बीत जाने के बाद भी सरकारी भुगतान न होने से व्यापारी अब प्रतिनिधियों पर लगातार दबाव बना रहे हैं। कई सरपंचों को स्थिति संभालने और साहूकारों का ब्याज चुकाने के लिए अपनी निजी संपत्ति तक गिरवी रखने की नौबत आ गई है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि गांवों में उनकी सामाजिक साख प्रभावित हो रही है और वे भारी मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। नए विकास कार्य ठप, सप्लायर्स ने बंद किया सामान देना पुराना बकाया भुगतान नहीं होने के कारण सप्लायर्स और स्थानीय दुकानदारों ने चारों ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में निर्माण सामग्री की नई सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी है। इसके चलते जिले के ग्रामीण अंचलों में चल रहे विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गए हैं। सरपंच संघ ने दी जिला मुख्यालय घेराव की चेतावनी स्थिति को लेकर सरपंच संघ में भारी आक्रोश है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेताया है कि यदि मनरेगा के लंबित मटीरियल भुगतान की राशि शीघ्र जारी नहीं की गई, तो जैजैपुर, डभरा, मालखरौदा और सक्ती ब्लॉक के सभी सरपंच लामबंद होकर उग्र आंदोलन करेंगे और सक्ती जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे। --- ## नवरात्रि गश्त के दौरान चांपा पुलिस को मिली सफलता: हथियारों से लैस 4 शातिर बदमाश ब्रेजा कार सहित दबोचे गए, जेल दाखिल - **URL**: https://aajkibaat.com/8280 - **Date**: 2026-10-13 - **Excerpt**: बरपाली चौक के पास लोगों को डरा रहे थे संदिग्ध; कार से दो धारदार चाकू, लोहे की रॉड और पेचकस बरामद, पूर्व में भी दर्ज हैं अपराध 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में नवरात्रि पर्व को लेकर जारी विशेष सुरक्षा अभियान और रात्रि गश्त के दौरान चांपा पुलिस को बड़ी सफलता … बरपाली चौक के पास लोगों को डरा रहे थे संदिग्ध; कार से दो धारदार चाकू, लोहे की रॉड और पेचकस बरामद, पूर्व में भी दर्ज हैं अपराध 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में नवरात्रि पर्व को लेकर जारी विशेष सुरक्षा अभियान और रात्रि गश्त के दौरान चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बरपाली चौक के पास हथियारों के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहे और राहगीरों को भयभीत कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने ब्रेजा कार सहित धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो बड़े धारदार चाकू, लोहे की रॉड और पेचकस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से मिली थी सूचना पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर नवरात्रि पर्व के मद्देनजर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में सघन रात्रि गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दौरान चांपा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि बरपाली चौक के पास एक ब्रेजा कार में सवार कुछ संदिग्ध युवक हथियार दिखाकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहे हैं और किसी गंभीर वारदात की तैयारी में हैं। घेराबंदी कर पकड़ी ब्रेजा कार, बरामद हुए हथियार सूचना मिलते ही चांपा थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरपाली चौक के पास घेराबंदी की। मौके से ब्रेजा कार क्रमांक CG 04 NH 7770 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से दो बड़े धारदार चाकू, छिपाकर रखी गई लोहे की रॉड, बड़ा पेचकस, जूट का बोरा और तार बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी क्षेत्र में चोरी या नकबजनी जैसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। बिलासपुर के रहने वाले हैं चारों आरोपी, दर्ज हैं पूर्व अपराध पकड़े गए चारों आरोपी बिलासपुर जिले के निवासी हैं, जिनमें फरहदा थाना सीपत निवासी लिहास अली (24 वर्ष) तथा चिल्हाटी थाना सरकंडा निवासी मुकेश यादव (30 वर्ष), शबान (26 वर्ष) और साबीर खान (24 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इन सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व से चोरी, नकबजनी सहित कई अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई थाना चांपा में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 553/26, भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेण्डे, प्रशिक्षु उनि वैभव साहु, सउनि बलवंत धृतलहरे, सउनि बी.पी. खाण्डेकर, प्रआर अमृत सलुजा, सुनील सिंह, संतोश यादव और आरक्षक गौरीशंकर राय, नीतीश विश्वकर्मा, श्याम राठौर, संजय केवंट व सुशांत राठौर की मुख्य भूमिका रही। --- ## कारोबारियों को त्योहारी सीजन में राहत: यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित MDR शुल्क का फैसला टला, अब दिवाली के बाद लागू होने की संभावना - **URL**: https://aajkibaat.com/8277 - **Date**: 2026-10-13 - **Excerpt**: 15 अक्टूबर से लागू करने की थी तैयारी; यूपीआई स्टीयरिंग कमिटी ने त्योहारों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ से बचाने के लिए बढ़ाई समय-सीमा 🔴 आज की बात News | व्यापार डेस्क। त्योहारी सीजन के दौरान डिजिटल लेनदेन करने वाले व्यापारियों और दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। चुनिंदा मर्चेंट यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट … 15 अक्टूबर से लागू करने की थी तैयारी; यूपीआई स्टीयरिंग कमिटी ने त्योहारों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ से बचाने के लिए बढ़ाई समय-सीमा 🔴 आज की बात News | व्यापार डेस्क। त्योहारी सीजन के दौरान डिजिटल लेनदेन करने वाले व्यापारियों और दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है। चुनिंदा मर्चेंट यूपीआई भुगतानों पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क को लागू करने का फैसला फिलहाल आगे बढ़ा दिया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह नई व्यवस्था 15 अक्टूबर से प्रभावी होनी थी, लेकिन त्योहारों के दौरान बाजार में कारोबार की रफ्तार को देखते हुए इसे दिवाली के तुरंत बाद लागू करने पर सहमति बनी है। हालांकि, नई तारीख को लेकर आधिकारिक अधिसूचना आना अभी बाकी है। त्योहारों पर कारोबार प्रभावित न हो, इसलिए लिया निर्णय दिवाली और धनतेरस के दौरान खुदरा बाजारों में भारी खरीदारी होती है, जो पूरे साल का सबसे अहम कारोबारी समय माना जाता है। ऐसे मौके पर डिजिटल भुगतान पर नया शुल्क लागू होने से व्यापारियों की परिचालन लागत बढ़ने और कारोबार पर अतिरिक्त दबाव आने की आशंका थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यूपीआई और सर्विसेज स्टीयरिंग कमिटी ने मंगलवार को बैठक कर शुल्क लागू करने की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया, ताकि व्यापारियों को नई व्यवस्था के अनुसार तैयारी करने का पर्याप्त समय मिल सके। फैसला रद्द नहीं, केवल लागू होने की तारीख आगे बढ़ी कमिटी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह फैसला MDR शुल्क को पूरी तरह समाप्त करने का नहीं है, बल्कि केवल इसकी शुरुआत की तारीख को टाला गया है। 15 अक्टूबर की समय-सीमा हटने के बाद अब व्यापारियों को अंतिम दिशा-निर्देशों और नई तारीख की आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा। किन भुगतानों पर प्रस्तावित है MDR शुल्क? MDR (Merchant Discount Rate) वह शुल्क होता है जो डिजिटल माध्यम से भुगतान स्वीकार करने की सुविधा के बदले कारोबारी से लिया जाता है। सीमित दायरा: यह शुल्क सामान्य व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) लेनदेन पर नहीं, बल्कि चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M यानी ग्राहक से दुकानदार) भुगतानों पर प्रस्तावित है। तय सीमा पर ही प्रभाव: हर छोटे-बड़े व्यापारी या हर यूपीआई लेनदेन पर यह शुल्क लागू नहीं होगा। इसका स्पष्ट दायरा और टर्नओवर की शर्तें आधिकारिक अधिसूचना के बाद ही साफ होंगी। क्या ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा इसका असर? प्रस्तावित व्यवस्था के तहत MDR शुल्क का सीधा संबंध व्यापारियों से है, इसलिए ग्राहकों पर इसका सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि कुछ बड़े व्यापारी अपनी लागत के आधार पर मूल्य निर्धारण में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन जब तक आधिकारिक रूप से नियम तय नहीं होते, तब तक आम उपभोक्ताओं पर किसी अतिरिक्त शुल्क का बोझ नहीं पड़ेगा। --- ## राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए: ओम प्रकाश माथुर को केरल और राजेंद्र आर्लेकर को तमिलनाडु की कमान; देखें पूरी सूची - **URL**: https://aajkibaat.com/8273 - **Date**: 2026-10-12 - **Excerpt**: राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना; कर्नाटक, ओडिशा, उत्तराखंड और सिक्किम में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति 🔴 आज की बात News | नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्ति और फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कई राज्यों … राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना; कर्नाटक, ओडिशा, उत्तराखंड और सिक्किम में भी नए राज्यपालों की नियुक्ति 🔴 आज की बात News | नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नई नियुक्ति और फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कई राज्यों के राज्यपालों का तबादला किया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। किन राज्यों में किन्हें मिली जिम्मेदारी? जारी आदेश के अनुसार 6 राज्यों के राज्यपालों की सूची इस प्रकार है: केरल (Keralam): ओम प्रकाश माथुर (वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल) को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तमिलनाडु (Tamil Nadu): राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (जो पहले केरल के राज्यपाल पद पर थे) को तमिलनाडु का नया राज्यपाल बनाया गया है। ओडिशा (Odisha): ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कर्नाटक (Karnataka): डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड (Uttarakhand): डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। सिक्किम (Sikkim): दुष्यंत गौतम को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगे आदेश राष्ट्रपति भवन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ये सभी नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों द्वारा अपने-अपने पद का कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी। प्रशासनिक संतुलन और संवैधानिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। --- ## पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई: पुरानी रंजिश में प्राणघातक हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 2 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल - **URL**: https://aajkibaat.com/8271 - **Date**: 2026-10-12 - **Excerpt**: चण्डीपारा मेन रोड पर चाकू व बेसबॉल स्टिक से युवक पर किया था जानलेवा वार, फरार चल रहे आकाश जायसवाल को पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर युवक पर चाकू और बेसबॉल स्टिक से प्राणघातक हमला करने … चण्डीपारा मेन रोड पर चाकू व बेसबॉल स्टिक से युवक पर किया था जानलेवा वार, फरार चल रहे आकाश जायसवाल को पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर युवक पर चाकू और बेसबॉल स्टिक से प्राणघातक हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम आकाश जायसवाल उर्फ आगा (27 वर्ष) है, जो चण्डीपारा, पामगढ़ का निवासी है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। पुराने विवाद को लेकर रोका था रास्ता पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को गाय को मारकर भागने की बात को लेकर पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते 16 सितंबर 2026 की रात करीब 8:15 बजे जब प्रार्थी कमलेश यादव अपने साथी गोलू उर्फ संजय मिरी के साथ मोटरसाइकिल से पामगढ़ की ओर आ रहा था, तभी चण्डीपारा मेन रोड स्थित यासनी मंजिल के पास आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। चाकू और बेसबॉल स्टिक से किया था हमला विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। मुख्य आरोपी आकाश जायसवाल ने चाकू से संजय मिरी पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मुक्कु यादव ने बेसबॉल स्टिक और रितेश जायसवाल ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल संजय मिरी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था। अपराध दर्ज कर पुलिस ने की कार्रवाई प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 389/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। मामले में पूर्व में आरोपी रितेश जायसवाल और मुक्कु यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी आकाश जायसवाल घटना के बाद से फरार चल रहा था। पामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मुख्य आरोपी आकाश जायसवाल को धर दबोचा और वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी एवं पामगढ़ पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। --- ## मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना: नवागढ़ विकासखंड की आकांक्षा यादव को मिली 20 हजार की आर्थिक मदद, उच्च शिक्षा जारी रखने में मिलेगा सहयोग - **URL**: https://aajkibaat.com/8268 - **Date**: 2026-10-12 - **Excerpt**: पंजीकृत निर्माण श्रमिक की बेटी के सपनों को मिला पंख; 10वीं पास और 18 से 21 वर्ष की आयु सीमा वाले परिवारों को मिलता है एकमुश्त लाभ 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं अब अंतिम पंक्ति के श्रमिक परिवारों की बेटियों के उच्च शिक्षा के सपनों को साकार … पंजीकृत निर्माण श्रमिक की बेटी के सपनों को मिला पंख; 10वीं पास और 18 से 21 वर्ष की आयु सीमा वाले परिवारों को मिलता है एकमुश्त लाभ 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं अब अंतिम पंक्ति के श्रमिक परिवारों की बेटियों के उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने में बड़ा संबल बन रही हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना' के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बनारी निवासी निर्माण श्रमिक श्रीमती कुमारी बाई यादव की सुपुत्री आकांक्षा यादव को 20 हजार रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई है। इस सहयोग से आकांक्षा को अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने में सीधी मदद मिलेगी। उच्च शिक्षा और स्वावलंबन के लिए करेंगी राशि का उपयोग योजना की हितग्राही कुमारी आकांक्षा यादव ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित आय पर निर्भर है, जिसके चलते आगे की पढ़ाई का खर्च उठाना एक बड़ी चिंता थी। योजना के तहत प्राप्त 20 हजार रुपये की एकमुश्त राशि से अब वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकेंगी। उन्होंने इस संवेदनशील योजना और समय पर मिली सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। क्या है मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना? यह योजना पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों की बेटियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने और उन्हें उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसर दिलाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। योजना की मुख्य विशेषताएं एवं पात्रता शर्तें: पात्रता: श्रम विभाग के अंतर्गत मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की प्रथम दो अविवाहित पुत्रियां इस योजना के लिए पात्र होती हैं। आयु एवं शैक्षणिक योग्यता: बेटी की आयु 18 से 21 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उसने न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। पंजीयन अवधि: योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्माण श्रमिक का मंडल में पंजीयन कम से कम तीन वर्ष पुराना होना अनिवार्य है। सहायता राशि: पात्र हितग्राही बेटी के बैंक खाते में 20,000 रुपये की एकमुश्त राशि सीधे अंतरित की जाती है। योजना के माध्यम से मिल रही यह सहायता राशि श्रमिक परिवारों की होनहार बेटियों को न केवल पढ़ाई जारी रखने का अवसर दे रही है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संबल भी प्रदान कर रही है। --- ## महतारी वंदन योजना बनी संबल: राशि जुटाकर भारती धीवर ने खरीदी सिलाई मशीन, खुद के हुनर से लिख रहीं आत्मनिर्भरता की नई कहानी - **URL**: https://aajkibaat.com/8265 - **Date**: 2026-10-12 - **Excerpt**: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से पोषण और स्वास्थ्य को मिला सहारा; जांजगीर-चांपा की महिला ने पीएम मोदी और सीएम साय का जताया आभार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह एक सामान्य गृहिणी के जीवन में स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख सकती हैं, इसकी जीवंत मिसाल बनी … प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से पोषण और स्वास्थ्य को मिला सहारा; जांजगीर-चांपा की महिला ने पीएम मोदी और सीएम साय का जताया आभार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह एक सामान्य गृहिणी के जीवन में स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख सकती हैं, इसकी जीवंत मिसाल बनी हैं जांजगीर-चांपा जिले की श्रीमती भारती धीवर। कभी परिवार के दैनिक खर्चों के लिए संघर्ष करने वाली भारती ने 'महतारी वंदन योजना' से मिलने वाली वित्तीय सहायता का सदुपयोग करते हुए न केवल सिलाई मशीन खरीदी, बल्कि अपने हुनर के दम पर स्वरोजगार स्थापित कर परिवार का आर्थिक संबल बन गई हैं। महतारी वंदन की राशि से खरीदा स्वावलंबन का साधन श्रीमती भारती धीवर ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया कि पहले परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी और रोजमर्रा की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना भी एक बड़ी चुनौती बन जाता था। ऐसे समय में राज्य शासन की 'महतारी वंदन योजना' उनके लिए संजीवनी साबित हुई। योजना के तहत मिलने वाली निश्चित मासिक आर्थिक सहायता को उन्होंने व्यर्थ खर्च करने के बजाय सहेजकर रखा और उससे एक सिलाई मशीन खरीदी। सिलाई मशीन आने के बाद उन्होंने कपड़ों की सिलाई का कार्य प्रारंभ किया। अपनी मेहनत और हुनर के बल पर वे नियमित आय अर्जित करने लगी हैं, जिससे परिवार की आर्थिक गाड़ी को मजबूत सहारा मिल रहा है। मातृ वंदना योजना ने सुनिश्चित किया बेहतर पोषण और स्वास्थ्य भारती धीवर के जीवन में शासकीय योजनाओं का लाभ दोहरा संबल लेकर आया। उन्होंने बताया कि 'प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना' के तहत मिली आर्थिक सहायता ने गर्भावस्था के नाजुक दौर में उनके स्वास्थ्य और पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में अमूल्य योगदान दिया। इस सहायता राशि से शिशु के जन्म के बाद भी जच्चा-बच्चा की समुचित देखभाल और संतुलित आहार सुनिश्चित हो सका। शासन के प्रति व्यक्त किया हृदय से आभार श्रीमती भारती धीवर के लिए ये दोनों योजनाएं महज आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सुरक्षित मातृत्व का आधार बन चुकी हैं। अपने जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव के लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार जताया है। भारती धीवर की यह सफलता साबित करती है कि यदि शासकीय योजनाओं की सहायता का सही दिशा में सदुपयोग किया जाए, तो महिलाएं स्वावलंबी बनकर पूरे समाज को नई दिशा दे सकती हैं। --- ## मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका: जिले के सभी 1006 केंद्रों पर लगे शिविर, नाम जोड़ने और संशोधन के लिए बीएलओ से करें संपर्क - **URL**: https://aajkibaat.com/8262 - **Date**: 2026-10-12 - **Excerpt**: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जांजगीर-चांपा में विशेष अभियान, 17+ आयु वर्ग के युवाओं को जोड़ने स्कूलों व कॉलेजों में भी पहुंच रहा प्रशासन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से एक सघन विशेष … भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जांजगीर-चांपा में विशेष अभियान, 17+ आयु वर्ग के युवाओं को जोड़ने स्कूलों व कॉलेजों में भी पहुंच रहा प्रशासन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के उद्देश्य से एक सघन विशेष अभियान शुरू किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत जिले भर के कुल 1006 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार के पंजीकरण से वंचित न रहे। 1006 मतदान केंद्रों पर लग रहे विशेष शिविर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। इसी क्रम में जिले के सभी 1006 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविरों का आयोजन कर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा त्रुटियों के सुधार का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। 17+ आयु वर्ग के युवाओं पर विशेष फोकस अभियान की मुख्य प्राथमिकता युवा वर्ग को मतदाता सूची से जोड़ना है। इसके लिए निर्वाचन अमला जिले के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में पहुंचकर 17 वर्ष से अधिक आयु (17+) के छात्र-छात्राओं से सीधा संपर्क स्थापित कर रहा है। पात्र युवाओं से अग्रिम रूप से आवेदन प्राप्त कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बीएलओ और निर्वाचन अधिकारियों से करें संपर्क प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पात्र मतदाता को: मतदाता सूची में नया नाम दर्ज कराना हो, पूर्व से दर्ज नाम, पते या जन्मतिथि में संशोधन कराना हो, अथवा निर्वाचन से जुड़ी कोई समस्या या शिकायत हो, तो वे अपने क्षेत्र के संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) से तुरंत संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जमा कर सकते हैं। --- ## दूधाधारी मठ के पीठाधीश्वर डॉ. महंत रामसुंदर दास पहुंचे ग्राम खोखरा, मां मनका दाई मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद - **URL**: https://aajkibaat.com/8257 - **Date**: 2026-10-12 - **Excerpt**: विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना; मां मनका दाई पब्लिक ट्रस्ट ने शॉल-श्रीफल भेंटकर प्राप्त किया आशीर्वाद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। क्वांर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दूधाधारी मठ एवं श्री शिवरीनारायण मठ के पीठाधीश्वर डॉ. महंत रामसुंदर दास जी महाराज ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा स्थित प्रसिद्ध … विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना; मां मनका दाई पब्लिक ट्रस्ट ने शॉल-श्रीफल भेंटकर प्राप्त किया आशीर्वाद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। क्वांर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री दूधाधारी मठ एवं श्री शिवरीनारायण मठ के पीठाधीश्वर डॉ. महंत रामसुंदर दास जी महाराज ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां मनका दाई मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से मां मनका दाई की पूजा-अर्चना की और प्रदेश सहित समूचे देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना करते हुए विश्व कल्याण की प्रार्थना की। नवरात्रि पर शक्तिपीठ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों में मां मनका दाई के दरबार में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी पावन कड़ी में पीठाधीश्वर डॉ. महंत रामसुंदर दास जी महाराज के मंदिर आगमन से समूचा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। महाराज जी ने गर्भगृह में विराजित माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना संपन्न की और सभी के आरोग्य व खुशहाली की कामना की। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद महाराज जी के मंदिर आगमन पर मां मनका दाई पब्लिक ट्रस्ट की ओर से भव्य स्वागत किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राधे थवाईत एवं समिति के सदस्यों ने पीठाधीश्वर डॉ. महंत रामसुंदर दास जी महाराज का आत्मीय अभिनंदन करते हुए उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने महाराज जी के चरण स्पर्श कर उनका पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपराओं के संवाहक गौरतलब है कि श्री दूधाधारी मठ एवं श्री शिवरीनारायण मठ के पीठाधीश्वर के रूप में डॉ. महंत रामसुंदर दास जी महाराज छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनके सानिध्य और मार्गदर्शन से श्रद्धालुओं को सदैव धार्मिक प्रेरणा मिलती रही है। महाराज जी ने इस अवसर पर कहा कि मां मनका दाई के दरबार में आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना पूर्ण होती है और शक्ति की यह आराधना समाज में सकारात्मकता तथा समरसता का संचार करती है। --- ## पीएम आशा योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन; समर्थन मूल्य पर बिकेंगी मूंग, उड़द, अरहर, सोयाबीन और मूंगफली - **URL**: https://aajkibaat.com/8254 - **Date**: 2026-10-12 - **Excerpt**: जांजगीर-चांपा जिले में 4 सेवा सहकारी समितियां अधिसूचित, नाफेड के जरिए समर्थन मूल्य पर होगी खरीफ दलहन-तिलहन की सरकारी खरीदी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी और सुनिश्चित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम-आशा) के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए … जांजगीर-चांपा जिले में 4 सेवा सहकारी समितियां अधिसूचित, नाफेड के जरिए समर्थन मूल्य पर होगी खरीफ दलहन-तिलहन की सरकारी खरीदी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी और सुनिश्चित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम-आशा) के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योजना के अंतर्गत जिले के दलहन और तिलहन उत्पादक किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, मूंगफली, अरहर (तुअर) और सोयाबीन की खरीदी की जाएगी। कृषि विभाग ने जिले के सभी पात्र कृषकों से 31 अक्टूबर तक एकीकृत किसान पोर्टल पर अपना पंजीयन अथवा रकबा संशोधन कराने की अपील की है। नाफेड द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य दरें भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित (NAFED) के माध्यम से किसानों से सीधे अधिसूचित दरों पर खरीद की जाएगी। शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दरें इस प्रकार हैं: मूंग: ₹8,780 प्रति क्विंटल अरहर (तुअर): ₹8,450 प्रति क्विंटल उड़द: ₹8,200 प्रति क्विंटल मूंगफली: ₹7,517 प्रति क्विंटल सोयाबीन: ₹5,708 प्रति क्विंटल जिले में 4 सेवा सहकारी समितियां अधिसूचित जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत खरीफ दलहन-तिलहन फसलों की खरीदी के लिए प्रशासन द्वारा 4 सेवा सहकारी समितियों को अधिसूचित किया गया है: सेवा सहकारी समिति बम्हनीडीह सेवा सहकारी समिति अकलतरा सेवा सहकारी समिति जांजगीर सेवा सहकारी समिति पामगढ़ 31 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से कराएं पंजीयन उप संचालक कृषि, जांजगीर-चांपा ने जानकारी दी है कि योजना का लाभ लेने के लिए एकीकृत किसान पोर्टल पर 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक अधिसूचित फसल लगाने वाले सभी कृषकों का पंजीयन अथवा रकबा संशोधन कराया जाना अनिवार्य है। बिना पंजीयन के समर्थन मूल्य पर फसल की बिक्री संभव नहीं होगी। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज योजना के तहत पंजीयन कराने के इच्छुक किसान भाई अपने क्षेत्र की संबंधित सेवा सहकारी समिति में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की छायाप्रति साथ ले जाना अनिवार्य है: आधार कार्ड ऋण पुस्तिका (बी-1, पी-2) बैंक पासबुक की छायाप्रति मोबाइल नंबर जो किसान पहले से एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकृत हैं, वे केवल अपने बोए गए रकबे का संशोधन करा सकते हैं। इसके लिए किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (SADO) से भी सीधा संपर्क स्थापित कर सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना 31 अक्टूबर से पूर्व अपना पंजीयन सुनिश्चित कराएं। --- ## अटल चौक से खोखसा ओवरब्रिज तक 1.11 करोड़ की लागत से बनेगा डिवाइडर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने किया भूमिपूजन - **URL**: https://aajkibaat.com/8251 - **Date**: 2026-10-12 - **Excerpt**: कलेक्ट्रेट मार्ग का होगा कायाकल्प, आकर्षक स्ट्रीट लाइटिंग से जगमगाएगा व्यस्ततम मार्ग; लंबे समय से की जा रही थी मांग 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। जिला मुख्यालय जांजगीर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में शुमार कलेक्ट्रेट मार्ग के सौंदर्यीकरण और सुगम आवागमन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अटल … कलेक्ट्रेट मार्ग का होगा कायाकल्प, आकर्षक स्ट्रीट लाइटिंग से जगमगाएगा व्यस्ततम मार्ग; लंबे समय से की जा रही थी मांग 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। जिला मुख्यालय जांजगीर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में शुमार कलेक्ट्रेट मार्ग के सौंदर्यीकरण और सुगम आवागमन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अटल चौक (बीटीआई चौक) से लेकर खोखसा रेलवे ओवरब्रिज तक 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रोड डिवाइडर एवं आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग कार्य का छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधिवत पूजा-अर्चना और श्रीफल तोड़कर भूमिपूजन किया। नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी कलेक्ट्रेट चौक जांजगीर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि यह मार्ग जिला मुख्यालय का मुख्य और व्यस्ततम मार्ग है, जिससे होकर आम नागरिक व अधिकारी कलेक्ट्रेट सहित अन्य सभी प्रमुख प्रशासनिक कार्यालयों तक पहुंचते हैं। नगरवासियों द्वारा काफी समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की मांग की जा रही थी। जनभावनाओं और नागरिक हित को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा 1 करोड़ 11 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसका कार्य अब प्रारंभ हो रहा है। शहर में निरंतर हो रहे विकास कार्य श्री चंदेल ने कहा कि जिला मुख्यालय जांजगीर के विकास के लिए शासन द्वारा लगातार अनेक जनकल्याणकारी व अधोसंरचना विकास कार्यों की मंजूरी दी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से इन विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। शासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति जताया आभार कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने इस बहुप्रतीक्षित सौगात के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जिला प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़वाल, उपाध्यक्ष मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व नपाप उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, पार्षद दिनेश राठौर, प्रेमशंकर थवाईत, पार्षद देवानंद गढ़वाल, जवाहर यादव, विक्की सिंह, सुशील सिंह, सतीश शर्मा, सोनू यादव, प्रदीप राठौर, गोलू दुबे, गज्जू कर्ष, राकेश राठौर, दिलीप बरेठ, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर प्रकाश लदेर, चंद्रकांत रात्रे सहित बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित थे। --- ## जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर ने की योजनाओं की समीक्षा, सीएम के शिवरीनारायण प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा - **URL**: https://aajkibaat.com/8248 - **Date**: 2026-10-12 - **Excerpt**: ई-ऑफिस फाइलों का 12 घंटे में निराकरण और 31 अक्टूबर तक डिजिटल क्रॉप सर्वे पूर्ण करने के सख्त निर्देश; अमृत मिशन, पीएम सूर्यघर व छात्रवृत्ति की हुई समीक्षा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के … ई-ऑफिस फाइलों का 12 घंटे में निराकरण और 31 अक्टूबर तक डिजिटल क्रॉप सर्वे पूर्ण करने के सख्त निर्देश; अमृत मिशन, पीएम सूर्यघर व छात्रवृत्ति की हुई समीक्षा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा (TL) की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय गतिविधियों की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर कार्य में शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-ऑफिस फाइलों का 12 घंटे के भीतर करें निपटारा कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-ऑफिस प्रणाली के जरिए प्राप्त होने वाली फाइलें किसी भी अधिकारी के पास अनावश्यक रूप से लंबित न रहें। उन्होंने कहा कि फाइलों का निराकरण अधिकतम 12 घंटे के भीतर सुनिश्चित किया जाए और रिस्पॉन्स टाइम कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि ई-ऑफिस फाइलों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से की जाएगी। डिजिटल क्रॉप सर्वे 31 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूरा करें कृषि एवं राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जियो-रेफरेंसिंग सर्वेयर फील्ड में कार्य कर रहे हैं, ऐसे में संबंधित अधिकारी शेष किसानों से सीधा समन्वय स्थापित करें ताकि शेष सर्वे कार्य 31 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत पूर्ण हो सके। समय पर सही सर्वे होने से किसानों को आगे चलकर शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से मिलेगा। पीएम सूर्यघर, अमृत मिशन और छात्रवृत्ति योजना की प्रगति पर जोर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने तथा आवेदन से लेकर सोलर संयंत्र स्थापना तक हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा गया। अमृत मिशन: निर्माणाधीन जल आवर्धन परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति: कम प्रगति वाले महाविद्यालयों के साथ समन्वय बैठक कर पात्र छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक आवेदन कराने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित शिवरीनारायण प्रवास की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित शिवरीनारायण प्रवास की प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए सभी दायित्वों को समय पर पूर्ण करने और पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित जिले के सभी प्रमुख विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। --- ## आस्था और सुरों की सजेगी महफिल: ‘एक शाम माँ के नाम’ में भक्ति रस घोलेंगी सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि - **URL**: https://aajkibaat.com/8245 - **Date**: 2026-10-12 - **Excerpt**: हरिलीला ट्रस्ट का भव्य आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ 16 अक्टूबर को हाई स्कूल मैदान में; प्रवेश पूरी तरह रहेगा निःशुल्क 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर संस्कारधानी जांजगीर नगर में भक्ति, संगीत और लोकआस्था का भव्य समागम होने जा रहा है। हरिलीला ट्रस्ट, बनारी (नैला-जांजगीर) के तत्वावधान … हरिलीला ट्रस्ट का भव्य आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ 16 अक्टूबर को हाई स्कूल मैदान में; प्रवेश पूरी तरह रहेगा निःशुल्क 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर संस्कारधानी जांजगीर नगर में भक्ति, संगीत और लोकआस्था का भव्य समागम होने जा रहा है। हरिलीला ट्रस्ट, बनारी (नैला-जांजगीर) के तत्वावधान में आगामी 16 अक्टूबर, शुक्रवार को विशाल भक्ति संध्या ‘भक्ति राग जांजगीर—एक शाम माँ के नाम’ का गरिमामयी आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय हाई स्कूल मैदान में शाम 7 बजे से आयोजित होने वाले इस विराट धार्मिक अनुष्ठान में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर की होगी प्रस्तुति आयोजन का मुख्य आकर्षण देश की ख्यातिप्राप्त भजन गायिका शहनाज अख्तर की सुमधुर प्रस्तुतियां होंगी। वे देवी गीतों और जसगीतों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर करेंगी। समिति ने जानकारी दी है कि आम जनमानस, श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पूरे कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और दिग्गजों की रहेगी गरिमामयी मौजूदगी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े सहित अंचल के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मंच साझा करेंगे। परंपरा और सामाजिक समरसता का संगम हरिलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया एवं सचिव अमर सुल्तानिया ने बताया कि जांजगीर-नैला क्षेत्र में नवरात्रि पर्व और धार्मिक उत्सवों की अपनी एक समृद्ध व ऐतिहासिक पहचान रही है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट द्वारा ‘भक्ति राग जांजगीर’ की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक संध्या नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, सामाजिक सद्भाव और मां की आराधना का पावन मंच है। नागरिकों से सपरिवार शामिल होने का आह्वान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जांजगीर-चांपा सहित आसपास के समस्त अंचलवासियों, मातृशक्ति, युवाओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी 16 अक्टूबर की शाम अधिक से अधिक संख्या में हाई स्कूल मैदान पहुंचकर माता के भजनों का श्रवण करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें। --- ## मल्दा के मां ठाकुराइन दाई मंदिर में अनूठी साधना: शरीर पर जवारे धारण कर 9 दिनों तक एक ही आसन में लीन हैं रामकीर्तन कश्यप, उमड़े श्रद्धालु - **URL**: https://aajkibaat.com/8242 - **Date**: 2026-10-12 - **Excerpt**: अन्न त्यागकर केवल दूर्वा रस और दो चम्मच जल के सहारे कठिन तपस्या; दर्शन और आशीर्वाद लेने दूर-दराज से पहुंच रहे भक्त 🔴आज की बात News | बिर्रा/मल्दा। क्वांर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्दा स्थित मां ठाकुराइन दाई मंदिर में भक्ति, तप और अटूट … अन्न त्यागकर केवल दूर्वा रस और दो चम्मच जल के सहारे कठिन तपस्या; दर्शन और आशीर्वाद लेने दूर-दराज से पहुंच रहे भक्त 🔴आज की बात News | बिर्रा/मल्दा। क्वांर शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मल्दा स्थित मां ठाकुराइन दाई मंदिर में भक्ति, तप और अटूट आस्था का अलौकिक दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां माता रानी के अनन्य भक्त रामकीर्तन कश्यप द्वारा की जा रही विशेष हठसाधना पूरे अंचल में चर्चा और कौतूहल का केंद्र बनी हुई है। वे अपने सीने पर मनोकामना जवारे कलश स्थापित कर पूरे नौ दिनों तक एक ही आसन में लेटकर मां दुर्गा की कठिन उपासना कर रहे हैं। शरीर पर जवारे स्थापित कर नौ दिनों का कठिन संकल्प प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मल्दा निवासी रामकीर्तन कश्यप (पिता रामनाथ कश्यप) ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से मां ठाकुराइन दाई मंदिर परिसर में यह विशेष साधना शुरू की है। उन्होंने मंदिर में जमीन पर लेटकर अपने शरीर पर जवारे धारण किए हैं और अखंड ज्योति प्रज्वलित कर विधिवत आराधना में लीन हैं। नौ दिनों तक बिना हिले-डुले एक ही अवस्था में लेटे रहकर साधना पूरी करने का उनका यह संकल्प श्रद्धालुओं को विस्मित कर रहा है। अन्न का त्याग, केवल दूर्वा रस और दो चम्मच जल पर निर्भर साधना के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए भक्त रामकीर्तन कश्यप ने पूर्ण रूप से अन्न और सामान्य फलाहार का त्याग कर दिया है। बताया गया है कि वे पूरे 24 घंटे में मात्र दूर्वा (दूब घास) का रस और केवल दो चम्मच जल ग्रहण कर अपनी इस कठिन शक्ति साधना को आगे बढ़ा रहे हैं। शरीर को कष्ट देकर आत्मिक शक्ति और ईश्वरीय कृपा पाने का उनका यह समर्पण देखते ही बन रहा है। मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रामकीर्तन कश्यप की इस अनूठी तपस्या और माता के प्रति अगाध निष्ठा की खबर फैलते ही ग्राम मल्दा सहित आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां ठाकुराइन दाई मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में दिन-रात दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ है। भक्तगण माता के दर्शन के साथ-साथ कठिन साधना में लीन रामकीर्तन कश्यप के संकल्प की निर्विघ्न पूर्णता और अपने परिवार के सुख-समृद्धि की मंगलकामना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल में गूंज रहे जयकारे नवरात्रि पर्व के चलते समूचे मल्दा गांव का वातावरण धर्ममय हो उठा है। सुबह-शाम होने वाली महाआरती, जसगीत और माता के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और दर्शनार्थियों का कहना है कि आज के भौतिकवादी युग में ऐसी निस्वार्थ और कठिन साधना भारतीय सनातन संस्कृति और लोक आस्था की जीवंत मिसाल है। --- ## नैला में अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर की तर्ज पर बना 150 फीट ऊंचा भव्य पंडाल: 35 फीट ऊंची रत्नजड़ित मां दुर्गा और लेजर शो बना मुख्य आकर्षण - **URL**: https://aajkibaat.com/8239 - **Date**: 2026-10-12 - **Excerpt**: आकाश में उड़ते दिखे संकटमोचन हनुमान, गूंजी भगवान शिव की महिमा; नवरात्रि के पहले दिन जांजगीर-चांपा जिले के देवीधामों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि पर्व के पहले ही दिन जांजगीर-चांपा जिले में भक्ति और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। अवकाश का दिन होने … आकाश में उड़ते दिखे संकटमोचन हनुमान, गूंजी भगवान शिव की महिमा; नवरात्रि के पहले दिन जांजगीर-चांपा जिले के देवीधामों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि पर्व के पहले ही दिन जांजगीर-चांपा जिले में भक्ति और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। अवकाश का दिन होने के कारण नगर व ग्रामीण अंचलों के सभी प्रमुख शक्तिपीठों एवं देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं, पूरे प्रदेश में अपनी भव्यता के लिए विख्यात रेलवे स्टेशन नैला में श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष अमेरिका स्थित स्वामीनारायण मंदिर के प्रारूप पर 150 फीट ऊंचे पंडाल का भव्य निर्माण कराया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। 150 फीट ऊंचे शिखर पर साउंड के साथ भव्य लेजर लाइट शो नैला दुर्गोत्सव समिति द्वारा इस बार पंडाल के बाह्य स्वरूप को हाईटेक और आलौकिक स्वरूप दिया गया है। 150 फीट ऊंचे पंडाल के मंदिर शिखर पर रात के समय लेजर लाइट और साउंड शो का विशेष प्रदर्शन किया जा रहा है। अंधेरे आकाश में लेजर किरणों के माध्यम से हवा में उड़ते भगवान हनुमान, प्रभु श्रीराम की गोद में विराजित पवनपुत्र और देवाधिदेव महादेव की विराट छवि देखते ही बन रही है। ध्वनि और प्रकाश के इस अद्भुत तालमेल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शाम ढलते ही पंडाल के समक्ष पहुंच रहे हैं। 35 फीट ऊंची रत्नजड़ित मां दुर्गा की मनोहारी प्रतिमा पंडाल के भीतरी भाग में स्थापित मां दुर्गा की 35 फीट ऊंची भव्य और विशाल प्रतिमा श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है। पूरी प्रतिमा को नवरत्न और आकर्षक आभूषणों से सुसज्जित किया गया है, जिसकी सौम्यता और दिव्यता देखते ही बनती है। वैदिक मंत्रोच्चार और घट स्थापना के साथ माता की आराधना विधिवत शुरू हो चुकी है। चांपा, शिवरीनारायण, अकलतरा और बलौदा में भी दुर्गोत्सव की धूम जिले के प्रमुख व्यापारिक नगर चांपा, पावन धार्मिक नगरी शिवरीनारायण, अकलतरा और बलौदा में भी विभिन्न समितियों द्वारा आकर्षक और अनूठी थीम पर आधारित भव्य पंडाल तैयार किए गए हैं। पहले ही दिन से नगरवासियों के साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन और कलात्मक पंडालों का दीदार करने पहुंच रहे हैं। --- ## चांपा में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन जयंती की भव्य शोभायात्रा, गाजे-बाजे और कर्मा नृत्य ने बांधा समां - **URL**: https://aajkibaat.com/8231 - **Date**: 2026-10-11 - **Excerpt**: महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, जगह-जगह हुआ स्वागत; आज रात आयोजित होगा मुख्य जयंती समारोह जांजगीर चांपा। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर रविवार, 11 अक्टूबर को चांपा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-ताशे और पारंपरिक कर्मा नृत्य की थाप के बीच निकली इस शोभायात्रा में अग्रवाल समाज … महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, जगह-जगह हुआ स्वागत; आज रात आयोजित होगा मुख्य जयंती समारोह जांजगीर चांपा। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर रविवार, 11 अक्टूबर को चांपा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-ताशे और पारंपरिक कर्मा नृत्य की थाप के बीच निकली इस शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के महिला, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती शोभायात्रा में जगह-जगह स्वागत और प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। अग्रवाल सेवा संघ, चांपा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में पिछले सात से आठ दिनों से विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा था। इन प्रतियोगिताओं में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रविवार रात आयोजित होने वाले मुख्य जयंती समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा। महाराजा अग्रसेन जी की आरती के साथ शुरू हुई शोभायात्रा हर वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जी की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। नगर के हृदय स्थल ओम सिटी से प्रारंभ हुई शोभायात्रा लायंस चौक, परशुराम चौक, थाना चौक, रानी रोड, देवांगन मोहल्ला, कदम चौक, समलेश्वरी मंदिर, सदर बाजार, राधा-कृष्ण मंदिर, डोंगाघाट चौक, बजरंग टॉकीज और मोदी चौक सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए रामबांधा स्थित सभा स्थल पहुंची। शोभायात्रा में पारंपरिक लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली। ढोल-ताशों की गूंज और कर्मा नृत्य ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। समिति की ओर से महिला एवं पुरुषों के लिए पगड़ी पहनने की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा और सामाजिक एकजुटता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। जगह-जगह हुआ स्वागत, शीतल पेय और प्रसाद का वितरण शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक बंधुओं और परिवारों द्वारा स्वागत किया गया। लायंस चौक सहित अन्य स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था की गई। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा थाना चौक पर, मोदी परिवार द्वारा कदम चौक पर, जोखीराम बिरदीचंद परिवार द्वारा सदर बाजार में तथा गोयल परिवार द्वारा बजरंग टॉकीज के पास शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और शोभायात्रा में शामिल लोगों को शीतल पेय, शरबत, चॉकलेट, बिस्किट, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक वितरित किए गए। वहीं, आम नागरिकों के बीच बूंदी के लड्डू, ड्राई फ्रूट्स और केले का प्रसाद भी बांटा गया। स्वागत और प्रसाद वितरण के माध्यम से नगर में सामाजिक सद्भाव एवं सेवा भावना का संदेश देखने को मिला। समाज के लोगों ने बढ़ाई शोभायात्रा की भव्यता शोभायात्रा में अग्रवाल सेवा संघ के अध्यक्ष विष्णु मोदी, सचिव राज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनिल खेतान, सुनील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अंकित मोदी, रामनारायण मोदी, अविनाश मुरारका, अंशुमन मुरारका, प्रकाश अग्रवाल, गोपाल मित्तल, नारायण मित्तल, मोहन मित्तल, पीताम्बर अग्रवाल, मुकेश बंसल, उमेश पालीवाल, कौशल अग्रवाल, शैलेश बाजोरिया, श्याम अग्रवाल, घनश्याम मोदी, विनोद मोदी, आकाश अग्रवाल, गुलाब मोदी, अनिल मोदी, गणेश मोदी, गिरीश मोदी, अमन अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, विशाल केडिया, मुकेश मोदी, नवल अग्रवाल, कमल अग्रवाल, बिक्कू मित्तल, गजेंद्र अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रेमप्रकाश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, धीरेंद्र जालान, निखिल अग्रवाल, अमन मोदी, सीए मितेश मोदी, वितेश अग्रवाल, सुनील गोयल, विवेक अग्रवाल, अखिलेश मोदी, पवन अग्रवाल, विनोद केडिया और अरुण अग्रवाल सहित समाज के बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए। रात में होगा मुख्य जयंती समारोह शोभायात्रा के बाद रविवार रात रामबांधा स्थित सभा स्थल पर महाराजा अग्रसेन जयंती का मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। जयंती समारोह के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सामाजिक एकता, समानता, सहयोग और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा। --- ## कटरा जंगल में जुआरियों की महफिल पर पुलिस की रेड: बस खराब हुई तो 9 जुआरियों को पैदल ले गई पुलिस, लाखों की जब्ती - **URL**: https://aajkibaat.com/8225 - **Date**: 2026-10-11 - **Excerpt**: कटरा के घने जंगलों में चल रहा था अंतरजिला जुए का बड़ा फड़; पुलिस ने घेराबंदी कर 9 आरोपियों को दबोचा, ब्रेजा कार व 11 बाइक जब्त 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा । जिले में जुआ और सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के … कटरा के घने जंगलों में चल रहा था अंतरजिला जुए का बड़ा फड़; पुलिस ने घेराबंदी कर 9 आरोपियों को दबोचा, ब्रेजा कार व 11 बाइक जब्त 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा । जिले में जुआ और सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी पंतोरा क्षेत्र के कटरा जंगल में चल रहे अंतरजिला जुए के एक बड़े फड़ पर पुलिस और रिस्पांस टीम ने संयुक्त दबिश देकर 9 जुआरियों को रंगे हाथों धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान पुलिस वाहन (बस) में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पकड़े गए जुआरियों को जंगल से मुख्य मार्ग तक पैदल चलाकर लाया गया, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। कटरा जंगल में चल रहा था अंतरजिला जुआ फड़ पुलिस को पुख्ता और गोपनीय सूचना मिली थी कि चौकी पंतोरा क्षेत्रांतर्गत कटरा के घने जंगलों में बिलासपुर, बलौदाबाजार और जांजगीर जिले के नामचीन जुआरी इकट्ठा होकर लाखों के दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी पंतोरा व जिला रिस्पांस टीम की एक विशेष संयुक्त टीम गठित की गई। घेराबंदी कर 9 आरोपियों को दबोचा, लाखों की संपत्ति जब्त पुलिस की टीम ने कटरा जंगल के चारों तरफ रणनीति बनाकर घेराबंदी की और अचानक फड़ पर धावा बोल दिया। पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन मुस्तैद जवानों ने 9 आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे और फड़ से निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई: नगदी रकम: ₹47,500 नकद वाहन: 01 ब्रेजा कार एवं 11 नग मोटरसाइकिल अन्य सामग्री: 08 नग एंड्रॉइड मोबाइल फोन एवं 52 पत्ती ताश बस खराब हुई तो जुआरियों की निकली 'पैदल परेड' दबिश के बाद जुआरियों और जब्त सामान को थाने लाने के लिए मंगाई गई पुलिस बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पुलिस टीम ने सभी 9 जुआरियों को कड़े सुरक्षा घेरे में जंगल से पैदल ही रवाना किया। घने जंगल के रास्ते से मुख्य सड़क तक जुआरियों की यह पैदल रवानगी देख रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजरें उन पर टिक गईं। गिरफ्तार जुआरियों की सूची: दीपक राय (42 वर्ष), निवासी मड़वा, थाना गिधौरी, जिला बलौदाबाजार रूपचंद रात्रे (36 वर्ष), निवासी देवरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर संजू कुमार सूर्यवंशी (28 वर्ष), निवासी रसौटा, थाना पामगढ़ रमेश कुमार कश्यप (28 वर्ष), निवासी झूलन, थाना पामगढ़ सुरेंद्र लहरे (26 वर्ष), निवासी रसौटा, थाना पामगढ़ सुनील सिंह ठाकुर (27 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार, थाना अकलतरा साहिल लहरे (22 वर्ष), निवासी रसौटा, थाना पामगढ़ मयंक शर्मा (22 वर्ष), निवासी उसलापुर, जिला बिलासपुर विशाल सिंह ठाकुर (24 वर्ष), निवासी कोटमीसोनार, थाना अकलतरा सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील: जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। --- ## शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़: जांजगीर साइबर पुलिस ने 4 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को दबोचा, 5.65 लाख ठगे - **URL**: https://aajkibaat.com/8221 - **Date**: 2026-10-11 - **Excerpt**: ऑनलाइन शादी का विज्ञापन चलाकर फंसाते थे शिकार; अस्पताल में सरकारी नर्स बताकर हड़पे रुपये, राजनांदगांव से संचालित हो रहा था फर्जी नेटवर्क 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शादी के नाम पर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठने वाले एक बड़े अंतरजिला गिरोह का जांजगीर-चांपा साइबर पुलिस ने पर्दाफाश … ऑनलाइन शादी का विज्ञापन चलाकर फंसाते थे शिकार; अस्पताल में सरकारी नर्स बताकर हड़पे रुपये, राजनांदगांव से संचालित हो रहा था फर्जी नेटवर्क 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शादी के नाम पर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठने वाले एक बड़े अंतरजिला गिरोह का जांजगीर-चांपा साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक डिटेल्स के आधार पर राजनांदगांव में दबिश देकर मुख्य आरोपिया सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। गिरोह ने नवागढ़ निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति से सरकारी अस्पताल की नर्स से रिश्ता तय कराने के नाम पर 5 लाख 65 हजार 355 रुपये की ठगी की थी। मोबाइल पर विज्ञापन देखकर संपर्क, फिर शुरू हुआ खेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ निवासी रेशम लाल साहू (53 वर्ष) अपने लिए शादी का रिश्ता तलाश रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर शादी का एक विज्ञापन आया। दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर गिरोह ने महासमुंद के सरकारी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत 'पदमा' नाम की युवती से शादी कराने का भरोसा दिलाया। प्रारंभिक शुल्क लेने के बाद प्रार्थी को युवती का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया। कभी बीमारी तो कभी एक्सीडेंट का बहाना बना ऐंठे पैसे मोबाइल नंबर मिलने के बाद दोनों के बीच व्हाट्सऐप और फोन पर बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान युवती ने चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाकर कभी खुद के इलाज, कभी मां की गंभीर बीमारी, एक्सीडेंट और बाद में मां की मृत्यु का बहाना बनाकर अलग-अलग किश्तों में पैसे मांगे। झांसे में आकर प्रार्थी ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर कुल 5,65,355 रुपये बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। अस्पताल पहुंचने पर खुली पोल, 1930 पर दर्ज हुई शिकायत रुपये ऐंठने के बाद जब प्रार्थी ने व्यक्तिगत मुलाकात और शादी की बात कही, तो युवती लगातार बहाने बनाने लगी। संदेह होने पर जब प्रार्थी महासमुंद स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचा, तो वहां पदमा नाम की किसी नर्स के न होने का खुलासा हुआ। ठगी का अहसास होते ही प्रार्थी ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर साइबर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 10/26 पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। राजनांदगांव से गिरफ्तार हुए पांचों शातिर जांजगीर साइबर सेल ने बैंक खातों के लेनदेन, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से जांच की, जिसके तार राजनांदगांव से जुड़े पाए गए। पुलिस टीम ने राजनांदगांव में दबिश देकर मुख्य आरोपिया भूमिका रंगारी को पकड़ा। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वही खुद को 'पदमा' बताकर बातचीत करती थी और उसने अपने खाते में करीब 2.50 लाख रुपये लिए थे। पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2025 में वह एक मैरिज ब्यूरो में काम करती थी। नौकरी छोड़ने के बाद उसने खुद की फर्जी संस्था बनाकर ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिए लोगों को फंसाना शुरू किया। गिरोह में शामिल अन्य सदस्य कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते उपलब्ध कराते थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: भूमिका रंगारी (निवासी चिखली, जिला राजनांदगांव) रोहित कुमार गुप्ता (निवासी बसंतपुर, जिला राजनांदगांव) नसीम बानो (निवासी चिखली, जिला राजनांदगांव) तय्यबा बानो (निवासी जिला राजनांदगांव) शायना बानो (निवासी चिखली, जिला राजनांदगांव) सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपिया के विरुद्ध साइबर पोर्टल पर पूर्व में भी रिश्ते तय कराने के नाम पर पैसे ऐंठने की शिकायतें दर्ज हैं। जांजगीर पुलिस की अपील: "मोबाइल अथवा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले अज्ञात विज्ञापनों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें—चाहे वह शादी के रिश्ते के लिए हो या ऑनलाइन खरीद-बिक्री के लिए। रिश्ते तय करने से पहले व्यक्तिगत स्तर पर पूरी पड़ताल अवश्य करें और किसी भी अनजान व्यक्ति के खाते में रकम ट्रांसफर न करें। ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर संपर्क करें।" --- ## आस्था और लोककला का अलौकिक संगम: चांपा के सिवनी चौक में मां दुर्गा का दिव्य स्वरूप, टेराकोटा पंडाल बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र - **URL**: https://aajkibaat.com/8218 - **Date**: 2026-10-11 - **Excerpt**: छत्तीसगढ़ में पहली बार टेराकोटा हस्तशिल्प थीम पर तैयार हुआ भव्य पंडाल; शतचंडी महायज्ञ के साथ नवरात्रि महोत्सव का हुआ शुभारंभ 🔴 आज की बात News | जांजगीर चांपा। कोसा, कांसा और कंचन की ऐतिहासिक नगरी चांपा में शारदीय नवरात्रि पर्व की रौनक इस बार देखते ही बन रही है। शहर के कोरबा रोड स्थित … छत्तीसगढ़ में पहली बार टेराकोटा हस्तशिल्प थीम पर तैयार हुआ भव्य पंडाल; शतचंडी महायज्ञ के साथ नवरात्रि महोत्सव का हुआ शुभारंभ 🔴 आज की बात News | जांजगीर चांपा। कोसा, कांसा और कंचन की ऐतिहासिक नगरी चांपा में शारदीय नवरात्रि पर्व की रौनक इस बार देखते ही बन रही है। शहर के कोरबा रोड स्थित सिवनी चौक में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा और अप्रतिम साज-सज्जा ने समूचे वातावरण को भक्तिमय और दिव्य बना दिया है। यहां विराजित 'चांपा की महारानी' मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण टेराकोटा हस्तशिल्प की थीम पर निर्मित भव्य पंडाल है, जो अपनी अनूठी कलात्मकता और पारंपरिक शिल्पकला के चलते पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। छत्तीसगढ़ में पहली बार टेराकोटा हस्तशिल्प की थीम सिवनी चौक के आयोजन को विशिष्ट रूप देने के लिए पंडाल को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा (माकोड़ा) क्षेत्र की प्रसिद्ध लोक हस्तशिल्प कला से प्रेरित होकर तैयार किया गया है। आयोजकों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में पहली बार इस अनूठी थीम का प्रयोग पंडाल निर्माण में किया गया है। पंडाल को साकार करने के लिए बांस और अन्य प्राकृतिक संसाधनों से निर्मित पारंपरिक टोकरियों, चूड़ियों और हस्तशिल्प सामग्रियों का कलात्मक संयोजन किया गया है, जो भारतीय सांस्कृतिक धरोहर और लोककला की जीवंत झलक प्रस्तुत कर रहा है। भटगांव के मूर्तिकार ने गढ़ा महारानी का मनोहारी स्वरूप नवरात्रि महोत्सव का दूसरा प्रमुख केंद्र बिंदु मां दुर्गा की विशाल और भव्य प्रतिमा है। भटगांव के प्रसिद्ध मूर्तिकार द्वारा तैयार की गई इस प्रतिमा में पारंपरिक मूर्तिकला की बारीकियों, सौम्यता और शक्ति के भावों को अत्यंत सुंदर ढंग से उकेरा गया है। भव्य पंडाल, सुसज्जित रोशनी और देवी का ममतामयी स्वरूप मिलकर श्रद्धालुओं को एक आलौकिक आध्यात्मिक अनुभूति करा रहे हैं। शतचंडी महायज्ञ से अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ सिवनी चौक में नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत वैदिक विधि-विधान से शतचंडी महायज्ञ के साथ की गई। महायज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों के चलते पूरे अंचल में भक्ति और उल्लास की लहर है। पारंपरिक लोककला और आधुनिक साज-सज्जा के इस संगम को देखने के लिए शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। --- ## डोंगाकोहरौद के मां शिरीष पाठ मंदिर में घट स्थापना के साथ प्रज्ज्वलित हुई अखंड ज्योत, 250 से अधिक मनोकामना दीप जगमगाए - **URL**: https://aajkibaat.com/8214 - **Date**: 2026-10-11 - **Excerpt**: शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान; नौ दिनों तक लगा रहेगा श्रद्धालुओं का तांता 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पामगढ़ अंचल के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक देवी धाम मां शिरीष पाठ मंदिर डोंगाकोहरौद में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ घट … शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान; नौ दिनों तक लगा रहेगा श्रद्धालुओं का तांता 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पामगढ़ अंचल के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक देवी धाम मां शिरीष पाठ मंदिर डोंगाकोहरौद में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में माता के भक्तों द्वारा प्रज्ज्वलित कराए गए मनोकामना ज्योति कलशों की अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। घट स्थापना के साथ ही समूचा मंदिर प्रांगण माता के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। 250 से अधिक मनोकामना ज्योति कलश स्थापित मां शिरीष पाठ सेवा समिति से मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष शारदीय नवरात्र पर्व पर क्षेत्र सहित दूर-दराज के 250 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु तेल एवं घृत के ज्योति कलश स्थापित करवाए हैं। घट स्थापना के बाद नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दौरान देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, आरती और अनुष्ठान निरंतर चलेंगे। समिति के सदस्य और ज्योति सेवक रहे उपस्थित घट स्थापना एवं दीप प्रज्ज्वलन के इस धार्मिक अवसर पर गांव के विशिष्ट नागरिक संतोष कौशिक, घनश्याम साहू तथा नवजागरण शिरीष कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनमें देवकुमार पाण्डेय, बरसन कश्यप, सुमन कश्यप, धनेंद्र कौशिक, जोहन पटवा, श्याम कश्यप, छोटेलाल साहू, माखन कश्यप, हरीलाल धीवर, रामकृष्ण कश्यप, गीतेश सारथी शामिल रहे। इसके साथ ही अखंड ज्योत की निरंतर सेवा व देखरेख में जुटे ज्योति सेवक नरहरी पटेल, रामलाल कौशिक, लव पटेल, उपेंद्र कश्यप, इंद्र कुमार कश्यप, संजू साहू, जुगनू पटेल, दुष्यंत कौशिक, भुनेश्वर कश्यप, छोटे कुमार कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। नौ दिनों तक लगा रहेगा भक्तों का मेला पामगढ़ अंचल के प्रमुख आस्था केंद्र होने के कारण मां शिरीष पाठ मंदिर में नवरात्र के सभी नौ दिनों तक आसपास के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों से दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। --- ## मुलमुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 साल से फरार चल रहा स्थायी वारंटी मंगलू राम गिरफ्तार, भेजा गया जेल - **URL**: https://aajkibaat.com/8207 - **Date**: 2026-10-11 - **Excerpt**: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ तेज; मारपीट के पुराने मामले में कोर्ट से जारी हुआ था स्थायी वारंट 🔴 आज की News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में लंबे समय से कानून की नजरों से बच रहे फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा … पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ तेज; मारपीट के पुराने मामले में कोर्ट से जारी हुआ था स्थायी वारंट 🔴 आज की News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में लंबे समय से कानून की नजरों से बच रहे फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पिछले पांच सालों से फरार चल रहे मारपीट के आरोपी एवं स्थायी वारंटी मंगलू राम गोंड को धर दबोचा है। 5 वर्षों से फरार चल रहा था आरोपी थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत मारपीट से संबंधित एक पुराने मामले में आरोपी मंगलू राम गोंड के खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी संभावित गतिविधियों और ठिकानों पर नजर बनाए हुए थीं। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के कड़े निर्देशों के तहत थाना मुलमुला पुलिस ने फरार वारंटियों की सूची तैयार कर विशेष धरपकड़ शुरू की। इसी दौरान पुलिस को आरोपी मंगलू राम के संबंध में सटीक सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कीं और 10 अक्टूबर को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालयीन आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर सीधे जेल दाखिल करा दिया गया है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फरार अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। --- ## दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए CM साय ने तत्काल स्वीकृत किए ₹12 लाख, किसान परिवार को मिली बड़ी राहत - **URL**: https://aajkibaat.com/8204 - **Date**: 2026-10-11 - **Excerpt**: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली नई जिंदगी की उम्मीद; CM ने बच्चे को गोद में लेकर कहा—”यह हमारा भी बेटा है” 🔴 आज की बात News | रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम धुरकोट निवासी 10 वर्षीय बालक रिमोन टंडन और उसके परिवार के लिए आज का दिन एक नई उम्मीद और जीवनदान की … मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली नई जिंदगी की उम्मीद; CM ने बच्चे को गोद में लेकर कहा—"यह हमारा भी बेटा है" 🔴 आज की बात News | रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम धुरकोट निवासी 10 वर्षीय बालक रिमोन टंडन और उसके परिवार के लिए आज का दिन एक नई उम्मीद और जीवनदान की सौगात लेकर आया। एक दुर्लभ और गंभीर बीमारी से जूझ रहे मासूम के महंगे उपचार को लेकर हताश किसान परिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहुत बड़ा संबल प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए 'मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना' के अंतर्गत बच्चे के उपचार हेतु तत्काल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। जब मुख्यमंत्री ने रिमोन को गोद में दुलारा राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के दौरान रिमोन अपने माता-पिता के साथ पहुंचा था। मुख्यमंत्री ने नन्हे रिमोन को बेहद आत्मीयता से अपनी गोद में उठाया, उसे दुलारा और परिजनों से उसकी बीमारी व उपचार के संबंध में विस्तार से चर्चा की। जैसे ही मुख्यमंत्री को परिवार की बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति और महंगे इलाज की जानकारी मिली, उन्होंने बिना किसी देरी के 12 लाख रुपये की राशि मंजूर कर दी। "यह केवल आपका नहीं, हमारा भी बेटा है": CM साय परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री ने भावुक शब्दों में कहा, "यह केवल आपका नहीं, बल्कि हमारा भी बेटा है। इसके स्वास्थ्य की चिंता करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। रिमोन के समुचित इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और उसके स्वस्थ होने तक पूरी जिम्मेदारी हमारी सरकार उठाएगी।" उन्होंने दोहराया कि प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक को संकट के समय बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। दुर्लभ हार्मोनल विकार से पीड़ित है मासूम डभरा विकासखंड के ग्राम धुरकोट निवासी 10 वर्षीय रिमोन टंडन ‘आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन की कमी (टाइप ए-1)’ नामक दुर्लभ और जटिल बीमारी से ग्रसित है। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया था कि इस बीमारी के लिए विशेष चिकित्सा पद्धति की आवश्यकता है, जिसमें करीब 12 लाख रुपये का खर्च आएगा। रिमोन के पिता अजय कुमार टंडन छोटे किसान हैं और खेती-किसानी से परिवार चलाते हैं। इतनी बड़ी रकम जुटा पाना उनके बूते से बाहर था, जिससे पूरा परिवार गहरे अवसाद में था। नन्हे रिमोन ने गीत गाकर CM को कहा धन्यवाद मुलाकात के दौरान एक बेहद भावुक दृश्य उस वक्त सामने आया जब सहायता मिलने से प्रफुल्लित नन्हे रिमोन ने मुख्यमंत्री को मधुर स्वर में गीत गाकर सुनाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़े स्नेह से उसका गीत सुना, उसकी पीठ थपथपाई और उसे मन लगाकर पढ़ाई करने तथा स्वस्थ होकर अपने सपनों को साकार करने का आशीर्वाद दिया। पिता अजय टंडन ने भावुक होकर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने उनकी सबसे बड़ी चिंता को अपनी चिंता बना लिया। शासन के इस सहयोग से अब उनके मासूम बेटे को नया जीवन मिल सकेगा। --- ## श्री दूधाधारी मठ में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ: रामचरितमानस नवान्हपरायण शुरू, महंत रामसुन्दर दास ने की देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना - **URL**: https://aajkibaat.com/8198 - **Date**: 2026-10-11 - **Excerpt**: नौ दिवसीय पर्व पर मठ में गूंजी मानस की चौपाइयां; बालाजी भगवान, श्रीरामपंचायत और हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न 🔴 आज की बात News | रायपुर। पावन शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र श्री दूधाधारी मठ में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस … नौ दिवसीय पर्व पर मठ में गूंजी मानस की चौपाइयां; बालाजी भगवान, श्रीरामपंचायत और हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न 🔴 आज की बात News | रायपुर। पावन शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र श्री दूधाधारी मठ में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस पावन अवसर पर मठ की प्राचीन परंपरा के अनुसार श्री रामचरितमानस की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय नवान्हपरायण पाठ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की मंगल कामना की। आस्था और भक्ति के रंग में रंगा मठ परिसर नवरात्र के पहले दिन श्री दूधाधारी मठ का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्री स्वामी बालाजी भगवान, श्रीरामपंचायत एवं संकट मोचन श्री हनुमान जी महाराज की सपरिवार पूजा-अर्चना की और समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की। सनातन परंपरा में चार नवरात्र का विधान: राजेश्री महंत जी श्री दूधाधारी मठ एवं श्री शिवरीनारायण मठ के पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने पावन संदेश में कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में वर्ष भर में चार नवरात्र मनाने का विधान है, जिसमें से दो प्रत्यक्ष और दो अप्रत्यक्ष (गुप्त) रूप से मनाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मठ में प्रतिवर्ष श्री रामचरितमानस का नवान्ह परायण करने की सुदीर्घ परंपरा रही है, जिसका श्रद्धापूर्वक निर्वाह किया जा रहा है। प्रतिष्ठित नागरिक व श्रद्धालु रहे उपस्थित मठ में नवरात्र का यह पर्व पूर्णतः धार्मिक परंपराओं, वैदिक मर्यादा और अटूट श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पूजा-अर्चना के दौरान मुख्य रूप से राम अवतार दास, राम मनोहर दास, राम शिरोमणि दास, रामप्रिय दास, निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे, प्रवेश नारायण शुक्ला, ओम प्रकाश यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। --- ## बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जुटे शिक्षक और अभिभावक: ज्ञानोदय विद्यालय में PTM आयोजित, सर्वांगीण विकास पर दिया जोर - **URL**: https://aajkibaat.com/8193 - **Date**: 2026-10-10 - **Excerpt**: त्रैमासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का कराया गया अवलोकन; संचालक डॉ. सुरेश यादव बोले विद्यार्थी की सफलता के लिए संवाद व सहयोग जरूरी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। ज्ञानोदय विद्यालय जांजगीर में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की गहन समीक्षा तथा विद्यालय एवं अभिभावकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पेरेंट्स-टीचर … त्रैमासिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का कराया गया अवलोकन; संचालक डॉ. सुरेश यादव बोले विद्यार्थी की सफलता के लिए संवाद व सहयोग जरूरी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। ज्ञानोदय विद्यालय जांजगीर में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की गहन समीक्षा तथा विद्यालय एवं अभिभावकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) का भव्य आयोजन किया गया। इस बैठक में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान शिक्षकों ने प्रत्येक विद्यार्थी की बीते तीन माह की शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेलकूद संबंधी गतिविधियों में हुई प्रगति का विस्तृत ब्यौरा अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया। उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन और विषयवार समीक्षा मीटिंग के दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों की त्रैमासिक परीक्षा की जांची गई उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई गईं। शिक्षकों ने बच्चों द्वारा परीक्षा में किए गए प्रदर्शन, विषयवार उपलब्धियों और जिन विषयों में सुधार की आवश्यकता है, उस पर बिंदुवार चर्चा की। इसके साथ ही विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गृह कार्य (होमवर्क), कक्षा कार्य, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि व व्यवहार से भी अभिभावकों को अवगत कराया गया। सर्वांगीण विकास और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर फोकस संस्था की ओर से बताया गया कि विद्यालय में किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समय-समय पर आयोजित होने वाली साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बच्चों की सक्रिय भागीदारी की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने कहा कि इन गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और सामाजिक शिष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण गुणों का निरंतर विकास हो रहा है। घर पर नियमित सहयोग के लिए अभिभावकों को किया प्रेरित बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की घर पर पढ़ाई की दिनचर्या और आदतों को लेकर सीधा संवाद किया। उन्हें प्रेरित किया गया कि वे घर पर बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग दें और सकारात्मक माहौल बनाएं। इसके साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों से सुझाव भी लिए गए, जिसे प्रबंधन ने भविष्य की योजनाओं में शामिल करने का भरोसा दिया। निरंतर संवाद और सहयोग से ही संभव है सफलता: डॉ. सुरेश यादव विद्यालय के संचालक डॉ. सुरेश यादव ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास और सफलता के लिए विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक—तीनों के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय बेहद आवश्यक है। पीटीएम इसी दिशा में एक मजबूत कड़ी है, जहां विद्यार्थियों के मूल्यांकन के साथ समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की। --- ## तालदेवरी में जुए के फड़ पर बिर्रा पुलिस की रेड: ताश के 52 पत्तों पर दांव लगाते 7 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, नकदी जब्त - **URL**: https://aajkibaat.com/8190 - **Date**: 2026-10-10 - **Excerpt**: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई; आरोपियों से 4,327 रुपये और ताश पत्ती बरामद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय … पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई; आरोपियों से 4,327 रुपये और ताश पत्ती बरामद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के कड़े निर्देशों के तहत थाना बिर्रा पुलिस की टीम ने जुए की सूचना पर त्वरित दबिश देते हुए ग्राम तालदेवरी में 7 आरोपियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। तालदेवरी में चल रहा था जुए का फड़ थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम तालदेवरी में ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेले जाने की पुख्ता जानकारी पुलिस को मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके की घेराबंदी कर फड़ पर छापा मारा। पुलिस को अचानक सामने देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मुस्तैद जवानों ने भागने का प्रयास कर रहे सभी 7 आरोपियों को धर दबोचा। 4,327 रुपये नगद और ताश की पत्तियां बरामद पुलिस टीम ने फड़ और आरोपियों के पास से कुल 4,327 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस की गिरफ्त में आए सभी आरोपी ग्राम तालदेवरी, थाना बिर्रा के निवासी हैं: विजय कुमार (34 वर्ष) ओमप्रकाश खुंटे (19 वर्ष) राहुल कुमार (25 वर्ष) जावेद बंजारे (28 वर्ष) प्रकाश खुंटे (37 वर्ष) संजीव कुमार बंजारे (43 वर्ष) संदीप साहू (32 वर्ष) कार्रवाई में पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा राजीव श्रीवास्तव के साथ प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, गौतम पांडे, डोमनिक तिग्गा तथा आरक्षक जनक कश्यप एवं लक्ष्मी कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास जुआ, सट्टा या अन्य किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रखी जा सके। --- ## सेवा संकल्प अभियान के तहत जांजगीर में जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक संपन्न, विकसित छत्तीसगढ़ और स्वच्छता पर विद्यार्थियों ने किया जागरूक - **URL**: https://aajkibaat.com/8187 - **Date**: 2026-10-10 - **Excerpt**: सेजेस क्रमांक-2 के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और हैंडवॉश डांस से दिया नशामुक्त समाज का संदेश; जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) क्रमांक-2 … सेजेस क्रमांक-2 के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और हैंडवॉश डांस से दिया नशामुक्त समाज का संदेश; जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) क्रमांक-2 जांजगीर में जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रभावशाली कलात्मक प्रस्तुतियों से सामाजिक बुराइयों पर कड़ा प्रहार करते हुए नशामुक्त भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मंच पर सशक्त अभिव्यक्ति दी। नाटकों के मंचन से नशे के दुष्परिणामों पर प्रहार कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने 'नशामुक्त भारत' तथा 'विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत' विषय पर दो अत्यंत प्रेरणादायी नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया। अभिनय के माध्यम से बच्चों ने समाज में पैर पसारते नशे के गंभीर दुष्प्रभावों, स्वस्थ समाज के निर्माण, नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में जनभागीदारी की महत्ता को रेखांकित किया। छात्र-छात्राओं की जीवंत अभिनय शैली और संदेशपरक संवादों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। हैंडवॉश एक्टिविटी डांस बना विशेष आकर्षण आयोजन का मुख्य आकर्षण स्वच्छता एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर आधारित 'हैंडवॉश एक्टिविटी डांस' रहा। विद्यार्थियों ने लयबद्ध नृत्य के माध्यम से हाथ धोने के सही तरीकों और दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व को रोचक अंदाज में पेश किया। इस प्रस्तुति ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि निरोगी और स्वस्थ जीवन की मजबूत आधारशिला है। जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका जांजगीर-नैला की अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, सोशल मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र निर्मलकर, पार्षद देव गढ़ेवाल तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अशोक पटले उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के हुनर की सराहना करते हुए समाज निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संदीप राठौर, प्रीतिका तरुण, पूजा चतुर्वेदी, सुनीता श्रीवास्तव, संजू लदेर, भूमिका देवांगन, सुनीला साहू, संजय पात्रे, संकुल स्रोत समन्वयक (CAC) दीपक थवाइत तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री गढ़ेवाल एवं उपाध्यक्ष कालिंद्री राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सैयद रफीक ने किया तथा आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य गोविंद प्रसाद चौरसिया ने किया। --- ## खेती-किसानी छोड़ सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर अन्नदाता: कोटेतरा में नहीं बैठ रहे पटवारी, दिनभर इंतजार कर बैरंग लौट रहे ग्रामीण - **URL**: https://aajkibaat.com/8184 - **Date**: 2026-10-10 - **Excerpt**: मुख्यालय से पटवारी के नदारद रहने से गिरदावरी, सीमांकन और केसीसी जैसे अहम काम ठप; आक्रोशित ग्रामीणों ने दी एसडीएम से शिकायत की चेतावनी 🔴 आज की बात News | जैजैपुर। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद कि सभी मैदानी राजस्व कर्मचारी अपने निर्धारित मुख्यालय में रहकर आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे, … मुख्यालय से पटवारी के नदारद रहने से गिरदावरी, सीमांकन और केसीसी जैसे अहम काम ठप; आक्रोशित ग्रामीणों ने दी एसडीएम से शिकायत की चेतावनी 🔴 आज की बात News | जैजैपुर। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद कि सभी मैदानी राजस्व कर्मचारी अपने निर्धारित मुख्यालय में रहकर आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे, जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट नजर आ रही है। जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत कोटेतरा हल्का मुख्यालय में पदस्थ पटवारी के नियमित रूप से न बैठने के कारण क्षेत्र के किसान और ग्रामीण भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी के मुख्यालय पर उपस्थित न रहने से उन्हें तहसील कार्यालय या उनके निजी निवास के चक्कर काटने को विवश होना पड़ रहा है। गिरदावरी से लेकर केसीसी तक के जरूरी काम अटके वर्तमान में खेती-किसानी का सीजन चरम पर है, जिसके चलते किसानों को कई महत्वपूर्ण राजस्व दस्तावेजों की तत्काल आवश्यकता है। पटवारी की अनुपस्थिति के कारण खरीफ फसल की गिरदावरी का सत्यापन, जमीन का नामांतरण, फौती, बटवारा, सीमांकन और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनवाने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी तरह ठप पड़ गई है। दूर-दराज के गांवों से जरूरी काम लेकर कोटेतरा पहुंचने वाले किसान दिनभर इंतजार करने के बाद मायूस होकर बैरंग लौटने को मजबूर हैं, जिससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद हो रहा है। खेती का काम छोड़ दफ्तरों के चक्कर काट रहे किसान समस्या से त्रस्त स्थानीय किसानों ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि पटवारी साहब कब आते हैं और कब चले जाते हैं, इसका कोई तय समय नहीं रहता। कई बार फोन के माध्यम से संपर्क साधने का प्रयास करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। किसानों का कहना है कि यदि यही ढर्रा जारी रहा तो वे खेतों में काम करने के बजाय सिर्फ सरकारी दफ्तरों और पटवारी के चक्कर ही काटते रह जाएंगे, जिसका सीधा असर उनकी खेती और आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने दी एसडीएम और तहसीलदार से शिकायत की चेतावनी पटवारी की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर निर्णय लिया है कि जल्द ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) और तहसीलदार को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कोटेतरा मुख्यालय में पटवारी के बैठने के दिन और समय को सार्वजनिक रूप से निर्धारित किया जाए तथा अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। --- ## जांजगीर-चांपा में नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली लागू: उप संचालक कृषि ने समिति प्रबंधकों व ऑपरेटरों को दी FFS सॉफ्टवेयर की तकनीकी ट्रेनिंग - **URL**: https://aajkibaat.com/8181 - **Date**: 2026-10-10 - **Excerpt**: रबी सीजन 2026-27 में टोकन और जमीन के रकबे के आधार पर मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। आगामी रबी सीजन 2026-27 में किसानों को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नई डिजिटल पहल शुरू की है। अब किसानों … रबी सीजन 2026-27 में टोकन और जमीन के रकबे के आधार पर मिलेगा खाद, कालाबाजारी पर लगेगी लगाम 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। आगामी रबी सीजन 2026-27 में किसानों को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नई डिजिटल पहल शुरू की है। अब किसानों को उनकी खेती के रकबे के आधार पर 'फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल' (FFS) सॉफ्टवेयर टोकन प्रणाली के जरिए ही उर्वरक का वितरण किया जाएगा। इस व्यवस्था को मैदानी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। समिति प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय सभागार में उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने जिले की समस्त प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली की बारीकियां समझाईं। उन्होंने सॉफ्टवेयर संचालन, टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया और डेटा प्रविष्टि को लेकर तकनीकी मार्गदर्शन दिया, ताकि वितरण के समय किसी प्रकार का तकनीकी व्यवधान न आए और किसानों को बिना कतार या परेशानी के निर्धारित मूल्य पर समय पर खाद मिल सके। डिजिटल फ्रेमवर्क से रुकेगी उर्वरकों की कालाबाजारी उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान स्पष्ट किया कि इस डिजिटल व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य खाद वितरण में पूरी पारदर्शिता लाना और बिचौलियों व कालाबाजारी पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। सॉफ्टवेयर से वितरण सीधे किसान के वास्तविक रकबे से लिंक रहेगा, जिससे अनावश्यक भंडारण या अनियमितता की गुंजाइश खत्म होगी। निजी खाद विक्रेताओं को भी दी जाएगी ट्रेनिंग कृषि विभाग, सहकारिता विभाग और विपणन संघ (मार्कफेड) के समन्वय से संचालित इस प्रणाली के दायरे में निजी क्षेत्र को भी लाया जा रहा है। उप संचालक कृषि ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में जिले के समस्त निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों के प्रोपराइटरों को भी एफएफएस (FFS) प्रणाली का अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे सरकारी और निजी दोनों स्तरों पर एक समान व्यवस्था लागू हो सके। चौपाल लगाकर किसानों को टोकन प्रक्रिया समझाएगा मैदानी अमला नवीन प्रणाली की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आगामी सप्ताह से कृषि विभाग का मैदानी अमला और सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी ग्राम स्तर पर विशेष 'कृषि चौपाल' लगाएंगे। साथ ही समिति स्तर पर किसानों को नवीन सॉफ्टवेयर से टोकन प्राप्त करने और खाद उठाव की पूरी प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। --- ## मां दुर्गा के दर्शन में न आए कोई बाधा: नैला में उमड़ने वाली भीड़ के लिए जांजगीर पुलिस का सुरक्षा चक्र तैयार, पार्किंग और वन-वे नियम तय - **URL**: https://aajkibaat.com/8177 - **Date**: 2026-10-10 - **Excerpt**: नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम यातायात के लिए रूट चार्ट जारी, पंडाल मार्ग पर चारपहिया और भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नैला रेलवे स्टेशन के पास अग्रसेन भवन के सामने स्थापित होने वाली मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा और … नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम यातायात के लिए रूट चार्ट जारी, पंडाल मार्ग पर चारपहिया और भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर नैला रेलवे स्टेशन के पास अग्रसेन भवन के सामने स्थापित होने वाली मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा और आकर्षक पंडाल के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने मुकम्मल व्यवस्था की है। 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे नवरात्रि उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुगम बना रहे, इसके लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने विस्तृत रूट चार्ट, वन-वे व्यवस्था और पार्किंग स्थलों का निर्धारण कर दिया है। प्रमुख मार्गों पर चारपहिया और भारी वाहनों की 'नो-एंट्री' नैला दुर्गा पंडाल मार्ग पर बढ़ती भीड़ के मद्देनजर चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। बीटीआई चौक से नेताजी चौक की ओर जाने वाले लिंक रोड पर चारपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह मार्ग केवल नेताजी चौक से बीटीआई चौक की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वन-वे रहेगा। इसके अलावा नेताजी चौक से नैला की ओर अग्रवाल प्रिंटर्स तक चारपहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान नैला और जांजगीर टाउन के भीतर भारी वाहनों के प्रवेश एवं परिचालन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों के लिए वन-वे रूट तय ट्रेन पकड़ने और स्टेशन से शहर की ओर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पुलिस ने विशेष वन-वे मार्ग निर्धारित किए हैं। शारदा चौक होते हुए ठाकुरदास नेभनदास गली से होकर नैला रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला मार्ग वन-वे रहेगा। वहीं नैला स्टेशन से जांजगीर शहर की ओर आने वाले वाहन अग्रवाल प्रिंटर्स के सामने से नहरिया बाबा रोड होते हुए आवागमन करेंगे। दोनों मार्गों पर यातायात केवल एक ही दिशा में संचालित होगा ताकि जाम की स्थिति न बने। चारों दिशाओं से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए पार्किंग व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने शहर के चारों प्रमुख प्रवेश द्वारों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं: बलौदा, सरखो एवं नैला फाटक की ओर से: इस मार्ग से आने वाले वाहन नैला दशहरा मैदान, नैला बस स्टैंड, पीएनबी बैंक के बगल में, गोशाला स्कूल परिसर तथा अग्रवाल प्रिंटर्स के सामने नहरिया बाबा रोड स्थित पार्किंग स्थल में खड़े किए जाएंगे। बनारी व अकलतरा की ओर से: इस दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शारदा चौक के पास सरस्वती शिशु मंदिर नैला, जय भारत स्कूल, हॉलैंड ट्रैक्टर के पीछे, बजरंगी पारा गली एवं एचपी गैस/ओल्ड आर्या मोबाइल के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। केरा रोड, खोखरा व सुकली की ओर से: यहां से आने वाले दर्शनार्थी अपने वाहन तहसील चौक स्थित सी-मार्ट परिसर, गणेश समिति ग्राउंड और तहसील कार्यालय परिसर में पार्क कर सकेंगे। चांपा की ओर से: चांपा मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए हाई स्कूल मैदान जांजगीर, डाइट स्कूल, हैंडबॉल ग्राउंड, पुराना अस्पताल परिसर, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय, तुलसी भवन के सामने (कृष्णा प्लाजा) और नहर पार से नहरिया बाबा रोड के नीचे निर्धारित पार्किंग स्थल उपलब्ध रहेंगे। नियमों का पालन करने और सहयोग की अपील जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों और बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। दर्शनार्थी अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें तथा जारी रूट डायवर्जन और यातायात प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करें, जिससे सभी श्रद्धालु सुगमता और शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें। --- ## करवा चौथ 2026: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा अखंड सौभाग्य का निर्जला व्रत; जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, तिथि और चंद्रोदय का समय - **URL**: https://aajkibaat.com/8173 - **Date**: 2026-10-10 - **Excerpt**: कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर सुहागिनें करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना; शाम 5:38 से शुरू होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, रात 8:17 बजे दिखेगा चांद 🔴 आज की बात News | धार्मिक डेस्क। सुहागिन महिलाओं के लिए अटूट आस्था, प्रेम और अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का पावन पर्व इस वर्ष 29 अक्टूबर, … कार्तिक कृष्ण चतुर्थी पर सुहागिनें करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना; शाम 5:38 से शुरू होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, रात 8:17 बजे दिखेगा चांद 🔴 आज की बात News | धार्मिक डेस्क। सुहागिन महिलाओं के लिए अटूट आस्था, प्रेम और अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का पावन पर्व इस वर्ष 29 अक्टूबर, गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की मंगलकामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। करवा चौथ 2026 की सही तिथि वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को प्रातः 1 बजकर 06 मिनट से प्रारंभ होगी और इसी दिन रात्रि 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि और प्रदोष काल में चतुर्थी तिथि की उपस्थिति के आधार पर करवा चौथ का संपूर्ण व्रत 29 अक्टूबर को ही विधि-विधान से संपन्न किया जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय समय करवा चौथ की शाम को पूजा-अर्चना के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान महिलाओं को पूजा के लिए 1 घंटे 18 मिनट का समय प्राप्त होगा। वहीं रात में चंद्रमा के निकलने का अनुमानित समय 8 बजकर 17 मिनट रहेगा, हालांकि विभिन्न शहरों में भौगोलिक स्थिति के अनुसार चंद्रोदय के समय में कुछ मिनटों का अंतर देखने को मिल सकता है। पूजन विधि और व्रत की परंपरा व्रत के दिन महिलाएं प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त होकर निर्जला उपवास का संकल्प लेती हैं। शाम को शुभ मुहूर्त में पूजा स्थल पर करवा चौथ माता का चित्र स्थापित कर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान श्री गणेश और स्वामी कार्तिकेय की विधिवत पूजा की जाती है। इसके पश्चात पारंपरिक करवा चौथ व्रत कथा का श्रवण किया जाता है। अर्घ्य और पारण का विधान रात्रि में चंद्रमा के दर्शन होने पर महिलाएं छलनी की ओट से पहले चंद्रदेव और फिर अपने पति का चेहरा देखती हैं। इसके बाद लोटे से चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर दीपदान किया जाता है। अंत में सुहागिनें अपने पति के हाथों से जल ग्रहण कर निर्जला व्रत का पारण करती हैं और परिवार के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लेकर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। --- ## कल से शुरू हो रहा शक्ति का महापर्व: जानिए प्रतिपदा तिथि का समय, घटस्थापना का विधान और मां शैलपुत्री की संपूर्ण पूजा विधि - **URL**: https://aajkibaat.com/8169 - **Date**: 2026-10-10 - **Excerpt**: अश्विन शुक्ल प्रतिपदा पर 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ; प्रथम दिन पर्वतराज पुत्री मां शैलपुत्री की आराधना से शांत होगा चंद्र दोष 🔴 आज की बात News | धार्मिक डेस्क। आद्यशक्ति मां भगवती की उपासना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से विधि-विधान के साथ शुरू होने जा रहा है। नौ दिनों … अश्विन शुक्ल प्रतिपदा पर 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ; प्रथम दिन पर्वतराज पुत्री मां शैलपुत्री की आराधना से शांत होगा चंद्र दोष 🔴 आज की बात News | धार्मिक डेस्क। आद्यशक्ति मां भगवती की उपासना का पावन पर्व शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से विधि-विधान के साथ शुरू होने जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना (कलश स्थापना) के साथ प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विधि-विधान से शैलपुत्री माता की उपासना करने से जीवन में सुख, शांति, स्थिरता और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। प्रतिपदा तिथि व घटस्थापना मुहूर्त वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होती है। वर्ष 2026 में प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात 9 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 11 अक्टूबर की रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि की सर्वमान्य परंपरा के चलते शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 11 अक्टूबर को ही माना जाएगा और इसी दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय शक्ति अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत की जाएगी। मां शैलपुत्री का स्वरूप और महत्व पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देवी सती ने पर्वतराज हिमालय के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया था, जिसके कारण इन्हें शैलपुत्री कहा गया। माता शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का पुष्प सुशोभित रहता है तथा उनका वाहन वृषभ यानी बैल है। मां शैलपुत्री को शक्ति, दृढ़ता और प्रकृति का प्रतीक माना गया है। ज्योतिषीय दृष्टि से इनकी उपासना कुंडली के चंद्र दोष और चंद्रमा से जुड़े अशुभ प्रभावों को शांत करने में विशेष फलदायी मानी जाती है। प्रिय भोग और पूजन की विधि ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मां शैलपुत्री को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है, इसलिए पहले दिन की पूजा में माता को सफेद बर्फी, दूध से बनी मिठाइयां, रबड़ी, मावे के लड्डू या शुद्ध गाय के घी से तैयार हलवे का नैवेद्य अर्पित किया जाता है। प्रातःकाल स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर घटस्थापना की जाती है और इसके बाद मां शैलपुत्री का आह्वान कर श्वेत पुष्प, रोली, अक्षत, धूप व दीप से विधिवत पूजन संपन्न किया जाता है। कल्याणकारी मंत्रों का जाप पूजा-अर्चना के दौरान माता को प्रसन्न करने के लिए "ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः", "या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः" तथा "वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्, वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्" मंत्रों का श्रद्धापूर्वक जाप करने से साधक को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। --- ## प्रधानमंत्री आवास योजना से भूपेंद्र कुमार भारद्वाज का पक्के घर का सपना हुआ साकार, सेवा सेतु शिविर में मिली नवनिर्मित मकान की चाबी - **URL**: https://aajkibaat.com/8166 - **Date**: 2026-10-09 - **Excerpt**: बरसों तक कच्चे मकान में झेली बारिश और सीलन की मार; सेवा संकल्प अभियान के तहत नवागढ़ ब्लॉक के सेमरा में पूरी हुई आशियाने की आस 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम सलखन निवासी श्री भूपेंद्र कुमार भारद्वाज और उनके परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना जीवन में … बरसों तक कच्चे मकान में झेली बारिश और सीलन की मार; सेवा संकल्प अभियान के तहत नवागढ़ ब्लॉक के सेमरा में पूरी हुई आशियाने की आस 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम सलखन निवासी श्री भूपेंद्र कुमार भारद्वाज और उनके परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना जीवन में खुशियों का नया सवेरा लेकर आई है। वर्षों से कच्चे मकान की असुरक्षा और बारिश के दिनों में टपकती छत की चिंता झेल रहे भारद्वाज परिवार को अब खुद की पक्की छत मिल गई है। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत ग्राम सेमरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर के दौरान हितग्राही भूपेंद्र को उनके नवनिर्मित पक्के मकान की चाबी विधिवत सौंपी गई, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ। मिट्टी और छप्पर की दीवारें थीं पहचान, आर्थिक तंगी बनी थी रुकावट भूपेंद्र कुमार भारद्वाज का परिवार लंबे समय से मिट्टी और खपरैल की छत वाले कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रहा था। सीमित आय और कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते अपने बूते पर पक्का मकान खड़ा करना परिवार के लिए एक दूर का सपना बना हुआ था। हर वर्ष बरसात के मौसम में छप्पर से पानी टपकने, दीवारों में सीलन आने और जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे के बीच पूरा परिवार भय और असुविधा में रातें गुजारने को विवश रहता था। परिवार की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य को लेकर वे हमेशा चिंतित रहते थे। सेवा सेतु शिविर में सौंपा गया आशियाना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में नाम स्वीकृत होने के बाद तकनीकी मार्गदर्शन और समय पर किस्तों के भुगतान से भूपेंद्र भारद्वाज का पक्का घर बनकर तैयार हुआ। जिले में संचालित 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत ग्राम सेमरा में आयोजित 'सेवा सेतु शिविर' में उन्हें प्रशासन द्वारा विधिवत घर की चाबी सौंपी गई। चाबी हाथ में आते ही भूपेंद्र और उनके परिजनों के चेहरों पर संतोष और खुशी की चमक साफ नजर आई। 'यह केवल मकान नहीं, परिवार की सुरक्षा और आत्मसम्मान है' नवनिर्मित पक्के मकान की चाबी मिलने के बाद श्री भूपेंद्र भारद्वाज ने भावुक होते हुए कहा कि यह पक्की छत उनके लिए केवल ईंट-गारे का ढांचा नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, आत्मसम्मान और एक सुरक्षित भविष्य की नई शुरुआत है। अब उनके बच्चों को पढ़ने और परिवार को बेफिक्र होकर रहने का सुरक्षित वातावरण मिल गया है। इस मानवीय सहयोग और जनकल्याणकारी पहल के लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। --- ## रेत माफिया पर प्रशासन का कड़ा प्रहार: हसदेव नदी समेत कई क्षेत्रों में छापेमारी, 1 जेसीबी और 7 ट्रैक्टर जब्त - **URL**: https://aajkibaat.com/8163 - **Date**: 2026-10-09 - **Excerpt**: कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज अमले की संयुक्त दबिश; नवापारा में अवैध खनन और पीथमपुर में अवैध परिवहन पर शिकंजा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में खनिज रेत के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर श्री … कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज अमले की संयुक्त दबिश; नवापारा में अवैध खनन और पीथमपुर में अवैध परिवहन पर शिकंजा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में खनिज रेत के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के सख्त निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने हसदेव नदी तटीय क्षेत्रों सहित जिले के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ औचक छापेमारी की। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध उत्खनन में लगी 1 जेसीबी एक्सकैवेटर मशीन और रेत का अवैध परिवहन करते 7 ट्रैक्टरों सहित कुल 8 वाहनों को रंगे हाथों पकड़कर जब्त किया गया है। प्रशासन की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से रेत के अवैध कारोबार में लिप्त माफियाओं और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है। नवापारा (केवा) में अवैध उत्खनन कर रही जेसीबी मशीन सीज खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर संयुक्त टीम ने ग्राम नवापारा (केवा) में दबिश दी। यहां नदी कछार क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध रूप से मशीनों के जरिए उत्खनन किया जा रहा था। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में संलिप्त 1 जेसीबी एक्सकैवेटर मशीन को जब्त कर लिया। वाहन को सुरक्षार्थ कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया है। पीथमपुर से 7 ट्रैक्टर पकड़े गए प्रशासनिक टीम ने ग्राम महुदा, पिपरदा, पुछेली, पीथमपुर, हाथनेवरा, चांपा और नवागढ़ क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पीथमपुर के पास हसदेव नदी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए 7 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। इन ट्रैक्टरों के चालकों के पास परिवहन संबंधी कोई वैध रॉयल्टी पर्ची या दस्तावेज मौजूद नहीं थे। खनिज नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए सभी 7 ट्रैक्टरों को जब्त कर संबंधित पुलिस थानों (चांपा व नवागढ़) तथा कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है। कठोर धाराओं में दर्ज हुए मामले, जारी रहेगी कार्रवाई खनिज विभाग के अनुसार, पकड़े गए सभी वाहनों और उनके मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 के कड़े प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में प्राकृतिक संपदा की चोरी, अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन और अवैध भंडारण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग को आगे भी इसी तरह संयुक्त रूप से सघन गश्त और आकस्मिक छापेमारी जारी रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। --- ## रबी 2026-27: किसानों को अब FFS सॉफ्टवेयर टोकन से मिलेगी खाद; कृषि उप संचालक ने विभागीय अमले को दिया नई प्रणाली का प्रशिक्षण - **URL**: https://aajkibaat.com/8160 - **Date**: 2026-10-09 - **Excerpt**: खेती के रकबे के आधार पर पारदर्शी तरीके से होगा उर्वरक वितरण; कालाबाजारी रोकने और समय पर खाद आपूर्ति सुनिश्चित करने डिजिटल पहल 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। आगामी रबी सीजन 2026-27 में किसानों को सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने नई डिजिटल व्यवस्था लागू … खेती के रकबे के आधार पर पारदर्शी तरीके से होगा उर्वरक वितरण; कालाबाजारी रोकने और समय पर खाद आपूर्ति सुनिश्चित करने डिजिटल पहल 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। आगामी रबी सीजन 2026-27 में किसानों को सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने नई डिजिटल व्यवस्था लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। अब जिले के किसानों को उनकी खेती के रकबे के आधार पर 'एफएफएस' (Framework for Fertilizer Sale - FFS) सॉफ्टवेयर टोकन के माध्यम से खाद का वितरण किया जाएगा। इस नवीन वितरण प्रणाली के सुचारू क्रियान्वयन के लिए उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों (SADO), कृषि विकास अधिकारियों (ADO) एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों (RAEO) को विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण दिया। डिजिटल टोकन से रुकेगी कालाबाजारी, वास्तविक किसानों को मिलेगा लाभ बैठक में उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि नवीन FFS प्रणाली का मुख्य उद्देश्य किसानों को सही समय पर, निर्धारित उचित मूल्य पर और बिना लंबी कतारों की परेशानी के खाद उपलब्ध कराना है। इस सॉफ्टवेयर के लागू होने से उर्वरक वितरण व्यवस्था में शत-प्रतिशत पारदर्शिता आएगी और कालाबाजारी या अनाधिकृत भंडारण पर पूरी तरह रोक लगेगी। सॉफ्टवेयर में किसान के पंजीकृत रकबे की वास्तविक जानकारी दर्ज रहेगी, जिससे आवश्यकतानुसार तय अनुपात में ही डिजिटल टोकन जारी किया जाएगा। समिति प्रबंधकों और निजी दुकानों के संचालकों को भी मिलेगा प्रशिक्षण कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि व्यवस्था को मैदानी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को प्रशिक्षित किया जा रहा है: विभागीय अमला: कृषि, सहकारिता एवं विपणन संघ (मार्कफेड) के अमले को सॉफ्टवेयर संचालन की तकनीकी बारीकियां सिखाई गईं। समिति एवं निजी केंद्र: आगामी कुछ दिनों में सभी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों, डाटा एंट्री ऑपरेटरों तथा निजी कृषि खाद-बीज केंद्रों के प्रोप्राइटरों को विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। गांव-गांव लगेगी चौपाल, किसानों को सिखाएंगे टोकन लेने का तरीका किसानों को किसी प्रकार की तकनीकी असुविधा न हो, इसके लिए विभाग व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगा। आगामी सप्ताह से कृषि विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी प्रत्येक ग्राम स्तर पर 'कृषि चौपाल' का आयोजन करेंगे। इन चौपालों के माध्यम से किसानों को नवीन सॉफ्टवेयर से टोकन प्राप्त करने, रकबे के अनुसार खाद की पात्रता जांचने और टोकन के आधार पर समिति या निजी दुकानों से खाद उठाने की पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में समझाई जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे आयोजित होने वाली चौपालों में शामिल होकर इस नई व्यवस्था की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। --- ## जांजगीर-चांपा पुलिस की ऐतिहासिक उपलब्धि: ‘एक राखी साइबर जागृति’ अभियान ने जीता राज्य स्तरीय पुरस्कार - **URL**: https://aajkibaat.com/8157 - **Date**: 2026-10-09 - **Excerpt**: महज एक घंटे में 1.65 लाख नागरिकों को बांधी गई थी सुरक्षा की राखी; नवाचार श्रेणी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया सम्मानित 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिला पुलिस ने नवाचार और कम्युनिटी पुलिसिंग के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। पुलिस विभाग … महज एक घंटे में 1.65 लाख नागरिकों को बांधी गई थी सुरक्षा की राखी; नवाचार श्रेणी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया सम्मानित 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिला पुलिस ने नवाचार और कम्युनिटी पुलिसिंग के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। पुलिस विभाग द्वारा जन-जागरूकता के लिए संचालित किए गए विशेष अभियान ‘एक राखी साइबर जागृति’ को नवाचार (इनोवेशन) श्रेणी में प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया है। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने यह पुरस्कार प्रदान किया। जांजगीर-चांपा पुलिस की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क ने मंच पर यह सम्मान ग्रहण किया। महज 60 मिनट में 1 लाख 65 हजार लोगों तक पहुंचा संदेश पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के मार्गदर्शन में यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चलाया गया था। इस अभियान के तहत 27 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर एक अनोखा कीर्तिमान रचा गया। जिले भर में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और शिक्षण संस्थानों के सहयोग से महज एक घंटे के भीतर 1,65,000 लोगों को ‘साइबर जागरूकता की राखी’ बांधी। पारंपरिक त्योहार के जरिए डिजिटल सुरक्षा का संदेश सीधे जन-जन तक पहुंचाने के इस अनूठे मॉडल ने पूरे प्रदेश का ध्यान आकर्षित किया। त्योहार की परंपरा को बनाया डिजिटल सुरक्षा का ढाल आधुनिक समय में बढ़ते साइबर फ्रॉड, बैंक खाता क्लोनिंग, ओटीपी धोखाधड़ी और फर्जी कॉल्स से आम जनता को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान तैयार किया गया था। रक्षाबंधन के पावन पर्व को साइबर सुरक्षा के संकल्प से जोड़ते हुए बहनों और भाइयों को डिजिटल रूप से सतर्क रहने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक स्कूलों, कॉलेजों, बस स्टैंड, प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों को बताया गया कि कैसे वे अनजान लिंक्स, संदिग्ध कॉल्स और लुभावने प्रलोभनों से खुद को और अपने परिवार को ठगी का शिकार होने से बचा सकते हैं। सामुदायिक पुलिसिंग की मिसाल बनी जांजगीर पुलिस राज्य स्तर पर मिले इस सम्मान को जांजगीर-चांपा पुलिस की सक्रिय और जन-हितैषी पुलिसिंग का बड़ा परिणाम माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, अपराध की रोकथाम केवल एफआईआर और गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध घटित होने से पहले जनता को सतर्क करना सबसे प्रभावी तरीका है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने जिले के समस्त नागरिकों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत और जनता की सक्रिय सहभागिता का फल है। --- ## साइबर ठगों को किराए पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार: एक दिन में करोड़ों का हुआ था लेनदेन, जांजगीर साइबर थाना पुलिस की कार्रवाई - **URL**: https://aajkibaat.com/8154 - **Date**: 2026-10-09 - **Excerpt**: कमीशन के फेर में 10 से अधिक राज्यों की ऑनलाइन ठगी की रकम खपाने का खेल; लेयर-1 में आए करोड़ों रुपये, पासबुक जब्त व खातों में लगी होल्ड 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिला साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और अंतरराज्यीय साइबर ठगी के सिंडिकेट पर बड़ी चोट करते हुए … कमीशन के फेर में 10 से अधिक राज्यों की ऑनलाइन ठगी की रकम खपाने का खेल; लेयर-1 में आए करोड़ों रुपये, पासबुक जब्त व खातों में लगी होल्ड 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिला साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और अंतरराज्यीय साइबर ठगी के सिंडिकेट पर बड़ी चोट करते हुए 'म्यूल बैंक खातों' (किराए के खातों) के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाते और नए जारी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले गिरोह के 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि इन खातों में महज एक-एक दिन के भीतर करोड़ों रुपये के संदिग्ध साइबर फ्रॉड ट्रांजेक्शन हुए हैं। 10 हजार से 1 लाख तक के कमीशन का लालच पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी कमीशन के लालच में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक सहित विभिन्न राष्ट्रीयकृत व निजी बैंकों में अपने नाम से खाते खुलवाते थे।खाता खोलने के बाद आरोपी अपने नाम से जारी नए सिम कार्ड, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड दूसरे राज्यों के साइबर ठगों को सौंप देते थे। इस काम के एवज में उन्हें प्रत्येक खाते पर 10 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का मोटा कमीशन दिया जाता था। 10 से ज्यादा राज्यों में दर्ज हैं शिकायतें पुलिस की तकनीकी जांच में सामने आया कि इन खातों का उपयोग साइबर ठगी की पहली कड़ी यानी 'लेयर-1' (Layer-1) के रूप में किया जा रहा था। देशभर के पीड़ितों से ठगी गई रकम सीधे इन्हीं खातों में ट्रांसफर करवाई जाती थी।कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, असम, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से इन खातों के विरुद्ध साइबर पोर्टल पर शिकायतें दर्ज थीं। कई बैंक खातों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 5 से 15 बार तक प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज पाई गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक व अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। वर्तमान में इन खातों में जमा लाखों रुपयों को होल्ड करा दिया गया है और संबंधित राज्यों की पुलिस को राशि वापसी की प्रक्रिया के लिए सूचित किया गया है। कड़ी धाराओं में अपराध पंजीबद्ध, जेल भेजे गए ये आरोपी साइबर थाना जांजगीर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 61(2), 317(4), 317(5), 318(4), 323 बीएनएस (BNS) तथा 66डी आईटी एक्ट के तहत गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं: कलेशराम देवांगन उर्फ छोटू (38 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 07, भाठापारा सिवनी, थाना चांपा श्यामलाल देवांगन उर्फ राजू (34 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 07, भाठापारा सिवनी, थाना चांपा लक्ष्मीनारायण पटेल (46 वर्ष) – निवासी ग्राम कुम्हारी, थाना गिधौरी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा वेमेश आदित्य (38 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 15, बुधवारी बाजार जांजगीर, थाना जांजगीर ज्योति बाई यादव (40 वर्ष) – निवासी ग्राम बनारी डीहपारा, वार्ड नं. 05, थाना जांजगीर सुरेश कुमार गढेवाल (32 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 11, ग्राम पाली, चौकी नैला अनिल राठौर (29 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 17, चंदनिया पारा, थाना जांजगीर इश्तेखार अहमद (29 वर्ष) – निवासी वार्ड नं. 21, खड़पड़ीपारा, थाना जांजगीर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। क्या होता है 'म्यूल खाता'? पुलिस की आम जनता से सख्त अपील म्यूल खाता (Mule Account): यह ऐसा बैंक खाता होता है, जिसे कोई व्यक्ति कमीशन या किराए के लालच में साइबर ठगों को इस्तेमाल के लिए दे देता है। साइबर अपराधी गैर-कानूनी ढंग से लूटी गई रकम को छुपाने या निकालने के लिए इन खातों का उपयोग करते हैं। कानूनन, अवैध लेनदेन पाए जाने पर मूल खाताधारक को ही प्राथमिक आरोपी माना जाता है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान या परिचित व्यक्ति के बहकावे में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, यूपीआई क्रेडेंशियल अथवा अपने नाम से जारी सिम कार्ड कभी किसी अन्य को न दें। यदि आपके खाते या नंबर से कोई भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि होती है, तो कानून की नजर में पहली जवाबदेही खाताधारक की होगी। साइबर ठगों से सतर्क रहें और किसी भी संदेहास्पद प्रस्ताव की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन पर दें। --- ## युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के 36 युवा फेलोज से सीएम विष्णु देव साय का आत्मीय संवाद; साझा किए बचपन के संघर्ष और खेती के अनुभव - **URL**: https://aajkibaat.com/8150 - **Date**: 2026-10-09 - **Excerpt**: निष्ठा, संवेदनशीलता और जनसेवा को बनाएं जीवन का ध्येय; आईआईएम रायपुर में ट्रेनिंग के बाद 19 महीने जिलों में फील्ड वर्क करेंगे युवा 🔴 आज की बात News | रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवा प्रतिभागियों से आत्मीय संवाद … निष्ठा, संवेदनशीलता और जनसेवा को बनाएं जीवन का ध्येय; आईआईएम रायपुर में ट्रेनिंग के बाद 19 महीने जिलों में फील्ड वर्क करेंगे युवा 🔴 आज की बात News | रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवा प्रतिभागियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के सवालों के सहज उत्तर दिए और अपने छात्र जीवन, पारिवारिक जिम्मेदारियों, बचपन के संघर्ष से लेकर जनसेवा और सार्वजनिक जीवन तक के प्रेरक अनुभव साझा किए। उन्होंने युवा फेलोज से आह्वान किया कि वे इस फेलोशिप का उपयोग केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने के लिए ही नहीं, बल्कि अपने ज्ञान, नवाचार और कौशल से जनजीवन में ठोस सकारात्मक बदलाव लाने के लिए करें। '10 वर्ष की उम्र में सिर से उठा पिता का साया, खुद बैलों से चलाया हल' संवाद के दौरान जब प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री से उनके जीवन की प्रेरणाओं के बारे में पूछा, तो सीएम साय भावुक स्मृतियों में लौट गए। उन्होंने बताया कि महज दस वर्ष की उम्र में पिता के आकस्मिक निधन के बाद पूरे परिवार का भार उनके कंधों पर आ गया था। चार भाइयों में सबसे बड़े होने के नाते मां, दादी और छोटे भाइयों की देखरेख के साथ-साथ उन्हें कम उम्र में ही खेती-बाड़ी संभालनी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने खुद बैलों से हल चलाने सहित खेती के सारे काम किए हैं। उन कठिन परिस्थितियों ने मुझे बचपन में ही श्रम, जिम्मेदारी और मुश्किलों से लड़ना सिखा दिया।" उन्होंने बताया कि कभी सोचा भी नहीं था कि वे सरपंच बनेंगे, लेकिन निर्विरोध सरपंच बनने के बाद विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री और अब मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का दायरा बढ़ता गया। उन्होंने स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव के धैर्य, सहजता और जनसरोकार को अपनी राजनीति का बड़ा प्रेरणास्रोत बताया। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के विजन में युवा निर्णायक मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के राष्ट्रीय संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा, "युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। युवाओं के पास ऊर्जा, प्रतिभा और नए विचार हैं। जब यह शक्ति जनकल्याण से जुड़ती है तो व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आता है।" उन्होंने फेलोज को निर्देश दिया कि वे जिलों में फील्ड पोस्टिंग के दौरान स्थानीय जमीनी हकीकत और जनता की प्राथमिकताओं को समझें। विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर डेटा और तथ्यों के आधार पर ऐसे व्यावहारिक सुझाव तैयार करें, जिससे सरकारी योजनाओं की अंतिम छोर तक डिलीवरी और ज्यादा प्रभावी हो सके। शिक्षा की लंबी यात्रा: बोरे की चटाई से लेकर IIM-IIT और AI मिशन तक सीएम साय ने अपने छात्र जीवन के दौर की तुलना वर्तमान से करते हुए कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाएं नगण्य थीं। उन्हें 5वीं बोर्ड की परीक्षा देने 6 किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ता था और बच्चे घर से जूट का बोरा या चटाई लेकर स्कूल जाते थे। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में आईआईएम, आईआईटी, ट्रिपल आईटी, एम्स और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे शीर्ष संस्थान मौजूद हैं। राज्य सरकार अब भविष्य की तकनीक के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान के साथ 'एआई मिशन' शुरू कर रही है, जिसके तहत 6 लाख छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा और 1,500 अधिकारियों-कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। निवेश समझौतों को धरातल पर उतारकर रोजगार सृजन की तैयारी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल एमओयू (इन्वेस्टमेंट प्रपोजल) साइन करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर रोजगार के नए अवसर बनाना है। नई औद्योगिक नीति में स्थानीय युवाओं, महिला उद्यमियों और एससी/एसटी वर्ग को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। सिंगापुर प्रवास का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश की खनिज संपदा, वनोपज और उद्योग-अनुकूल नीतियों के दम पर सेमीकंडक्टर और टेक्सटाइल जैसे सेक्टरों में बड़ा निवेश आ रहा है। इसके साथ ही नवा रायपुर में 100 एकड़ में प्रस्तावित 'मेडिसिटी' और 5 हजार बिस्तरों के अस्पताल से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रोजगार का बड़ा हब तैयार होगा। कैट (CAT) स्कोर से हुआ 36 फेलोज का चयन, 14 जिलों का प्रतिनिधित्व सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप का संचालन आईआईएम रायपुर और 'ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया' के सहयोग से किया जा रहा है। कैट स्कोर और साक्षात्कार के आधार पर चयनित 36 युवाओं में दंतेवाड़ा, बस्तर और जशपुर सहित 14 जिलों के युवा शामिल हैं। यह दो वर्षीय फेलोशिप 5 माह के क्लासरूम प्रशिक्षण (आईआईएम रायपुर) और 19 माह के गहन फील्ड वर्क पर आधारित है। कार्यक्रम में आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. संजीव पराशर, सुशासन विभाग के उप सचिव श्री सूरज साहू सहित वरिष्ठ अधिकारी और युवा फेलो उपस्थित रहे। --- ## जांजगीर की कृष्णा विहार कॉलोनी में सजेगा माता का भव्य दरबार: 10 दिवसीय नवदुर्गोत्सव में गरबा, जिला स्तरीय चेस टूर्नामेंट और रावण दहन - **URL**: https://aajkibaat.com/8143 - **Date**: 2026-10-09 - **Excerpt**: षष्ठम वर्ष में प्रवेश कर रहे आयोजन में भक्ति के साथ दिखेगा प्रतिभाओं का रंग; 11 से 20 अक्टूबर तक सजेंगे विविध सांस्कृतिक व खेल कार्यक्रम 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा स्थित श्री कृष्णा विहार कॉलोनी में इस वर्ष नवदुर्गोत्सव एवं दशहरा समारोह अत्यंत भव्य और आकर्षक रूप में मनाया जाएगा। अपने … षष्ठम वर्ष में प्रवेश कर रहे आयोजन में भक्ति के साथ दिखेगा प्रतिभाओं का रंग; 11 से 20 अक्टूबर तक सजेंगे विविध सांस्कृतिक व खेल कार्यक्रम 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा स्थित श्री कृष्णा विहार कॉलोनी में इस वर्ष नवदुर्गोत्सव एवं दशहरा समारोह अत्यंत भव्य और आकर्षक रूप में मनाया जाएगा। अपने षष्ठम वर्ष में प्रवेश कर रहे इस दस दिवसीय आयोजन को लेकर श्री कृष्णा विहार नवदुर्गोत्सव एवं दशहरा समिति ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 11 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य कॉलोनीवासियों को एक मंच पर जोड़ते हुए धार्मिक आस्था, कला, संस्कृति, खेल और बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। 11 अक्टूबर को घटस्थापना के साथ होगा शुभारंभ उत्सव की शुरुआत 11 अक्टूबर को वैदिक विधि-विधान से कलश स्थापना एवं घटस्थापना के साथ होगी। समिति द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे आरती तथा शाम 7 बजे संध्या आरती एवं महाप्रसाद (भोग भंडारा) का वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों की पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिताओं का रोमांच: रंगोली से लेकर डांडिया और चेस तक नवदुर्गोत्सव के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लिए विविध प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार की गई है: 12 अक्टूबर: मेहंदी प्रतियोगिता एवं 'कौन बनेगा लखपति' का आयोजन। 13 अक्टूबर: सामान्य ज्ञान एवं अभिक्षमता प्रतियोगिता के साथ जन-जागरूकता कार्यक्रम। 14 अक्टूबर: रंगोली, बच्चों की मनोरंजक गतिविधियां, फैंसी ड्रेस और गायन प्रतियोगिता। 15 अक्टूबर: वरिष्ठों और बड़ों के लिए विशेष कार्यक्रम 'बचपन दोबारा'। 16 अक्टूबर: चित्रकला प्रतियोगिता और डांडिया गरबा नाइट का उल्लास। 17 अक्टूबर: जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, जिसमें जिले भर के शतरंज खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। इसी दिन शाम को युवाओं और बच्चों के लिए डांडिया गरबा नाइट भी होगी। 18 अक्टूबर: मटका फोड़ प्रतियोगिता एवं आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी। 19 अक्टूबर: नृत्य प्रतियोगिता का मंचन। संधि पूजन, महानवमी हवन और 20 अक्टूबर को रावण दहन धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में 18 अक्टूबर की रात्रि को महासप्तमी संधि पूजन, कालरात्रि पूजन एवं विशेष नींबू माला अर्पण किया जाएगा। इसी दिन अष्टमी प्रसाद एवं चढ़ोतरी संपन्न होगी। इसके बाद 19 अक्टूबर को महानवमी हवन, कन्या पूजन एवं विशेष चढ़ोतरी का कार्यक्रम रखा गया है। उत्सव के अंतिम दिन यानी 20 अक्टूबर को भव्य राम दरबार के दर्शन होंगे और पारंपरिक रूप से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी शाम विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को मंच पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से सपरिवार पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। --- ## 28 वर्षों का इंतजार खत्म, जांजगीर-चांपा को मिली क्षेत्रीय पर्यावरण कार्यालय की सौगात — विकास शर्मा - **URL**: https://aajkibaat.com/8140 - **Date**: 2026-10-09 - **Excerpt**: जिले में पांच अधिकारियों की पदस्थापना के साथ सेटअप तैयार; पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार, भाजपा ने जताया आभार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के समग्र विकास, पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित उपलब्धि हासिल हुई है। जिले में लंबे समय से … जिले में पांच अधिकारियों की पदस्थापना के साथ सेटअप तैयार; पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधाओं को मिलेगी नई रफ्तार, भाजपा ने जताया आभार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के समग्र विकास, पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित उपलब्धि हासिल हुई है। जिले में लंबे समय से प्रतीक्षित क्षेत्रीय पर्यावरण कार्यालय की विधिवत स्थापना हो चुकी है और इसका कामकाज भी प्रारंभ हो गया है। लगभग 28 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद जिले को मिली यह सौगात जनहित और औद्योगिक-पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से एक मील का पत्थर साबित होगी। प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी की तत्परता से पूरी हुई मांग भाजपा के जिला प्रवक्ता विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 2 मई को जिले के प्रभारी मंत्री तथा छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के जिला प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े के नेतृत्व में जिले में क्षेत्रीय पर्यावरण कार्यालय खोले जाने की पुरजोर मांग रखी गई थी। मामले की गंभीरता और आवश्यकता को समझते हुए मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए और कार्यालय की स्थापना को हरी झंडी प्रदान की। शासन स्तर से मिली इस त्वरित स्वीकृति का ही नतीजा है कि इतने कम समय में कार्यालय पूरी तरह अस्तित्व में आ गया। 5 अधिकारियों की नियुक्ति के साथ शुरू हुआ कार्य विकास शर्मा ने बताया कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि कार्यालय का सेटअप पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। इसके सुचारू संचालन के लिए पांच अधिकारियों की पदस्थापना भी कर दी गई है और कार्यालय में नियमित कामकाज शुरू हो चुका है। अब जिले में पर्यावरण संबंधी प्रकरणों के त्वरित निराकरण, विभागीय गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन और आम नागरिकों व उद्यमियों को आवश्यक अनुमतियों व सेवाओं के लिए अन्य जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री के प्रति जताया आभार भाजपा जिला प्रवक्ता ने कहा कि 28 वर्षों से लंबित इस मांग का पूरा होना स्पष्ट करता है कि जब जनहित के मुद्दों को निष्ठा से उठाया जाए और नेतृत्व संवेदनशील हो, तो सकारात्मक परिणाम अवश्य मिलते हैं। यह उपलब्धि जिले में जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही, निरंतर प्रयासरत रहने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यालय के खुलने से जांजगीर-चांपा जिले में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों को नई गति और दिशा मिलेगी। --- ## संस्कृति और पारिवारिक एकजुटता की मिसाल! नैला के बसईवाल परिवार ने बिहार के गया जी और जांजगीर में धूमधाम से मनाई पितृ देव दिवाली - **URL**: https://aajkibaat.com/8136 - **Date**: 2026-10-09 - **Excerpt**: मोक्ष तीर्थ गया जी एवं जांजगीर में एक साथ संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान; पूर्वजों को किया नमन, पीढ़ियों पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन 🔴 आज की बात News | नैला/जांजगीर। सनातन परंपरा, पूर्वजों के प्रति गहरी कृतज्ञता और पारिवारिक एकजुटता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए नैला के प्रतिष्ठित बसईवाल परिवार द्वारा गुरुवार को पितृ … मोक्ष तीर्थ गया जी एवं जांजगीर में एक साथ संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान; पूर्वजों को किया नमन, पीढ़ियों पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन 🔴 आज की बात News | नैला/जांजगीर। सनातन परंपरा, पूर्वजों के प्रति गहरी कृतज्ञता और पारिवारिक एकजुटता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए नैला के प्रतिष्ठित बसईवाल परिवार द्वारा गुरुवार को पितृ देव दिवाली का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर परिवार के सदस्यों द्वारा छत्तीसगढ़ के जांजगीर के साथ-साथ बिहार स्थित पवित्र मोक्षधाम गया जी में भी भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न किए गए। पवित्र तीर्थ गया जी (बिहार) में विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन हिंदू धर्म और वैदिक संस्कृति में पितरों की मुक्ति, शांति और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए गया जी तीर्थ को सर्वोत्तम स्थान माना गया है। इसी पावन मान्यता का निर्वहन करते हुए नैला के बसईवाल परिवार के सदस्यों ने बिहार के गया जी तीर्थ में पहुंचकर पितृ देव दिवाली का उत्सव धूमधाम से मनाया। वहां उपस्थित परिवारजनों ने वैदिक विधि-विधान, मंत्रोच्चार और पूर्ण निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पूर्वजों का स्मरण किया और उनकी आत्मिक शांति के लिए मंगलकामनाएं कीं। जांजगीर में भी दिखा आस्था और उत्साह का माहौल एक ओर जहां परिवार के सदस्य गया जी तीर्थ में पूर्वजों को तर्पण और नमन कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर जांजगीर में भी बसईवाल परिवार के सदस्यों एवं स्वजनों ने एकत्रित होकर देव दिवाली का पर्व भव्य रूप से मनाया। दीप प्रज्वलन और विधि-विधान से की गई पूजा-अर्चना के दौरान पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। दोनों प्रमुख स्थलों पर एक साथ आयोजित इस पर्व ने संपूर्ण परिवार को श्रद्धा और अपनत्व के सूत्र में बांध दिया। धार्मिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों के प्रति समर्पण इस भव्य आयोजन के माध्यम से बसईवाल परिवार ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपराओं और अटूट पारिवारिक एकता के प्रति गहरा समर्पण प्रकट किया। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का कहना है कि पितरों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का यह पर्व परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए विशेष महत्व रखता है। ऐसे आयोजनों से जहां पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, वहीं युवा पीढ़ी को भी अपनी जड़ों, संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलती है। --- ## बंधाई तालाब के पास मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी: हत्या या आत्महत्या के फेर में उलझी गुत्थी; जांच में जुटी चांपा पुलिस - **URL**: https://aajkibaat.com/8132 - **Date**: 2026-10-09 - **Excerpt**: मिशन फाटक के समीप मिला अज्ञात युवक का शव; शिनाख्त के प्रयास तेज, पुलिस ने शुरू की हर एंगल से तफ्तीश 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। चांपा नगर के मिशन फाटक के समीप स्थित बंधाई तालाब के पास शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक अज्ञात युवक की संदिग्ध … मिशन फाटक के समीप मिला अज्ञात युवक का शव; शिनाख्त के प्रयास तेज, पुलिस ने शुरू की हर एंगल से तफ्तीश 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। चांपा नगर के मिशन फाटक के समीप स्थित बंधाई तालाब के पास शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक अज्ञात युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश देखी गई। पानी और तालाब के किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना की जानकारी तुरंत चांपा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हत्या या आत्महत्या? कई अनसुलझे सवालों में उलझी मौत की मिस्ट्री बंधाई तालाब के पास युवक का शव मिलने के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। घटना को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं—आखिर युवक इस सुनसान स्थान पर किन परिस्थितियों में पहुंचा? क्या किसी ने वारदात को अंजाम देकर शव को तालाब के पास ठिकाने लगाया है, या फिर यह मामला आत्महत्या का है? फिलहाल घटना स्थल के हालात और मौत की असली वजह को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है, जिससे यह पूरा मामला रहस्यमय बना हुआ है। मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी चांपा पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही चांपा पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।चांपा पुलिस आसपास के थानों, गुमशुदगी की दर्ज शिकायतों और स्थानीय लोगों के जरिए युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मृतक को अंतिम बार कब और किसके साथ देखा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी मौत की असली वजह पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत डूबने से हुई है, उसके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान हैं या फिर जहर जैसी कोई अन्य वजह है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। --- ## भोपालपुरिया परिवार ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई पितृ देव दिवाली: गया जी एवं जांजगीर में संपन्न हुआ भव्य धार्मिक अनुष्ठान - **URL**: https://aajkibaat.com/8128 - **Date**: 2026-10-09 - **Excerpt**: बिहार के मोक्षधाम गया जी और जांजगीर में एक साथ हुआ आयोजन; पूर्वजों के प्रति प्रकट की अटूट आस्था, परंपरा और पारिवारिक एकता का बना मिसाल 🔴 आज की बात News | नैला/जांजगीर। पितरों के प्रति अगाध श्रद्धा, समर्पण और पारिवारिक एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए भोपालपुरिया परिवार द्वारा पितृ देव दिवाली का पर्व … बिहार के मोक्षधाम गया जी और जांजगीर में एक साथ हुआ आयोजन; पूर्वजों के प्रति प्रकट की अटूट आस्था, परंपरा और पारिवारिक एकता का बना मिसाल 🔴 आज की बात News | नैला/जांजगीर। पितरों के प्रति अगाध श्रद्धा, समर्पण और पारिवारिक एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए भोपालपुरिया परिवार द्वारा पितृ देव दिवाली का पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों द्वारा छत्तीसगढ़ के जांजगीर के साथ-साथ बिहार के पवित्र मोक्ष तीर्थ गया जी में भी भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। गया जी (बिहार) में विधि-विधान से संपन्न हुआ अनुष्ठान सनातन संस्कृति में पितरों की मुक्ति और उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए गया जी को सर्वोपरि तीर्थ माना गया है। इसी मान्यता के अनुरूप नैला के भोपालपुरिया परिवार के सदस्यों ने बिहार स्थित गया जी तीर्थ में पहुंचकर पितृ देव दिवाली का पावन उत्सव धूमधाम से मनाया। वहां उपस्थित सदस्यों ने वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने पूर्वजों का स्मरण किया और उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। जांजगीर में भी दिखा श्रद्धा और उत्साह का माहौल एक ओर जहां परिवार का एक दल गया जी में धार्मिक परंपराओं का निर्वहन कर रहा था, वहीं दूसरी ओर जांजगीर में भी भोपालपुरिया परिवार के सदस्यों एवं स्वजनों ने एकत्रित होकर भव्य रूप से देव दिवाली मनाई। इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ पितृ देवों को नमन किया गया और उनके आशीर्वाद की कामना की गई। दोनों ही स्थानों पर एक साथ आयोजित इस पर्व ने संपूर्ण परिवार को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। सांस्कृतिक परंपरा और पारिवारिक एकता का सशक्त संदेश इस भव्य आयोजन के माध्यम से भोपालपुरिया परिवार ने अपनी सनातन परंपराओं, समृद्ध संस्कृति और पारिवारिक एकता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता दर्शाई। परिवार के वरिष्ठों का कहना है कि पितरों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने की यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। इस तरह के आयोजनों से न केवल पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, बल्कि आने वाली नई पीढ़ी को भी अपने संस्कारों, जड़ों और संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलती है। --- ## महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी: सीएम विष्णु देव साय ने 67.38 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए ₹632.40 करोड़; दुर्ग को मिली ₹218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात - **URL**: https://aajkibaat.com/8122 - **Date**: 2026-10-08 - **Excerpt**: मातृशक्ति के खाते में अब तक पहुंचे ₹20,708 करोड़ से अधिक; मुख्यमंत्री बोले- महिला सशक्तिकरण सुशासन की पहली प्राथमिकता, दुर्ग में 23 विकास कार्यों की रखी आधारशिला 🔴 akb News | रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ की लाखों माताओं और बहनों के आर्थिक स्वावलंबन और आत्मसम्मान का संबल बनी ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय … मातृशक्ति के खाते में अब तक पहुंचे ₹20,708 करोड़ से अधिक; मुख्यमंत्री बोले- महिला सशक्तिकरण सुशासन की पहली प्राथमिकता, दुर्ग में 23 विकास कार्यों की रखी आधारशिला 🔴 akb News | रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ की लाखों माताओं और बहनों के आर्थिक स्वावलंबन और आत्मसम्मान का संबल बनी 'महतारी वंदन योजना' के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को 32वीं किस्त की राशि जारी कर दी है। दुर्ग जिले में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक (डीबीटी) के माध्यम से प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 632 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। इसके साथ ही योजना की शुरुआत से लेकर अब तक प्रदेश की महिलाओं को 20,708 करोड़ रुपये से अधिक की सीधी आर्थिक मदद दी जा चुकी है। 'महिला सशक्त होती है तो पूरा परिवार मजबूत होता है' : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और उनका सशक्तिकरण उनकी सरकार के लिए कोई साधारण योजना नहीं, बल्कि सुशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जब किसी परिवार की महिला आर्थिक रूप से सक्षम बनती है, तो उसका सीधा सकारात्मक प्रभाव बच्चों की पढ़ाई, पोषण, परिवार के स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य पर पड़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन का उल्लेख करते हुए सीएम ने कहा कि नारीशक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाना सरकार का ध्येय है। हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की यह सम्मान राशि केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत आधार है। दुर्ग जिले की 3.89 लाख महिलाओं को मिले ₹37.19 करोड़ महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त के तहत दुर्ग जिले की 3 लाख 89 हजार 507 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में कुल 37 करोड़ 19 लाख 10 हजार रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए। नियमित आर्थिक सहयोग मिलने से महिलाओं में घरेलू फैसलों और परिवार की आर्थिक व्यवस्था को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है। उल्लेखनीय है कि 1 मार्च 2024 से लागू इस योजना के तहत सितंबर 2026 तक 31 किस्तों में 20,075 करोड़ रुपये से अधिक दिए जा चुके थे, जो आज की किस्त मिलाकर ₹20,708 करोड़ के पार पहुंच गई है। दुर्ग जिले को ₹218.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मातृशक्ति के सशक्तिकरण के साथ ही मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 218 करोड़ 48 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों की झड़ी लगा दी: आईटीआई दुर्ग का लोकार्पण: सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फंड से ₹1.22 करोड़ की लागत से अपग्रेड किए गए आईटीआई दुर्ग का लोकार्पण किया गया। 23 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन: सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और बिजली अधोसंरचना से जुड़े ₹217.25 करोड़ के 23 बड़े विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य और बिजली ढांचे को मिलेगी नई रफ्तार जिले में कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई अहम परियोजनाओं की शुरुआत हुई: सड़क और कनेक्टिविटी: दुर्ग ग्रामीण में पुलगांव पुल से अंजोरा-रसमड़ा मार्ग के 5 किमी हिस्से को ₹30.20 करोड़ से फोरलेन बनाया जाएगा। अहिवारा में कुम्हारी-अहिवारा-पथरिया मार्ग के चौड़ीकरण पर ₹24.06 करोड़ और पाटन क्षेत्र में भिलाई-मोतीपुर मार्ग पर ₹15.03 करोड़ खर्च होंगे। इसके अलावा चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज से जुनवानी-कुरूद मार्ग चौड़ीकरण के लिए ₹7.06 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। युवा व कौशल विकास: शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग में ₹8.86 करोड़ से विभिन्न अधोसंरचना कार्य होंगे, जबकि दुर्ग ग्रामीण में ₹4.11 करोड़ की लागत से नया लाइवलीहुड कॉलेज भवन बनेगा। सिंचाई और जल संरक्षण: अहिवारा के मोहंदी, कपसदा और नंदौरी जलाशयों तथा पाटन की सुरपा व्यपवर्तन योजना सहित दुर्ग ग्रामीण के तिरगा और गनियारी जलाशयों के जीर्णोद्धार व लाइनिंग पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। चिकित्सा शिक्षा: शासकीय मेडिकल कॉलेज दुर्ग में छात्र-छात्राओं के लिए ₹16.16 करोड़ की लागत से नए हॉस्टल तथा जिला अस्पताल में ₹11.96 करोड़ से जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण होगा। विद्युत अधोसंरचना: पाटन विधानसभा के जामगांव (आर) में ₹25.83 करोड़ से 132/33 केवी उपकेंद्र और ₹14 करोड़ से अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अंत में दोहराया कि मजबूत बुनियादी ढांचे और खुशहाल मातृशक्ति के समन्वय से ही 'विकसित छत्तीसगढ़' का सपना साकार होगा। --- ## टीबी उन्मूलन के लिए ‘जोश’ टीमों का राष्ट्रीय अभियान शुरू: सांसद कमलेश जांगड़े बोलीं- टीबी लाइलाज नहीं, जागरूकता और निरंतर प्रयास से बनेगी बात; मरीजों को बांटी गई फूड किट - **URL**: https://aajkibaat.com/8114 - **Date**: 2026-10-08 - **Excerpt**: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली से किया राष्ट्रीय शुभारंभ; जांजगीर जिला पंचायत में हुआ वर्चुअल प्रसारण, टीबी मुक्त पंचायतों के प्रतिनिधि हुए सम्मानित 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देश भर में क्षय रोग के खात्मे के लिए ‘जोश’ (ज्वाइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीमों के … केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली से किया राष्ट्रीय शुभारंभ; जांजगीर जिला पंचायत में हुआ वर्चुअल प्रसारण, टीबी मुक्त पंचायतों के प्रतिनिधि हुए सम्मानित 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देश भर में क्षय रोग के खात्मे के लिए 'जोश' (ज्वाइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीमों के राष्ट्रीय अभियान का औपचारिक आगाज हो गया है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सीधा वर्चुअल प्रसारण जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के सभाकक्ष में देखा गया, जहां जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अभियान के तहत युवा स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एकजुट कर विशेष दल गठित किए गए हैं, जो गांव-गांव जाकर टीबी के प्रति जनजागरूकता फैलाने और भ्रांतियों को दूर करने का कार्य करेंगे। 'टीबी का इलाज पूरी तरह संभव, यह पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी' : सांसद कमलेश जांगड़े समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। समय रहते पहचान, सही जांच और दवाओं का नियमित सेवन करने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग का दायित्व नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक इस बीमारी के लक्षणों और मुफ्त इलाज की जानकारी पहुंचनी चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति जांच कराने में झिझक महसूस न करे। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाई जा रही स्वास्थ्य गतिविधियों की सराहना करते हुए नागरिकों से टीबी मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की। सामूहिक प्रयासों से बनेगा टीबी मुक्त समाज : इंजी. सत्यलता मिरी जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने अपने संबोधन में कहा कि "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है।" उन्होंने कहा कि टीबी से ग्रसित व्यक्ति को केवल दवा की जरूरत नहीं होती, बल्कि उसे सामाजिक संबल और भावनात्मक सहयोग देना भी हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया ताकि हर नागरिक इसके लक्षणों, बचाव और उपचार के प्रति सचेत हो सके। वहीं, जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव ने कहा कि 'जोश' अभियान समाज में फैली भ्रांतियों और मिथकों को दूर करने का एक सशक्त जरिया बनेगा। उन्होंने युवाओं से आगे आकर स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने को कहा। मरीजों को फूड किट वितरण और टीबी मुक्त पंचायतों का सम्मान टीबी मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने में पोषण की अहम भूमिका को देखते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को पोषण सहयोग के रूप में फूड किट वितरित की गई। इसके साथ ही जिले में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अपने ग्रामीण क्षेत्रों को टीबी मुक्त बनाने वाले सजग पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने इन जनप्रतिनिधियों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य महादेव नेताम, श्रीमती संतोषी रात्रे, जनपद पंचायत बम्हनीडीह की सदस्य श्रीमती अमिता लहरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय पोयाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अनीता श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) उत्कर्ष तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स और 'माय भारत' (MY Bharat) के युवा स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। --- ## 76×76 फीट की विशाल रंगोली में दिखा ‘विकसित भारत’ का अक्स: खोखरा में 30 कलाकारों ने 15 घंटे में उकेरा संकल्प; कोसा और धान ने बढ़ाई जिले की शान - **URL**: https://aajkibaat.com/8108 - **Date**: 2026-10-08 - **Excerpt**: सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा में आकर्षण का केंद्र रही कलाकृति; दाल, अनाज और फूलों जैसी 80% प्राकृतिक सामग्रियों से हुआ निर्माण 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पुलिस ग्राउंड खोखरा में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के दौरान तैयार की गई 76×76 फीट की … सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा में आकर्षण का केंद्र रही कलाकृति; दाल, अनाज और फूलों जैसी 80% प्राकृतिक सामग्रियों से हुआ निर्माण 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पुलिस ग्राउंड खोखरा में आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सभा' के दौरान तैयार की गई 76×76 फीट की विशालकाय रंगोली पूरे आयोजन का मुख्य केंद्र बिंदु बनी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प को जीवंत करते हुए बनाई गई इस कलाकृति में देश के विकास, आत्मनिर्भरता, कृषि, शिक्षा, विज्ञान-तकनीक और महिला सशक्तिकरण की बहुरंगी तस्वीरों को बेहद कुशलता से उकेरा गया। कोसा का चरखा और धान की बाली: स्थानीय पहचान का अनूठा संगम रंगोली की सबसे खास बात जांजगीर-चांपा जिले की पारंपरिक पहचान को इसमें दिया गया सम्मान रहा। रंगोली के पास कोसे के कोकून (फल) और कोसा कताई का पारंपरिक चरखा विशेष तौर पर प्रदर्शित किया गया था। इसके साथ ही रंगोली के कैनवास में जिले के धान के कटोरे स्वरूप को दर्शाने के लिए धान की बालियों को प्रमुखता से स्थान दिया गया। आधुनिक अधोसंरचना के साथ स्थानीय बुनकर परंपरा और कृषि संस्कृति का यह संगम उपस्थित जनसमूह और अतिथियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। 30 कलाकारों की 15 घंटे की अनवरत मेहनत, 80% प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग इस 76×76 फीट की विशाल रंगोली को आनंद आदित्य और राजेश भैय्याजी के कुशल मार्गदर्शन में स्थानीय महाविद्यालयीन विद्यार्थियों और कलाकारों ने तैयार किया। करीब 30 युवाओं की टीम ने लगातार 15 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इसे पूर्ण आकार दिया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रंगोली में लगभग 80 प्रतिशत प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया गया। इसमें चावल, मूंग दाल, मसूर दाल, धान, गेहूं के दाने, रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियां और हरी पत्तियां मुख्य रूप से शामिल रहीं। नालंदा परिसर से लेकर सौर ऊर्जा तक: चित्रों में दिखा विकास का खाका रंगोली के विभिन्न खंडों में जिले और देश में हो रहे अधोसंरचनात्मक बदलावों को प्रमुखता से दर्शाया गया था। इसमें जिले के नालंदा परिसर लाइब्रेरी, जांजगीर बायपास रोड, सौर ऊर्जा संयंत्र, आधुनिक डिजिटल तकनीक, उच्च शिक्षा और सशक्त नारी शक्ति के प्रतीकात्मक चित्र बनाए गए थे, जो 2047 के भारत की रूपरेखा प्रस्तुत कर रहे थे। रंगोली के चारों ओर उपस्थित नागरिकों, छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों ने विशाल मानव श्रृंखला (ह्यूमन चेन) बनाकर एकता, सहभागिता और सामूहिक राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया। मंत्री खुशवंत साहेब ने किया उद्घाटन इस भव्य रंगोली का विधिवत उद्घाटन कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, भूपेंद्र सवन्नी और भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने किया। अतिथियों ने कलाकारों के हुनर और परिकल्पना की मुक्तकंठ से सराहना की। आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी की विशेष सहभागिता और सतत मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक राकेश रूपवानी, श्रीमती प्रियंका सिंह, डॉ. धनेश्वरी जागृति, श्रीमती मेघा यादव एवं श्रीमती प्रेमलता कौशिक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। --- ## अकलतरा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: कोटगढ़ और बाना में ताबड़तोड़ दबिश, 3 मामलों में 11 जुआरी गिरफ्तार; ₹50 हजार से अधिक नगद जब्त - **URL**: https://aajkibaat.com/8104 - **Date**: 2026-10-08 - **Excerpt**: काटपत्ती का दांव लगाते रंगे हाथ पकड़े गए जुआरी; एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस … काटपत्ती का दांव लगाते रंगे हाथ पकड़े गए जुआरी; एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने ग्राम कोटगढ़ और बाना में तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बावन पत्ती पर दांव लगा रहे 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के फड़ और कब्जे से कुल ₹50,300 नगद, 52 पत्ती ताश और बोरा-फट्टी बरामद कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अकलतरा पुलिस ने की घेराबंदी अकलतरा थाना क्षेत्र में जुआ खेले जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच 7 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार, ग्राम कोटगढ़ में दो स्थानों पर तथा ग्राम बाना में एक सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग खुलेआम काटपत्ती नामक जुआ खेलकर मोटी रकम का दांव लगा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्ड एवं एसडीओपी डॉ. मेघलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू और प्रशिक्षु उप निरीक्षक नितिन चंद्रवंशी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया और चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया। 3 मामलों में 11 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹50,300 नगद बरामद पुलिस टीमों ने कोटगढ़ और बाना में जुए के अड्डों को चारों तरफ से घेर लिया। अचानक हुई इस पुलिसिया कार्रवाई से फड़ पर भगदड़ मच गई, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर कुल 11 जुआरियों को धर दबोचा। तीन अलग-अलग प्रकरणों में की गई इस कार्रवाई के दौरान फड़ और आरोपियों की जामा तलाशी में कुल ₹50,300 नगद, ताश की गड्डियां और बोरा फट्टी बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम पुलिस की गिरफ्त में आए सभी 11 आरोपी स्थानीय ग्रामीण हैं: दिलीप टंडन (40 वर्ष), पिता बड़कू राम राजकुमार मिरी (35 वर्ष), पिता तिरथराम मिरी श्याम कार्तिक (38 वर्ष), पिता राजकुमार साण्डे अजय कंवट (39 वर्ष), पिता रनमत कंवट कुश कुमार अंचल (29 वर्ष), पिता अर्जुन लाल अमरकांत कुर्रे (30 वर्ष), पिता सिपाही लाल शिव कुमार (38 वर्ष), पिता भागवत प्रसाद सोमू भारती (23 वर्ष), पिता सुनील भारती मनीराम साण्डे (42 वर्ष), पिता मुकुन्दराम विवेकी मिरी (32 वर्ष), पिता चंदूलाल बाली कुमार कंवर (44 वर्ष), पिता व्यासनारायण (सभी आरोपी ग्राम कोटगढ़ एवं ग्राम बाना, थाना अकलतरा के निवासी हैं) इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई में एसडीओपी डॉ. मेघलेन्द्र प्रताप सिंह, निरीक्षक जय कुमार साहू, प्रशिक्षु उनि नितिन चंद्रवंशी, आरक्षक सुरेन्द्र प्रताप कश्यप, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर, शोभनारायण साहू, महेन्द्र राज, बसंत साहू, बाल्मीकि राठौर एवं रमेश भारद्वाज की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही। --- ## स्कूटी चोरी के मामले में नैला पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बिलासपुर का शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद कर भेजा गया जेल - **URL**: https://aajkibaat.com/8101 - **Date**: 2026-10-08 - **Excerpt**: घर के बाहर खड़ी दोपहिया वाहन पार करने वाला आरोपी ग्राहक तलाशते पकड़ाया; पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने और संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष … घर के बाहर खड़ी दोपहिया वाहन पार करने वाला आरोपी ग्राहक तलाशते पकड़ाया; पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने और संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नैला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घर के बाहर से स्कूटी चोरी करने वाले बिलासपुर निवासी आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली गई है तथा वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। रात में घर के सामने खड़ी की थी गाड़ी, सुबह मिली गायब पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नैला वार्ड क्रमांक 03 निवासी प्रार्थिया जमुना बाई चंदेलिया ने चौकी नैला में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त की रात करीब 8:00 बजे उनके पुत्र अनिल चंदेलिया ने अपनी एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 11 BN 6099) घर के सामने पार्क की थी। रात में खाना खाकर परिवार के सोने के बाद, अगली सुबह जब वे उठे तो वाहन अपने स्थान पर नहीं था। अज्ञात चोरों द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर वाहन पार कर दिया गया था। प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना शुरू की। ग्राहक तलाशते पकड़ा गया आरोपी पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के खुलासे के लिए विशेष टीम को सक्रिय किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक चोरी की एक्टिवा बेचने की फिराक में घूम रहा है और औने-पौने दाम में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही नैला पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम नवल वर्मा (उम्र 28 वर्ष), पिता लीला राम वर्मा, निवासी चांटीडीह वार्ड नंबर 43, माई मंदिर के पास, थाना सरकंडा (जिला बिलासपुर) बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने नैला से स्कूटी चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। चोरी की स्कूटी बरामद, न्यायालय में पेश कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 11 BN 6099) को विधिवत जब्त कर लिया है। अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी नवल वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से विद्वान न्यायाधीश के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है। --- ## सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को: पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें ये आसान काम, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि - **URL**: https://aajkibaat.com/8094 - **Date**: 2026-10-08 - **Excerpt**: आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर होगा पितृ पक्ष का समापन; तर्पण, पंचबली भोग और दीपदान से प्रसन्न होते हैं पूर्वज 🔴 आज की बात News | धर्म डेस्क। सनातन धर्म में पितरों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का महापर्व ‘पितृ पक्ष’ आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को संपन्न … आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर होगा पितृ पक्ष का समापन; तर्पण, पंचबली भोग और दीपदान से प्रसन्न होते हैं पूर्वज 🔴 आज की बात News | धर्म डेस्क। सनातन धर्म में पितरों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान प्रकट करने का महापर्व 'पितृ पक्ष' आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को संपन्न होता है। इसे सर्व पितृ अमावस्या या पितृ विसर्जनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष 10 अक्टूबर 2026 को सर्व पितृ अमावस्या मनाई जाएगी। जिन पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात न हो, उनके निमित्त भी इसी दिन श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए विशेष धार्मिक अनुष्ठान और दान-पुण्य से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति व समृद्धि का वास होता है। 1. पितृ मंत्रों का जाप और पितृ चालीसा का पाठ सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों का स्मरण करते हुए मंत्रों का विधिवत जाप करने की परंपरा है। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर उनका शुभाशीर्वाद बना रहता है। इस दिन श्रद्धालु इन प्रमुख मंत्रों का जाप कर सकते हैं: ॐ पितृभ्यः नमः ॐ श्री सर्व पितृ दोष निवारणाय क्लेशं हं हं सुख शान्तिं देहि फट् स्वाहा ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। नमः स्वधायै स्वाहायै नित्यमेव नमो नमः।। इसके साथ ही इस दिन पितृ चालीसा या गरुड़ पुराण के चयनित अंशों का पाठ करना भी बेहद पुण्यदायी माना जाता है। 2. पितृ तीर्थ से विधिवत जल तर्पण इस पावन तिथि पर पितरों के निमित्त तर्पण करना सबसे महत्वपूर्ण कर्म माना गया है। शास्त्रों के अनुसार तर्पण करते समय व्यक्ति को दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। तांबे या पीतल के पात्र में जल लेकर उसमें काले तिल, कच्चा दूध, कुश और अक्षत मिलाया जाता है। इसके बाद हाथ के अंगूठे और तर्जनी उंगली के मध्य भाग (जिसे पितृ तीर्थ कहा जाता है) से पितरों को जल अर्पित किया जाता है। 3. पीपल वृक्ष के नीचे दीपदान धार्मिक मान्यताओं में पीपल के वृक्ष में त्रिदेवों के साथ-साथ पितरों का वास माना गया है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन सुबह के समय पीपल के वृक्ष की जड़ में कच्चा दूध और जल अर्पित करें। इसके बाद संध्याकाल में पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करने की परंपरा है। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और जीवन के संकट दूर होते हैं। 4. पंचबली भोग और अन्न दान अमावस्या के दिन जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को सामर्थ्य अनुसार भोजन कराना व अन्न दान करना अक्षय पुण्य प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त सनातन परंपरा में 'पंचबली' यानी गाय, श्वान (कुत्ता), कौवा, चींटी और देवताओं के लिए भोजन निकालने का विशेष विधान है। पितृ पक्ष के अंतिम दिन इन मूक जीवों को भोजन कराने से पितरों की आत्मा तृप्त होती है। 5. दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक प्रज्वलित करें वास्तु और धार्मिक परंपराओं के अनुसार दक्षिण दिशा को यम और पितरों की दिशा माना गया है। सर्व पितृ अमावस्या की शाम को घर के दक्षिण कोने या मुख्य द्वार की दक्षिण दिशा में चौमुखी दीपक अवश्य जलाना चाहिए। दीपक जलाते समय पूर्वजों का स्मरण करते हुए परिवार की अनजानी भूलों के लिए क्षमा याचना करें। मान्यता है कि इससे पितृ अपने लोक को लौटते समय संतुष्ट होकर घर-परिवार को समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। यदि किसी कारणवश सभी नियमों का पालन करना संभव न हो, तो सच्चे मन से किया गया स्मरण, जल तर्पण और एक जरूरतमंद को दिया गया भोजन भी पितृ कृपा प्राप्त कराने के लिए पर्याप्त माना जाता है। --- ## नैला दुर्गोत्सव के दर्शनार्थियों को रेलवे की सौगात: बिलासपुर-चांपा के बीच 16 से 20 अक्टूबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, रोजाना 3 फेरे; नैला में स्टैंडबाय रहेगा मेमू रेक - **URL**: https://aajkibaat.com/8093 - **Date**: 2026-10-08 - **Excerpt**: नवरात्र और दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए रेलवे का बड़ा फैसला; जांजगीर चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांग पर मिला स्पेशल ट्रेन का तोहफा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। नवरात्र में प्रसिद्ध नैला दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के दौरान दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे … नवरात्र और दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए रेलवे का बड़ा फैसला; जांजगीर चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांग पर मिला स्पेशल ट्रेन का तोहफा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। नवरात्र में प्रसिद्ध नैला दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के दौरान दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर और चांपा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह विशेष ट्रेन 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक संचालित की जाएगी और प्रतिदिन दोनों स्टेशनों के बीच तीन-तीन फेरे लगाएगी। इस निर्णय से बिलासपुर, चांपा, जांजगीर और आसपास के ग्रामीण अंचलों से नैला दुर्गोत्सव देखने आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को आवागमन में सीधी सुविधा मिलेगी। जांजगीर चैंबर की मांग पर रेलवे महाप्रबंधक ने लिया संज्ञान अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में बिलासपुर रेल मंडल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रायगढ़ से चांपा रेल खंड का वार्षिक निरीक्षण किया था। इस दौरान जांजगीर चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने जीएम से मुलाकात कर त्योहारी सीजन में होने वाली अत्यधिक भीड़ से अवगत कराया था। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी थी कि नैला में भव्य दुर्गोत्सव और आकर्षक पंडालों के दर्शन के लिए दूर-दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। नियमित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं होती, जिससे आम यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महाप्रबंधक ने जनभावनाओं और यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर स्पेशल ट्रेन संचालन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। प्रतिदिन 3 फेरे: देखें स्पेशल ट्रेन की पूरी समय-सारिणी त्योहारी सीजन में शाम और रात के समय श्रद्धालुओं की आवाजाही सबसे अधिक रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने टाइम-टेबल तय किया है: बिलासपुर से चांपा की ओर पहला फेरा: शाम 4:00 बजे बिलासपुर से रवाना होकर शाम 5:05 बजे चांपा पहुंचेगी। दूसरा फेरा: शाम 7:00 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर रात 8:10 बजे चांपा पहुंचेगी। तीसरा फेरा: रात 9:50 बजे बिलासपुर से छूटकर रात 11:00 बजे चांपा पहुंचेगी। चांपा से बिलासपुर की ओर पहला फेरा: शाम 5:20 बजे चांपा से रवाना होकर शाम 6:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। दूसरा फेरा: रात 8:25 बजे चांपा से प्रस्थान कर रात 9:35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। तीसरा फेरा: रात 11:10 बजे चांपा से छूटकर मध्यरात्रि 12:20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। नैला स्टेशन पर आपात स्थिति के लिए स्टैंडबाय रहेगा अतिरिक्त मेमू रेक दुर्गा पूजा के दौरान सबसे अधिक दबाव नैला रेलवे स्टेशन पर रहता है। पूजा पंडालों से देर रात लौटने वाले यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। 16 से 20 अक्टूबर के दौरान नैला स्टेशन पर एक अतिरिक्त मेमू (MEMU) ट्रेन रेक को पूरी तरह तैयार हालत में स्टैंडबाय रखा जाएगा। यदि किसी फेरे में यात्रियों की संख्या अचानक बहुत अधिक बढ़ती है, तो रेलवे प्रशासन बिना किसी देरी के शॉर्ट नोटिस पर इस अतिरिक्त रैक को चलाकर भीड़ को तुरंत क्लियर कर सकेगा। --- ## अलविदा नाना: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में कार्डियक अरेस्ट से निधन; पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया गहरा शोक, बताया कला जगत की अपूरणीय क्षति - **URL**: https://aajkibaat.com/8091 - **Date**: 2026-10-08 - **Excerpt**: 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; डोना पाउला स्थित आवास पर बिगड़ी थी तबीयत, 45 मिनट के सघन सीपीआर के बाद भी नहीं बचा सके डॉक्टर 🔴 आज की बात News | मुंबई/पणजी। भारतीय सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (75 वर्ष) का गुरुवार सुबह गोवा में दिल का दौरा पड़ने … 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; डोना पाउला स्थित आवास पर बिगड़ी थी तबीयत, 45 मिनट के सघन सीपीआर के बाद भी नहीं बचा सके डॉक्टर 🔴 आज की बात News | मुंबई/पणजी। भारतीय सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (75 वर्ष) का गुरुवार सुबह गोवा में दिल का दौरा पड़ने (कार्डियक अरेस्ट) से निधन हो गया। उनकी बेबाक संवाद अदायगी, संजीदा अभिनय और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर के अचानक चले जाने से पूरे देश और कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। गोवा के डोना पाउला स्थित अपने आवास पर तड़के अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे अचेत हो गए। परिजन उन्हें तुरंत पणजी के पास स्थित मणिपाल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की आपातकालीन टीम ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की है। अस्पताल का मेडिकल बुलेटिन: 45 मिनट तक डॉक्टरों ने की बचाने की कोशिश मणिपाल अस्पताल गोवा के वरिष्ठ डॉक्टरों के अनुसार, अभिनेता को गंभीर कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। आपातकालीन चिकित्सा दल ने प्रोटोकॉल के तहत लगभग 45 मिनट तक सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और लाइफ-सपोर्ट देकर रिवाइव करने का प्रयास किया, लेकिन उनके शरीर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कानूनी व मेडिकल प्रक्रिया पूरी करने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंपने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक: 'सिनेमा में ऐसा विरला और सशक्त व्यक्तित्व दुर्लभ' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा को एक ऐसा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा: "बहुत कम अभिनेताओं में नाना पाटेकर जैसी तीव्रता, मौलिकता और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिलती थी। उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में जो अमिट छाप छोड़ी है, वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। वे अपने स्पष्ट और बेबाक विचारों के लिए भी जाने जाते थे। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति।" सीएम योगी आदित्यनाथ बोले: 'अभिनय और संवेदनशीलता की मिसाल थे नाना' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि नाना पाटेकर का जाना कला जगत और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम योगी ने लिखा: "प्रख्यात अभिनेता एवं रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर नाना पाटेकर जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने अपने अद्वितीय अभिनय से न केवल सिनेमा को समृद्ध किया, बल्कि एक संवेदनशील नागरिक के रूप में समाज सेवा के क्षेत्र में भी अनुकरणीय योगदान दिया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह संताप सहन करने की संबलता प्रदान करें।" 'परिंदा' से 'नटसम्राट' तक: अभिनय का ऐसा सफर जो इतिहास बन गया विश्वनाथ पाटेकर उर्फ नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। मुंबई के सर जे.जे. इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड आर्ट्स से पढ़ाई के बाद उन्होंने रंगमंच से अपने करियर की शुरुआत की। 1978 में फिल्म 'गमन' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले नाना को असली पहचान 1989 में आई विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'परिंदा' से मिली, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसके बाद 'क्रांतिवीर' (1994) में उनके क्रांतिकारी संवादों ने पूरे देश को झकझोर दिया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। 'अंगार', 'खामोशी', 'गुलाम-ए-मुस्तफा', 'यशवंत', 'अपहरण' और 'वेलकम' जैसी फिल्मों में उन्होंने साबित किया कि वे संजीदा ड्रामा से लेकर कॉमेडी तक हर शैली के निर्विवाद सम्राट थे। मराठी सिनेमा में 2016 की फिल्म 'नटसम्राट' में गणपतराव बेलवलकर के किरदार में उनका अभिनय भारतीय सिनेमा के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में गिना जाता है। सिनेमा ही नहीं, किसानों के 'मसीहा' भी थे नाना नाना पाटेकर केवल पर्दे के नायक नहीं थे; जमीन पर भी उनकी सामाजिक प्रतिबद्धता मिसाल थी। महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र में किसानों की आत्महत्याओं से व्यथित होकर उन्होंने मकरंद अनासपुरे के साथ मिलकर 'नाम फाउंडेशन' (NAAM Foundation) की स्थापना की थी। इस संस्था के जरिए उन्होंने सैकड़ों सूखा पीड़ित किसान परिवारों को आर्थिक सहायता दी, जल संरक्षण के बड़े प्रोजेक्ट चलाए और कई गांवों को नया जीवन दिया। मिली जानकारी के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से मुंबई ले जाया जा रहा है, जहां उनके बांद्रा स्थित आवास पर अंतिम दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद मुंबई में ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। --- ## ‘नमो सेवा गाथा’: रायपुर में गूंजी पीएम मोदी के 25 वर्षों की विकास यात्रा, सीएम साय बोले- अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत का सपना हो रहा साकार - **URL**: https://aajkibaat.com/8088 - **Date**: 2026-10-07 - **Excerpt**: बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में आयोजित हुआ ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन, बस्तर शांति और ₹51 हजार करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स पर रखी बात 🔴 आज की बात News | रायपुर। राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित … बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में आयोजित हुआ 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' समारोह; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन, बस्तर शांति और ₹51 हजार करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स पर रखी बात 🔴 आज की बात News | रायपुर। राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक जीवन यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 7 अक्टूबर का दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास में ऐतिहासिक है, क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। 25 वर्षों की यात्रा अंत्योदय, सुशासन और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि लगभग 13 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 वर्ष से अधिक समय से देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का कार्यकाल गरीब कल्याण, सुशासन और सशक्त भारत के निर्माण को समर्पित रहा है। उन्होंने 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के विजन पर काम किया है। सीएम ने कहा कि वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने में हर नागरिक की जिम्मेदारी है और विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ पूरी मजबूती से अपनी भूमिका निभाएगा। बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे से लौटा अमन, विकास की खुली राह मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कड़े संकल्प से बस्तर में नक्सलवाद के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता मिली है। दशकों तक भय और लाल आतंक के साये में रहे बस्तर में अब स्कूल, अस्पताल, पक्की सड़कें और सरकारी योजनाएं पहुंच रही हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि 31 मार्च 2026 को देश के प्रभावी रूप से नक्सल मुक्त होने का लक्ष्य बस्तर के नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रहा है और अब वहां के युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार के नए द्वार खुल चुके हैं। महतारी वंदन योजना और ₹51,000 करोड़ का रेल नेटवर्क विस्तार राज्य के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की करीब 68 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1000 दिए जा रहे हैं और अब तक ₹20,000 करोड़ से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की जा चुकी है। अधोसंरचना विकास पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए करीब ₹51,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके साथ ही 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत प्रदेश के 6,691 जनजातीय गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। वैश्विक निवेश के केंद्र में छत्तीसगढ़, सिंगापुर की 15 कंपनियों ने दिखाई रुचि मुख्यमंत्री ने अपने हालिया सिंगापुर दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश-अनुकूल माहौल से प्रभावित होकर सिंगापुर की 15 शीर्ष कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में प्रत्यक्ष निवेश की इच्छा जताई है। इसका मुख्य उद्देश्य केवल उद्योग लगाना नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार सृजित करना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देना है। समारोह को सांसद बृजमोहन अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भी संबोधित किया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे। --- ## सरगुजा में सनसनीखेज वारदात: सहेली के साथ जा रही छात्रा को अगवा कर जंगल में गैंगरेप, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों को पकड़ा - **URL**: https://aajkibaat.com/8082 - **Date**: 2026-10-07 - **Excerpt**: लुंड्रा थाना क्षेत्र का मामला; आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही किशोरी को लिफ्ट का झांसा देकर ले गए थे बदमाश, एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल 🔴 आज की बात News | सरगुजा/अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले अंतर्गत लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली … लुंड्रा थाना क्षेत्र का मामला; आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही किशोरी को लिफ्ट का झांसा देकर ले गए थे बदमाश, एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल 🔴 आज की बात News | सरगुजा/अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले अंतर्गत लुंड्रा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम (आर्केस्ट्रा) देखने जा रही छात्रा को रास्ते में लिफ्ट देने के बहाने अगवा कर सुनसान जंगल में इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग (विधि से संघर्षरत बालक) भी शामिल है। लिफ्ट देने के बहाने रोका, फिर जंगल में ले जाकर की दरिंदगी घटनाक्रम के अनुसार, पीड़िता अपनी सहेली के साथ गांव में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने पैदल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार चार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने छात्रा को कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने की बात कहते हुए लिफ्ट की पेशकश की। छात्रा जब उनके झांसे में आ गई, तो आरोपी उसे तय रास्ते से भटकाकर पास के घने जंगल की ओर ले गए। वहां आरोपियों ने नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस का त्वरित एक्शन, 4 आरोपी हिरासत में किसी तरह सुरक्षित बचकर निकली पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद तत्काल लुंड्रा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल विशेष टीम गठित की गई। छात्रा द्वारा बताए गए हुलिए और वाहनों के आधार पर पुलिस ने इलाके में सघन घेराबंदी की और कुछ ही घंटों के भीतर चारों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में तीन बालिग और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई जारी पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और उसे आवश्यक कानूनी व मानसिक संबल प्रदान किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और घटना में प्रयुक्त दोनों दोपहिया वाहनों को भी जब्त करने की प्रक्रिया में जुटी है। --- ## रायगढ़ में वॉक पर निकले कॉलेज प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण: आंखों में बांधी पट्टी, UPI से ट्रांसफर कराए ₹1 लाख; 24 घंटे में रेस्क्यू, एक आरोपी गिरफ्तार - **URL**: https://aajkibaat.com/8079 - **Date**: 2026-10-07 - **Excerpt**: पुसौर थाना क्षेत्र के जकेला की सनसनीखेज वारदात; भूपदेवपुर के पंडरीपानी में बंधक बनाकर रखे गए थे प्राध्यापक, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रांसफर कराई गई रकम को कराया सुरक्षित 🔴 आज की बात News | रायगढ़। रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जकेला में डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर के अपहरण और डिजिटल … पुसौर थाना क्षेत्र के जकेला की सनसनीखेज वारदात; भूपदेवपुर के पंडरीपानी में बंधक बनाकर रखे गए थे प्राध्यापक, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रांसफर कराई गई रकम को कराया सुरक्षित 🔴 आज की बात News | रायगढ़। रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जकेला में डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर के अपहरण और डिजिटल लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाम को वॉक पर निकले प्रोफेसर को अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर बंधक बनाया और जबरन उनके यूपीआई खातों से करीब एक लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुसौर पुलिस ने रातों-रात सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर प्रोफेसर को सकुशल बरामद करते हुए एक मुख्य आरोपी को धर दबोचा और लूटी गई राशि को भी सुरक्षित करा लिया है। शाम की सैर के दौरान वारदात, डबरी किनारे से किया अगवा पीड़ित प्रोफेसर कपुरचंद गुप्ता (उम्र 49 वर्ष), निवासी जकेला, 5 अक्टूबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच गांव में डीपापारा और शोभा राइस मिल के पास इवनिंग वॉक कर रहे थे। थकान लगने पर वे सड़क किनारे स्थित डबरी के पास माइलस्टोन पत्थर पर बैठ गए। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति अचानक वहां पहुंचे और उन्हें जबरन पकड़कर डबरी की ओर खींच ले गए।आरोपियों ने प्रोफेसर की आंखों पर कपड़ा बांध दिया और पेट, गर्दन व सीने पर चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उन्हें जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी की ओर ले गए। मारपीट कर हासिल किए पासवर्ड, महिला के QR कोड पर ट्रांसफर कराए ₹1 लाख पंडरीपानी ले जाकर आरोपियों ने प्रोफेसर के साथ मारपीट की और उनके मोबाइल का स्क्रीन लॉक, Google Pay तथा BHIM App के पासवर्ड उगलवा लिए। इसके बाद शातिर आरोपियों ने फोन के माध्यम से एक अन्य महिला से संपर्क कर उसका क्यूआर कोड मंगाया। आरोपियों ने प्रोफेसर के बैंक खाते की निर्धारित दैनिक सीमा समाप्त होने तक लगातार ट्रांजैक्शन कर लगभग ₹1 लाख रुपये उस खाते में ट्रांसफर कर दिए। वारदात के दौरान परिजनों को शक न हो, इसलिए आरोपियों ने चाकू की नोक पर प्रोफेसर से उनके घर फोन करवाया और सबकुछ ठीक होने की झूठी बात कहलवाई। इसके बाद उन्हें पंडरीपानी के एक कमरे में बंधक बनाकर छोड़ दिया। पुलिस ने रातभर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन फोन कॉल के लहजे और परिस्थितियों पर परिजनों को गहरा संदेह हुआ। उन्होंने अपने स्तर पर मोबाइल लोकेशन का सुराग जुटाया और पंडरीपानी पहुंच गए। परिजनों के वहां पहुंचते ही आरोपी मौके से भाग निकले। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रोफेसर को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित थाने लाया गया। एसएसपी के मार्गदर्शन में पुसौर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू की और 24 घंटे के भीतर जकेला निवासी आरोपी सुनील सारथी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रोफेसर के अपहरण और यूपीआई से रकम ट्रांसफर कराने की साजिश कबूल कर ली। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुसौर पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए उस महिला से संपर्क साधा जिसके खाते में यूपीआई के जरिए पैसे भेजे गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खाते से पूरी रकम को सुरक्षित करा लिया है। मामले में पीड़ित की शिकायत पर थाना पुसौर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(3), 309(6), 142 एवं 351(3) के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया गया है। शेष फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह, उपनिरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रधान आरक्षक बसंत पांडे, डोल नारायण साव सहित आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा, दिलीप सिदार और राहुल सिदार की अहम भूमिका रही। --- ## जांजगीर-नैला: भीमा तालाब के जल शुद्धिकरण में जुटा अमला, जनप्रतिनिधियों व सीएमओ के निरीक्षण के बाद सफाई तेज - **URL**: https://aajkibaat.com/8076 - **Date**: 2026-10-07 - **Excerpt**: दुर्गंध की शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन का एक्शन; पानी में चूना, ब्लीचिंग पाउडर और पोटाश का कराया गया छिड़काव 🔴 आज की बात News | जांजगीर-नैला। शहर के ऐतिहासिक भीमा तालाब में पिछले कुछ दिनों से पानी की गुणवत्ता बिगड़ने और भीषण दुर्गंध की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू … दुर्गंध की शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन का एक्शन; पानी में चूना, ब्लीचिंग पाउडर और पोटाश का कराया गया छिड़काव 🔴 आज की बात News | जांजगीर-नैला। शहर के ऐतिहासिक भीमा तालाब में पिछले कुछ दिनों से पानी की गुणवत्ता बिगड़ने और भीषण दुर्गंध की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय नागरिकों और आसपास के रहवासियों को हो रही परेशानी की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका जांजगीर-नैला की टीम ने जल शुद्धिकरण और स्वच्छता अभियान युद्धस्तर पर छेड़ दिया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सीएमओ ने किया था मौका मुआयना समस्या की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संबंधित वार्ड के पार्षद, सभापति, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) तथा दोनों उप अभियंताओं ने सफाई अमले के साथ भीमा तालाब का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने तालाब के विभिन्न कोनों का मुआयना कर गंदगी के जमाव, जलस्तर की स्थिति और बदबू के मुख्य कारणों की समीक्षा की थी। मौके पर ही सीएमओ और इंजीनियरों को जल शुद्धिकरण और दुर्गंध नियंत्रण के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। चूना, ब्लीचिंग पाउडर और पोटाश का कराया गया छिड़काव निरीक्षण में दिए गए निर्देशों के परिपालन में नगर पालिका के सफाई अमले ने सुबह से ही भीमा तालाब में जल उपचार का कार्य प्रारंभ किया। कर्मचारियों द्वारा तालाब के चारों ओर और प्रभावित हिस्सों में आवश्यकतानुसार चूना, ब्लीचिंग पाउडर एवं पोटाश का व्यवस्थित छिड़काव किया गया, ताकि पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो सकें और उठ रही तीखी दुर्गंध पर फौरी तौर पर काबू पाया जा सके। इस कार्य में सफाई कर्मी भोला, लखन बघेल सहित अन्य कर्मचारियों ने सुबह से डटकर सक्रिय भूमिका निभाई। सतत निगरानी के निर्देश, नागरिकों से भी सहयोग की अपील नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई महज औपचारिकता तक सीमित नहीं रहेगी। तालाब के पानी की स्थिति पर नियमित निगरानी रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर आगे भी केमिकल ट्रीटमेंट व सफाई का काम जारी रहेगा। पालिका प्रशासन ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे तालाब की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें और उसमें कचरा, प्लास्टिक या पूजा सामग्री विसर्जित न करें, ताकि जल स्रोत स्वच्छ और पर्यावरण सुरक्षित बना रहे। --- ## सेवा संकल्प अभियान: नवागढ़ के सेमरा में दया राम को मिला पक्का आशियाना, कच्ची झोपड़ी की बदहाली से मिली मुक्ति - **URL**: https://aajkibaat.com/8073 - **Date**: 2026-10-07 - **Excerpt**: पीएम आवास योजना के साथ शौचालय और नल-जल कनेक्शन से संवरी जिंदगी; बरसात में टपकती छत की चिंता से मुक्त हुआ परिवार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के लिए केवल पक्का मकान उपलब्ध कराने का जरिया नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा के साथ बेहतर जीवन की … पीएम आवास योजना के साथ शौचालय और नल-जल कनेक्शन से संवरी जिंदगी; बरसात में टपकती छत की चिंता से मुक्त हुआ परिवार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों के लिए केवल पक्का मकान उपलब्ध कराने का जरिया नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा के साथ बेहतर जीवन की नई शुरुआत का आधार बन रही है। जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा निवासी दया राम पिता अक्ति के परिवार की कहानी इस बदलाव का जीवंत उदाहरण है। कभी कच्ची, जर्जर झोपड़ी में कठिनाइयों से जूझने वाला यह परिवार अब अपने पक्के आशियाने में सुकून की जिंदगी गुजार रहा है। बारिश में पानी भरने से थम जाती थी जिंदगी हितग्राही दया राम पहले अपने पूरे परिवार के साथ एक बेहद जर्जर कच्ची झोपड़ी में रहते थे। मानसून के दिनों में झोपड़ी से पानी टपकने और घर के अंदर जलभराव हो जाने से परिवार की रातें जागते हुए कटती थीं। कच्चे मकान की लगातार मरम्मत और बारिश का खौफ परिवार के लिए हर साल की बड़ी मुसीबत बन चुका था। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृति मिलने के बाद उनकी यह बरसों पुरानी परेशानी हमेशा के लिए दूर हो गई। 1.55 लाख से अधिक की मिली वित्तीय मदद आवास निर्माण के लिए दया राम को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही योजना के अभिसरण से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 23,490 रुपये की मजदूरी राशि और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पक्का शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय मदद दी गई। ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और तकनीकी अमले के सतत मार्गदर्शन में यह निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हुआ। नल-जल योजना से घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल पक्के मकान और शौचालय के साथ ही परिवार को 'जल जीवन मिशन' के तहत नल-जल योजना के जरिए घर पर ही पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे परिवार की महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाने की दैनिक परेशानी से निजात मिली है। घर के परिसर में शौचालय और नल कनेक्शन होने से पारिवारिक स्वच्छता व स्वास्थ्य के स्तर में भी व्यापक सुधार आया है। सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक बना नया आशियाना खुशी जाहिर करते हुए दया राम कहते हैं कि पहले बारिश के दिनों में घर में पानी भर जाता था और पूरा परिवार असुरक्षित महसूस करता था। अब पक्का मकान मिलने से न केवल प्राकृतिक आपदाओं का डर खत्म हुआ है, बल्कि समाज में सम्मान से जीने का अवसर भी मिला है। विभिन्न शासकीय योजनाओं के समन्वित लाभ से उनके जीवन में आया यह सकारात्मक बदलाव शासन के 'सेवा संकल्प अभियान' की वास्तविक सार्थकता को दर्शाता है। --- ## किसान स्कूल के नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित: चेच भाजी, अमारी, अलसी और केले के रेशे से बनाया कपड़ा; पीएम मोदी भी पहन चुके हैं प्राकृतिक जैकेट - **URL**: https://aajkibaat.com/8070 - **Date**: 2026-10-07 - **Excerpt**: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित समारोह में मिला सम्मान; पारंपरिक फसलों के तनों से धागा और वस्त्र बनाकर ग्रामीण उद्यमिता को दी नई दिशा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पारंपरिक खेती को केवल अनाज और सब्जी उत्पादन तक सीमित न रखकर कृषि अपशिष्ट व स्थानीय वनस्पतियों से मूल्यवान उत्पाद तैयार करने … इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित समारोह में मिला सम्मान; पारंपरिक फसलों के तनों से धागा और वस्त्र बनाकर ग्रामीण उद्यमिता को दी नई दिशा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पारंपरिक खेती को केवल अनाज और सब्जी उत्पादन तक सीमित न रखकर कृषि अपशिष्ट व स्थानीय वनस्पतियों से मूल्यवान उत्पाद तैयार करने वाले जांजगीर-चांपा जिले के नवाचारी कृषक रामाधार देवांगन को राजधानी रायपुर में सम्मानित किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रामाधार देवांगन देश के पहले किसान स्कूल ‘वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल, बहेराडीह’ से जुड़े हैं और बलौदा ब्लॉक के ग्राम सिवनी के निवासी हैं। पारंपरिक भाजियों और फसलों के रेशे से कपड़ा बनाने का अनूठा प्रयोग रामाधार देवांगन ने कृषि और ग्रामीण संसाधनों के जरिए आजीविका की नई राह तलाशते हुए प्राकृतिक रेशों पर उल्लेखनीय अनुसंधान किया है। उन्होंने अपनी सहयोगी टीम के साथ मिलकर अलसी, केला और भिंडी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की पारंपरिक भाजियों अमारी और चेच भाजी के तनों से रेशा निकालने की तकनीक विकसित की। इन प्राकृतिक रेशों को प्रसंस्कृत कर उच्च गुणवत्ता का कपड़ा तैयार किया गया, जिससे जैकेट सहित कई उपयोगी परिधान बनाए जा रहे हैं। उनका मानना है कि खेतों में बेकार समझे जाने वाले पौधों के डंठल और तने मूल्यवर्धन के जरिए किसानों की आय दोगुनी करने का सशक्त माध्यम बन सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों तक पहुंची प्राकृतिक जैकेट किसान स्कूल बहेराडीह और रामाधार देवांगन की टीम द्वारा तैयार की गई यह विशेष प्राकृतिक जैकेट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट की जा चुकी है। स्थानीय स्तर पर शुरू हुए इस देसी प्रयोग को राष्ट्रीय मंचों पर मिली इस पहचान ने बहेराडीह किसान स्कूल के नवाचारों को पूरे देश में चर्चा का विषय बना दिया है। यह पहल साबित करती है कि गांव के संसाधनों को यदि हुनर और तकनीकी समझ से जोड़ा जाए, तो ग्रामीण क्षेत्र से भी वैश्विक स्तर के उत्पाद तैयार हो सकते हैं। पूर्व में राष्ट्रीय पुरस्कार से भी हो चुके हैं नवाजे कृषि क्षेत्र में मूल्यवर्धन और ग्रामीण स्वरोजगार के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए रामाधार देवांगन को कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) और कृषि विभाग के सहयोग से पहले भी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। वे लगातार ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को इस विधा का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं। किसान स्कूल बना नवाचार का केंद्र बहेराडीह स्थित देश का पहला किसान स्कूल आज खेती के साथ-साथ कृषि आधारित उद्यमिता की प्रमुख प्रयोगशाला बन चुका है। यहां किसानों को आधुनिक खेती के साथ-साथ स्थानीय संसाधनों से नए व्यवसाय शुरू करने के गुर सिखाए जाते हैं। रामाधार देवांगन के राज्य स्तर पर सम्मानित होने पर किसान स्कूल परिवार, बिहान समूह की महिलाओं, आरसेटी, कृषि विज्ञान केंद्र तथा जांजगीर-चांपा व सक्ती जिले के प्रगतिशील किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। --- ## छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक वैश्विक छलांग: सिंगापुर से मिले ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, सौर ऊर्जा व फूड प्रोसेसिंग को मिलेगी नई उड़ान - **URL**: https://aajkibaat.com/8067 - **Date**: 2026-10-07 - **Excerpt**: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तीन दिवसीय सिंगापुर दौरा रहा बेहद सफल; एनर्जी कैपिटल ग्लोबल स्थापित करेगी ₹41,750 करोड़ का एआई डेटा सेंटर, युवाओं के कौशल विकास के लिए हुआ अंतरराष्ट्रीय एमओयू 🔴 आज की बात News | रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सिंगापुर के तीन दिवसीय ऐतिहासिक दौरे से लौटा छत्तीसगढ़ का उच्चस्तरीय … मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तीन दिवसीय सिंगापुर दौरा रहा बेहद सफल; एनर्जी कैपिटल ग्लोबल स्थापित करेगी ₹41,750 करोड़ का एआई डेटा सेंटर, युवाओं के कौशल विकास के लिए हुआ अंतरराष्ट्रीय एमओयू 🔴 आज की बात News | रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सिंगापुर के तीन दिवसीय ऐतिहासिक दौरे से लौटा छत्तीसगढ़ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल राज्य के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियां लेकर आया है। इस प्रवास के दौरान प्रदेश को ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रतिबद्धताएं हासिल हुई हैं, जो राज्य के इतिहास में किसी एक विदेश यात्रा के दौरान प्राप्त अब तक का सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा 'सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम-2026' में सहभागिता के लिए देशभर से केवल छत्तीसगढ़ और हरियाणा का चयन किया गया था। ₹41,750 करोड़ से बनेगा AI-रेडी डेटा सेंटर, सौर और फूड प्रोसेसिंग को भी बढ़ावा सिंगापुर प्रवास के दौरान एनर्जी कैपिटल ग्लोबल (ECG) ने छत्तीसगढ़ में 100 मेगावाट क्षमता का अत्याधुनिक 'एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस' विकसित करने के लिए ₹41,750 करोड़ के भारी-भरकम निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। यह परियोजना राज्य को देश की उभरती डिजिटल अर्थव्यवस्था और आधुनिक डेटा अवसंरचना का प्रमुख हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। इसके अतिरिक्त, ग्रीन एनर्जी क्षेत्र में सनस्ट्रीम ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ सोलर और 300 मेगावाट बैटरी स्टोरेज कंपोनेंट्स के लिए ₹1,500 करोड़ का प्रस्ताव मिला है। वहीं 22 देशों में कार्यरत प्रमुख एग्रीबिजनेस समूह वैलेंसी इंटरनेशनल (Valency International Pte Ltd) को ₹350 करोड़ के एकीकृत एग्रो व फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब की स्थापना के लिए आमंत्रित किया गया है, जिससे स्थानीय किसानों को वैश्विक बाजार से जुड़ने का सीधा लाभ मिलेगा। सिंगापुर की तर्ज पर युवाओं का कौशल विकास, ITE के साथ एमओयू भविष्य के हाई-टेक उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 'आईटीई एजुकेशन सर्विसेज, सिंगापुर' (ITE Education Services) के साथ तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत उद्योगों की मांग के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे और युवाओं को उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सिंगापुर के विदेश मंत्री से भेंट और ग्लोबल सीईओ राउंडटेबल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन से सौजन्य भेंट कर द्विपक्षीय संबंधों, शहरी नियोजन और अत्याधुनिक तकनीक के आदान-प्रदान पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आयोजित सीईओ राउंडटेबल बैठक में टीसीएस, एसएमबीसी, तोलाराम ग्रुप और एग्रोकार्प सहित 15 से अधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियों के शीर्ष प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 'ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क' (GFTN) के साथ चर्चा में छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स को वैश्विक पूंजी व बाजार तक पहुंच दिलाने तथा एक्वाटेक पैसिफिक होल्डिंग्स के साथ औद्योगिक अपशिष्ट जल प्रबंधन पर सहमति बनी। नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन और नंदनवन जंगल सफारी का होगा कायाकल्प हरित विकास और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिनिधिमंडल ने 'गार्डन्स बाय द बे' और 'मंडाई वाइल्डलाइफ ग्रुप' के विशेषज्ञों से संवाद किया। गार्डन्स बाय द बे के विश्वस्तरीय मॉडल की तर्ज पर नवा रायपुर में एक भव्य बॉटनिकल गार्डन तैयार किया जाएगा। साथ ही, नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी को वैश्विक स्तर के वन्यजीव पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन और आजीविका को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह दौरा साबित करता है कि छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेश के लिए पूरी तरह तैयार और अनुकूल है। सरकार इन सभी प्रस्तावों पर तेजी से फॉलो-अप करेगी ताकि परियोजनाएं समय पर धरातल पर उतरें और राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण रोजगार मिल सके। --- ## प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे: रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने मशाल थाम निकाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, प्रदेश के 38 स्थानों पर बनेंगे ‘संकल्प चौक’ - **URL**: https://aajkibaat.com/8060 - **Date**: 2026-10-07 - **Excerpt**: इंदिरा गांधी कृषि विवि से तेलीबांधा तक उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने राजधानी के तेलीबांधा चौक को भी ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकसित करने का किया ऐलान 🔴 आज की बात News | रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में शासन प्रमुख के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के … इंदिरा गांधी कृषि विवि से तेलीबांधा तक उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने राजधानी के तेलीबांधा चौक को भी 'सेवा ज्योति संकल्प चौक' के रूप में विकसित करने का किया ऐलान 🔴 आज की बात News | रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में शासन प्रमुख के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाथों में मशाल थामकर सेवा ज्योति यात्रा का नेतृत्व किया और विशाल बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों सहित कुल 38 प्रमुख स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही राजधानी के प्रमुख तेलीबांधा चौक को भी ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकसित किया जाएगा। 25 वर्षों की यात्रा जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित का प्रतीक: सीएम साय विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दायित्व संभाला था। तब से लेकर आज तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके निरंतर 25 वर्ष का कार्यकाल जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरक यात्रा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं को 'प्रधान सेवक' मानते हुए 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण के लिए 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर अभूतपूर्व प्रतिष्ठा हासिल की है। यह सेवा ज्योति यात्रा उनके इसी समर्पण को नमन करने और विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने का पावन अवसर है। 'छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047' से संवरेगा प्रदेश का भविष्य मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक संकल्प है। विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण अपरिहार्य है। इसी विजन को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047’ तैयार किया है, जिसके माध्यम से हर वर्ग और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने अपने हालिया सिंगापुर प्रवास का उल्लेख करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने 'सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम-2026' के लिए छत्तीसगढ़ का चयन किया, जहां वैश्विक निवेशकों के साथ राज्य में निवेश और तकनीक साझेदारी पर सार्थक चर्चा हुई। हाथों में मशाल लेकर निकले मुख्यमंत्री, तेलीबांधा तक निकली रैली समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वयं हाथ में मशाल लेकर यात्रा की अगुआई करते नजर आए। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से शुरू हुई यह भव्य यात्रा तेलीबांधा चौक पर समाप्त हुई। मार्ग में युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल की सराहना की और नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में जुटने की अपील की। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक रहे उपस्थित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, राम गर्ग सहित विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में युवा व नागरिक उपस्थित रहे। --- ## ऑल इंडिया थल सेना में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए प्रथम अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी की सराहना - **URL**: https://aajkibaat.com/8053 - **Date**: 2026-10-07 - **Excerpt**: जांजगीर-चांपा। ऑल इंडिया थल सेना प्रतियोगिता 2026 में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य एनसीसी का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का सफल नेतृत्व करने पर पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-01 जांजगीर-चांपा के प्रथम अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी की टीएससी के डायरेक्ट्रड प्रभारी एवं कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार द्वारा सराहना की गई है। 1 छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन … जांजगीर-चांपा। ऑल इंडिया थल सेना प्रतियोगिता 2026 में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य एनसीसी का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का सफल नेतृत्व करने पर पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-01 जांजगीर-चांपा के प्रथम अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी की टीएससी के डायरेक्ट्रड प्रभारी एवं कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार द्वारा सराहना की गई है। 1 छत्तीसगढ़ एनसीसी बटालियन द्वारा जारी प्रशंसा-पत्र में प्रथम अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं प्रतियोगिता के प्रति उनकी समझ की विशेष रूप से प्रशंसा की गई है। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया थल सेना प्रतियोगिता 2026 में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य एनसीसी का प्रतिनिधित्व करने वाले दल का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। उनके कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभावी नेतृत्व के परिणामस्वरूप बालक दल ने अखिल भारतीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य का गौरव बढ़ाया।एनसीसी बटालियन ने अपने प्रशंसा संदेश में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के जीवन स्तर एवं व्यक्तित्व विकास में ऐसे प्रेरित शिक्षक-सह-एसोसिएट एनसीसी अधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रथम अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी को जिले में एनसीसी गतिविधियों के स्तर को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करने वाला एक आदर्श एएनओ बताया गया है। प्रशंसा-पत्र में संस्था एवं एएनओ को रायपुर ग्रुप कमांडर तथा एडीजी, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय की ओर से भी बधाई एवं सराहना प्रेषित की गई है। बटालियन ने उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए वेलडन कहते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की है। यह उपलब्धि न केवल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-01, जांजगीर-चांपा के लिए गौरव का विषय है, बल्कि जिले के एनसीसी कैडेटों और विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। प्रथम अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में कैडेटों द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हासिल किया गया यह प्रदर्शन अनुशासन, परिश्रम, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। प्रशंसा पत्र कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य को प्रेषित किया गया है। --- ## जांजगीर में मशाल के साथ निकली ‘सेवा ज्योति’: पुलिस ग्राउंड में पीएम मोदी ने किया वर्चुअल संवाद, 2047 तक विकसित भारत का लिया गया संकल्प - **URL**: https://aajkibaat.com/8050 - **Date**: 2026-10-07 - **Excerpt**: खोखरा पुलिस ग्राउंड में सजी 76×76 फीट की भव्य रंगोली, बाइक रैली और कलश यात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब; कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मुख्यालय जांजगीर के खोखरा स्थित पुलिस ग्राउंड … खोखरा पुलिस ग्राउंड में सजी 76x76 फीट की भव्य रंगोली, बाइक रैली और कलश यात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब; कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला मुख्यालय जांजगीर के खोखरा स्थित पुलिस ग्राउंड में 'विकसित भारत संकल्प सभा' एवं 'सेवा ज्योति यात्रा' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित कैबिनेट मंत्रियों, भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने एक स्वर में वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। मैदान में बनाई गई 76 बाय 76 फीट की विशाल रंगोली आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। मेक इन इंडिया से सशक्त हो रहा देश, जनभागीदारी ही विकास की धुरी: पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के सामूहिक संकल्प का परिणाम होगा। उन्होंने सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को प्रगति की आधारशिला बताते हुए कहा कि 'मेक इन इंडिया' के माध्यम से आज देश में स्थानीय उत्पादन, उद्योग, नवाचार और रोजगार को ऐतिहासिक गति मिली है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवाओं की क्षमता का सदुपयोग करना और आर्थिक नींव को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। सेवा का भाव ही संगठन की शक्ति: खुशवंत साहेब कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा ज्योति यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता जमीन पर उतरे। उन्होंने रेखांकित किया कि सेवा का भाव ही भाजपा संगठन की असली पहचान है और इसी संकल्प के साथ शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। हाथ उठाकर लिया संकल्प, मशाल जलाकर निकली बाइक रैली सभा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने हाथ उठाकर वर्ष 2047 तक देश को सशक्त, समृद्ध और अग्रणी राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया। इसके पश्चात वरिष्ठ नेताओं द्वारा मशाल प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में कार्यकर्ताओं ने भव्य बाइक रैली, पदयात्रा और सेवा ज्योति कलश के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। जगह-जगह नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया, जिससे समूचे शहर में उत्साह का माहौल बन गया। वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी मौजूदगी आयोजन में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, भूपेंद्र सवन्नी, विद्या सिदार, रामदेव कुमावत, अम्बेश जांगड़े, अमर सुलतानिया, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मीरी, गुलाब सिंह, संतोष लहरे, नंद चौधरी, नंदिनी राजवाड़े, चुन्नीलाल साहू, धनंजय सिंह, पंकज अग्रवाल, लक्ष्मी देवांगन, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, राकेश रूपवानी, राम खूबवानी, रवि पाण्डेय, अमन प्रताप, जितेंद्र देवांगन, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, राजकुमार साहू, राजेश्वर पाटले, गुरुदयाल पाटले, नरेंद्र कौशिक, प्रियंका सिंह, रेखा गढ़वाल, मीरा पटकी, पूजा राठौर, संतोषी सिंह, डॉ. धनेश्वरी जागृति, मोहन यादव, हितेश यादव, लोकेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। --- ## गांधी जयंती पर बतौली कॉलेज में विविध आयोजन: ग्राम स्वराज पर आधारित क्विज में ‘ग्राम बोदा’ दल अव्वल, निबंध प्रतियोगिता में दिखा युवाओं का उत्साह - **URL**: https://aajkibaat.com/8044 - **Date**: 2026-10-07 - **Excerpt**: व्याख्यानमाला में बापू के सिद्धांतों को बताया गया प्रासंगिक, स्वच्छता पखवाड़े के तहत प्राध्यापकों व विद्यार्थियों ने परिसर में चलाया श्रमदान अभियान 🔴 आज की बात News | बतौली (सरगुजा)। शासकीय महाविद्यालय बतौली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में विविध शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर … व्याख्यानमाला में बापू के सिद्धांतों को बताया गया प्रासंगिक, स्वच्छता पखवाड़े के तहत प्राध्यापकों व विद्यार्थियों ने परिसर में चलाया श्रमदान अभियान 🔴 आज की बात News | बतौली (सरगुजा)। शासकीय महाविद्यालय बतौली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में विविध शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर "महात्मा गांधी का जीवन दर्शन और वैचारिकी" विषय पर आयोजित व्याख्यानमाला, गांधीवादी विचारों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रदर्शनी और परिसर स्वच्छता अभियान में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी जी के विचार आधुनिक भारत के निर्माण में अनिवार्य: सुदामा राम गुप्ता व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता, वरिष्ठ गांधीवादी चिंतक एवं साहित्यकार सुदामा राम गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने देश को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की जो राह दिखाई, वह आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। गांधी जी के विचारों में सर्वधर्म समभाव, सामाजिक एकता, भाईचारा और समता का भाव समाहित है, जिसे आत्मसात करके ही वैश्विक स्तर पर स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है। कार्यक्रम में साक्षर भारत के परियोजना अधिकारी उमेश गुप्ता और राजनीति विज्ञान के अतिथि शिक्षक गोपाल यादव ने भी गांधीवादी दर्शन पर अपने विचार रखे। व्याख्यानमाला का कुशल संचालन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने किया। 'ग्राम स्वराज' पर आधारित क्विज में 'ग्राम बोदा' दल ने मारी बाजी अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित पोस्टर प्रदर्शनी के आधार पर एक विशेष प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता कराई गई। गांधी जी की ग्राम स्वराज की अवधारणा का सम्मान करते हुए प्रतिभागी टीमों के नाम स्थानीय गांवों पर रखे गए थे। रोमांचक मुकाबले में 'ग्राम बोदा' दल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 'ग्राम मंगारी' दल द्वितीय, 'ग्राम सेदम' दल तृतीय और 'ग्राम बतौली' दल चतुर्थ स्थान पर रहा। इसके अलावा "महात्मा गांधी और भारतीय लोकतंत्र: विचारों की प्रासंगिकता" विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने मौलिक विचार प्रस्तुत किए। छात्र संवाद सत्र में हरिनारायण, हरकेश साहू, रवीना नागेश, कुंती पैकरा, ओमप्रकाश रवि और सितारा ने भी अपने विचार साझा किए। श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश समारोह से पूर्व महाविद्यालय के स्वीप कैंपस एंबेसडर, हिंदी साहित्य विकास परिषद के सदस्यों, विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने "स्वच्छता पखवाड़ा" के तहत पूरे महाविद्यालय परिसर में सघन सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इसके बाद सभी ने महात्मा गांधी के जीवन प्रसंगों पर आधारित प्रेरक पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.आर. भगत, प्रो. तारा सिंह मरावी, प्रो. बलराम चंद्राकर, प्रो. श्रीमती सुभागी भगत, प्रो. जिवियन खेस्स, अतिथि शिक्षक सुश्री शिल्पी एक्का, श्रीमती मनीषा एक्का एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के समन्वयक चंद्रभान मंचासीन रहे। कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. बलराम चंद्राकर ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। --- ## भारतीय महिला क्रिकेट में नए युग का आगाज: स्मृति मंधाना बनीं तीनों फॉर्मेट की नई कप्तान, हरमनप्रीत कौर के इस्तीफे के बाद BCCI का बड़ा फैसला - **URL**: https://aajkibaat.com/8038 - **Date**: 2026-10-07 - **Excerpt**: जिम्बाब्वे दौरे से शुरू होगा फुल-टाइम कप्तानी का सफर, T20I में 5,000 रन पूरे कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़ी हैं स्टार ओपनर 🔴 आज की बात News | खेल डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक बड़े और ऐतिहासिक बदलाव का ऐलान हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम की … जिम्बाब्वे दौरे से शुरू होगा फुल-टाइम कप्तानी का सफर, T20I में 5,000 रन पूरे कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़ी हैं स्टार ओपनर 🔴 आज की बात News | खेल डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक बड़े और ऐतिहासिक बदलाव का ऐलान हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर के खेल के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20ई) की कप्तानी से अचानक इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद सामने आया। मंधाना की इस नई पारी की शुरुआत आगामी जिम्बाब्वे दौरे से होगी। अनुभव और नेतृत्व क्षमता के दम पर मिली कमान महाराष्ट्र के सांगली की रहने वाली 30 वर्षीय बाएं हाथ की स्टाइलिश बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए कप्तानी की भूमिका अपरिचित नहीं है। वे इससे पहले भी नियमित कप्तानों की गैरमौजूदगी में कई मौकों पर राष्ट्रीय टीम का सफल नेतृत्व कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कमान संभालते हुए उन्होंने अपनी रणनीतिक समझ और दबाव में शांत रहकर फैसले लेने की क्षमता साबित की है। उनकी अगुआई में आरसीबी दो बार चैंपियन बन चुकी है। मैदान पर उनकी रणनीतिक आक्रामकता और संयम को देखते हुए चयनकर्ताओं और बोर्ड ने उन्हें तीनों फॉर्मेट में टीम की बागडोर सौंपने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी के शीर्ष पर स्मृति, 5,000 रन का महा-रिकॉर्ड निशाने पर आंकड़ों के मोर्चे पर स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट जगत की सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में वे मौजूदा समय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर काबिज हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भी उनका बल्ला लगातार बोलता रहा है। आगामी जिम्बाब्वे दौरे पर उनके पास व्यक्तिगत तौर पर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने का अवसर होगा। इस सीरीज के दौरान वे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5,000 रन का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन सकती हैं। कप्तानी मिलने पर मंधाना का बयान, पूर्व कप्तान को दिया सम्मान बीसीसीआई द्वारा जारी आधिकारिक बयान में स्मृति मंधाना ने कहा कि देश की कप्तानी संभालना उनके लिए बेहद गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड, चयनकर्ताओं और साथी खिलाड़ियों के भरोसे के प्रति आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हरमनप्रीत ने वर्षों तक पूरी प्रतिबद्धता के साथ भारतीय टीम का नेतृत्व किया है और वे भारतीय महिला क्रिकेट की विकास यात्रा का एक मजबूत स्तंभ रही हैं। --- ## लायंस क्लब चांपा का सेवा सप्ताह: लायंस स्कूल में निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर संपन्न, डॉ. वर्षारानी सोनी ने 277 मरीजों को दिया परामर्श - **URL**: https://aajkibaat.com/8035 - **Date**: 2026-10-07 - **Excerpt**: सेवा सप्ताह के चौथे दिन स्वास्थ्य जागरूकता की अनूठी पहल, बच्चों व नागरिकों को सिखाए गए दांतों की उचित देखभाल के तरीके 🔴 आज की बात News | जांजगीर चांपा। लायंस क्लब चांपा द्वारा संचालित सेवा सप्ताह के अंतर्गत सामाजिक व स्वास्थ्य सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर जारी है। सेवा सप्ताह के चतुर्थ … सेवा सप्ताह के चौथे दिन स्वास्थ्य जागरूकता की अनूठी पहल, बच्चों व नागरिकों को सिखाए गए दांतों की उचित देखभाल के तरीके 🔴 आज की बात News | जांजगीर चांपा। लायंस क्लब चांपा द्वारा संचालित सेवा सप्ताह के अंतर्गत सामाजिक व स्वास्थ्य सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर जारी है। सेवा सप्ताह के चतुर्थ दिवस लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल चांपा परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क दंत परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे कुल 277 लोगों ने अपने दांतों और मुख स्वास्थ्य की जांच कराकर विशेषज्ञ सलाह का लाभ उठाया। दंत रोग विशेषज्ञ ने दी जांच व उचित देखभाल की सलाह शिविर में चांपा नगर की प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती वर्षारानी सोनी ने अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने शिविर में पहुंचे 277 मरीजों, जिनमें स्कूली बच्चे और स्थानीय नागरिक शामिल थे, के दांतों का बारीकी से परीक्षण किया। डॉ. सोनी ने दंत रोगों से बचाव, पायरिया, कैविटी, मसूड़ों की समस्या से सुरक्षा और ओरल हाइजीन (मुख स्वच्छता) को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने उपस्थित लोगों को दिन में दो बार ब्रश करने और नियमित अंतराल पर दंत जांच कराने का सुझाव दिया। पदाधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ सेवा कार्य आयोजन के दौरान लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने व्यवस्था संभालते हुए सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब चांपा के अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी (अधिवक्ता एवं जोन चेयरपर्सन प्रेरणा 27), सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन, कार्यक्रम चेयरमैन लायन रामप्रपन्न देवांगन उपस्थित रहे। इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एमजेएफ लायन डॉ. संतोष कुमार अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन विनोद कुमार अग्रवाल, लायन बैजनाथ देवांगन तथा स्कूल सचिव लायन सुरेश अग्रवाल ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग दिया। --- ## सेवा संकल्प अभियान के तहत सेमरा में ‘सेवा सेतु’: मौके पर बंटे 7.90 करोड़ के चेक, पीएम आवास की चाबी व ट्राई-साइकिल पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे - **URL**: https://aajkibaat.com/8032 - **Date**: 2026-10-06 - **Excerpt**: हाई स्कूल मैदान में लगा वृहद शिविर, आजीविका ऋण मेले में 19.43 करोड़ रुपये के प्रकरण प्रेषित; महिला एवं बाल विकास विभाग ने कराई गोद भराई व अन्नप्राशन 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। “सेवा संकल्प अभियान” (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत ‘सरकार आपके द्वार’ की संकल्पना को साकार करते हुए … हाई स्कूल मैदान में लगा वृहद शिविर, आजीविका ऋण मेले में 19.43 करोड़ रुपये के प्रकरण प्रेषित; महिला एवं बाल विकास विभाग ने कराई गोद भराई व अन्नप्राशन 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। "सेवा संकल्प अभियान" (17 सितंबर से 17 अक्टूबर) के अंतर्गत 'सरकार आपके द्वार' की संकल्पना को साकार करते हुए नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरा स्थित हाई स्कूल परिसर में वृहद 'सेवा सेतु शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों को मौके पर उपलब्ध कराया गया। विशेष रूप से आयोजित आजीविका ऋण मेले के माध्यम से ग्रामीणों और महिला स्व-सहायता समूहों के स्वरोजगार को बड़ा संबल मिला, जहां 281 प्रकरणों में 7.90 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण मौके पर ही किया गया। आजीविका ऋण मेले में रिकॉर्ड वित्तीय सहायता शिविर में स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित आजीविका ऋण मेले में बड़े पैमाने पर वित्तीय प्रकरणों का निराकरण किया गया: प्रेषित राशि: 908 प्रकरणों में कुल 19.43 करोड़ रुपये की राशि बैंकों को प्रेषित की गई। स्वीकृत प्रकरण: 537 प्रकरणों में 13.41 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई। सीधा वितरण: 281 प्रकरणों में 7.90 करोड़ रुपये का ऋण सीधे हितग्राहियों के खातों/चेक के माध्यम से वितरित किया गया। पीएम आवास की चाबी से लेकर ट्राई-साइकिल तक बंटी सौगातें शिविर में मंच से विभिन्न विभागों की हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पूर्ण हो चुके मकानों के हितग्राहियों को गृह प्रवेश हेतु चाबियां सौंपी गईं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, वय वंदन योजना कार्ड, दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल व व्हीलचेयर, किसानों को नैनो यूरिया और मजदूरों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति से 'गोद भराई' और नन्हे-मुन्ने बच्चों का 'अन्नप्राशन' संस्कार संपन्न कराकर सुपोषण किट वितरित की गई। जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का किया निरीक्षण, सुनीं समस्याएं शिविर में पहुंचे अतिथियों एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से पहुंचे। ग्रामीणों ने भी विभागीय काउंटरों पर पहुंचकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही परीक्षण कर निराकरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष कांता मनमोहन कश्यप, नगर पंचायत नवागढ़ उपाध्यक्ष निरंजन कोसले, इंजी. रवि पांडेय, विवेका गोपाल, हितेश यादव, खम्हन तिवारी, नरेन्द्र कौशिक, प्रेम धीवर, सेमरा सरपंच सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। --- ## जांजगीर पुलिस का वार्षिक निरीक्षण: बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग ने ली परेड की सलामी, पुलिस दरबार में सुनी समस्याएं; अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश - **URL**: https://aajkibaat.com/8027 - **Date**: 2026-10-06 - **Excerpt**: पुलिस लाइन में नवीन जिम व यातायात भवन के जीर्णोद्धार का शुभारंभ, अग्निवीर अभ्यर्थियों का बढ़ाया हौसला; सड़क सुरक्षा मितान, राहवीर व महिला कमांडो सम्मानित 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) रामगोपाल गर्ग (IPS) ने मंगलवार को जिला जांजगीर-चांपा पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस … पुलिस लाइन में नवीन जिम व यातायात भवन के जीर्णोद्धार का शुभारंभ, अग्निवीर अभ्यर्थियों का बढ़ाया हौसला; सड़क सुरक्षा मितान, राहवीर व महिला कमांडो सम्मानित 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) रामगोपाल गर्ग (IPS) ने मंगलवार को जिला जांजगीर-चांपा पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में भव्य परेड की सलामी ली, एसपी कार्यालय व चांपा थाने का औचक मुआयना किया और पुलिस दरबार लगाकर जवानों की समस्याएं सुनीं। आईजी ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, जुआ-सट्टा व अवैध शराब के सिंडिकेट को नेस्तनाबूद करने और आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के कड़े निर्देश दिए। परेड की ली सलामी, उत्कृष्ट जवानों को नगद पुरस्कार वार्षिक निरीक्षण के पहले चरण में पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित परेड का आईजी श्री गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी और अनुशासन की बारीकी से जांच की। परेड में उत्कृष्ट व अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले जवानों को मौके पर ही नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस दरबार: समस्याओं का समाधान और संवेदनशील पुलिसिंग का मंत्र परेड के बाद पुलिस लाइन में 'पुलिस दरबार' का आयोजन हुआ। आईजी ने मैदानी स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद कर उनकी व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण का भरोसा दिया। उन्होंने पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि थानों और चौकियों में आने वाले हर पीड़ित, बुजुर्ग व महिला के साथ अत्यंत संवेदनशील और शालीन व्यवहार किया जाए ताकि खाकी के प्रति जनता का विश्वास और गहरा हो। नवीन पुलिस जिम का शुभारंभ और अग्निवीर युवाओं से संवाद पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए पुलिस लाइन में नवीन 'पुलिस जिम' का शुभारंभ किया गया। साथ ही जीर्णोद्धार किए गए यातायात शाखा भवन का भी लोकार्पण हुआ। इसके बाद आईजी श्री गर्ग ने मैदान में अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे स्थानीय युवाओं से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने युवाओं को कड़ी मेहनत, लगन, नियमित अभ्यास और संतुलित खान-पान के टिप्स देते हुए उनका हौसला बढ़ाया। एसपी कार्यालय व चांपा थाने की समीक्षा, लंबित मामलों के निपटारे के निर्देश आईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं—गोपनीय शाखा, स्थापना, शिकायत, आर्म्स और स्टोर रूम का सघन निरीक्षण किया। सेवा पुस्तिकाओं, अनुकंपा नियुक्ति, लंबित पेंशन और विभागीय जांच से जुड़े प्रकरणों की फाइलें देखकर उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी मामले को अकारण लंबित न रखा जाए। इसके पश्चात उन्होंने थाना चांपा का रुख किया। थाने में कानून-व्यवस्था, लंबित अपराधों, वारंटों की तामीली और सायबर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों व नशा कारोबारियों पर सख्त शिकंजा कसने के आदेश दिए। 'राहवीर' व जनसहयोग से जुड़े मितान हुए सम्मानित शहर के एक निजी होटल में आयोजित भव्य समारोह में सड़क सुरक्षा मितान, पुलिस बूथ मितान, राहवीर और महिला कमांडो को सम्मानित किया गया। आईजी रामगोपाल गर्ग ने आमजन को जागरूक करते हुए डिजिटल अरेस्ट, अनजान लिंक और ओटीपी फ्रॉड जैसे सायबर अपराधों से सचेत रहने की अपील की। उन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी 'राहवीर योजना' की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को 25,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है और उन्हें किसी भी कानूनी पचड़े या पूछताछ का सामना नहीं करना पड़ता। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जांजगीर विजय कुमार पाण्डेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, एएसपी यातायात उदयन बेहार, एसडीओपी, सीएसपी सहित जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। --- ## पामगढ़ में मवेशी तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 19 मवेशियों के साथ तस्कर गिरफ्तार, करीब 2.50 लाख के पशु जब्त - **URL**: https://aajkibaat.com/8019 - **Date**: 2026-10-06 - **Excerpt**: क्रूरतापूर्वक बिना चारा-पानी के हांकते हुए बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था डोंगाकोहरौद, कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत भेजा गया जेल 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में पशु तस्करी और क्रूरता के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित … क्रूरतापूर्वक बिना चारा-पानी के हांकते हुए बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था डोंगाकोहरौद, कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत भेजा गया जेल 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में पशु तस्करी और क्रूरता के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाए जा रहे 19 मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने बोरसी निवासी एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जब्त मवेशियों का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 2.50 लाख रुपये आंका गया है। मुखबिर की सूचना पर डोंगाकोहरौद के पास घेराबंदी पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि ग्राम बोरसी निवासी रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू (55 वर्ष) अपने अन्य साथियों के साथ बड़ी संख्या में मवेशियों को बेरहमी से मारते-पीटते और बिना दाना-पानी के पैदल हांकते हुए अवैध बिक्री की नीयत से ग्राम डोंगाकोहरौद की ओर ले जा रहा है।सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के नेतृत्व में पामगढ़ थाना प्रभारी की टीम ने तत्काल डोंगाकोहरौद मार्ग पर नाकेबंदी कर संदेही को मवेशियों के साथ घेर लिया। 19 मवेशी जब्त, जुर्म कबूलने पर भेजा गया सलाखों के पीछे पुलिस टीम ने मौके से 7 मादा भैंस और 12 नर भैंस समेत कुल 19 मवेशी बरामद किए। जब आरोपी रामसागर महिलांगे से मवेशियों के परिवहन, खरीदी-बिक्री अथवा स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से पशुओं की तस्करी व अवैध बिक्री में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने 2.50 लाख रुपये मूल्य के सभी 19 मवेशियों को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका तस्करी के इस मामले का खुलासा करने और मवेशियों को मुक्त कराने में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन, सउनि कृष्ण कुमार कोशले, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले तथा आरक्षक भुनेश्वर पटेल व सीताराम सूर्यवंशी का विशेष व सराहनीय योगदान रहा। --- ## कोटेतरा पंचायत में 26.80 लाख का वित्तीय घोटाला: पूर्व उपसरपंच ने खुद के नाम पर ही कराया भुगतान, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की FIR और रिकवरी की मांग - **URL**: https://aajkibaat.com/8016 - **Date**: 2026-10-06 - **Excerpt**: बैंक स्टेटमेंट से हुआ बड़ा खुलासा, पूर्व उपसरपंच, पूर्व सरपंच व तत्कालीन सचिव पर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप; धारा 92 के तहत कार्रवाई की मांग 🔴 आज की बात News | जैजैपुर। जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा में 15वें वित्त व मूलभूत मद की शासकीय राशि के भारी बंदरबांट और गबन का … बैंक स्टेटमेंट से हुआ बड़ा खुलासा, पूर्व उपसरपंच, पूर्व सरपंच व तत्कालीन सचिव पर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप; धारा 92 के तहत कार्रवाई की मांग 🔴 आज की बात News | जैजैपुर। जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा में 15वें वित्त व मूलभूत मद की शासकीय राशि के भारी बंदरबांट और गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने साक्ष्यों के साथ आरोप लगाया है कि कार्यकाल के दौरान पूर्व उपसरपंच देवानन्द यादव ने तत्कालीन सरपंच और पंचायत सचिव के साथ मिलीभगत कर पंचायती राज नियमों को ताक पर रखते हुए अपने निजी बैंक खाते में सीधे ₹26,80,500/- (छब्बीस लाख अस्सी हजार पांच सौ रुपये) का अवैध भुगतान करवा लिया। इस गंभीर वित्तीय अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से लिखित शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और राशि की तत्काल वसूली की मांग की है। बैंक स्टेटमेंट खंगालने पर फूटा भ्रष्टाचार का भांडा मामले का खुलासा तब हुआ जब सजग ग्रामीणों ने पंचायत के वित्तीय रिकॉर्ड, पासबुक और बैंक स्टेटमेंट की बारीकी से पड़ताल की। पंचायती राज अधिनियम के स्पष्ट प्रावधानों के तहत कोई भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने पद पर रहते हुए स्वयं को या अपने निजी फर्म को सीधे पंचायत निधि से भुगतान नहीं कर सकता। इसके बावजूद कोटेतरा पंचायत में नियम-कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए इतनी बड़ी शासकीय राशि सीधे पूर्व उपसरपंच के खाते में अंतरित (ट्रांसफर) कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह सीधे तौर पर पद का दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र और जनता के टैक्स के पैसों की खुली डकैती है। धारा 92 के तहत वसूली और जेल भेजने की मांग ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को दिए ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित आर्थिक अपराध है। शिकायत पत्र में मांग की गई है कि: छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 के तहत तत्काल प्रकरण दर्ज कर 26.80 लाख रुपये की वसूली की जाए। सरकारी राशि के गबन के आरोपी पूर्व उपसरपंच देवानन्द यादव, तत्कालीन सरपंच और तत्कालीन पंचायत सचिव के विरुद्ध संबंधित थाने में धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक मुकदमा (FIR) दर्ज किया जाए। कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा कि गांव के विकास के लिए आई शासकीय राशि को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपनी जेब भरने में खर्च कर दिया। यदि जिला प्रशासन मामले में तत्परता दिखाते हुए दोषियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई और रिकवरी के आदेश जारी नहीं करता है, तो ग्रामीण ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने को विवश होंगे। --- ## अकलतरा में खाकी का शौर्य: धधकती आग के बीच ‘रियल हीरो’ बने आरक्षक शैलेंद्र, बचाई 12 जिंदगियां; आईजी ने किया सम्मानित - **URL**: https://aajkibaat.com/8012 - **Date**: 2026-10-06 - **Excerpt**: अंबेडकर चौक स्थित कॉम्प्लेक्स में लगी थी भीषण आग, ऊपरी मंजिल में सो रहे परिवार के लिए देवदूत बनकर पहुंचे जवान; सीढ़ी लगाकर सुरक्षित निकाला 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जब पूरा शहर गहरी नींद के आगोश में था, तब अकलतरा में खाकी की मुस्तैदी ने एक हंसते-खेलते परिवार को काल के गाल … अंबेडकर चौक स्थित कॉम्प्लेक्स में लगी थी भीषण आग, ऊपरी मंजिल में सो रहे परिवार के लिए देवदूत बनकर पहुंचे जवान; सीढ़ी लगाकर सुरक्षित निकाला 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जब पूरा शहर गहरी नींद के आगोश में था, तब अकलतरा में खाकी की मुस्तैदी ने एक हंसते-खेलते परिवार को काल के गाल में समाने से बचा लिया। अंबेडकर चौक स्थित एक व्यावसायिक परिसर में भड़की भीषण आग के बीच आरक्षक शैलेंद्र राठौर ने अदम्य साहस और त्वरित सूझबूझ का परिचय देते हुए 12 जिंदगियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कर्तव्यनिष्ठा की इस मिसाल पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) रामगोपाल गर्ग ने जवान को प्रशस्ति-पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। आधी रात को भड़की आग, ऊपर सो रहा था 12 सदस्यों का परिवार घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के व्यस्त अंबेडकर चौक स्थित सिसोदिया सुपर मार्केट कॉम्प्लेक्स की है। देर रात करीब 2:35 बजे कॉम्प्लेक्स के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर संचालित 'नीरज कलेक्शन' नामक कपड़ा दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट या अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं के घने गुबार के साथ लपटें पहली मंजिल की ओर बढ़ने लगीं। इस दौरान पहली मंजिल पर स्थित आवास में एक ही परिवार के 12 सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, जिन्हें नीचे भड़क रही आग की भनक तक नहीं थी। गश्त के दौरान नजर पड़ी और तुरंत शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन इलाके में रात्रि गश्त पर तैनात आरक्षक शैलेंद्र राठौर की नजर अचानक कॉम्प्लेक्स से उठती ऊंची लपटों और धुएं पर पड़ी। खतरे की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने बिना एक पल गंवाए तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, थाना प्रभारी और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके साथ ही वे खुद मौके की ओर दौड़े। पहली मंजिल पर रास्ता धुएं से पूरी तरह घिर चुका था, जिससे सीढ़ियों से नीचे उतरना नामुमकिन था। आरक्षक शैलेंद्र ने बिना समय गंवाए बिजली विभाग से संपर्क कर बड़ी सीढ़ी मंगवाई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और आरक्षक ने संयुक्त सूझबूझ दिखाते हुए सीढ़ी के सहारे पहली मंजिल की खिड़की/छज्जे से एक-एक कर सभी 12 लोगों (जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं) को सकुशल नीचे उतारा। आईजी ने थपथपाई पीठ, मिला प्रशस्ति-पत्र यदि आरक्षक की नजर समय पर नहीं पड़ती और चंद मिनटों की भी देरी होती, तो दम घुटने या लपटों की चपेट में आने से भीषण जनहानि हो सकती थी। जवान के इस जांबाज कदम से एक बड़ा अग्निकांड टल गया। जिला निरीक्षण एवं 'पुलिस मितान समागम' कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने आरक्षक शैलेंद्र राठौर के अदम्य साहस, कर्तव्यबोध और तत्परता की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने मंच पर आरक्षक को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और कहा कि ऐसे समर्पित जवान पूरी पुलिस फोर्स का मान बढ़ाते हैं। --- ## सेवा से साधना तक हरि लीला ट्रस्ट की नई पहल: 16 अक्टूबर को जांजगीर में गूंजेंगे शहनाज अख्तर के भक्ति गीत, परिवार सहित जुटने की अपील - **URL**: https://aajkibaat.com/8007 - **Date**: 2026-10-06 - **Excerpt**: हाई स्कूल मैदान में सजेगी ‘भक्ति राग जांजगीर—एक शाम माँ के नाम’, सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश रहेगा पूर्णतः निःशुल्क 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा । सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय ‘हरि लीला ट्रस्ट’ (बनारी, नैला-जांजगीर) अब नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और संगीत का … हाई स्कूल मैदान में सजेगी ‘भक्ति राग जांजगीर—एक शाम माँ के नाम’, सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश रहेगा पूर्णतः निःशुल्क 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा । सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय 'हरि लीला ट्रस्ट' (बनारी, नैला-जांजगीर) अब नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और संगीत का भव्य महाआयोजन करने जा रहा है। ट्रस्ट की ओर से आगामी 16 अक्टूबर (शुक्रवार) को शाम 7:00 बजे से स्थानीय हाई स्कूल मैदान में "भक्ति राग जांजगीर—एक शाम माँ के नाम" का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस विशेष भजन संध्या में देश की सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर अपनी सुरीली व ओजस्वी भक्ति प्रस्तुतियां देंगी। पूरे कार्यक्रम में आम नागरिकों और श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। भक्ति, आस्था और परंपरा का महासंगम जांजगीर-नैला अंचल की नवरात्रि अपनी भव्यता, अनुशासन और अलौकिक भक्ति परंपरा के लिए पूरे प्रदेश में विख्यात है। इसी गौरवशाली परंपरा को और विस्तार देते हुए हरि लीला ट्रस्ट ने ‘भक्ति राग जांजगीर’ की परिकल्पना की है। हरि लीला ट्रस्ट के अध्यक्ष लीलाधर सुल्तानिया ने कहा कि जांजगीर-नैला की मूल पहचान नवरात्रि के सांस्कृतिक और भक्तिमय माहौल से है। ‘भक्ति राग जांजगीर’ उसी आस्था को समर्पित एक सार्थक प्रयास है, जिससे हर परिवार मां की आराधना से जुड़ सके। लीलाधर सुल्तानिया अध्यक्ष वहीं, ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने बताया कि यह केवल कोई सांस्कृतिक संध्या नहीं, बल्कि संगीत, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता का एक विराट उत्सव है। नवरात्रि के दौरान पूरा अंचल देवीमय रहता है, ऐसे में यह मंच हर आयु वर्ग—बुजुर्गों, युवाओं और मातृशक्ति—को एक साथ बैठकर भक्ति रस में लीन होने का सुअवसर देगा। अमर सुल्तानिया सचिव सेवा के विविध आयाम: स्वास्थ्य से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ हरि लीला ट्रस्ट ज़मीनी स्तर पर सेवा कार्यों के लिए एक अलग पहचान बना चुका है: स्वास्थ्य व दिव्यांग सहायता: ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों से 5,000 से अधिक जरूरतमंद लाभान्वित होते हैं। इसके साथ ही कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र और व्हीलचेयर वितरण का कार्य निरंतर किया जाता है। शिक्षा व मेधावी सम्मान: बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को नगद प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को 'प्रेरणा सम्मान' प्रदान किया जाता है। युवा मार्गदर्शन: युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ट्रस्ट पूर्व में सोनू शर्मा, अवध ओझा, शंकर गोयनका और डॉ. संतोष राय जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ताओं के सेमिनार आयोजित करवा चुका है। अन्न सेवा व प्रकृति संरक्षण: नियमित अन्न सेवा, विपदा में सहायता और कमजोर वर्ग की कन्याओं के विवाह में सहयोग के अलावा ट्रस्ट अब तक 50 हजार से अधिक पौधों का रोपण व संवर्धन कर चुका है। साथ ही गौ-सेवा व पशु संरक्षण में भी सक्रिय है। ‘सफलता संकल्प उत्सव’ से ‘भक्ति राग’ तक का सफर गौरतलब है कि गत वर्ष ट्रस्ट द्वारा आयोजित 'सफलता संकल्प उत्सव' में हजारों मेधावियों, राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षकों और प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित युवाओं को मंच पर सम्मानित किया गया था। अब उसी सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए नवरात्रि पर यह धार्मिक सौगात दी जा रही है। हरि लीला ट्रस्ट ने नगरवासियों, प्रबुद्धजनों, युवाओं और मातृशक्ति से 16 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे सपरिवार हाई स्कूल मैदान पहुंचकर इस ऐतिहासिक भक्ति संध्या का साक्षी बनने की अपील की है। --- ## सेवा संकल्प अभियान: 7 अक्टूबर को पुलिस ग्राउंड खोखरा में भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन; 76 फीट की रंगोली होगी मुख्य आकर्षण - **URL**: https://aajkibaat.com/8002 - **Date**: 2026-10-06 - **Excerpt**: विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा के रंग कार्यक्रम की तैयारी पूरी, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की मौजूदगी में निकलेगी विशाल ‘सेवा ज्योति बाइक रैली’ 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर (बुधवार) को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड खोखरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा … विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा के रंग कार्यक्रम की तैयारी पूरी, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की मौजूदगी में निकलेगी विशाल 'सेवा ज्योति बाइक रैली' 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर (बुधवार) को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड खोखरा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान 'सेवा ज्योति यात्रा', 'विकसित भारत संकल्प सभा' और 'सेवा के रंग' कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन जुटेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे से होगा। पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का वर्चुअल संबोधन कार्यक्रम के दौरान प्रातः 10:00 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअल माध्यम से उपस्थित जनसमूह व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस गरिमामयी सभा में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। 76x76 फीट की भव्य रंगोली बनेगी आकर्षण का केंद्र 'सेवा के रंग' थीम पर आधारित इस महाआयोजन में पुलिस ग्राउंड परिसर में तैयार की जा रही 76 फीट गुणा 76 फीट की विशाल रंगोली मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इस भव्य कलाकृति के जरिए सेवा संकल्प और विकसित भारत की परिकल्पना को प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। नगर भ्रमण करेगी सेवा ज्योति बाइक रैली वर्चुअल संवाद और संकल्प सभा के समापन के बाद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सहभागिता से भव्य 'सेवा ज्योति यात्रा' बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली पुलिस ग्राउंड खोखरा से प्रारंभ होकर कचहरी चौक, बीटीआई चौक, नेताजी सुभाष चौक और शारदा चौक होते हुए ठाकुरदास नेबनदास दुकान के पास से मुड़ेगी। इसके बाद यात्रा पुनः कचहरी चौक स्थित सांस्कृतिक भवन पहुंचेगी, जहां इसका विधिवत समापन होगा। भाजपा संगठन की ओर से जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया है। --- ## पितृ पक्ष में शिवरीनारायण मठ: पूर्वाचार्य महंत लाल दास जी महाराज का श्रद्धापूर्वक स्मरण, त्रिवेणी संगम में तर्पण - **URL**: https://aajkibaat.com/7999 - **Date**: 2026-10-05 - **Excerpt**: महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुन्दर दास ने बावा घाट में किया तर्पण, होम-हवन के बाद नगर के विप्र बंधुओं को कराया गया भोजन 🔴 आज की बात News |जांजगीर-चांपा। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर धर्मनगरी शिवरीनारायण स्थित प्रसिद्ध श्री शिवरीनारायण मठ के पूर्वाचार्य श्री महंत लाल दास जी महाराज का श्रद्धापूर्वक पुण्य स्मरण किया गया। … महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुन्दर दास ने बावा घाट में किया तर्पण, होम-हवन के बाद नगर के विप्र बंधुओं को कराया गया भोजन 🔴 आज की बात News |जांजगीर-चांपा। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर धर्मनगरी शिवरीनारायण स्थित प्रसिद्ध श्री शिवरीनारायण मठ के पूर्वाचार्य श्री महंत लाल दास जी महाराज का श्रद्धापूर्वक पुण्य स्मरण किया गया। इस दौरान संतों, महात्माओं और श्रद्धालुओं ने उनके धार्मिक, आध्यात्मिक व सामाजिक योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। महानदी के बावा घाट में तर्पण अनुष्ठान प्रातःकाल 6:00 बजे महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुन्दर दास जी महाराज ने महानदी, शिवनाथ और जोंक के पवित्र त्रिवेणी संगम स्थित बावा घाट पहुंचकर विशेष तर्पण अनुष्ठान किया। उन्होंने पूर्वाचार्य श्री महंत लाल दास जी महाराज सहित मठ के समस्त पूर्वाचार्यों को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिलांजलि व जलांजलि देकर तर्पण अर्पित किया। मठ परिसर में होम-हवन व विप्र भोज तर्पण के उपरांत राजेश्री महंत जी महाराज मठ पहुंचे, जहां वैदिक पद्धति से होम-हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोपहर में भगवान श्री शिवरीनारायण जी की विधिवत पूजा-अर्चना और भोग आरती की गई। इसके पश्चात मठ में परंपरागत ब्राह्मण भोजन (विप्र भोज) का आयोजन हुआ, जिसमें नगर के सभी विप्र बंधुओं ने सम्मिलित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। भोजनोपरांत सभी को दक्षिणा और श्रीफल भेंटकर ससम्मान विदाई दी गई। 'सनातन परंपरा के संवर्धन में निभाई अहम भूमिका' इस अवसर पर महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुन्दर दास जी महाराज ने कहा कि श्री महंत लाल दास जी महाराज ने सनातन संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी धार्मिक कार्य और समाज को दिया गया आध्यात्मिक मार्गदर्शन आज भी जन-जन के लिए प्रेरणा का स्रोत है। श्रद्धालुओं ने भगवान शिवरीनारायण के श्रीचरणों में पूर्वाचार्य की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्रार्थना की। पूरे दिन मठ परिसर में भक्तिमय और सात्विक वातावरण बना रहा। --- ## बालोद में दिनदहाड़े छात्रा पर एसिड हमला: सिंचाई कॉलोनी के पास वारदात को अंजाम देकर भागा सिरफिरा, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी - **URL**: https://aajkibaat.com/7993 - **Date**: 2026-10-05 - **Excerpt**: लाइब्रेरी से घर लौट रही थी पुलिसकर्मी की 22 वर्षीय बेटी, चेहरा और दाहिना हिस्सा झुलसा; गंभीर हालत में रायपुर रेफर 🔴 आज की बात News | बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को दिनदहाड़े एक छात्रा पर एसिड अटैक की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आमापारा स्थित लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट … लाइब्रेरी से घर लौट रही थी पुलिसकर्मी की 22 वर्षीय बेटी, चेहरा और दाहिना हिस्सा झुलसा; गंभीर हालत में रायपुर रेफर 🔴 आज की बात News | बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को दिनदहाड़े एक छात्रा पर एसिड अटैक की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आमापारा स्थित लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही 22 वर्षीय छात्रा पर सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में एक अज्ञात युवक ने अचानक एसिड फेंक दिया। हमले में छात्रा का चेहरा, आंख और शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। चीख सुनकर दौड़े लोग, रायपुर रेफर घटना बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने घटित हुई। एसिड पड़ते ही छात्रा असहनीय जलन से चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रायपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने एमए की पढ़ाई पूरी कर ली है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह शहर में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की बेटी है। वारदात के बाद केनाल की ओर भागा आरोपी प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक पैदल ही आमापारा केनाल की दिशा में फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौका-ए-वारदात की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक जांच जारी, इलाके में नाकाबंदी पुलिस टीम ने घटनास्थल का सघन निरीक्षण कर वहां से जले हुए कपड़े और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। हमले में किस रासायनिक पदार्थ का उपयोग किया गया है और वारदात के पीछे क्या कारण था, इसकी पुष्टि के लिए फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों और नाकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर आरोपी की तलाश की जा रही है। --- ## चांपा पुलिस का त्वरित एक्शन: उच्चभिट्ठी में मारपीट व बुजुर्ग की गैर इरादतन हत्या का आरोपी राजकिरण यादव गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ब्लेड जब्त - **URL**: https://aajkibaat.com/7990 - **Date**: 2026-10-05 - **Excerpt**: जमीन बंटवारे के विवाद में घर में घुसकर की थी मारपीट, बीच-बचाव के दौरान धक्का लगने से बुजुर्ग ने तोड़ा दम 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम उच्चभिट्ठी में जमीन के पारिवारिक बंटवारे को लेकर उपजा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट के … जमीन बंटवारे के विवाद में घर में घुसकर की थी मारपीट, बीच-बचाव के दौरान धक्का लगने से बुजुर्ग ने तोड़ा दम 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम उच्चभिट्ठी में जमीन के पारिवारिक बंटवारे को लेकर उपजा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक बुजुर्ग को सीने पर जोरदार धक्का मार दिया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 9 डिसमिल जमीन के बंटवारे का था विवाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उच्चभिट्ठी स्थित लगभग 9 डिसमिल जमीन, जिस पर मकान बना हुआ है, के बंटवारे को लेकर लोचन प्रसाद यादव, गोपी यादव और भरत यादव के परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी राजकिरण यादव (23 वर्ष) हाथ में धारदार स्टील का ब्लेड लेकर रमेश यादव के घर में जबरन घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। बीच-बचाव में बुजुर्ग को दिया धक्का रमेश यादव के साथ हो रही मारपीट को देखकर उनके पिता लोचन प्रसाद यादव बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी राजकिरण यादव ने लोचन प्रसाद यादव के सीने पर जोरदार धक्का दे दिया। धक्का लगते ही वे सीने पर हाथ रखकर जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं। घटना की सूचना पर चांपा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का अपराध दर्ज गवाहों के बयान और शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 296, 351(3) और 333 के तहत गंभीर अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी राजकिरण यादव (पिता भरत लाल यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी उच्चभिट्ठी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर वारदात में प्रयुक्त स्टील का धारदार ब्लेड बरामद कर लिया है। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। --- ## शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की बड़ी पहल: लोक सेवा गारंटी के दायरे में आया माशिमं, अंकसूची व माइग्रेशन के लिए अब तय हुई 60 दिन की समय-सीमा - **URL**: https://aajkibaat.com/7987 - **Date**: 2026-10-05 - **Excerpt**: विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी भी समय-सीमा में बंधे 🔴 आज की बात News | रायपुर। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए अब कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव … विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी भी समय-सीमा में बंधे 🔴 आज की बात News | रायपुर। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और अभिभावकों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए अब कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की महत्वपूर्ण सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में शामिल कर दिया गया है। शासन के इस निर्णय से छात्रों को समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होंगे और व्यवस्था में पारदर्शिता व जवाबदेही तय होगी। 60 दिनों में मिलेंगे जरूरी दस्तावेज नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थियों को डुप्लीकेट माइग्रेशन प्रमाण-पत्र और डुप्लीकेट अंकसूची प्राप्त करने के लिए अधिकतम 60 दिन की समय-सीमा तय की गई है। इसके अलावा उत्तरपुस्तिका की पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन तथा उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी उपलब्ध कराने से संबंधित सेवाओं को भी निर्धारित प्रक्रिया के बाद 60 दिवस की समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का कड़ा नियम बनाया गया है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें, दफ्तरों के चक्कर न लगाएं: शिक्षा मंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों को अपने ही दस्तावेजों के लिए परेशान होना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं है। परीक्षा परिणाम के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय पर दस्तावेज मिलना बेहद आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा तंत्र को विद्यार्थी-केंद्रित बना रही है। हमारा उद्देश्य है कि छात्र अपना समय और ऊर्जा पढ़ाई में लगाएं, न कि सरकारी दफ्तरों की दौड़-भाग में। अधिकारियों को संवेदनशीलता बरतने के निर्देश शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि छात्रों से जुड़े सभी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए और निर्धारित 60 दिनों की समय-सीमा का कड़ाई से पालन हो। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को केवल दस्तावेज प्राप्त करने या परीक्षा संबंधी प्रक्रिया के लिए अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े, इसे सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। --- ## सेवा संकल्प अभियान 2026: जावलपुर शिविर में करोड़ों के ऋण स्वीकृत, स्वास्थ्य जांच से लेकर योजनाओं का ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ - **URL**: https://aajkibaat.com/7983 - **Date**: 2026-10-05 - **Excerpt**: बलौदा विकासखंड के अटल समरसता भवन में लगा सेवा सेतु शिविर, आजीविका ऋण मेले में 5.37 करोड़ की राशि का मौके पर वितरण 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत बलौदा विकासखंड के ग्राम जावलपुर स्थित अटल समरसता भवन में विशेष शिविर … बलौदा विकासखंड के अटल समरसता भवन में लगा सेवा सेतु शिविर, आजीविका ऋण मेले में 5.37 करोड़ की राशि का मौके पर वितरण 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत बलौदा विकासखंड के ग्राम जावलपुर स्थित अटल समरसता भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के जरिए शासन के विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया गया। पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ मिलने से शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत और सुविधा का केंद्र बना। करोड़ों के ऋण स्वीकृत व वितरित शिविर में आयोजित आजीविका ऋण मेले के माध्यम से ग्रामीणों और महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार व आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल हुई। ऋण मेले में कुल 336 प्रकरणों में 7.615 करोड़ रुपये की राशि प्रेषित की गई। वहीं 235 प्रकरणों में 10.9475 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए तथा 99 प्रकरणों में 5.37 करोड़ रुपये की राशि का प्रत्यक्ष वितरण किया गया। शिविर के दौरान कुल 110 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 109 मांग और 1 शिकायत से संबंधित रहा। सामग्री वितरण, लखपति दीदियों का सम्मान शिविर में दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल और ग्रामीणों को जाति प्रमाण पत्र सहित कई राजस्व सेवाएं तत्काल उपलब्ध कराई गईं। स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख व जॉब कार्ड बांटे गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, पीएम आवास योजना और आयुष्मान भारत योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नई लखपति दीदियों का सम्मान हुआ। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण व जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर स्थल पर ग्रामीणों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं दी गईं। मौके पर ही पोर्टेबल एक्स-रे, गैर संचारी रोग (एनसीडी) जांच और नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच कर दवाइयां और आवश्यक परामर्श दिया। अतिथियों व अधिकारियों ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जनप्रतिनिधि व अतिथि रहे उपस्थित कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत सदस्य बबीता रात्रे, उमा राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा सनत देवांगन, उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपूत, सभापति संगीता देवेन्द्र गौतम, अश्वनी दिनकर, रोशन पटेल, सरपंच तारा शरद शुक्ला, उप सरपंच हरनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे। --- ## रेत माफिया पर खनिज विभाग का शिकंजा: हसदेव नदी समेत कई क्षेत्रों में छापा, अवैध परिवहन करते 1 हाईवा और 6 ट्रैक्टर जब्त - **URL**: https://aajkibaat.com/7978 - **Date**: 2026-10-05 - **Excerpt**: कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमले की औचक कार्रवाई, चांपा थाना और कलेक्टोरेट में खड़े कराए गए वाहन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के कड़े निर्देश पर खनिज अमले ने विभिन्न संवेदनशील … कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमले की औचक कार्रवाई, चांपा थाना और कलेक्टोरेट में खड़े कराए गए वाहन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के कड़े निर्देश पर खनिज अमले ने विभिन्न संवेदनशील नदी तटीय इलाकों में औचक दबिश देकर अवैध रेत परिवहन में लिप्त 1 हाईवा और 6 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से रेत माफिया में हड़कंप मच गया है। पिपरदा, पीथमपुर और चांपा में दबिश खनिज विभाग की टीम ने जिले के पिपरदा, पुछेली, पीथमपुर, हाथनेवरा और चांपा सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान ग्राम पिपरदा से 1 हाईवा, पीथमपुर क्षेत्र से 3 ट्रैक्टर तथा चांपा के हसदेव नदी परिक्षेत्र से 3 ट्रैक्टरों को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते रंगे हाथों पकड़ा गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी 7 वाहनों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया। कलेक्टर परिसर व थाने में रखे गए वाहन कार्रवाई के बाद जब्त किए गए वाहनों को पुलिस थाना चांपा और कलेक्टोरेट परिसर में सुरक्षा के लिए खड़ा कराया गया है। विभाग द्वारा दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लगातार जारी रहेगी कार्रवाई कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खनिज व राजस्व विभाग को सख्त हिदायत दी है कि जिले में प्राकृतिक संसाधनों की अवैध निकासी और परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अवैध उत्खनन और भंडारण करने वालों को चिन्हित कर नियमित जांच अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं। --- ## विधायक ब्यास कश्यप ने पोड़ी, गिद्धा और धाराशिव में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन: 19 लाख से बनेगी सीसी रोड, टिन शेड निर्माण की भी सौगात - **URL**: https://aajkibaat.com/7975 - **Date**: 2026-10-05 - **Excerpt**: नवागढ़ ब्लॉक के ग्रामीणों को मिली पक्की सड़क व शेड की सौगात, विधायक निधि से 19 लाख के कार्य स्वीकृत 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देते हुए जांजगीर-चांपा के विधायक ब्यास कश्यप ने ग्राम पोड़ी, गिद्धा और धाराशिव का दौरा … नवागढ़ ब्लॉक के ग्रामीणों को मिली पक्की सड़क व शेड की सौगात, विधायक निधि से 19 लाख के कार्य स्वीकृत 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को गति देते हुए जांजगीर-चांपा के विधायक ब्यास कश्यप ने ग्राम पोड़ी, गिद्धा और धाराशिव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विधायक निधि से स्वीकृत कुल 19 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों के शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। सड़क व शेड निर्माण विधायक ब्यास कश्यप ने आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से ग्राम पोड़ी में 10 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत सीसी रोड तथा ग्राम धाराशिव में 9 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इन दोनों ग्रामों में लंबे समय से पक्की सड़क की मांग की जा रही थी, जिससे अब ग्रामीणों को कीचड़ और आवागमन की समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम गिद्धा के नवधा चौक में सार्वजनिक आयोजनों की सुविधा के लिए टिन शेड निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी। प्राथमिकता में ग्रामीण विकास भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधायक निधि का उपयोग क्षेत्र की जमीनी आवश्यकताओं और जनहित के कार्यों में किया जा रहा है। गांवों में पक्की सड़कों और सार्वजनिक भवनों/शेड के निर्माण से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति इस अवसर पर जनपद पंचायत नवागढ़ की सदस्य श्रीमती दुर्गा मोती पटेल, ग्राम पंचायत पोड़ी, गिद्धा एवं धाराशिव के सरपंच, उपसरपंच और पंचगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा अशोक कश्यप, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ भूनेश्वर केशरवानी, विधायक प्रतिनिधि जीतेन्द्र कश्यप, दिनेश पाण्डेय, जयप्रकाश तिवारी, नंदलाल सूर्यवंशी, रामचरण राठौर, ओमकार राठौर, भूनेश्वर राठौर, नारायण राठौर, संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। --- ## स्वर्ण शीश महल और चांदी के सिंहासन में विराजेंगी नैला की माता रानी: अमेरिका के अक्षरधाम मंदिर जैसा भव्य भवन, 8 प्रोजेक्टरों से दिखेगा शिव तांडव व विष्णु मंदिर - **URL**: https://aajkibaat.com/7969 - **Date**: 2026-10-05 - **Excerpt**: अग्रसेन भवन के सामने 43 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा ऐतिहासिक दुर्गोत्सव, 11 अक्टूबर से शुरू होगा महापर्व; 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान मिट्टी की साड़ी और बहुमूल्य रत्नों से होगा 32 फीट ऊंची प्रतिमा का नख-शिख श्रृंगार; 100 अग्निवीर, 200 वॉलंटियर, चलित थाना व बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए ई-वाहन की … अग्रसेन भवन के सामने 43 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा ऐतिहासिक दुर्गोत्सव, 11 अक्टूबर से शुरू होगा महापर्व; 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान मिट्टी की साड़ी और बहुमूल्य रत्नों से होगा 32 फीट ऊंची प्रतिमा का नख-शिख श्रृंगार; 100 अग्निवीर, 200 वॉलंटियर, चलित थाना व बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए ई-वाहन की सुविधा श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव सेवा समिति नैला ने प्रेसवार्ता कर दी तैयारियों की जानकारी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-नैला। मध्य भारत और पूरे देश में अपनी अद्वितीय भव्यता व अनूठी थीम के लिए विख्यात जांजगीर जिले का प्रसिद्ध नैला दुर्गोत्सव इस वर्ष आकर्षण के नए कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव सेवा समिति जांजगीर-नैला द्वारा दुर्गा पंडाल परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में इस वर्ष के भव्य आयोजन, पंडाल स्वरूप, दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। समिति के अध्यक्ष राजेश (राजू) पालीवाल ने बताया कि इस वर्ष नैला का दुर्गोत्सव अपने गौरवमयी 43वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस महापर्व की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। इस वर्ष आयोजन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। जांजगीर-नैला में अमेरिका के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य दुर्गा पंडाल और प्रेसवार्ता की जानकारी देते समिति के पदाधिकारी। अमेरिका के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर 150 फीट ऊंचा पंडाल समिति के अनुसार, नैला रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र स्थित अग्रसेन भवन के सामने अमेरिका के न्यू जर्सी (रॉबिन्सविले) में स्थित विश्वप्रसिद्ध बीएपीएस (BAPS) स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर की अनुकृति पर विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। यह पंडाल 150 फीट ऊंचा और 200 फीट चौड़ा होगा। पंडाल के भीतर का दृश्य स्वर्ण जड़ित शीश महल की तरह नजर आएगा। इसके निर्माण में पश्चिम बंगाल के अनुभवी कारीगरों के साथ स्थानीय शिल्पकार भी मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे बंगाल की पारंपरिक कला और भारतीय वास्तुकला का सुंदर समन्वय देखने को मिलेगा। चांदी के सिंहासन पर विराजेंगी 32 फीट की माता रानी, मिट्टी की साड़ी व रत्नों से श्रृंगार पंडाल के भीतर जगतजननी मां दुर्गा की 32 फीट ऊंची मनोहारी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। माता रानी सोने के शीश महल के अंदर चांदी जड़ित सिंहासन पर विराजमान रहेंगी। इस बार माता रानी का नख-शिख श्रृंगार पूरी तरह मिट्टी और रत्नों से अलंकृत होगा। प्रतिमा के वस्त्र (साड़ी) मिट्टी से तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें बहुमूल्य व कृत्रिम रत्नों, हीरे-मोतियों और स्वर्ण-रजत आभूषणों से मुकुट से लेकर पांव तक सुसज्जित किया जाएगा। मध्य भारत में पहली बार: 8 प्रोजेक्टरों से वीडियो मैपिंग लाइट शो 8 प्रोजेक्टरों से पंडाल में उभरेगा धर्म और आस्था का प्रकाश संसार। इस बार आयोजन का मुख्य आकर्षण राजस्थान के जयपुर से विशेष रूप से मंगाई गई वीडियो प्रोजेक्टर मैपिंग लाइटिंग होगी। मध्य भारत में पहली बार 8 आधुनिक प्रोजेक्टरों के माध्यम से पंडाल परिसर में दुर्गा महिमा, शिव तांडव, रामलीला और जांजगीर के ऐतिहासिक व प्रसिद्ध विष्णु मंदिर की चलित झांकी का जीवंत चित्रण प्रदर्शित किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। 10 हजार वर्गफीट में 1000 श्रद्धालु करेंगे दर्शन, दिव्यांगों के लिए बैटरी कार समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है: अक्षरधाम मंदिर पंडाल नैला दर्शन व निकास व्यवस्था: पंडाल का भीतरी भाग 100 गुणा 100 फीट (लगभग 10,000 वर्गफीट) का वर्गाकार बनाया गया है, जहां एक साथ 700 से 1000 श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए 1 मुख्य प्रवेश द्वार और 3 निकास द्वार रहेंगे। नवरात्रि के प्रथम दिवस से ही दर्शन शुरू हो जाएंगे। दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए सुविधा: पैदल चलने में असमर्थ, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए पंडाल तक पहुंचने हेतु बैटरी चलित वाहन उपलब्ध रहेगा। इनसे शाम 5 बजे से पूर्व दर्शन करने का आग्रह किया गया है। ठहरने व भोजन का प्रबंध: बाहर से आने वाले ऐसे श्रद्धालु जिनकी ट्रेन छूट जाए या साधन न मिले, उनके लिए अग्रसेन भवन जांजगीर व अग्रसेन धर्मशाला नैला में ठहरने और भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। पार्किंग व्यवस्था: शहर के सभी रिक्त सरकारी व निजी भूखंडों की मैपिंग कर प्रशासन को दी गई है, ताकि सुव्यवस्थित पार्किंग बनाई जा सके। सुरक्षा व्यवस्था: 100 अग्निवीर, 200 वॉलंटियर और चलित थाना प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने आयोजन स्थल का मौका-मुआयना कर सुरक्षा, स्वच्छता, फायर सेफ्टी, बिजली आपूर्ति और एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। व्यवस्था संभालने के लिए समिति के 200 प्रशिक्षित वॉलंटियर तैनात रहेंगे, वहीं प्रशासन की ओर से 100 अग्निवीरों की ड्यूटी लगाई जा रही है। आयोजन स्थल पर त्वरित मदद व निगरानी के लिए विशेष चलित थाना भी संचालित रहेगा। प्रेसवार्ता में ये पदाधिकारी रहे उपस्थित प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष राजेश (राजू) पालीवाल, पवन अग्रवाल, अशोक शर्मा, शम्भू पालीवाल, संदीप शर्मा, प्रदीप गोयल, आनंद अग्रवाल, विक्रम पालीवाल, राकू पालीवाल, मनोज अग्रवाल (कालू), संजय भोपालपुरिया और सुनील अग्रवाल सहित समिति के सभी प्रमुख सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे। --- ## नैला के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व. सेठ रामनिवास अग्रवाल का गया जी में पिंडदान, बसईवाल परिवार ने किया श्राद्ध-तर्पण - **URL**: https://aajkibaat.com/7963 - **Date**: 2026-10-04 - **Excerpt**: नवमी के पावन अवसर पर बिहार के पवित्र गया धाम पहुंचे परिजन; वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्वजों की आत्मशांति और मोक्ष की कामना 🔴 akb News | जांजगीर-नैला। नैला नगर के सुप्रतिष्ठित समाजसेवी स्व. सेठ रामनिवास जी अग्रवाल (बसईवाल) का नवमी के पावन पर्व पर बिहार स्थित विश्वप्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र गया जी में पूरे विधि-विधान के … नवमी के पावन अवसर पर बिहार के पवित्र गया धाम पहुंचे परिजन; वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्वजों की आत्मशांति और मोक्ष की कामना 🔴 akb News | जांजगीर-नैला। नैला नगर के सुप्रतिष्ठित समाजसेवी स्व. सेठ रामनिवास जी अग्रवाल (बसईवाल) का नवमी के पावन पर्व पर बिहार स्थित विश्वप्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र गया जी में पूरे विधि-विधान के साथ पिंडदान एवं श्राद्ध कर्म संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बसईवाल परिवार के सभी सदस्य पवित्र धाम पहुंचे और पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान तथा विशेष पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ पिंडदान और तर्पण गया जी की मोक्षदायिनी भूमि पर तीर्थ पुरोहितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान पूर्ण कराया गया। परिवार के सदस्यों ने पूरी श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ स्व. सेठ रामनिवास जी अग्रवाल एवं अपने पूर्वजों का स्मरण किया। सनातन परंपरा के अनुसार पिंडदान कर पितरों की आत्मा की शांति और उनकी मुक्ति के लिए ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना की गई। धर्म, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की प्रेरक मिसाल उपस्थित परिजनों एवं श्रद्धालुओं ने बसईवाल परिवार द्वारा निष्ठापूर्वक संपन्न कराए गए इस धार्मिक अनुष्ठान की सराहना की। स्व. सेठ रामनिवास अग्रवाल आजीवन धार्मिक आयोजनों, समाजसेवा और जनकल्याणकारी कार्यों में अग्रणी रहे हैं। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए परिवार द्वारा गया धाम में किया गया यह श्राद्ध कर्म पारिवारिक एकता, पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और सनातन संस्कारों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। --- ## शिवरीनारायण से बाइक पार करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश: सक्ती जिले के 3 युवक गिरफ्तार, 1.05 लाख की 5 बाइक बरामद - **URL**: https://aajkibaat.com/7960 - **Date**: 2026-10-04 - **Excerpt**: काली मंदिर के पास नाकाबंदी में पकड़े गए बिना नंबर गाड़ी वाले संदिग्ध; पूछताछ में खुला चौपाटी व दुकान की पार्किंग से चोरी का राज 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले की शिवरीनारायण थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजिला स्तर पर सक्रिय तीन शातिर … काली मंदिर के पास नाकाबंदी में पकड़े गए बिना नंबर गाड़ी वाले संदिग्ध; पूछताछ में खुला चौपाटी व दुकान की पार्किंग से चोरी का राज 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले की शिवरीनारायण थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरजिला स्तर पर सक्रिय तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल समेत कुल 5 गाड़ियां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 5 हजार रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तीनों आरोपी पड़ोसी जिले सक्ती के निवासी हैं। चौपाटी और कपड़ा दुकान की पार्किंग से पार हुई थीं मोटरसाइकिलें पुलिस के अनुसार, प्रार्थी कासम मोहम्मद (निवासी खपराडीह, गिधौरी) की हीरो स्प्लेंडर प्लस (CG 22 AK 4094) 26 जुलाई 2026 को शिवरीनारायण चौपाटी से अज्ञात चोर ने पार कर दी थी, जिस पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही थी। वहीं, एक अन्य मामले में प्रार्थी राकेश कुमार साहू (निवासी तुस्मा) की हीरो स्प्लेंडर प्लस (CG 11 BL 7239) को गुलजारी लाल सीताराम शर्मा कपड़ा दुकान की पार्किंग से चुराया गया था। लगातार हो रही इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने विशेष अभियान चलाकर आरोपियों की धरपकड़ के कड़े निर्देश दिए थे। काली मंदिर के पास चेकिंग में बिना नंबर की गाड़ियों के साथ धराए एडिशनल एसपी युलैण्डन यार्क और एसडीओपी तोमेश वर्मा के मार्गदर्शन में शिवरीनारायण पुलिस ने 3 अक्टूबर की शाम पुल चौक स्थित काली मंदिर के पास रणनीतिक नाकाबंदी की। चेकिंग के दौरान दो बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइकों पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर रोका गया। इनमें से एक बाइक दीपक चंद्रा और दूसरी कान्ता पटेल चला रहा था, जबकि सुनील चंद्रा पीछे बैठा था। कागजात मांगने पर जब वे गोलमोल जवाब देने लगे, तो पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में युवकों ने शिवरीनारायण क्षेत्र से वाहन चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया। सक्ती जिले के तीन आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर गिरफ्तार आरोपियों में दीपक चंद्रा (23 वर्ष), कान्ता पटेल (20 वर्ष) और सुनील चंद्रा (24 वर्ष) शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम डोमा, चौकी छपोरा, थाना मालखरौदा (जिला सक्ती) के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 2 हीरो स्प्लेंडर प्लस, घटना में प्रयुक्त 1 पैशन प्लस तथा 2 अन्य बिना नंबर की गाड़ियां (बजाज पल्सर 150 व एचएफ डीलक्स) बरामद की हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के.पी. सिंह, सउनि संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक नफीस हुसैन तथा आरक्षक पतिराम यादव, टुकेश्वर डडसेना, रामकुमार कश्यप, मुकेश साहू, राजेश कश्यप और यशवंत पाटले की अहम भूमिका रही। --- ## गांधी-शास्त्री जयंती पर BPS बनारी में विविध कार्यक्रम: सत्य-अहिंसा के आदर्शों को किया नमन, परिधान व क्विज प्रतियोगिता आयोजित - **URL**: https://aajkibaat.com/7957 - **Date**: 2026-10-03 - **Excerpt**: शिक्षकों ने खादी-कोसा वस्त्र पहनकर दिया सादगी का संदेश; सुभाष कहरा और हन्ना देवी बने ‘बेस्ट अटायर’ के विजेता 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (बीपीएस) बनारी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमामय माहौल में मनाई गई। संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, … शिक्षकों ने खादी-कोसा वस्त्र पहनकर दिया सादगी का संदेश; सुभाष कहरा और हन्ना देवी बने 'बेस्ट अटायर' के विजेता 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल (बीपीएस) बनारी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमामय माहौल में मनाई गई। संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या सोनाली सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों महान विभूतियों के सिद्धांतों, सादगी और राष्ट्रीय योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। प्रतिमा पर माल्यार्पण और बापू के प्रिय भजन का सामूहिक गायन समारोह का शुभारंभ अतिथियों और शिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद शिक्षिका हन्ना देवी ने दोनों महापुरुषों के संघर्षपूर्ण जीवन व विचारों की रूपरेखा रखी। शिक्षकों ने बापू के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये जे, पीड़ पराई जाणे रे’ का सामूहिक गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति और सद्भाव की भावना से भर गया। संस्था की एडमिनिस्ट्रेटर व को-ऑर्डिनेटर नीलम सिंह ने प्रेरक संस्मरणों के जरिए सत्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को रेखांकित किया। वहीं शिक्षिका नेहा साहू ने हिंदी और सीमा राठौर ने अंग्रेजी में अपने सारगर्भित विचार रखे। शिक्षकों के बीच हुई ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता आयोजन को रोचक बनाने के लिए शिक्षकों के बीच गांधी और शास्त्री जी के जीवन-दर्शन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता रखी गई। शिक्षकों को तीन टीमों में बांटा गया था। प्रभारी उप-प्राचार्या नीलम सिंह के निर्णायक और हन्ना देवी के संचालन में हुई इस प्रतियोगिता में माइनस मार्किंग के नियमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सही उत्तरों पर साथी प्रतिभागियों ने उत्साह बढ़ाया। विजेता टीम को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। 'बेस्ट अटायर' प्रतियोगिता में खादी परिधानों का दिखा आकर्षण समारोह का मुख्य आकर्षण 'बेस्ट अटायर' (सर्वश्रेष्ठ परिधान) प्रतियोगिता रही, जिसमें शिक्षकों को खादी, सूती और कोसा के पारंपरिक वस्त्रों में शामिल होना था। भारतीय संस्कृति और सादगी को दर्शाते इस आयोजन में पुरुष वर्ग से संगीत शिक्षक सुभाष कहरा ने प्रथम स्थान पाया, जिन्हें शास्त्रीय टोपी व अंगवस्त्र भेंट किया गया। महिला वर्ग में शिक्षिका हन्ना देवी प्रथम रहीं, जिन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों का सक्रिय सहयोग रहा। --- ## TCL कॉलेज में ‘सेवा के रंग’ रंगोली प्रतियोगिता: प्राकृतिक रंगों से उकेरा विकसित भारत, ज्ञानदीप कॉलेज बना चैंपियन - **URL**: https://aajkibaat.com/7951 - **Date**: 2026-10-03 - **Excerpt**: रासायनिक रंगों की जगह पत्तियों, फूलों और दालों का किया उपयोग; जाजल्यदेव कन्या कॉलेज दूसरे और TCL कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को शासकीय टीसीएल (TCL) स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन … रासायनिक रंगों की जगह पत्तियों, फूलों और दालों का किया उपयोग; जाजल्यदेव कन्या कॉलेज दूसरे और TCL कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को शासकीय टीसीएल (TCL) स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में 'सेवा के रंग' कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 'विकसित भारत' थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी अनूठी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया। प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार की गईं आकर्षक रंगोलियां प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा अपनाई गई पर्यावरण-अनुकूल पद्धति रही। प्रतिभागियों ने बाजार में मिलने वाले रासायनिक रंगों का बहिष्कार करते हुए पेड़ की पत्तियों, ताजे फूलों, चावल के आटे, विभिन्न प्रकार की दालों और चायपत्ती जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से रंगोलियां तैयार कीं। इन कृतियों के जरिए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन और मजबूत भारत के निर्माण का स्पष्ट संदेश दिया गया। 'वंदे भारत एक्सप्रेस' थीम ने जीता प्रथम पुरस्कार प्रतियोगिता में ज्ञानदीप महाविद्यालय ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत प्रथम स्थान हासिल किया। ज्ञानदीप कॉलेज की टीम ने 'वंदे भारत एक्सप्रेस' थीम पर रंगोली बनाई थी। वहीं 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर रंगोली सजाकर शासकीय जाजल्यदेव कन्या महाविद्यालय ने द्वितीय और 'उज्ज्वला योजना' को खूबसूरती से प्रदर्शित कर शासकीय टीसीएल पीजी महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों और शिक्षकों की रही गरिमामयी मौजूदगी कार्यक्रम 'सेवा के रंग' के जिला संयोजक एवं जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी के निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल कला प्रदर्शन तक सीमित नहीं था, बल्कि यह छात्रों के सामाजिक सरोकार और विकसित भारत के प्रति उनकी संकल्पबद्ध सोच का सशक्त प्रकटीकरण था। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, जिला महामंत्री श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, आशुतोष गोस्वामी, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, प्रियंका सिंह, डॉ. धनेश्वरी जागृति, मेघा यादव, गोलू दुबे और प्रदीप राठौर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में टीसीएल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.आर. लहरे, कार्यक्रम प्रभारी अभय सिन्हा और प्राध्यापकों का विशेष योगदान रहा। --- ## सेवा और समर्पण से शुरू हुआ अग्रसेन जयंती महोत्सव: नैला में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण व स्वास्थ्य शिविर, कलेक्टर-एसपी ने की पहल की सराहना - **URL**: https://aajkibaat.com/7947 - **Date**: 2026-10-03 - **Excerpt**: दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम हाथ-पैर; अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के डॉक्टरों ने दी निःशुल्क सेवाएं, बड़ी संख्या में जरूरतमंद हुए लाभान्वित 🔴 आज की बात News | नैला-जांजगीर। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ इस वर्ष सेवा, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकार के संकल्प के साथ हुआ। श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर द्वारा स्व. श्रीमती द्रोपती बाई … दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम हाथ-पैर; अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के डॉक्टरों ने दी निःशुल्क सेवाएं, बड़ी संख्या में जरूरतमंद हुए लाभान्वित 🔴 आज की बात News | नैला-जांजगीर। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ इस वर्ष सेवा, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकार के संकल्प के साथ हुआ। श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर द्वारा स्व. श्रीमती द्रोपती बाई अग्रवाल एवं स्व. श्री केदारनाथ अग्रवाल (पहरिया वाले) की पावन स्मृति में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के सहयोग से विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। कृत्रिम अंग वितरण एवं निःशुल्क विशेषज्ञ जांच शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों का माप लेकर उन्हें उच्च गुणवत्ता के कृत्रिम हाथ एवं पैर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं, स्वास्थ्य शिविर में अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की गहन जांच की। शिविर में हृदय रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, मेडिसिन और प्रसूति रोग से जुड़ी समस्याओं का परामर्श दिया गया। इसके अतिरिक्त मरीजों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित जनरल हेल्थ चेकअप भी पूरी तरह निःशुल्क किए गए। कलेक्टर व एसपी ने की सामाजिक पहल की सराहना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने इस आयोजन की जमकर प्रशंसा की। कलेक्टर महोबे ने कहा कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना अत्यंत संवेदनशील और पुण्य कार्य है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज जनकल्याणकारी कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। एसपी विजय पाण्डेय ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के साथ जयंती महोत्सव की शुरुआत करना पूरे समाज के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायी कदम है। समाज के प्रबुद्धजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम का कुशल संचालन बृजेश अग्रवाल ने किया, जबकि अमर सुल्तानिया ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में संजय अग्रवाल, राजेश पालीवाल, अजय अग्रवाल, प्रदीप गोयल, कैलाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राकेश पालीवाल, विकास अग्रवाल, तपन अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल सहित अग्रसेन सेवा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। --- ## निर्माणाधीन मकान में चोरी की कोशिश: महिला को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस ने भेजा जेल - **URL**: https://aajkibaat.com/7942 - **Date**: 2026-10-02 - **Excerpt**: चाकू व बोरवेल स्टार्टर बरामद; महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने पकड़ा, चांपा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के भोजपुर में निर्माणाधीन मकान में चोरी की नीयत से घुसे दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े … चाकू व बोरवेल स्टार्टर बरामद; महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने पकड़ा, चांपा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के भोजपुर में निर्माणाधीन मकान में चोरी की नीयत से घुसे दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे का चाकू और चोरी का सामान बरामद कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। महिला को चाकू दिखाकर दी थी धमकी प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ममता देवी (निवासी भोजपुर, चांपा) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके निर्माणाधीन मकान में लगे बोरवेल की मशीन को दो युवक खोलकर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। महिला द्वारा रंगे हाथ पकड़कर विरोध करने पर दोनों आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान आरोपी अविनाश यादव ने हाथ में रखे लोहे के चाकू से महिला को डराने की कोशिश की। मोहल्ले वालों ने घेराबंदी कर पकड़ा प्रार्थिया के जोर-जोर से शोर मचाने पर आसपास के मोहल्लेवासी तत्काल मौके पर एकत्र हो गए। खुद को घिरता देख दोनों आरोपी मौके से भागने लगे, जिन्हें स्थानीय नागरिकों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। हथियार व सामान बरामद, दोनों आरोपी जेल दाखिल सूचना पर चांपा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों—अविनाश यादव (उम्र 35 वर्ष) और कुश सिंह चौहान (उम्र 19 वर्ष), दोनों निवासी भोजपुर चांपा को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी अविनाश के कब्जे से एक लोहे का चाकू तथा कुश सिंह के कब्जे से चोरी का स्टार्टर व अन्य सामान जब्त किया। दोनों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। --- ## सत्य, अहिंसा और सादगी से गढ़ेगा आत्मनिर्भर भारत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन - **URL**: https://aajkibaat.com/7939 - **Date**: 2026-10-02 - **Excerpt**: नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दी श्रद्धांजलि; सीएम बोले- ‘बापू और शास्त्री जी के आदर्श जनकल्याण व सुशासन के मार्गदर्शक’ 🔴 आज की बात News |रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। … नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दी श्रद्धांजलि; सीएम बोले- 'बापू और शास्त्री जी के आदर्श जनकल्याण व सुशासन के मार्गदर्शक' 🔴 आज की बात News |रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित 'छत्तीसगढ़ सदन' में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों महान विभूतियों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। अंतिम व्यक्ति का कल्याण और आत्मनिर्भर भारत का विजन महात्मा गांधी को नमन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बापू ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए संपूर्ण विश्व को शांति एवं सद्भाव का अमर संदेश दिया। उनके विचारों में सदैव समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान और 'आत्मनिर्भर भारत' की स्पष्ट परिकल्पना समाहित थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए देश और समाज के प्रति निष्ठापूर्वक कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। 'जय जवान-जय किसान' राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि का आधार देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति असीम समर्पण प्रत्येक नागरिक के लिए अनुकरणीय है। शास्त्री जी द्वारा दिया गया अमर नारा ‘जय जवान-जय किसान’ आज भी देश की सुरक्षा में तैनात प्रहरियों और देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करता है। सुशासन और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प मुख्यमंत्री श्री साय ने दोहराया कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के उच्च विचार एवं आदर्श वर्तमान सरकार के लिए सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं। --- ## ‘स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ समाज’: गांधी जयंती पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के 84 एनसीसी कैडेटों ने चलाया सफाई अभियान - **URL**: https://aajkibaat.com/7935 - **Date**: 2026-10-02 - **Excerpt**: 1 सीजी एनसीसी बटालियन की पहल; स्कूल परिसर और आसपास श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, जीवनशैली बनाने की ली शपथ 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर 1 सीजी एनसीसी बटालियन की सबयूनिट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 जांजगीर के एनसीसी कैडेटों ने … 1 सीजी एनसीसी बटालियन की पहल; स्कूल परिसर और आसपास श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, जीवनशैली बनाने की ली शपथ 🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर 1 सीजी एनसीसी बटालियन की सबयूनिट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 जांजगीर के एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर बापू को नमन किया। कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व आम नागरिकों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का संचार करना रहा। श्रमदान कर की परिसर व आसपास की सफाई अभियान के तहत एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक विद्यालय परिसर, कक्षाओं और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में सघन सफाई अभियान चलाया। कैडेटों ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, गीला व सूखा कचरा नियत स्थानों पर डालने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का संकल्प कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य, एनसीसी अधिकारी, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सामूहिक शपथ ली। सभी ने अपने घर, स्कूल और मोहल्ले को स्वच्छ रखने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान 73 वर्तमान कैडेट्स और 11 पूर्व कैडेट्स सहित कुल 84 कैडेटों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बापू के विचार आज भी प्रेरणादायी: प्राचार्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्य परमेश्वरी सोनी ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचार आज भी पूरे समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। स्वच्छता केवल एक दिन का औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली स्वस्थ जीवनशैली है। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के विचारों को आत्मसात कर स्वच्छता का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया। --- ## अवैध शराब बेच रही महिला गिरफ्तार: जांजगीर कोतवाली पुलिस ने सुकली से पकड़ा, 30 लीटर से अधिक महुआ शराब जब्त कर भेजा जेल - **URL**: https://aajkibaat.com/7932 - **Date**: 2026-10-02 - **Excerpt**: 326 पाउच में भरी 30.6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद; एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध नशीले पदार्थों एवं शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा चलाए जा रहे विशेष … 326 पाउच में भरी 30.6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद; एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध नशीले पदार्थों एवं शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जांजगीर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सुकली में दबिश देकर एक महिला को भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने की घेराबंदी एसपी विजय कुमार पाण्डेय द्वारा थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णत: अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क एवं नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम सुकली में घेराबंदी कर संदेही महिला को हिरासत में लिया। 326 पाउच में भरी 30.6 लीटर शराब बरामद तलाशी लेने पर महिला के पास मौजूद बोरी से अलग-अलग पॉलीथिन की झिल्लियों में पैक की गई शराब बरामद हुई। कुल 326 नग पाउच (प्रत्येक में 100-100 ml) में भरी 30.6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,060 आंकी गई है। पुलिस ने मौके से पूरी शराब जब्त कर ली। महिला आरोपी को भेजा गया जेल गिरफ्तार की गई महिला आरोपी की पहचान मधुलता दरवेश (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम सुकली, जांजगीर के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, महिला आरक्षक रेखा यादव एवं आरक्षक दिलीप सिंह की विशेष भूमिका रही। --- ## गांधी जयंती पर कलेक्टोरेट में बापू को नमन: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प, सत्य व स्वच्छता के मार्ग पर चलने की दी सीख - **URL**: https://aajkibaat.com/7929 - **Date**: 2026-10-02 - **Excerpt**: कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम; जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने बापू को किया नमन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर जांजगीर में सादगी एवं श्रद्धाभाव के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने परिसर में स्थापित … कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम; जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने बापू को किया नमन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर जांजगीर में सादगी एवं श्रद्धाभाव के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और बापू के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम सहित कलेक्टोरेट के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पमाला एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर पूरा परिसर बापू के विचारों और स्मरण से ओतप्रोत नजर आया। सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का आह्वान कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सभी को बापू के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और निस्वार्थ सेवा के उच्च आदर्शों को अपने दैनिक जीवन एवं शासकीय कार्यों में पूरी निष्ठा से आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र के विकास में प्रभावी योगदान दिया जा सकता है। --- ## विधायक शेषराज हरबंश की पहल रंग लाई: शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के कायाकल्प को ₹22.08 करोड़ मंजूर, बनेंगे पुल-पुलिया - **URL**: https://aajkibaat.com/7925 - **Date**: 2026-10-02 - **Excerpt**: 11.70 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण व मजबूतीकरण; क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बजट में मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए शासन ने शिवरीनारायण … 11.70 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण व मजबूतीकरण; क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बजट में मिली प्रशासकीय स्वीकृति 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए शासन ने शिवरीनारायण से खैरताल मार्ग के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण के लिए ₹22.08 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। लगभग 11.70 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के कायाकल्प से इलाके में सुगम यातायात के साथ-साथ व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। बजट में ₹2208.59 लाख की मिली मंजूरी लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के लिए ₹2208.59 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। लंबे समय से जर्जर हाल में मौजूद यह मार्ग क्षेत्र के आवागमन के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्थानीय नागरिक व ग्रामीण लगातार इस मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे अब प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। चौड़ीकरण के साथ बनेंगे मजबूत पुल-पुलिया स्वीकृत परियोजना के तहत केवल डामरीकरण या पेंचवर्क नहीं होगा, बल्कि सड़क का चौड़ीकरण कर इसे भारी वाहनों के दबाव के अनुकूल मजबूत बनाया जाएगा। इसके साथ ही मार्ग पर आवश्यकतानुसार नए पुल-पुलियों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे बारिश के दिनों में जलभराव या मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से ग्रामीणों और राहगीरों को पूरी तरह निजात मिल सकेगी। विधायक की सक्रियता से मिली सफलता पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश ने इस सड़क के निर्माण को लेकर लगातार शासन स्तर पर प्रयास किए थे। उन्होंने विधानसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था तथा उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव से व्यक्तिगत रूप से मिलकर जनहित में राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया था। विधायक ने कहा कि पामगढ़ क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आम जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन और सहयोगियों के प्रति जताया आभार मार्ग की प्रशासकीय स्वीकृति मिलने पर विधायक शेषराज हरबंश ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव तथा जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस मांग को निरंतर उठाने वाले क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया। --- ## सेवा संकल्प अभियान: जिला अस्पताल में रक्तदान और देहदान शिविर, दानदाताओं का श्रीफल व प्रशस्ति पत्र से सम्मान - **URL**: https://aajkibaat.com/7922 - **Date**: 2026-10-02 - **Excerpt**: मानवता की मिसाल: गांधी जयंती पर नागरिकों ने लिया देहदान व नेत्रदान का संकल्प; स्वास्थ्य विभाग व भाजपा पदाधिकारियों की रही मौजूदगी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 2 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय जांजगीर में रक्तदान, देहदान एवं नेत्रदान … मानवता की मिसाल: गांधी जयंती पर नागरिकों ने लिया देहदान व नेत्रदान का संकल्प; स्वास्थ्य विभाग व भाजपा पदाधिकारियों की रही मौजूदगी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 2 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय जांजगीर में रक्तदान, देहदान एवं नेत्रदान शिविर का प्रेरणादायी आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और देहदान का संकल्प पत्र भरकर समाज सेवा व मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। रक्तदाताओं व संकल्पकर्ताओं का सम्मान शिविर में पहुंचे रक्तदाताओं और मरणोपरांत देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प लेने वाले नागरिकों को अतिथियों द्वारा श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे आपात स्थिति में किसी भी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। वहीं देहदान और नेत्रदान जैसे पुनीत संकल्प समाज में नई चेतना लाने और चिकित्सा क्षेत्र में शोध कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। चिकित्सा टीम की रही अहम भूमिका इस मानवीय कार्यक्रम के सफल संयोजन एवं संचालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अनीता श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉ. जागृति तथा डॉ. विष्णु पैगवार सहित जिला अस्पताल की मेडिकल टीम की प्रमुख भूमिका रही। डॉक्टरों ने नागरिकों को नियमित रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों के प्रति भी जागरूक किया। कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित आयोजन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला महामंत्री श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रदेश किसान प्रवक्ता रवि पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, हितेश यादव, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र निर्मलकर, सुधीर झाझड़िया, शिवाकांत सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। --- ## पितृपक्ष में याद किए गए पूर्वाचार्य राजेश्री महन्त वैष्णव दास जी: दूधाधारी मठ में हुआ तर्पण; संतों और श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि - **URL**: https://aajkibaat.com/7918 - **Date**: 2026-10-01 - **Excerpt**: खारुन नदी महादेव घाट पर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास ने किया विधि-विधान से तर्पण, स्वामी बलभद्र दास जी की समाधि के पास अर्पित की गई पुष्पांजलि 🔴 आज की बात News | रायपुर। आश्विन कृष्ण पक्ष षष्ठी पर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ के पूर्वाचार्य राजेश्री महन्त वैष्णव दास जी महाराज को … खारुन नदी महादेव घाट पर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास ने किया विधि-विधान से तर्पण, स्वामी बलभद्र दास जी की समाधि के पास अर्पित की गई पुष्पांजलि 🔴 आज की बात News | रायपुर। आश्विन कृष्ण पक्ष षष्ठी पर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ के पूर्वाचार्य राजेश्री महन्त वैष्णव दास जी महाराज को पितृपक्ष के अवसर पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस पावन अवसर पर मठ परंपरा के अनुरूप विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। महादेव घाट पर तर्पण और मठ में होम-हवन प्रातः कालीन बेला में दूधाधारी मठ के राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने खारुन नदी स्थित महादेव घाट पहुंचकर विधि-विधान से पितृ तर्पण किया। इसके पश्चात उन्होंने दूधाधारी मठ मंदिर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होम, हवन एवं विशेष पूजन का कार्यक्रम विधिवत संपन्न कराया। समाधि स्थल पर पुष्पांजलि और भंडारा दोपहर में श्री दूधाधारी मठ स्थित स्वामी बलभद्र दास जी महाराज के समाधि स्थल के समीप श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उपस्थित संतों, ट्रस्ट के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने राजेश्री महन्त वैष्णव दास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत विशेष भोग-भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु शामिल हुए। मठ प्रबंधन द्वारा पधारे हुए सभी साधु-संतों को सादर भोजन कराकर दक्षिणा सहित विदाई दी गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ट्रस्ट कमेटी के सदस्य विजय पाली, रामकृष्ण पाली, राजेश अग्रवाल, विनोद मंगल अग्रवाल, रामछबि दास जी, सुरेश शर्मा, गोलू शर्मा, निर्मल दास वैष्णव एवं डॉ. ममता साहू प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में संत रामप्रिय दास जी, राममनोहर दास जी, रामअवतार दास जी, रामदेव दास जी, राम शिरोमणि दास जी, राममोहन दास जी, सुरेश तिवारी, हर्ष दुबे, राजीव लोचन त्रिपाठी, विजय त्रिवेदी, जय शुक्ला, रतन साहू और कौशल प्रसाद साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। --- ## अग्निवीर बनने की तैयारी में जुटे युवाओं से रूबरू हुए SP विजय कुमार पाण्डेय: फिटनेस के साथ साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की दी नसीहत - **URL**: https://aajkibaat.com/7915 - **Date**: 2026-10-01 - **Excerpt**: पुलिस लाइन जांजगीर में साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित; डिजिटल अरेस्ट, अनजान लिंक और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के बताए तरीके 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के युवाओं को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने और साइबर अपराधों के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा … पुलिस लाइन जांजगीर में साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित; डिजिटल अरेस्ट, अनजान लिंक और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के बताए तरीके 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के युवाओं को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने और साइबर अपराधों के प्रति सचेत करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस लाइन जांजगीर में अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने युवाओं को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स दिए और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) योगिताबाली खापर्डे, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी सहित जिले के अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से रहें सावधान एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने युवाओं को वर्तमान में तेजी से फैल रहे साइबर अपराधों के तौर-तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि: डिजिटल अरेस्ट का सच: किसी भी पुलिस अधिकारी या जांच एजेंसी द्वारा वीडियो कॉल के जरिए किसी को 'डिजिटल अरेस्ट' नहीं किया जाता। ऐसे झांसे में बिल्कुल न आएं। गोपनीय जानकारी न करें साझा: किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें। अपना ओटीपी (OTP), यूपीआई पिन (PIN), सीवीवी (CVV), पासवर्ड और बैंक विवरण किसी से साझा न करें। संदिग्ध लिंक से दूरी: सोशल मीडिया या मैसेज में आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, इनसे मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल कर बैंक खाते खाली किए जा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर: यदि कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना देर किए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। कड़े अभ्यास और अनुशासन से हासिल होगा लक्ष्य साइबर सुरक्षा के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का मनोबल भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती के लिए मानसिक मजबूती के साथ उत्कृष्ट शारीरिक फिटनेस अनिवार्य है। युवा एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर नियमित रूप से दौड़, व्यायाम और फिजिकल एक्टिविटीज का अभ्यास करें। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को संतुलित खानपान, अनुशासित दिनचर्या अपनाने और पूरी लगन से मेहनत करने की सलाह दी। --- ## महानदी विवाद के समाधान की ओर बड़ा कदम: अमित शाह की अध्यक्षता में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उच्चस्तरीय बैठक, वैज्ञानिक आधार पर सहमति बनाने पर जोर - **URL**: https://aajkibaat.com/7912 - **Date**: 2026-10-01 - **Excerpt**: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने रखा पक्ष; नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में हुई अहम चर्चा 🔴 आज की बात News | रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच वर्षों से चले आ रहे महानदी जल विवाद के स्थायी और सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में नई … छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय और ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने रखा पक्ष; नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में हुई अहम चर्चा 🔴 आज की बात News | रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच वर्षों से चले आ रहे महानदी जल विवाद के स्थायी और सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में कर्तव्य भवन में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महानदी जल बंटवारे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष, दोनों राज्यों के मुख्य सचिव तथा जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। महानदी बांटने वाली नहीं, जोड़ने वाली जीवनधारा: सीएम साय बैठक में छत्तीसगढ़ का पक्ष रखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि महानदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि दोनों राज्यों की सभ्यता, संस्कृति और जनजीवन से जुड़ी साझी जीवनधारा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाधान ऐसा होना चाहिए जिसमें टकराव या प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग और विश्वास की भावना हो, जिससे दोनों राज्यों, वहां के किसानों और आने वाली पीढ़ियों के हितों की रक्षा हो सके। हीराकुंड और ओडिशा के हितों का भी पूरा सम्मान सीएम साय ने स्पष्ट किया कि महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ में है और इसका बड़ा जलग्रहण क्षेत्र राज्य में आता है, जिससे यहां की कृषि, पेयजल और आदिवासी अंचलों की जरूरतें सीधे जुड़ी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ओडिशा की आवश्यकताओं का भी पूरा सम्मान करता है। हीराकुंड जलाशय ओडिशा की जीवनरेखा है और छत्तीसगढ़ इसके सुचारु संचालन में हर आवश्यक सहयोग देने को तैयार है। वैज्ञानिक तथ्य और पारदर्शी तंत्र पर सहमति की वकालत मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की मध्यस्थता और केंद्रीय जल आयोग के निष्पक्ष व वैज्ञानिक अध्ययन से एक पारदर्शी व्यवस्था बननी चाहिए। जल की उपलब्धता, वर्तमान व भविष्य की जरूरतों का समग्र तकनीकी आकलन कर ऐसा व्यावहारिक हल निकाला जाए जो दोनों राज्यों को सर्वमान्य हो। संवाद और समन्वय से समाधान की उम्मीद सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रीय एकीकरण का स्मरण करते हुए सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारी संघवाद की भावना मजबूत हुई है। जिस तरह केंद्र और राज्य के मजबूत समन्वय से बस्तर में दशकों पुरानी नक्सल समस्या पर निर्णायक बढ़त मिली है, उसी दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर संवाद से दोनों राज्य महानदी विवाद का भी न्यायसंगत व स्थायी हल निकाल लेंगे। --- ## सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से काजल के सपनों को मिली नई उड़ान, उच्च शिक्षा के लिए मिली ₹20 हजार की सहायता - **URL**: https://aajkibaat.com/7909 - **Date**: 2026-10-01 - **Excerpt**: पामगढ़ के ग्राम खोरसी निवासी निर्माण श्रमिक दशरथ साहू की पुत्री के बैंक खाते में पहुंची एकमुश्त राशि; परिवार ने जताया सीएम का आभार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बनकर उनके बच्चों के भविष्य की राह आसान कर रही हैं। सेवा संकल्प … पामगढ़ के ग्राम खोरसी निवासी निर्माण श्रमिक दशरथ साहू की पुत्री के बैंक खाते में पहुंची एकमुश्त राशि; परिवार ने जताया सीएम का आभार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बनकर उनके बच्चों के भविष्य की राह आसान कर रही हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के ग्राम खोरसी (विकासखंड पामगढ़) निवासी निर्माण श्रमिक दशरथ साहू की पुत्री कु. काजल कुमारी को ‘मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना’ के अंतर्गत 20 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि सीधे बैंक खाते में प्रदान की गई है। आगे की पढ़ाई को मिला आर्थिक संबल काजल के पिता श्री दशरथ साहू छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं। योजना के तहत स्वीकृत 20 हजार रुपए की राशि मिलने से काजल के चेहरे पर खुशी की चमक साफ देखी जा सकती है। काजल ने बताया कि यह राशि उसके लिए सिर्फ एक आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आगे की उच्च शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक बड़ा सहारा है। उसने कहा कि इस सहयोग से उसके सपनों को नई उड़ान मिली है और आत्मविश्वास बढ़ा है। क्या है मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना? इस योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। योजना के प्रावधानों के अनुसार: मंडल में निर्धारित अवधि से पंजीकृत श्रमिक की प्रथम दो अविवाहित पुत्रियां इसके लिए पात्र होती हैं। पुत्री की आयु 18 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदिका ने कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। पात्रता पूरी करने पर हितग्राही के बैंक खाते में 20,000 रुपए की एकमुश्त सहायता राशि अंतरित की जाती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार काजल कुमारी और उनके परिवार ने जरूरत के समय मिली इस आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार का कहना है कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से गरीब व मजदूर वर्ग की बेटियों को पढ़ाई बीच में छोड़ने की मजबूरी से मुक्ति मिल रही है। --- ## वडनगर से वाराणसी की ‘सेवा संकल्प यात्रा’ पहुंची जांजगीर: प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बाइक रैली में लिया हिस्सा, युवाओं से किया संवाद - **URL**: https://aajkibaat.com/7906 - **Date**: 2026-10-01 - **Excerpt**: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को समर्पित यात्रा का आत्मीय स्वागत; शॉल व पुष्पगुच्छ से सम्मानित हुए बाइकर्स, राष्ट्र निर्माण में जुटने का आह्वान 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ … पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को समर्पित यात्रा का आत्मीय स्वागत; शॉल व पुष्पगुच्छ से सम्मानित हुए बाइकर्स, राष्ट्र निर्माण में जुटने का आह्वान 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के जांजगीर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। वडनगर (गुजरात) से वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक बाइक के जरिए जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संदेश लेकर निकली इस यात्रा के स्वागत में जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। प्रभारी मंत्री ने बाइक रैली में बढ़ाया उत्साह जिले में यात्रा के आगमन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खुद बाइक रैली में सहभागिता कर युवाओं का जोश बढ़ाया। इसके बाद आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने यात्रा में शामिल सभी बाइकर्स को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और उनकी इस पहल की सराहना की। मोदी जी के 25 वर्ष जनसेवा और संकल्प की यात्रा: ओ.पी. चौधरी युवा संवाद को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल वर्षों की गिनती नहीं, बल्कि जनसेवा, राष्ट्रसेवा और भारत के सर्वांगीण विकास का संकल्प हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक पीएम मोदी ने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी और आम पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली लोगों को अवसर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को 'विकसित राष्ट्र' बनाने का संकल्प लिया गया है और छत्तीसगढ़ को भी विकास के नए शिखर पर ले जाने के लिए युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और समर्पण बेहद जरूरी है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा का महापर्व: सांसद कमलेश जांगड़े जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की भावना को 'सेवा संकल्प अभियान' के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक बाइक से निकले ये युवा समाज के हर वर्ग तक जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश पहुंचा रहे हैं। जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन का संदेश: नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी सेवा यात्रा का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से सेवा का भाव गांव-गांव तक पहुंच रहा है। लोग केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और सुशासन के कार्यों से अवगत हो रहे हैं। इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, धमतरी महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, प्रियंका पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा देवा गढ़ेवाल, रामदेव कुमावत, गुलाब सिंह चंदेल, अमर सुल्तानिया, पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, इंजी रवि पांडेय, नंदिनी राजवाड़े, संतोषी सिंह, विकास शर्मा, हितेश यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे। # --- ## नए व छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने राज्यभर में चलेगा विशेष अभियान: बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे, फॉर्म 6 के जरिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू - **URL**: https://aajkibaat.com/7898 - **Date**: 2026-10-01 - **Excerpt**: मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण के तहत निर्वाचन आयोग की पहल; पहली बार पात्र बने युवा voters.eci.gov.in और ECINET ऐप से भी जुड़ सकेंगे 🔴 आज की बात News | रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत छत्तीसगढ़ में छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए … मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण के तहत निर्वाचन आयोग की पहल; पहली बार पात्र बने युवा voters.eci.gov.in और ECINET ऐप से भी जुड़ सकेंगे 🔴 आज की बात News | रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत छत्तीसगढ़ में छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए व्यापक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर पात्र नागरिक, विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पहली बार के युवा मतदाताओं का नाम बिना किसी परेशानी के वोटर लिस्ट में दर्ज कराना है। बीएलओ करेंगे घर-घर संपर्क निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण (Continuous Updation) की प्रक्रिया के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। इस दौरान बीएलओ ऐसे परिवारों की पहचान करेंगे जहां युवाओं की उम्र मतदान के योग्य हो चुकी है या किसी कारणवश परिवार के किसी सदस्य का नाम सूची में छूट गया है। बीएलओ मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज लेकर फॉर्म भरने में मदद करेंगे। ऑनलाइन आवेदन की भी आसान सुविधा आयोग ने स्पष्ट किया है कि नागरिक घर बैठे भी अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। नए पंजीकरण के लिए पात्र मतदाता निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर या ECINET मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सीधे फॉर्म-6 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सक्रिय भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र निर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर एक वोट महत्वपूर्ण है, इसलिए नए युवा मतदाता और छूटे हुए नागरिक इस अवसर का लाभ उठाकर समय पर अपना नाम सूची में दर्ज करवाएं। --- ## जांजगीर-नैला व चांपा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की मांग: विधायक ब्यास कश्यप ने SECR महाप्रबंधक को सौंपे 2 अलग-अलग पत्र - **URL**: https://aajkibaat.com/7894 - **Date**: 2026-10-01 - **Excerpt**: अमृत भारत स्टेशन निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही पर जताई नाराजगी; नए FOB, सुरक्षा और ज्ञानेश्वरी-गोंडवाना एक्सप्रेस के स्टॉपेज की रखी मांग 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन, बिलासपुर के महाप्रबंधक (GM) के जांजगीर-नैला एवं चांपा रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने मुलाकात कर … अमृत भारत स्टेशन निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही पर जताई नाराजगी; नए FOB, सुरक्षा और ज्ञानेश्वरी-गोंडवाना एक्सप्रेस के स्टॉपेज की रखी मांग 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन, बिलासपुर के महाप्रबंधक (GM) के जांजगीर-नैला एवं चांपा रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने मुलाकात कर क्षेत्र की रेल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने जिले के दोनों प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, निर्माण कार्यों में तेजी और प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर महाप्रबंधक को दो अलग-अलग मांग पत्र सौंपे। अमृत भारत योजना के कार्यों में लापरवाही पर जताई चिंता विधायक ब्यास कश्यप ने अपने पहले पत्र में जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत चल रहे विकास कार्यों में ठेकेदार की घोर लापरवाही का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय का मुख्य स्टेशन होने के बावजूद यहां निर्माण सामग्री जगह-जगह बेतरतीब ढंग से बिखरी पड़ी है, जिससे रेल यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी केबिन की ओर नए FOB और रैंप की मांग पत्र में उल्लेख किया गया कि जांजगीर-नैला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2, 3 और 4 पर पश्चिमी केबिन की तरफ केवल एक ही फुट ओवरब्रिज (FOB) उपलब्ध है। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों और मरीजों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने में काफी दिक्कत होती है। विधायक ने पश्चिमी केबिन की ओर तत्काल एक नया एफओबी और दिव्यांगजनों के लिए सुविधाजनक रैंप बनाने की मांग की। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर नियमित सफाई, शौचालय-मूत्रालय की व्यवस्था दुरुस्त करने और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और गश्त बढ़ाने पर जोर स्टेशन परिसर में रात के समय असामाजिक तत्वों व बाहरी लोगों के जमावड़े पर चिंता जताते हुए विधायक ने रात में नियमित रेलवे पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की, ताकि महिला यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही, उन्होंने पश्चिमी केबिन के पास बहुप्रतीक्षित रेल ओवरब्रिज (ROB) निर्माण की स्वीकृति देने और कन्हाईबंद अंडरब्रिज से स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण व कांक्रीटीकरण कार्य को जल्द पूरा करने की बात कही। प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की रखी मांग दूसरे मांग पत्र में विधायक कश्यप ने जिले के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को दोहराते हुए चांपा रेलवे स्टेशन पर ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दरभंगा एक्सप्रेस और समरसता एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। वहीं, जांजगीर-नैला स्टेशन पर गोंडवाना एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग रखी। विधायक ने कहा कि दोनों स्टेशन जिले के प्रमुख रेल केंद्र हैं। इन सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति मिलने से जिलेवासियों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। --- ## ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’: जिलेभर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, मनका दाई मंदिर व खोखरा बाजार में जनप्रतिनिधियों संग कलेक्टर ने किया श्रमदान - **URL**: https://aajkibaat.com/7891 - **Date**: 2026-10-01 - **Excerpt**: सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान; अमृत सरोवरों की सफाई कर रोपे गए पौधे, वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों से मिले कलेक्टर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत गुरुवार को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सामूहिक श्रमदान … सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान; अमृत सरोवरों की सफाई कर रोपे गए पौधे, वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों से मिले कलेक्टर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत गुरुवार को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत खोखरा स्थित प्रसिद्ध मनका दाई मंदिर परिसर में आयोजित हुआ, जहां प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने एक साथ झाड़ू थामकर स्वच्छता का संदेश दिया। मनका दाई मंदिर व खोखरा बाजार में श्रमदान जिला स्तरीय आयोजन के दौरान मनका दाई मंदिर परिसर और खोखरा बाजार क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका पुष्पेंद्र सिंह, राजकुमार साहू, जनपद अध्यक्ष कांता मनमोहन कश्यप, पुष्पेंद्र सिंह, हितेश यादव, सरपंच दुर्गा अजय राठौर, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर स्निग्धा तिवारी और जनपद सीईओ बी.आर. वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे से कचरा हटाकर श्रमदान किया। स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं: कलेक्टर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का आयोजन या औपचारिक अभियान नहीं है, बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक आचरण में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक हर व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले और गांव को साफ रखने का बीड़ा नहीं उठाएगा, तब तक स्थायी स्वच्छता संभव नहीं है। उन्होंने कचरे को खुले में न फेंकने और गांव को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के लिए सामूहिक जनभागीदारी की अपील की। स्वच्छता दीदियों का सम्मान व शपथ समारोह में ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता की अलख जगाने वाली स्वच्छता दीदियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रियता से ही स्वच्छता अभियान जनआंदोलन का रूप ले रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। अमृत सरोवरों की सफाई और पौधरोपण जिले की सभी जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों में भी व्यापक श्रमदान किया गया। ग्रामीणों और युवाओं ने मिलकर तालाबों, अमृत सरोवरों और पहुंच मार्गों की सफाई की। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्वच्छ किए गए अमृत सरोवरों के तट पर फलदार व छायादार पौधे रोपे गए, जिससे स्वच्छता के साथ पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया। वृद्धजन दिवस पर आश्रम पहुंचे कलेक्टर अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खोखरा स्थित ‘देव सेवा समिति निःशक्त एवं वृद्धाश्रम’ पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की। उन्होंने वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ आत्मीय समय बिताया। कलेक्टर ने आश्रम में आवास, भोजन, स्वास्थ्य परीक्षण और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुजुर्गों की देखभाल में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। --- ## फ्लाईदुबई फ्लाइट में जांबाजी दिखाने वाले कैप्टन स्मित को वैश्विक सलाम: मोदी-मुर्मु से लेकर नेतन्याहू और ट्रंप तक, हर किसी ने की अदम्य साहस की तारीफ - **URL**: https://aajkibaat.com/7883 - **Date**: 2026-10-01 - **Excerpt**: 35 हजार फीट पर को-पायलट के हमले के बाद भी नहीं डिगे कैप्टन स्मित मच्छार; भारत, इजरायल और अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने शौर्य को किया नमन 🔴 आज की बात News | नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 35 हजार फीट की ऊंचाई पर खौफनाक साजिश को … 35 हजार फीट पर को-पायलट के हमले के बाद भी नहीं डिगे कैप्टन स्मित मच्छार; भारत, इजरायल और अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने शौर्य को किया नमन 🔴 आज की बात News | नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 35 हजार फीट की ऊंचाई पर खौफनाक साजिश को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शौर्य पर आज पूरी दुनिया गर्व कर रही है। कॉकपिट में को-पायलट द्वारा किए गए जानलेवा हमले में बुरी तरह घायल होने के बावजूद अपनी सूझबूझ से 174 से अधिक यात्रियों की जान बचाने वाले इस जांबाज पायलट की प्रशंसा में भारत, इजरायल और अमेरिका के शीर्ष नेता एक साथ आगे आए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की सराहना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया पर कैप्टन स्मित के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और अद्भुत सूझबूझ ने पूरे देश को भावुक कर दिया है। गंभीर खतरे के बीच बुरी तरह घायल होने के बाद भी उन्होंने दूसरों की जान बचाने के अपने संकल्प को नहीं छोड़ा। उनकी तत्परता से एक बहुत बड़ी त्रासदी टल गई। राष्ट्रपति ने उनके अदम्य जज्बे को सलाम करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- कैप्टन स्मित असली हीरो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की जांबाजी को असाधारण बताते हुए कहा कि भारत को अपने इस वीर बेटे पर गर्व है। पीएम ने कहा कि गंभीर चोटों और जानलेवा स्थिति के बावजूद कैप्टन स्मित ने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया, उसी की बदौलत सैकड़ों निर्दोष यात्रियों की जान बची और एक भीषण विमान हादसा टल सका। पीएम मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने किया सलाम इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए लिखा, "भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण वीरता को मेरा सलाम।" नेतन्याहू ने कहा कि कैप्टन ने अपनी जान पर खेलकर कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे यात्रियों और क्रू को हमलावर को काबू करने का मौका मिला और 174 नागरिकों की जान बच सकी। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को "सच्चा हीरो" बताते हुए उनके जल्द और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हुए मुरीद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारतीय पायलट की सूझबूझ और बहादुरी की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस घटना को लेकर इजरायली पीएम नेतन्याहू से बात की है। ट्रंप ने कहा कि बेहद गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जिस तरह कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोला, वह अपने आप में एक हीरो का काम था। उन्होंने कहा कि भारतीय पायलट ने अपनी बहादुरी से आसमान में एक अविश्वसनीय मिसाल पेश की है। केंद्रीय मंत्रियों ने भी जताया गर्व भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू और राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने भी कैप्टन स्मित की जांबाजी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 'स्वयं से पहले सेवा' के भारतीय जज्बे को पूरी दुनिया में गौरवान्वित किया है। कैप्टन स्मित मच्छार 13 वर्षों से अधिक का उड़ान अनुभव रखने वाले एक कुशल पायलट हैं। उनका इलाज सऊदी अरब के तबूक स्थित अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई गई है। --- ## IND vs WI 2nd ODI: गिल के तूफानी दोहरे शतक से भारत ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया - **URL**: https://aajkibaat.com/7880 - **Date**: 2026-10-01 - **Excerpt**: शुभमन गिल की नाबाद 223 रन की रिकॉर्ड पारी और रोहित शर्मा के शतक के दम पर भारत ने 406 रन का विशाल लक्ष्य 43.3 ओवर में हासिल किया; सीरीज पर 2-0 से कब्जा गुवाहाटी। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में असाधारण बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज … शुभमन गिल की नाबाद 223 रन की रिकॉर्ड पारी और रोहित शर्मा के शतक के दम पर भारत ने 406 रन का विशाल लक्ष्य 43.3 ओवर में हासिल किया; सीरीज पर 2-0 से कब्जा गुवाहाटी। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में असाधारण बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 405/7 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में 406/2 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। गिल ने जड़ा रिकॉर्ड दोहरा शतक भारत की जीत के सबसे बड़े नायक कप्तान शुभमन गिल रहे। उन्होंने महज 133 गेंदों में नाबाद 223 रन बनाए। उनकी पारी में 25 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। गिल ने 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक है। गिल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उनकी पारी के दम पर भारत ने 400 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। रोहित शर्मा का भी शानदार शतक गिल को दूसरे छोर पर रोहित शर्मा का शानदार साथ मिला। रोहित ने 75 गेंदों में 101 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 रन की विशाल साझेदारी की, जिसने भारत के लिए 406 रन के लक्ष्य को काफी हद तक आसान कर दिया। रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली ने 29 रन बनाए, जबकि रुतुराज गायकवाड़ 31 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 43.3 ओवर में 406/2 रन बनाकर मैच अपने नाम किया और 39 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। यह वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है। वेस्टइंडीज ने बनाया 405 रन का विशाल स्कोर इससे पहले वेस्टइंडीज ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की। जॉन कैंपबेल ने 68 गेंदों में 101 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने 94 गेंदों में 104 रन की पारी खेली, जबकि अमीर जांगू ने सिर्फ 77 गेंदों में 114 रन बनाए। तीनों बल्लेबाजों के शतकों की बदौलत वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 405/7 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की ओर से यह उसका वनडे में पहला 400 से अधिक का स्कोर रहा। इसके बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। भारत ने सीरीज पर किया कब्जा दूसरे वनडे में जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इससे पहले भारत ने पहले वनडे में भी वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया था। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला औपचारिकता के तौर पर खेला जाएगा। मैच का स्कोर वेस्टइंडीज: 405/7 (50 ओवर)भारत: 406/2 (43.3 ओवर)नतीजा: भारत 8 विकेट से विजयीप्लेयर ऑफ द मैच: शुभमन गिल — 223* रनसीरीज: भारत 2-0 से आगे --- ## 174 जिंदगियां बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की नेतन्याहू ने की तारीफ, बताया ‘सच्चा हीरो’ - **URL**: https://aajkibaat.com/7875 - **Date**: 2026-10-01 - **Excerpt**: फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान में को-पायलट ने किया था चाकू से हमला, घायल होने के बावजूद कैप्टन मछार ने दिखाई सूझबूझ; विमान की तबूक में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग नई दिल्ली। फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान FZ1073 में गंभीर सुरक्षा घटना के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मछार की भूमिका की … फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान में को-पायलट ने किया था चाकू से हमला, घायल होने के बावजूद कैप्टन मछार ने दिखाई सूझबूझ; विमान की तबूक में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग नई दिल्ली। फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान FZ1073 में गंभीर सुरक्षा घटना के दौरान भारतीय कैप्टन स्मित मछार की भूमिका की सराहना हो रही है। घटना के दौरान को-पायलट ने कैप्टन मछार पर चाकू से हमला किया। घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों और क्रू को हमलावर को काबू करने में मदद मिली। विमान को बाद में सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। विमान में 174 यात्री सवार थे। नेतन्याहू ने एक्स पर किया सलाम इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मछार ने मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलकर यात्रियों तथा क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की। नेतन्याहू ने उन्हें ‘सच्चा हीरो’ बताते हुए जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की। 34 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ हमला रिपोर्टों के मुताबिक, घटना के समय विमान करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर था। इसी दौरान ओमानी को-पायलट ने कैप्टन मछार पर चाकू से हमला किया। फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार विमान कुछ ही समय में तेजी से नीचे आया और करीब 17 हजार फीट तक पहुंच गया। यात्रियों और क्रू के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। तबूक में हुई इमरजेंसी लैंडिंग घटना के बाद विमान का रुख सऊदी अरब के तबूक की ओर मोड़ा गया, जहां उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। रिपोर्टों के अनुसार हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। फ्लाईदुबई ने भी घटना की पुष्टि करते हुए यात्रियों और क्रू के सुरक्षित होने की जानकारी दी है। कैप्टन स्मित मछार कौन हैं? स्मित मछार भारतीय नागरिक हैं और जून 2022 से फ्लाईदुबई के बोइंग 737 बेड़े में कैप्टन के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वह करीब 11 साल तक स्पाइसजेट में कार्यरत रहे थे। उपलब्ध प्रोफाइल के अनुसार, उनके पास हजारों घंटे की उड़ान का अनुभव है। https://x.com/netanyahu/status/2105367389428646054 --- ## युवाओं को रोजगार और हुनर का बड़ा तोहफा: सीएम साय ने बांटे नियुक्ति पत्र, 250 करोड़ से बनेगा नेशनल स्किल इंस्टीट्यूट - **URL**: https://aajkibaat.com/7872 - **Date**: 2026-09-30 - **Excerpt**: चिप्स और सीएससी के बीच एमओयू से एक मंच पर आएंगी 1000 से अधिक सेवाएं, नवा रायपुर में 10 एकड़ में खुलेगा आधुनिक प्रशिक्षण संस्थान 🔴 आज की बात News | रायपुर। प्रदेश के युवाओं को रोजगार, तकनीकी दक्षता और आम नागरिकों तक सुगम सरकारी सेवाएं पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार ने बुधवार को … चिप्स और सीएससी के बीच एमओयू से एक मंच पर आएंगी 1000 से अधिक सेवाएं, नवा रायपुर में 10 एकड़ में खुलेगा आधुनिक प्रशिक्षण संस्थान 🔴 आज की बात News | रायपुर। प्रदेश के युवाओं को रोजगार, तकनीकी दक्षता और आम नागरिकों तक सुगम सरकारी सेवाएं पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार ने बुधवार को तीन बड़े कदम उठाए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में नवनियुक्त उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए चिप्स और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के बीच एमओयू हुआ, जबकि नवा रायपुर में नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए 10 एकड़ जमीन का आवंटन पत्र सौंपा गया। इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री ने चयनित उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि नवा रायपुर भविष्य की आकांक्षाओं का शहर है और इसके गुणवत्तापूर्ण निर्माण में युवा तकनीकी विशेषज्ञों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि सरकार केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित न रहकर नई औद्योगिक नीति 2024-30 के जरिए निजी क्षेत्र, स्टार्टअप और उद्यमों में पौने दो लाख नए रोजगार तैयार कर रही है। सेवा सेतु और सीएससी का समन्वय चिप्स और सीएससी के बीच हुए एमओयू से प्रदेश में नागरिक सेवाओं की आपूर्ति को एकीकृत रूप दिया जा रहा है। अब 'सेवा सेतु' की 907 सेवाएं प्रदेश के 28 हजार से अधिक सीएससी केंद्रों से जुड़ेंगी। केंद्र सरकार की 166 सेवाओं को भी जोड़कर एक हजार से अधिक नागरिक सेवाओं को सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इससे ग्रामीणों को जाति, निवास, राशन कार्ड और पेंशन जैसे दस्तावेजों के लिए ब्लॉक या तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 250 करोड़ से स्किल इंस्टीट्यूट युवाओं को उद्योगों की मांग के अनुसार तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए नवा रायपुर में लगभग 250 करोड़ रुपए की लागत से नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना होगी। आवंटित 10 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस संस्थान में 20 अलग-अलग ट्रेडों में प्रतिवर्ष लगभग 4 हजार युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पारदर्शी भर्ती पर जोर कार्यक्रम में आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि पारदर्शी चयन प्रणाली से युवाओं का व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है। उन्होंने नवनियुक्त इंजीनियरों से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, चिप्स के सीईओ मयंक अग्रवाल, सीएससी के स्टेट हेड जय नारायण पटेल और एनआरडीए सीईओ चंदन कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। --- ## गांव की जरूरत और ग्रामीणों की पसंद से बनेगी विकास योजना: जिला पंचायत में कार्यशाला, CEO पोयाम ने दिए आवश्यकता आधारित योजना बनाने के निर्देश - **URL**: https://aajkibaat.com/7865 - **Date**: 2026-09-30 - **Excerpt**: ग्राम सभाएं बनेंगी योजना की रीढ़; जल बजट, युक्तधारा और जीआईएस मैपिंग से तय होंगे ग्रामीण अधोसंरचना व रोजगार के काम 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास का खाका अब कागजों पर नहीं, बल्कि गांवों की वास्तविक जरूरतों, स्थानीय संसाधनों और ग्रामीणों की सीधी सहभागिता से तैयार होगा। ‘विकसित … ग्राम सभाएं बनेंगी योजना की रीढ़; जल बजट, युक्तधारा और जीआईएस मैपिंग से तय होंगे ग्रामीण अधोसंरचना व रोजगार के काम 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास का खाका अब कागजों पर नहीं, बल्कि गांवों की वास्तविक जरूरतों, स्थानीय संसाधनों और ग्रामीणों की सीधी सहभागिता से तैयार होगा। 'विकसित भारत जी राम जी' पहल के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मैदानी अमले को व्यावहारिक व डिजिटल माध्यमों से योजना तैयार करने का गहन प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम सभा बनेगी आधार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि योजनाएं ग्रामीणों पर थोपी न जाएं। ग्राम सभाओं को योजना निर्माण का केंद्र बनाया जाए, जहां ग्रामीण स्वयं अपनी समस्याओं और प्राथमिकताओं को सामने रख सकें। उन्होंने कहा कि योजनाओं में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन, पेयजल सुरक्षा और टिकाऊ अधोसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। डिजिटल मैपिंग और जल बजट सीईओ पोयाम ने पंचायतों में जल संकट से निपटने के लिए जल बजट तैयार करने और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इसके लिए युक्तधारा पोर्टल और जीआईएस (GIS) आधारित डिजिटल मैपिंग का सहारा लिया जाएगा। इसके जरिए गांवों में मौजूद जल संरचनाओं, सड़कों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर निर्माण कार्यों के सटीक स्थल तय किए जा सकेंगे। मैदानी अमले को तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला में सहायक परियोजना अधिकारी गौरव शुक्ला और सहायक प्रोग्रामर विवेक अग्रवाल ने मास्टर ट्रेनर्स के साथ तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं के अभिसरण (कन्वर्जेंस), ग्राम सभा अनुमोदन, सिक्योर और ई-माप पुस्तिका 2.0 की कार्यप्रणाली, जीएसटी और ट्रेजरी बिल प्रस्तुतीकरण के नियमों से अमले को अवगत कराया। इस समीक्षा कार्यशाला में जिला व जनपद पंचायत स्तर के कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, लाइन विभागों के अधिकारी और मैदानी अमला उपस्थित रहा। --- ## कलेक्टोरेट में रेडक्रॉस की जिला स्तरीय समीक्षा: राज्य चेयरमैन, कलेक्टर व SP ने एचआईवी रथ को दिखाई हरी झंडी; अंगदान संकल्पकर्ताओं का सम्मान - **URL**: https://aajkibaat.com/7862 - **Date**: 2026-09-30 - **Excerpt**: टीबी मरीजों को बांटी गई निक्षय पोषण किट; 2 अक्टूबर को जिले भर में लगेंगे रक्तदान व अंगदान संकल्प शिविर, पंचायतों के सहयोग से चलेगा नशा मुक्ति अभियान 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बुधवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेडक्रॉस … टीबी मरीजों को बांटी गई निक्षय पोषण किट; 2 अक्टूबर को जिले भर में लगेंगे रक्तदान व अंगदान संकल्प शिविर, पंचायतों के सहयोग से चलेगा नशा मुक्ति अभियान 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बुधवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रेडक्रॉस के छत्तीसगढ़ राज्य चेयरमैन तोमन साहू ने की। इस दौरान प्रशासनिक तालमेल और जनभागीदारी के जरिए जिले में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा गतिविधियों को गति देने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद कलेक्टोरेट परिसर से एचआईवी/एड्स जागरूकता रथ और कला जत्था को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण अंचलों के लिए रवाना किया गया। जागरूकता रथ रवाना रेडक्रॉस राज्य चेयरमैन तोमन साहू, वाइस चेयरमैन बालाराम साहू, सदस्य गिरीश कुर्रे, कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने संयुक्त रूप से एचआईवी/एड्स जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाई। यह रथ कला जत्था के साथ जिले के हाट-बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोगों को बीमारी से बचाव, सावधानियों और समय पर जांच के प्रति जागरूक करेगा। पोषण किट व सम्मान कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चिह्नित मरीजों को 'निक्षय पोषण किट' का वितरण किया गया, ताकि उपचार के दौरान उनका पोषण स्तर बेहतर बना रहे। इसके साथ ही समाज में मिसाल पेश करते हुए अंगदान का संकल्प लेने वाले जागरूक नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 2 अक्टूबर को महाशिविर बैठक में राज्य चेयरमैन तोमन साहू ने निर्देश दिए कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान एवं अंगदान संकल्प शिविर का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाए। उन्होंने जूनियर रेडक्रॉस (JRC) और यूथ रेडक्रॉस (YRC) की गतिविधियों को सक्रिय करने, 'सुरक्षा मित्र' और जिला अंगदान समिति के गठन की प्रक्रिया तेज करने पर बल दिया। इसके अलावा सिकलसेल और नशा मुक्ति के लिए ग्राम पंचायतों के साथ मिलकर सघन जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। प्रशासनिक तालमेल पर जोर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यता विस्तार, कार्यालयीन व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाने के संबंध में रूपरेखा रखी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, सीएमएचओ डॉ. अनिता श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.एल. जागृति सहित रेडक्रॉस समिति के सदस्य और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। --- ## सेवा संकल्प अभियान: सरखों आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों संग भाजपा नेताओं ने बांटी खुशियां, जमीन पर बैठकर किया सामूहिक भोज - **URL**: https://aajkibaat.com/7856 - **Date**: 2026-09-30 - **Excerpt**: डांस और फैंसी रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह; पदाधिकारियों ने खिलौने बांटे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवाभाव को सराहा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने ग्राम सरखों स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 8 एवं 9 में पहुंचकर सेवा, संवेदना और अपनत्व की … डांस और फैंसी रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साह; पदाधिकारियों ने खिलौने बांटे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवाभाव को सराहा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने ग्राम सरखों स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 8 एवं 9 में पहुंचकर सेवा, संवेदना और अपनत्व की मिसाल पेश की। पदाधिकारियों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया, उनकी खुशियों में सहभागी बने और बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण, खेल-कूद एवं सर्वांगीण विकास से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। डांस व फैंसी रेस में बच्चों का उत्साह, बांटे गए खिलौने कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता एवं फैंसी रेस का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने वातावरण को आनंदमय बना दिया। भाजपा पदाधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ खुशियां साझा कीं और उन्हें खिलौनों का वितरण किया। बच्चों व कार्यकर्ताओं संग सामूहिक भोज आंगनबाड़ी परिसर में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जहां भाजपा पदाधिकारियों ने बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ जमीन पर बैठकर आत्मीय माहौल में भोजन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा केवल सहायता करने का नाम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ अपनत्व, संवेदना और आत्मीयता से जुड़ने का भाव है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को समाज में मजबूत करने का माध्यम है। जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती संतोषी दुबे (जिला मंत्री, भाजपा जांजगीर-चांपा), मुख्य वक्ता  राकेश रूपवानी (जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा जांजगीर-चांपा), श्रीमती उमा सोनी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) एवं मेघा यादव (जिला मीडिया प्रभारी, महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा) सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रीति बल्लू राठौर, जनपद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा सिंह कंवर, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवी सिंह एवं पर्यवेक्षक श्रीमती शिप्रा साहू सहित पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजन में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 8 की कार्यकर्ता नफीस बानो, सहायिका दुर्गेश यादव, केंद्र क्रमांक 9 की कार्यकर्ता सावित्री लाठिया एवं सहायिका दरुस केवट सहित अन्य स्टाफ ने सहभागिता की। अंत में कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के समर्पण की सराहना करते हुए बच्चों के बेहतर पोषण और सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया गया। --- ## उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई: SP विजय कुमार पाण्डेय ने किया सम्मानित, रिटायरमेंट के दिन ही मिला पेंशन आदेश - **URL**: https://aajkibaat.com/7853 - **Date**: 2026-09-30 - **Excerpt**: चांपा थाने में पदस्थ रहे उपनिरीक्षक के दीर्घ व निष्ठावान सेवाकाल की एसपी ने की सराहना; शॉल, श्रीफल व स्मृति-चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पुलिस विभाग में अपनी लंबी, अनुशासित और समर्पित सेवाएं पूरी करने के बाद थाना चांपा में पदस्थ उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा आज सेवानिवृत्त हो गए। … चांपा थाने में पदस्थ रहे उपनिरीक्षक के दीर्घ व निष्ठावान सेवाकाल की एसपी ने की सराहना; शॉल, श्रीफल व स्मृति-चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पुलिस विभाग में अपनी लंबी, अनुशासित और समर्पित सेवाएं पूरी करने के बाद थाना चांपा में पदस्थ उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर के सभाकक्ष में एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने सेवानिवृत्त अधिकारी को शॉल, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, राष्ट्र के प्रति समर्पण: एसपी विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक साधारण नौकरी नहीं है, बल्कि यह समाज की सुरक्षा और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का दायित्व है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग जैसे चुनौतीपूर्ण महकमे में इतने लंबे समय तक निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कर्तव्य निभाना अत्यंत गर्व का विषय है। एसपी ने उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई पारी की शुभकामनाएं दीं। विभागीय तत्परता: सेवानिवृत्ति के दिन ही सौंपा पेंशन अदायगी आदेश समारोह का मुख्य आकर्षण विभाग की कार्यकुशलता रही, जहां सेवानिवृत्ति के दिन ही उपनिरीक्षक मिश्रा को उनका पेंशन अदायगी आदेश (PPO) प्रदान किया गया। मुख्य लिपिक श्री दिनेश शर्मा की सक्रियता और त्वरित विभागीय कार्यवाही के चलते सभी औपचारिकताएं समय पर पूर्ण कर ली गई थीं। सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन आदेश मिलने से सेवानिवृत्त अधिकारी के हितों की रक्षा और विभाग की संवेदनशीलता की सभी ने सराहना की। इस गरिमामय विदाई समारोह के दौरान मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा, रीडर-1 एएसआई अश्वनी राठौर, प्रधान आरक्षक देव रत्नाकर सहित एसपी कार्यालय के कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उपनिरीक्षक मिश्रा को फूलमालाएं पहनाकर आत्मीय विदाई दी। --- ## साय कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं को कार्य-दिवस पर मानदेय, पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती नियम-2026 मंजूर - **URL**: https://aajkibaat.com/7850 - **Date**: 2026-09-30 - **Excerpt**: मेरिट में छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी वरीयता; फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने के आदेश पर भी लगी मुहर 🔴 आज की बात News | रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के युवाओं, कर्मचारियों और सिनेमा जगत से जुड़े … मेरिट में छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी वरीयता; फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री करने के आदेश पर भी लगी मुहर 🔴 आज की बात News | रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के युवाओं, कर्मचारियों और सिनेमा जगत से जुड़े कई अहम नीतिगत फैसले लिए गए। कैबिनेट ने शासकीय महाविद्यालयों के अतिथि व्याख्याताओं की संशोधित नीति-2026, राज्य की सिविल सेवाओं में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती के नियम और फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने के प्रस्ताव का अनुसमर्थन किया। 1. अतिथि व्याख्याता नीति में बड़ा बदलाव: कार्य-दिवस के आधार पर मिलेगा मानदेय मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू 'अतिथि व्याख्याता नीति-2024' में किए गए संशोधनों के बाद जारी 'संशोधित नीति-2026' का कार्योत्तर अनुमोदन किया। मूल निवासियों को वरीयता: मेरिट सूची तैयार करते समय यदि एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुभव अंक का दायरा बढ़ा: अनुभव के निर्धारित अधिकतम 30 अंकों के तहत अब शासकीय कॉलेज के साथ-साथ राजकीय विश्वविद्यालयों में एक शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 5 माह अध्यापन पूरा करने पर 5 अंक दिए जाएंगे। मानदेय विसंगति दूर: अतिथि व्याख्याताओं को अब कालखण्ड (पीरियड) व्यवस्था के स्थान पर कार्य-दिवस आधारित मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं को रिक्त पदों पर पुनर्नियोजन का अवसर मिलेगा तथा उनके कार्य-दायित्व, कार्य-अवधि और आकस्मिक अवकाश के नियमों को भी स्पष्ट किया गया है। 2. पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम, 2026 को मंजूरी राज्य की तृतीय श्रेणी सिविल सेवाओं में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के पूर्व निर्णय को धरातल पर उतारने के लिए कैबिनेट ने 'छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम, 2026' का अनुमोदन किया। इसके तहत पुलिस विभाग में आरक्षक, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक तथा जेल विभाग में जेल प्रहरी के पदों पर पूर्व अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। इन नए नियमों के तहत पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति, सेवा शर्तें, भर्ती मापदंड और चयन प्रक्रिया को औपचारिक रूप से तय कर दिया गया है। 3. फिल्म 'हनुमान अंश' टैक्स फ्री करने के आदेश का अनुसमर्थन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 10 सितंबर 2026 को फिल्म ‘हनुमान अंश’ को राज्य में टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की गई थी। कैबिनेट ने आज वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी आदेश का औपचारिक अनुसमर्थन कर दिया। इसके तहत सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन पर प्रवेश हेतु देय राज्य माल और सेवा कर (एसजीएसटी) के बराबर राशि की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जाएगी। --- ## सेवा संकल्प अभियान: गंभीर बीमारी में संजीवनी बना आयुष्मान कार्ड, बलौदा के भरतलाल का निजी अस्पताल में हुआ मुफ्त इलाज - **URL**: https://aajkibaat.com/7846 - **Date**: 2026-09-29 - **Excerpt**: टाइफाइड और घुटनों के दर्द से थे परेशान, आयुष्मान भारत योजना ने दूर की इलाज के खर्च की चिंता; पीएम और सीएम का जताया आभार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाएं किस तरह जरूरतमंदों के लिए कठिन समय में संबल बनती हैं, इसका जीवंत उदाहरण ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत … टाइफाइड और घुटनों के दर्द से थे परेशान, आयुष्मान भारत योजना ने दूर की इलाज के खर्च की चिंता; पीएम और सीएम का जताया आभार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शासन की लोक-कल्याणकारी योजनाएं किस तरह जरूरतमंदों के लिए कठिन समय में संबल बनती हैं, इसका जीवंत उदाहरण 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सामने आया है। जिले के विकासखंड बलौदा अंतर्गत ग्राम कोलिहादेवरी निवासी श्री भरतलाल निर्मलकर के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना गंभीर बीमारी के समय संजीवनी साबित हुई। गंभीर टाइफाइड बुखार और घुटनों के असहनीय दर्द से जूझ रहे भरतलाल का निजी अस्पताल में पूरी तरह नि:शुल्क और सफल इलाज हुआ, जिससे उनके परिवार पर आने वाला बड़ा आर्थिक संकट टल गया। इलाज के खर्च की चिंता हुई दूर भरतलाल निर्मलकर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वे गंभीर रूप से बीमार पड़े, तो परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता निजी अस्पताल के भारी-भरकम खर्च को लेकर थी। ऐसे नाजुक वक्त में उनका 'आयुष्मान कार्ड' परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा बना। योजना के तहत पंजीकृत निजी अस्पताल में भर्ती होने पर उनके इलाज, जांच और दवाओं का संपूर्ण खर्च आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत वहन किया गया। निजी अस्पताल में मिला बेहतर और नि:शुल्क उपचार अस्पताल में चले समुचित इलाज के बाद अब भरतलाल पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा और समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिला। आर्थिक तंगी के चलते जो परिवार इलाज कराने से हिचकिचाते थे, उनके लिए यह योजना ढाल बनकर खड़ी है। भरतलाल ने कहा कि यदि यह कार्ड नहीं होता, तो परिवार पर कर्ज का भारी बोझ आ सकता था। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया हृदय से आभार कठिन स्वास्थ्य परिस्थितियों में मिली इस बड़ी आर्थिक व मानसिक राहत के लिए श्री भरतलाल निर्मलकर ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए जीवनदायिनी है। गौरतलब है कि 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों और उनकी प्रेरक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि अन्य पात्र नागरिक भी इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आ सकें। --- ## महतारी वंदन योजना से संवरी सुमित्रा की जिंदगी: बचत के पैसों से शुरू किया ‘श्रृंगार सदन’, अब हर महीने कमा रहीं मुनाफा - **URL**: https://aajkibaat.com/7843 - **Date**: 2026-09-29 - **Excerpt**: सरकारी सहायता को घरेलू खर्च में उड़ाने के बजाय की बचत, बम्हनीडीह के कुम्हारीकला की महिला बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का यदि सही दिशा में सदुपयोग किया जाए, तो वे आम व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत … सरकारी सहायता को घरेलू खर्च में उड़ाने के बजाय की बचत, बम्हनीडीह के कुम्हारीकला की महिला बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का यदि सही दिशा में सदुपयोग किया जाए, तो वे आम व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया है जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुम्हारीकला की रहने वाली श्रीमती सुमित्रा कर्ष ने। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'महतारी वंदन योजना' से मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता को उन्होंने केवल घरेलू खर्च तक सीमित नहीं रखा, बल्कि पैसों की बचत कर खुद का व्यवसाय शुरू किया। आज वे ‘श्रृंगार सदन’ नाम से दुकान संचालित कर हर महीने करीब 2 हजार रुपये से अधिक का शुद्ध मुनाफा कमा रही हैं। बचत की आदत ने दिखाया नया रास्ता सुमित्रा कर्ष के परिवार की आर्थिक स्थिति पहले बेहद सामान्य थी। सीमित संसाधनों के बीच वे हमेशा से अपने पति का हाथ बंटाने और खुद अपने पैरों पर खड़े होने का सपना देखती थीं। इसी दौरान प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर आई। योजना के तहत हर महीने बैंक खाते में आने वाली राशि को उन्होंने फिजूलखर्ची में गंवाने के बजाय पाई-पाई बचाना शुरू किया। जब पर्याप्त पूंजी जमा हो गई, तो उन्होंने गांव में ही महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधनों की दुकान 'श्रृंगार सदन' की नींव रखी। परिवार की बनीं मजबूत ढाल छोटे स्तर से शुरू किया गया यह कारोबार अब धीरे-धीरे चल पड़ा है। दुकान से लागत और अन्य खर्च निकालने के बाद सुमित्रा को हर महीने लगभग 2 हजार रुपये की नियमित आय हो रही है। इस आमदनी से वे घर-परिवार और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी छोटी-बड़ी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं। आर्थिक रूप से सशक्त होकर वे अपने परिवार की तरक्की में पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भागीदारी निभा रही हैं। गांव की अन्य महिलाओं को दे रहीं प्रेरणा सुमित्रा की इस पहल की गांव और आसपास के क्षेत्र में खासी सराहना हो रही है। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत सामने आई उनकी यह सफलता अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गई है। सुमित्रा को आत्मनिर्भर बनते देख गांव की दूसरी महिलाएं भी बचत करने और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित हो रही हैं। सुमित्रा कहती हैं कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें केवल आर्थिक संबल ही नहीं दिया, बल्कि समाज में स्वाभिमान से जीने का हौसला भी दिया है। --- ## जांजगीर-केरा मार्ग के मजबूतीकरण को मिली हरी झंडी: 16.60 किमी सड़क के लिए ₹10.04 करोड़ स्वीकृत, विधायक ब्यास कश्यप के प्रयासों को मिली सफलता - **URL**: https://aajkibaat.com/7840 - **Date**: 2026-09-29 - **Excerpt**: बजट में शामिल होने के बाद मिली प्रशासकीय मंजूरी, लोक निर्माण मंत्री का जताया आभार; क्षेत्रवासियों में दौड़ी खुशी की लहर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में शुमार जांजगीर-केरा मार्ग की बदहाली जल्द दूर होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस सड़क के … बजट में शामिल होने के बाद मिली प्रशासकीय मंजूरी, लोक निर्माण मंत्री का जताया आभार; क्षेत्रवासियों में दौड़ी खुशी की लहर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में शुमार जांजगीर-केरा मार्ग की बदहाली जल्द दूर होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस सड़क के 16.60 किलोमीटर लंबे हिस्से के मजबूतीकरण कार्य को शासन से विधिवत प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इस कार्य के लिए 10 करोड़ 4 लाख 51 हजार रुपये की भारी-भरकम राशि मंजूर की गई है। प्रशासनिक स्वीकृति जारी होते ही क्षेत्रवासियों में मार्ग के कायाकल्प को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। विधायक की पहल लाई रंग जांजगीर-केरा मार्ग लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों के आवागमन का मुख्य जरिया रहा है, लेकिन जर्जर स्थिति के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप ने इस मार्ग के मजबूतीकरण को प्राथमिकता देते हुए इसे 2025-26 के राज्य बजट में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाई थी। बजट प्रावधान के बाद अब प्रशासकीय व वित्तीय मंजूरी मिलने से सड़क निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सड़क के मजबूत होने से क्षेत्र का संपर्क सुगम होगा और मार्ग की गुणवत्ता व टिकाऊपन में बड़ा सुधार आएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री का जताया आभार, रोगदा-बिरगहनी मार्ग की भी जल्द उम्मीद स्वीकृति मिलने पर विधायक ब्यास कश्यप ने उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री अरुण साव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने कहा कि जांजगीर-चांपा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और सड़कों के जाल को मजबूत करने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के अलावा क्षेत्र के एक और महत्वपूर्ण मार्ग 'रोगदा-बिरगहनी सड़क' की स्वीकृति के लिए भी शासन स्तर पर प्रयास जारी हैं, जिसे जल्द हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इलाके में खुशी, विधायक को दिया धन्यवाद 16.60 किमी सड़क के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों और आम नागरिकों ने हर्ष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के मजबूत बनने से रोजाना सफर करने वाले स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए अपने विधायक के प्रति आभार जताया है। --- ## अकलतरा में अवैध शराब के बड़े खेल का पर्दाफाश: शुष्क दिवस पर खपाने छिपा रखी थी 88 हजार की शराब, पुलिस ने तहखाने में मारा छापा - **URL**: https://aajkibaat.com/7837 - **Date**: 2026-09-29 - **Excerpt**: घर के भीतर गुप्त कमरों और तहखाने में छिपाकर रखी थी 184 लीटर देशी-विदेशी शराब व बीयर, आरोपी टेकूलाल बंजारे गिरफ्तार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। आगामी 2 अक्टूबर को ‘शुष्क दिवस’ (Dry Day) के दौरान अवैध रूप से शराब खपाकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में जुटे शराब माफिया के मंसूबों पर … घर के भीतर गुप्त कमरों और तहखाने में छिपाकर रखी थी 184 लीटर देशी-विदेशी शराब व बीयर, आरोपी टेकूलाल बंजारे गिरफ्तार 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। आगामी 2 अक्टूबर को 'शुष्क दिवस' (Dry Day) के दौरान अवैध रूप से शराब खपाकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में जुटे शराब माफिया के मंसूबों पर अकलतरा पुलिस ने पानी फेर दिया है। पुलिस ने वार्ड क्रमांक 12, गुरुघासीदास मोहल्ला स्थित एक मकान में दबिश देकर घर के गुप्त कमरों और तहखाने से 184 लीटर अवैध देशी, मसाला, अंग्रेजी शराब और बीयर का जखीरा बरामद किया है। जब्त शराब की कुल कीमत 88 हजार 550 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से आरोपी टेकूलाल बंजारे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। शुष्क दिवस के मद्देनजर अलर्ट पर थी पुलिस एसपी विजय पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एएसपी डॉ. युलैण्डन यार्ड के मार्गदर्शन और एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम लगातार निगरानी रख रही थी। 28 सितंबर को अकलतरा पुलिस को पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड 12 निवासी टेकूलाल बंजारे (41 वर्ष) ने 2 अक्टूबर को ड्राई डे पर ऊंचे दामों में बेचने के लिए अपने मकान के भीतर गुप्त तहखाना बनाकर भारी मात्रा में शराब छिपा रखी है। तहखाने की तलाशी में खुला शराब का भंडार सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक जय साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर रेड मारी। गवाहों की मौजूदगी में जब घर और गुप्त कमरों की बारीकी से तलाशी ली गई, तो पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। वहां से 180 एमएल देशी प्लेन शोले ब्रांड की 610 बोतलें, रोमियो प्लेन की 128 बोतलें, सुपर-30 प्लेन की 21 बोतलें, शेरा मसाला शराब 7 बोतलें और सुपर-30 मसाला 17 बोतलें बरामद हुईं। इसके अलावा अंग्रेजी शराब के तहत जम्मू स्पेशल विस्की की 71 बोतलें, ग्रांड कोलबिया की 57 बोतलें, गोवा स्पेशल विस्की 9 बोतलें, मैकडॉवेल्स नंबर-1 की 23 बोतलें और सिम्बा एक्स्ट्रा बीयर की 22 कैन समेत कुल 184 लीटर शराब जब्त की गई। आबकारी एक्ट की गैर-जमानती धाराओं में कार्रवाई पुलिस ने अवैध शराब को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी टेकूलाल बंजारे के खिलाफ थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 587/26, आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत गैर-जमानती मामला दर्ज किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 29 सितंबर को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी जय साहू, सउनि दाउलाल बरेठ, म.प्र.आर. स्वाती गिरोलकर, आरक्षक महेन्द्र राज, शेषनारायण साहू, शैलेन्द्र राठौर, राजेन्द्र कहरा और कृष्णा पटेल की सराहनीय भूमिका रही। --- ## युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें: यूथ कॉन्क्लेव में सीएम साय का ऐलान, स्टार्टअप और निपुण योजना के लिए 500 करोड़ का प्रावधान - **URL**: https://aajkibaat.com/7828 - **Date**: 2026-09-29 - **Excerpt**: नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ में 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, खेती और वनोपज के वैल्यू एडिशन से नए अवसर तैयार करने पर जोर 🔴 आज की बात News | रायपुर। छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी नींव है और सरकार चाहती है कि युवा सिर्फ नौकरी की तलाश करने … नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ में 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, खेती और वनोपज के वैल्यू एडिशन से नए अवसर तैयार करने पर जोर 🔴 आज की बात News | रायपुर। छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी नींव है और सरकार चाहती है कि युवा सिर्फ नौकरी की तलाश करने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने हुनर और नवाचार के दम पर दूसरों को रोजगार देने वाले उद्यमी बनें। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय 'यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव-2026' के दौरान कही। प्रदेशभर से आए युवा उद्यमियों, शोधार्थियों और छात्रों से सीधा संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 'मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण योजना' के तहत 500 करोड़ रुपये के बजट का बड़ा ऐलान किया। आइडिया को बिजनेस बनाने के लिए 500 करोड़ का फंड संबोधन के दौरान युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा विचारों को जमीन पर उतारने के लिए सरकार हर संभव मदद दे रही है। 'मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण योजना' के जरिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, ताकि युवाओं को फंडिंग और मेंटरिंग की कमी न हो। इसके साथ ही मुद्रा योजना और राज्य की नई औद्योगिक नीति-2024 के तहत युवाओं, महिलाओं, एससी-एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के नए उद्यमियों को विशेष रियायतें दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सिंगल विंडो सिस्टम लागू होने से अब युवाओं को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, पारंपरिक उद्योगों से आगे बढ़ा प्रदेश मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों का नतीजा है कि प्रदेश को अब तक करीब 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिनमें से कई परियोजनाओं पर काम भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब सिर्फ कोर सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी और टेक्सटाइल जैसे आधुनिक सेक्टरों में भी बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार की संभावनाएं बन रही हैं। खेती और वनोपज के वैल्यू एडिशन में अपार मौके अपने किसान परिवार की पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खेती-किसानी और हल चलाने के अनुभवों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। छत्तीसगढ़ में इमली, महुआ, सीताफल जैसी वनोपज और जवाफूल, विष्णुभोग, हनुमानभोग जैसे सुगंधित चावल की समृद्ध किस्में मौजूद हैं। युवा केवल कच्चा माल बेचने के बजाय प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और एक्सपोर्ट का काम शुरू करें। इससे स्थानीय वनांचल के लोगों को बेहतर दाम मिलेंगे और नए कृषि स्टार्टअप्स को बड़ा बाजार मिलेगा। बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का अवलोकन, 'एक पेड़ माँ के नाम' का संदेश कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित 'सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर' की आधुनिक प्रयोगशालाओं का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि यह सेंटर युवाओं के लिए आइडिया को सफल उद्यम में बदलने का मजबूत जरिया बनेगा। इस मौके पर उन्होंने परिसर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत मौलश्री का पौधा भी रोपा। कार्यक्रम में कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में युवा उद्यमी मौजूद रहे। --- ## आंगनबाड़ियों में सजा सुपोषण का उत्सव: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न केंद्रों में हुआ आंगन मिलन, पोषण और स्वास्थ्य पर दिया जोर - **URL**: https://aajkibaat.com/7825 - **Date**: 2026-09-29 - **Excerpt**: पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी, न्योता भोज और प्रतियोगिताओं के जरिए दिया संदेश; बेहतर कार्य करने वाली कार्यकर्ताएं और मितानिन हुईं सम्मानित 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह और आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की धूम रही। केंद्रों में महिलाओं, बच्चों, जनप्रतिनिधियों और … पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी, न्योता भोज और प्रतियोगिताओं के जरिए दिया संदेश; बेहतर कार्य करने वाली कार्यकर्ताएं और मितानिन हुईं सम्मानित 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत राष्ट्रीय पोषण माह और आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम की धूम रही। केंद्रों में महिलाओं, बच्चों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में सुपोषण और बेहतर स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, वहीं पारंपरिक और पौष्टिक खानपान को बढ़ावा देने के लिए व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विभागीय योजनाओं की दी गई सीधी जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना और कुपोषण को दूर भगाना है। आयोजन के दौरान उपस्थित महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य के बुनियादी नियमों के साथ-साथ 'बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़', 'सुकन्या समृद्धि योजना', 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और आपात स्थिति में महिलाओं की मदद के लिए संचालित 'सखी वन स्टॉप सेंटर' की विस्तार से जानकारी दी गई। स्वस्थ शिशु स्पर्धा और न्योता भोज का हुआ आयोजन विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में माहौल उत्सव जैसा नजर आया। कहीं नन्हें बच्चों के बीच 'स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता' कराई गई, तो कहीं चित्रकला, रंगोली और वाद-विवाद के माध्यम से कुपोषण मिटाने का संदेश दिया गया। बच्चों को खिलौने बांटे गए और सभी के लिए सामूहिक 'न्योता भोज' का प्रबंध किया गया। इसके साथ ही मैदानी स्तर पर महिलाओं और बच्चों की सेहत संवारने में जुटी उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। हथनेवरा सहित कई केंद्रों में पहुंचे जनप्रतिनिधि हथनेवरा आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुश्री आशा साव, परियोजना अधिकारी श्रीमती संगीता पाण्डेय सहित पर्यवेक्षक और कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं। इसी तरह जिले के अन्य नगरीय व ग्रामीण केंद्रों में भी नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, स्थानीय पार्षद और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर बच्चों और महिलाओं का हौसला बढ़ाया। --- ## कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: प्रेसवार्ता में सत्यलता मिरी बोलीं- संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना हार की हताशा - **URL**: https://aajkibaat.com/7822 - **Date**: 2026-09-29 - **Excerpt**: चुनाव आयोग के बयान से कांग्रेस का झूठ बेनकाब, हार का ठीकरा कभी ईवीएम तो कभी संस्थाओं पर फोड़ता है विपक्ष: जांजगीर में बरसीं जिपं अध्यक्ष 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भारतीय जनता पार्टी ने करारा राजनीतिक … चुनाव आयोग के बयान से कांग्रेस का झूठ बेनकाब, हार का ठीकरा कभी ईवीएम तो कभी संस्थाओं पर फोड़ता है विपक्ष: जांजगीर में बरसीं जिपं अध्यक्ष 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भारतीय जनता पार्टी ने करारा राजनीतिक पलटवार किया है। जांजगीर में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी ने कहा कि चुनाव आयोग के हालिया रुख से कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन का झूठ जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। लगातार मिल रही चुनावी शिकस्त से बौखलाई कांग्रेस अब देश की गरिमामयी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की गंदी राजनीति पर उतर आई है। आयोग के बयान ने हवा में उड़ाए कांग्रेस के आरोप श्रीमती सत्यलता मिरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों के संयुक्त बयान ने कांग्रेस के मनगढ़ंत दावों की हवा निकाल दी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलता का ठीकरा इन संस्थाओं के सिर फोड़ने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस को जनता के जनादेश का आदर करना चाहिए और तथ्यहीन प्रपंच रचने के बजाय सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए। हार पचा नहीं पाती कांग्रेस, विदेशी जमीन से देश को बदनाम करने का आरोप भाजपा नेत्री ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि विदेशों में जाकर भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करना बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन विदेशी धरती पर अपने ही देश की संस्थाओं की साख पर बट्टा लगाना देशहित के खिलाफ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, कभी ईवीएम (EVM) तो कभी चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराने लगती है। यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और जनादेश को न स्वीकारने की कुंठा को दर्शाता है। प्रेसवार्ता में ये प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद इस प्रेसवार्ता के दौरान मंच पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़वाल, जिला महामंत्री श्रीमती नंदिनी राजवाड़े, जिला प्रवक्ता श्री विकास शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी श्री राकेश रूपवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। --- ## सड़कों से हटेंगे आवारा मवेशी और अवैध अतिक्रमण: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर सख्त, ब्लैक स्पॉट सुधारने के दिए निर्देश - **URL**: https://aajkibaat.com/7816 - **Date**: 2026-09-28 - **Excerpt**: हादसों की रोकथाम के लिए लगेंगे रेडियम संकेतक, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में आए दिन होने वाले सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। कलेक्ट्रेट में … हादसों की रोकथाम के लिए लगेंगे रेडियम संकेतक, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले में आए दिन होने वाले सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। कलेक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने दोटूक कहा कि सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा और अवैध अतिक्रमण हादसों की सबसे बड़ी वजह बनते हैं, जिन पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने पुलिस, परिवहन और राजस्व विभाग को आपसी तालमेल बनाकर जमीनी स्तर पर असरदार कदम उठाने के निर्देश दिए। ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और संकेतक लगाने के आदेश बैठक में कलेक्टर ने जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन खतरनाक मोड़ों और स्थानों पर तुरंत जरूरी तकनीकी सुधार किए जाएं। रात्रिकालीन हादसों को रोकने के लिए सड़कों पर रेडियम मार्किंग, चेतावनी संकेतक (साइन बोर्ड) और जहां जरूरत हो वहां बेहतर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि चालकों को दूर से ही रास्ता साफ नजर आए। सड़क पर बैठे मवेशियों और अवैध कब्जों सड़कों पर बैठे आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कलेक्टर ने नगरीय निकायों और संबंधित अमले को इन्हें मुख्य मार्गों से हटाने की मुहिम तेज करने को कहा। इसके साथ ही सड़कों के किनारों पर दुकानदारों व लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए, जिससे यातायात सुगम हो सके। 'राहगीर योजना' का होगा प्रचार यातायात नियमों के पालन को लेकर कलेक्टर ने पुलिस और परिवहन विभाग को तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई जारी रखने को कहा। साथ ही सड़क हादसों में घायल लोगों की जान बचाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘राहगीर योजना’ का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के घायलों की मदद के लिए आगे आएं। बैठक में अपर कलेक्टर  ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उदयन बेहार, जिला परिवहन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। --- ## कलेक्टर की समय-सीमा समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला: सीएम हेल्पलाइन में लेट-लतीफी पर विभागों को नोटिस, जलभराव पीड़ितों को जल्द राहत देने के निर्देश - **URL**: https://aajkibaat.com/7813 - **Date**: 2026-09-28 - **Excerpt**: महानदी के बढ़ते जलस्तर से हुए नुकसान का मौके पर सर्वे कराने के आदेश, पारस पोर्टल और एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी लाने को कहा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) की बैठक में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जनकल्याणकारी योजनाओं और लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। … महानदी के बढ़ते जलस्तर से हुए नुकसान का मौके पर सर्वे कराने के आदेश, पारस पोर्टल और एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी लाने को कहा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) की बैठक में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जनकल्याणकारी योजनाओं और लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतने और निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन 1076 में हीलाहवाली पर विभागों को जारी होगा नोटिस कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076 के तहत दर्ज शिकायतों और उनके निराकरण की विभागवार स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों से जुड़ी शिकायतों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय-सीमा में होना चाहिए। जिन विभागों द्वारा आवेदनों के निपटारे में अनावश्यक विलंब किया गया है, उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। महानदी जलभराव प्रभावितों का होगा त्वरित सर्वे, RBC 6-4 से मिलेगी राहत महानदी में बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने राजस्व एवं संबंधित अमले को तत्काल फील्ड में उतरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव और बाढ़ से हुए नुकसान का मौके पर जाकर निष्पक्ष आकलन किया जाए। साथ ही पात्र प्रभावितों के आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार राहत राशि का वितरण सुनिश्चित किया जाए। पारस पोर्टल, डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्रीस्टैक पंजीयन में लाएं तेजी कलेक्टर ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए पारस पोर्टल पर नियमित डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डिजिटल क्रॉप सर्वे और किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन को प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पीएम सूर्यघर योजना के तहत बनेंगे मॉडल सोलर विलेज बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए शिविरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार बढ़ाने और जिले में 'मॉडल सोलर विलेज' का चयन कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। --- ## मुलमुला पुलिस का 24 घंटे में बड़ा एक्शन: छेड़छाड़ का आरोपी पवन बंजारे गिरफ्तार, भेजा रिमांड पर - **URL**: https://aajkibaat.com/7810 - **Date**: 2026-09-28 - **Excerpt**: महिला से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने दी दबिश, आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत एक महिला से छेड़छाड़ करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के महज … महिला से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने दी दबिश, आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत एक महिला से छेड़छाड़ करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा और विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना मुलमुला में अनावेदक के खिलाफ अशोभनीय व्यवहार और छेड़छाड़ की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी पवन बंजारे (37 वर्ष), निवासी ग्राम हाड़ादहरा (बोहारडीह) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 399/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। दबिश देकर पकड़ा, जुर्म कबूलने पर भेजा रिमांड पर महिला अपराध से जुड़े इस संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी पवन बंजारे को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया। महिला सुरक्षा को लेकर की गई इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह एवं थाना मुलमुला स्टाफ की तत्परता और सक्रिय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सुरक्षा के मामलों में त्वरित कार्रवाई और सख्त कानूनी कदम लगातार जारी रहेंगे। --- ## बाढ़ प्रभावितों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है सरकार: सुकमा में सीएम ने खुद परोसा भोजन, पुनर्वास कार्य तेज करने के निर्देश - **URL**: https://aajkibaat.com/7807 - **Date**: 2026-09-28 - **Excerpt**: शबरीनगर और कोंटा के बाढ़ पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 300 परिवारों को 10-10 हजार रुपये अतिरिक्त राहत की घोषणा 🔴 आज की बात News | सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को सुकमा जिले के बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया। उन्होंने आपदा की मार झेल रहे परिवारों … शबरीनगर और कोंटा के बाढ़ पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 300 परिवारों को 10-10 हजार रुपये अतिरिक्त राहत की घोषणा 🔴 आज की बात News | सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को सुकमा जिले के बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया। उन्होंने आपदा की मार झेल रहे परिवारों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और राहत शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दोटूक कहा कि संकट के इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और किसी भी पीड़ित को बेसहारा नहीं छोड़ा जाएगा। राहत शिविर में खुद परोसा भोजन, पीड़ितों के घर जाकर बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री श्री साय ने शबरीनगर स्थित राहत एवं स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद प्रभावित लोगों के बीच बैठकर आत्मीयता से बातचीत की और स्वयं उन्हें भोजन परोसकर उनका हौसला बढ़ाया। इसके बाद मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित परिवारों के घरों तक भी पहुंचे और बाढ़ के पानी से हुए नुकसान की जानकारी लेते हुए उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। 300 परिवारों को 10-10 हजार की अतिरिक्त सहायता, आरबीसी 6-4 से मिलेगा मुआवजा मुख्यमंत्री ने घरों में रखे घरेलू सामान और संपत्तियों के नुकसान को देखते हुए बड़ा फैसला लिया। उन्होंने करीब 300 प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। यह राशि आरबीसी 6-4 के तहत मिलने वाले शासकीय मुआवजे के अतिरिक्त होगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि मकानों और संपत्तियों के नुकसान का त्वरित व पारदर्शी आकलन कर मुआवजा राशि बिना किसी देरी के सीधे पीड़ितों तक पहुंचाई जाए। कोंटा के जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण और पुनर्वास पर जोर सबरी नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित कोंटा नगर पालिका और आसपास के गांवों का भी मुख्यमंत्री ने मुआयना किया। उन्होंने 19 राहत केंद्रों में रह रहे लोगों के लिए भोजन, पेयजल, सूखा राशन और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु नियमित मेडिकल कैंप और पेयजल स्रोतों के क्लोरीनेशन के सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि तात्कालिक राहत के साथ-साथ अब पुनर्वास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए ताकि जनजीवन तेजी से सामान्य हो सके। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव  सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। --- ## सेवा संकल्प अभियान: गांव-गांव चला स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने लिया श्रमदान का संकल्प - **URL**: https://aajkibaat.com/7800 - **Date**: 2026-09-28 - **Excerpt**: ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत अमृत सरोवरों की हुई सफाई, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ा कस्तूरबा गांधी विद्यालय 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। ‘सेवा संकल्प … 'स्वच्छता ही सेवा-2026' के तहत अमृत सरोवरों की हुई सफाई, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ा कस्तूरबा गांधी विद्यालय 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के ग्रामीण अंचलों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य ध्येय ‘स्वच्छता में सहभागी, स्वच्छ भारत विकसित भारत’ रखा गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और स्वच्छताग्राहियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। अमृत सरोवरों और तालाबों में सामूहिक श्रमदान अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों, जलस्रोतों और अमृत सरोवरों की साफ-सफाई के लिए विशेष श्रमदान अभियान चलाया गया। ग्रामीणों और स्वच्छतादूतों ने मिलकर जलस्रोतों के किनारों पर जमा कचरे और प्लास्टिक अपशिष्ट को हटाया। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास के परिवेश और पेयजल स्रोतों को निरंतर स्वच्छ रखेंगे तथा जल प्रदूषण की रोकथाम में सहयोग करेंगे। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर विद्यालय परिसर में जनप्रतिनिधियों और छात्राओं ने फलदार व छायादार पौधे रोपे। इस दौरान छात्राओं ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें संरक्षित करने की शपथ ली। व्यक्तिगत स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश आयोजन के दौरान स्वास्थ्य और स्वच्छता विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों को नियमित हाथ धुलाई और व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फेंकने, प्लास्टिक का उपयोग सीमित करने और स्वच्छ भारत मिशन की गतिविधियों में नियमित योगदान देने का आह्वान किया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में ‘स्वच्छ गांव-स्वस्थ गांव’ की परिकल्पना को साकार किया जा सके। --- ## मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी और ‘वोट चोरी’ के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टोरेट घेरा - **URL**: https://aajkibaat.com/7796 - **Date**: 2026-09-28 - **Excerpt**: जिला कांग्रेस कमेटी ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, प्रशासनिक बैरिकेड्स पर जमकर की नारेबाजी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। ‘वोट चोरी’ के कथित खुलासों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा ने सोमवार को कलेक्टोरेट का उग्र घेराव किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और जांजगीर-चांपा … जिला कांग्रेस कमेटी ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, प्रशासनिक बैरिकेड्स पर जमकर की नारेबाजी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। 'वोट चोरी' के कथित खुलासों और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा ने सोमवार को कलेक्टोरेट का उग्र घेराव किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की उच्चस्तरीय समीक्षा की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन विरोध प्रदर्शन की शुरुआत नगर के मदनलाल पेट्रोल पंप के पास से हुई, जहां जिले भर से कांग्रेसजन बड़ी संख्या में एकत्र हुए। यहां से पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट चौक तक विशाल रैली निकाली। चौक पर पहुंचते ही आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और जमकर आक्रोश जताया। बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोका, गेट पर ही सौंपा गया ज्ञापन पुतला दहन के बाद जब कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय की ओर आगे बढ़े, तो प्रशासन द्वारा की गई कड़ी बैरिकेडिंग और भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं कलेक्टोरेट के मुख्य गेट पर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर उनका ज्ञापन स्वीकार किया। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा: कांग्रेस नेता प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संवैधानिक संस्था को मनमाने फैसलों से संचालित करना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि जनता के मताधिकार और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने आयोग के फैसलों की स्वतंत्र न्यायिक समीक्षा कराने की मांग उठाई। इस घेराव और प्रदर्शन में प्रदेश सचिव हरप्रसाद साहू, रमेश पैगवार, रफीक सिद्दिकी, नागेन्द्र गुप्ता, कन्हैया राठौर सहित ब्लॉक अध्यक्षगण, जिला पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। --- ## दिव्यांगजनों को मिलेगी नई राह: जांजगीर में 30 सितंबर से नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, 29 सितंबर तक कराएं पंजीयन - **URL**: https://aajkibaat.com/7792 - **Date**: 2026-09-28 - **Excerpt**: श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला का मानवीय प्रयास, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से नाप के अनुसार मिलेंगे अंग 🔴 आज की बात News | जांजगीर-नैला। हाथ और पैर से दिव्यांग जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सामान्य जीवन की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जांजगीर-नैला में एक विशाल नि:शुल्क कृत्रिम … श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला का मानवीय प्रयास, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से नाप के अनुसार मिलेंगे अंग 🔴 आज की बात News | जांजगीर-नैला। हाथ और पैर से दिव्यांग जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सामान्य जीवन की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जांजगीर-नैला में एक विशाल नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर द्वारा यह मानवीय सेवा प्रकल्प स्व. श्रीमती द्रोपती बाई अग्रवाल एवं स्व. श्री केदारनाथ अग्रवाल की स्मृति में आयोजित किया गया है। शिविर के मुख्य प्रायोजक संजय केदार अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल हैं। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अग्रसेन भवन में शिविर आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, यह त्रि-दिवसीय शिविर 30 सितंबर (बुधवार) से शुरू होकर 2 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) तक चलेगा। शिविर का स्थल श्री अग्रसेन भवन, नैला-जांजगीर निर्धारित किया गया है। प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक दिव्यांगजनों की जांच, आवश्यक माप (मेज़रमेंट) और कृत्रिम अंग लगाने की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। माप के अनुसार मिलेंगे उच्च गुणवत्ता वाले अंग इस शिविर में विख्यात संस्था 'भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति' के विशेषज्ञ तकनीशियनों द्वारा सेवाएं दी जाएंगी। शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें हितग्राहियों की शारीरिक आवश्यकता और सटीक माप के अनुसार उच्च गुणवत्ता के आधुनिक कृत्रिम अंग पूर्णतः नि:शुल्क तैयार कर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे बिना किसी सहारे के सामान्य रूप से चल-फिर सकें। 29 सितंबर तक पंजीयन कराना अनिवार्य शिविर का लाभ लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 29 सितंबर तय की गई है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि पंजीयन व नि:शुल्क परीक्षण के लिए हितग्राहियों को अपना आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और यदि उपलब्ध हो तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था से वास्तविक जरूरतमंदों तक समय पर लाभ पहुंचाया जा सकेगा। संपर्क और पंजीयन विवरण शिविर से संबंधित विस्तृत जानकारी अथवा पंजीयन के लिए सेवा समिति के प्रतिनिधियों अमर सुल्तानिया (9425223035), विक्रांत अग्रवाल (9329155831), दीपक सिंघानिया (9098113111), अखिल बंसल (9827979541), आकाश सिंघानिया (7879963975), नवदीप अग्रवाल (9993447477), निकुंज भोपालपुरिया (8269857444), अनुभव अग्रवाल (8085415395), आदित्य भोपालपुरिया (9993787355), यश भोपालपुरिया (6264192878) और अंकित अग्रवाल (9907027500) से सीधे संपर्क किया जा सकता है। --- ## यूथ कॉन्क्लेव में गूंजा ‘आरंभ है प्रचंड’: मुख्यमंत्री साय ने युवाओं को दी अपनी जड़ों से जुड़ने की सीख, पीयूष मिश्रा ने तीजन बाई को किया याद - **URL**: https://aajkibaat.com/7789 - **Date**: 2026-09-27 - **Excerpt**: छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में प्रतिभाओं का सम्मान, सीएम ने साहित्यिक वार्षिकी-2026 का किया विमोचन 🔴 आज की बात News | रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव’ में कला, संस्कृति, नवाचार और युवाओं की ऊर्जा का भव्य संगम देखने को मिला। आज की जनधारा मीडिया समूह के 36वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में … छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में प्रतिभाओं का सम्मान, सीएम ने साहित्यिक वार्षिकी-2026 का किया विमोचन 🔴 आज की बात News | रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव’ में कला, संस्कृति, नवाचार और युवाओं की ऊर्जा का भव्य संगम देखने को मिला। आज की जनधारा मीडिया समूह के 36वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता और गीतकार श्री पीयूष मिश्रा की मौजूदगी और उनके प्रसिद्ध गीत ‘आरंभ है प्रचंड’ की प्रस्तुति ने युवाओं में नया जोश भर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश का नाम रोशन करने वाली विभिन्न युवा प्रतिभाओं को मंच से सम्मानित किया और ‘आज की जनधारा साहित्यिक वार्षिकी-2026’ का विमोचन किया। जड़ों से जुड़े रहकर साहस के साथ बात रखें युवा मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता की होड़ में हमें अपनी जड़ों, माटी और लोकसंस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को अतुलनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि सादरी, नागपुरी सहित राज्य की तमाम स्थानीय बोलियां, लोकगीत और लोकनृत्य हमारी असली पहचान हैं। उन्होंने मधेश्वर पहाड़ जैसी प्राकृतिक और आध्यात्मिक धरोहरों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। युवाओं को अपनी बात सीधी, सच्ची और साहस के साथ समाज के सामने रखनी चाहिए ताकि सकारात्मक बदलाव आ सके। व्यक्तिगत संघर्ष की सीख और सुपोषित छत्तीसगढ़ का संकल्प अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अपने जीवन के कठिन दौर को याद करते हुए युवाओं को संघर्ष से न घबराने की सीख दी। उन्होंने बताया कि किस तरह कम उम्र में पिता का साया उठने के बाद उन्होंने खेती-किसानी करते हुए परिवार और भाइयों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने कहा कि संघर्ष ही व्यक्ति को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ से प्रेरित होकर सुपोषित प्रदेश के निर्माण के लिए ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान से जन-जन को जुड़ने का आह्वान किया। पीयूष मिश्रा ने तीजन बाई के योगदान को किया नमन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री पीयूष मिश्रा ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने पंडवानी की महान साधिका पद्म विभूषण स्वर्गीय तीजन बाई के योगदान को शिद्दत से याद करते हुए कहा कि उन्होंने महाभारत के चरित्रों को जिस जीवंतता से मंच पर उतारा, उसने छत्तीसगढ़ की लोककला को वैश्विक पहचान दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री कृष्णा दास, विशेष सचिव श्री रजत बंसल, प्रधान संपादक श्री सुभाष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। --- ## संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने पर राहुल गांधी देश और चुनाव आयोग से माफी मांगें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - **URL**: https://aajkibaat.com/7784 - **Date**: 2026-09-27 - **Excerpt**: चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस का झूठ हुआ बेनकाब; सीएम बोले— हार की बौखलाहट में संवैधानिक संस्थाओं पर कीचड़ उछाल रहा विपक्ष 🔴 आज की बात News | रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि … चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस का झूठ हुआ बेनकाब; सीएम बोले— हार की बौखलाहट में संवैधानिक संस्थाओं पर कीचड़ उछाल रहा विपक्ष 🔴 आज की बात News | रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 100 बार चुनाव हार चुके राहुल गांधी अब भारी हताशा और बौखलाहट में लगातार देशद्रोही आचरण पर उतारू हो गए हैं। उनकी अगुवाई में कांग्रेस देश की तमाम संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने, झूठ व फरेब की राजनीति फैलाने और भारत की वैश्विक साख को नुकसान पहुंचाने का षड्यंत्र रच रही है। श्री साय रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। चुनाव आयोग के संयुक्त बयान ने झूठ की हवा निकाली मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त द्वय डॉ. एस. एस. संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के संयुक्त बयान से कांग्रेस और इंडी गठबंधन के झूठ का पूरी तरह पर्दाफाश हो गया है। चुनाव आयोग में मतभेद के दावे पूरी तरह खोखले और मनगढ़ंत थे। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) सहित सभी महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने भी 27 मई, 2026 को इस पूरी प्रक्रिया को पूर्णतः वैध ठहराया है। इसके बावजूद विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संस्था पर सवाल उठाना उसकी लोकतांत्रिक मर्यादाओं से दूरी को दर्शाता है। अंग्रेजी अखबार की खबर को बताया कोरी कल्पना सीएम साय ने कहा कि कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र को लेकर प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट पूरी तरह भ्रामक है। वह पत्र किसी नीतिगत विषय या एसआईआर से नहीं, बल्कि सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था से संबंधित था। चुनाव आयोग सीधे देश के राष्ट्रपति के प्रति जवाबदेह है, इसलिए कैबिनेट सचिव को किसी नीतिगत मामले में पत्र लिखने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा फॉर्म-6 घोषणापत्र सहित अन्य विषयों पर मुहर लगाने के बाद भी कांग्रेस का अनर्गल प्रलाप जारी है। 'जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करती है कांग्रेस' मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के दोहरे चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस एक आदतन अपराधी की तरह व्यवहार कर रही है। जब ईवीएम से चुनाव जीतते हैं तो जश्न मनाते हैं और हारते ही उसे 'ब्लैक बॉक्स' करार देकर संस्थाओं पर ठीकरा फोड़ते हैं। आज राहुल गांधी खुद उसी ईवीएम से जीतकर सांसद बने हैं। देश भर में कांग्रेस के 99 सांसद और 600 से अधिक विधायक हैं, जो इसी चुनावी व्यवस्था से चुनकर आए हैं। श्री साय ने सवाल उठाया कि छत्तीसगढ़ में 2018 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला था और आज भी विधानसभा में कांग्रेस के 35 विधायक हैं। क्या वे सभी यह मानते हैं कि उनका निर्वाचन गलत प्रक्रिया से हुआ है? अगर हां, तो क्या उन्हें अपने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार है? वैश्विक मंचों पर देश को नीचा दिखाने का आरोप सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी दौरों पर न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए और सेना के शौर्य यानी सर्जिकल स्ट्राइक को 'खून की दलाली' तक कहा। देश की जनता अब उनके इस रवैये को पूरी तरह समझ चुकी है। चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को देश व निर्वाचन आयोग से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही उपस्थित रहे। --- ## पामगढ़ को विकास की बड़ी सौगात: 22.08 करोड़ से संवरेगा शिवरीनारायण–खैरताल मार्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष ने सीएम साय व वित्त मंत्री ओ.पी. का जताया आभार - **URL**: https://aajkibaat.com/7776 - **Date**: 2026-09-27 - **Excerpt**: सड़क के मजबूतीकरण और पुल-पुलियों के निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति; क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों में खुशी की लहर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और ग्रामीण आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र के अत्यंत … सड़क के मजबूतीकरण और पुल-पुलियों के निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति; क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों में खुशी की लहर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और ग्रामीण आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र के अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यस्त शिवरीनारायण–खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण, नवीनीकरण और आवश्यक पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों के लिए ₹22.08 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। शासन के इस निर्णय से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। जिला भाजपा अध्यक्ष ने जताया आभार इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर जिला भाजपा अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने जिलेवासियों की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी व वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति हृदय से आभार जताया है। श्री जांगड़े ने कहा कि शिवरीनारायण–खैरताल मार्ग क्षेत्र के लिए लाइफलाइन की तरह है। लंबे समय से इस मार्ग के कायाकल्प की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब 22 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण और पुल-पुलियों के बन जाने से लोगों का सफर सुगम, सुरक्षित और समय बचाने वाला होगा। कृषि, व्यापार और आवागमन को मिलेगी नई रफ्तार उन्होंने बताया कि इस सड़क के बनने का सीधा फायदा पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों, किसानों, छात्र-छात्राओं और व्यापारियों को मिलेगा। बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार होने से स्थानीय व्यापार, कृषि उपज के परिवहन और दैनिक आवागमन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार का संकल्प श्री जांगड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी के सतत प्रयासों से जांजगीर-चांपा जिले में विकास कार्यों को लगातार पंख लग रहे हैं। भाजपा सरकार का मुख्य ध्येय मजबूत बुनियादी ढांचे के जरिए विकास की रोशनी को हर गांव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। 22.08 करोड़ रुपये की यह प्रशासनिक स्वीकृति पूरे जिले के लिए एक ऐतिहासिक और स्वागत योग्य सौगात है। --- ## ​डिजिटल अरेस्ट कर ₹32 लाख की ठगी का खुलासा: जांजगीर साइबर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार - **URL**: https://aajkibaat.com/7773 - **Date**: 2026-09-27 - **Excerpt**: टेलीकॉम और सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग को डराया; बैंक खाता, मोबाइल व दस्तावेज जब्त कर आरोपी को भेजा गया जेल 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के साइबर थाना पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ दिखाकर एक बुजुर्ग से ₹32 लाख रुपये की भारी-भरकम साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य आरोपी … टेलीकॉम और सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग को डराया; बैंक खाता, मोबाइल व दस्तावेज जब्त कर आरोपी को भेजा गया जेल 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के साइबर थाना पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' का खौफ दिखाकर एक बुजुर्ग से ₹32 लाख रुपये की भारी-भरकम साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने खुद को टेलीकॉम अथॉरिटी और सीबीआई का अधिकारी बताकर बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी थी और 24 घंटे से अधिक समय तक डिजिटल अरेस्ट रखकर इस वारदात को अंजाम दिया था। कोलाबा पुलिस और CBI का डर दिखाकर की ₹32 लाख की वसूली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर निवासी प्रार्थी तुषारकर देवांगन ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के मोबाइल पर 'विजय खन्ना' नाम के व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को टेलीकॉम अथॉरिटी का अफसर बताया। कॉलर ने कहा कि प्रार्थी के मोबाइल नंबर का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग के एक गंभीर मामले में हुआ है और मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है। इसके तुरंत बाद कथित सीबीआई अधिकारी बनकर वीडियो/ऑडियो कॉल किए गए और बुजुर्ग को डराकर 24 घंटे से ज्यादा समय तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। डर और घबराहट के माहौल में पुलिस केस रफा-दफा करने और "सेटिंग" के नाम पर आरोपियों ने बुजुर्ग से विभिन्न खातों में कुल 32 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। नंबर बंद होने पर हुआ ठगी का अहसास रकम ट्रांसफर होने के कुछ दिनों बाद जब सभी संदिग्ध नंबर बंद आने लगे, तब प्रार्थी ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। ठगी का अहसास होने पर साइबर थाना जांजगीर-चांपा में अपराध क्रमांक 649/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। लुधियाना (पंजाब) में दबिश देकर आरोपी को दबोचा विवेचना के दौरान जब बैंकिंग लेन-देन की पड़ताल की गई, तो ठगी की रकम इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक खाते में ट्रांसफर होना पाई गई। तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर जांजगीर पुलिस की विशेष टीम पंजाब रवाना हुई। टीम ने ग्राम बल्लोवाल, थाना जोधा (जिला लुधियाना, पंजाब) में घेराबंदी कर 27 वर्षीय आरोपी शरणप्रीत सिंह उर्फ सन्नी सिंह (पिता दुर्लभ सिंह) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने निजी बैंक खाते में ठगी की रकम मंगवाई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर, हैंडसेट, आधार कार्ड और पैन कार्ड विधिवत जब्त किए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गौरतलब है कि साइबर जागृति अभियान के तहत जांजगीर पुलिस पिछले 2 महीनों में साइबर ठगी के 17 आरोपियों और सहयोगियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, हेड कांस्टेबल विवेक सिंह एवं आरक्षक शाहबाज की सराहनीय भूमिका रही। ⚠️ जांजगीर पुलिस की अपील: 'डिजिटल अरेस्ट' नाम का कोई कानूनी प्रावधान नहीं पुलिस ने आम जनता को सतर्क करते हुए अपील की है कि देश के किसी भी कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। न तो पुलिस और न ही कोई जांच एजेंसी (CBI, ED, कस्टम आदि) कभी फोन या वीडियो कॉल पर किसी को गिरफ्तार करती है। यदि कोई व्यक्ति मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स पार्सल, नेवी या एयरपोर्ट पुलिस का अधिकारी बनकर केस का डर दिखाए या पैसे की मांग करे, तो बिल्कुल न घबराएं और तुरंत नजदीकी थाने या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। --- ## मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: 28 सितंबर को कलेक्ट्रेट घेराव - **URL**: https://aajkibaat.com/7770 - **Date**: 2026-09-27 - **Excerpt**: मदनलाल पेट्रोल पंप से निकलेगा पैदल मार्च; कलेक्टर मोड़ पर पुतला दहन के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निर्णयों को मनमाना और असंवैधानिक बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा 28 सितंबर (सोमवार) को कलेक्ट्रेट का घेराव … मदनलाल पेट्रोल पंप से निकलेगा पैदल मार्च; कलेक्टर मोड़ पर पुतला दहन के बाद राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निर्णयों को मनमाना और असंवैधानिक बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा 28 सितंबर (सोमवार) को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने साथी चुनाव आयुक्तों को अंधेरे में रखकर मतदाता सूचियों में भारी फेरबदल किया, जिससे लाखों नागरिकों के मताधिकार का हनन हुआ है। नीतिगत निर्णयों में मनमानी और वोट चोरी का आरोप जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछले 10 महीनों के दौरान दो चुनाव आयुक्तों—सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्णयों पर कम से कम 14 बार आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इसके बावजूद दोनों आयुक्तों को दरकिनार करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया चलाई गई। इसमें अनधिकृत रूप से नए मतदाताओं को जोड़ने, नाम हटाने, फॉर्म-6 में बदलाव करने और निर्वाचन आयोग की इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली को दिल्ली कार्यालय में केंद्रीकृत करने जैसे कदम उठाए गए। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि मतदाता सूची में मनमानी कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनावी लाभ पहुंचाने का काम किया गया। मदनलाल पेट्रोल पंप से शुरू होगा पैदल मार्च इस विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा साझा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 28 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे जांजगीर-चांपा मार्ग स्थित मदनलाल पेट्रोल पंप के पास बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्र होंगे। वहां से सभी नेता व कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ेंगे। कलेक्टर मोड़ पर पुतला दहन और ज्ञापन मार्च के बाद कलेक्टर मोड़ पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया जाएगा। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन कार्यालय का घेराव किया जाएगा और महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने और उनके विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की जाएगी। तीनों विधायक और दिग्गज नेता होंगे शामिल इस बड़े प्रदर्शन में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मुख्य रूप से नेतृत्व करेंगे। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, जिला व जनपद पंचायत सदस्य, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, इंटक और अन्य मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता व आम जनता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। --- ## हरी लीला ट्रस्ट का भव्य आयोजन ‘एक शाम माँ के नाम’:  16 अक्टूबर को विख्यात गायिका शहनाज अख्तर के भजनों से गूंजेगा जांजगीर - **URL**: https://aajkibaat.com/7767 - **Date**: 2026-09-27 - **Excerpt**: हरी लीला ट्रस्ट (बनारी-नैला) द्वारा आयोजित होगा कार्यक्रम; जनसेवक अमर सुल्तानिया ने श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होने की अपील की 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जांजगीर की धरा एक बार फिर भक्ति, संगीत और आस्था के सुरम्य संगम से सराबोर होने जा रही है। हरी … हरी लीला ट्रस्ट (बनारी-नैला) द्वारा आयोजित होगा कार्यक्रम; जनसेवक अमर सुल्तानिया ने श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होने की अपील की 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जांजगीर की धरा एक बार फिर भक्ति, संगीत और आस्था के सुरम्य संगम से सराबोर होने जा रही है। हरी लीला ट्रस्ट (बनारी-नैला, जांजगीर) द्वारा आगामी 16 अक्टूबर को शहर के हाईस्कूल मैदान में भव्य भक्ति संध्या 'भक्ति राग जांजगीर – एक शाम माँ के नाम' का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य धार्मिक आयोजन में देश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर अपनी विशेष भक्तिमय प्रस्तुति देंगी। हाईस्कूल मैदान में सजेगी माता की चौकी हरी लीला ट्रस्ट के सचिव एवं क्षेत्र के जनसेवक अमर सुल्तानिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर माता रानी की आराधना और भक्तों को भक्ति रस में डुबोने के उद्देश्य से इस भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। आयोजन 16 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को सायं 7:00 बजे से नगर के हृदय स्थल हाईस्कूल मैदान में प्रारंभ होगा। शहनाज अख्तर के भजनों पर झूमेंगे श्रद्धालु देशभर में अपने ओजस्वी और कर्णप्रिय देवी भजनों के लिए विख्यात भजन गायिका शहनाज अख्तर मंच से माँ दुर्गा की स्तुति और भजनों की ऐसी अविरल गंगा बहाएंगी, जिससे पूरा वातावरण माँ के जयकारों से गूंज उठेगा। आयोजन को लेकर शहर व आसपास के ग्रामीण अंचलों में अभी से खासा उत्साह देखा जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने और अन्य व्यवस्थाओं की भव्य तैयारी की जा रही है। सपरिवार शामिल होने की अपील ट्रस्ट के सचिव अमर सुल्तानिया ने जांजगीर-चांपा जिले सहित आसपास के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों व श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस आलौकिक और अविस्मरणीय भक्ति संध्या में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें तथा माँ भगवती की कृपा प्राप्त करें। --- ## साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार: ₹18.17 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी में चांपा पुलिस को मिली सफलता - **URL**: https://aajkibaat.com/7763 - **Date**: 2026-09-26 - **Excerpt**: समन्वय पोर्टल के इनपुट पर कार्रवाई; पूर्व में महिला समेत दो आरोपी जा चुके हैं जेल, आरोपियों के खातों में ट्रांसफर हुई थी ठगी की रकम 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में म्यूल बैंक खातों के जरिए देशभर में साइबर ठगी का नेटवर्क चलाने वाले गिरोह के एक … समन्वय पोर्टल के इनपुट पर कार्रवाई; पूर्व में महिला समेत दो आरोपी जा चुके हैं जेल, आरोपियों के खातों में ट्रांसफर हुई थी ठगी की रकम 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में म्यूल बैंक खातों के जरिए देशभर में साइबर ठगी का नेटवर्क चलाने वाले गिरोह के एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराधियों को मुहैया कराता था। इस मामले में पूर्व में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। समन्वय पोर्टल से खुला राज, ₹18.17 लाख का हुआ था फर्जीवाड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (समन्वय पोर्टल) से प्राप्त इनपुट के आधार पर चांपा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्ध बैंकिंग लेन-देन की गहन जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि गिरोह द्वारा विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी कर कुल ₹18,17,216 (18 लाख 17 हजार 216 रुपये) की ठगी की गई थी। यह पूरी रकम आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई गई थी। कमीशन के लालच में बेचे जा रहे थे खाते विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी भोले-भाले लोगों और युवाओं को कमीशन का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। खाता खुलने के बाद उसकी पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड और ऑनलाइन क्रेडेंशियल्स साइबर अपराधियों तक पहुंचा दिए जाते थे, जिनका इस्तेमाल अवैध लेन-देन और ठगी की रकम को इधर-उधर करने में किया जाता था। फरार आरोपी सक्ती जिले से गिरफ्तार मामले में फरार चल रहे आरोपी शुभम भारद्वाज (उम्र 22 वर्ष, निवासी छोटेकोट, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती) की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह एवं चांपा थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। क्या होता है म्यूल अकाउंट? म्यूल अकाउंट (Mule Account) वह बैंक खाता होता है, जिसे कोई व्यक्ति कमीशन या चंद रुपयों के लालच में साइबर अपराधियों को इस्तेमाल के लिए दे देता है। साइबर ठग ऐसे खातों का उपयोग ठगी की रकम को ठिकाने लगाने और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए करते हैं ताकि मुख्य आरोपियों की पहचान छिपी रहे। कानून के तहत ऐसा खाता उपलब्ध कराने या बेचने वाला व्यक्ति भी साइबर अपराध का सीधा हिस्सेदार माना जाता है। --- ## 11 KV सिल्वर तार चोरी मामले का खुलासा: कबाड़ी समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो पिकअप सहित ₹4.85 लाख का माल बरामद - **URL**: https://aajkibaat.com/7760 - **Date**: 2026-09-26 - **Excerpt**: खोखरा और उरकुरा (रायपुर) के आरोपी शामिल; 450 किलो सिल्वर तार व वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरियारी में खंभों से 11 केवी का सिल्वर विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरजिले गिरोह का पुलिस … खोखरा और उरकुरा (रायपुर) के आरोपी शामिल; 450 किलो सिल्वर तार व वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरियारी में खंभों से 11 केवी का सिल्वर विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरजिले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तार चोरी करने वाले चार आरोपियों सहित चोरी का माल खरीदने वाले रायपुर के कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 450 किलो सिल्वर तार (कीमत लगभग ₹85,000) तथा वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन (कीमत लगभग ₹4 लाख) समेत कुल ₹4.85 लाख का माल बरामद किया है। पोल्ट्री फार्म के कनेक्शन के लिए बिछाया गया था तार घटना के संबंध में प्रार्थी ने थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम कुरियारी डोंगाघाट से कुरियारी मुख्य मार्ग पर स्थित उसके पोल्ट्री फार्म में विद्युत कनेक्शन के लिए 11 खंभे लगाकर 11 केवी का सिल्वर तार बिछाया गया था। 25 सितंबर की सुबह जब वह मौके पर पहुंचा, तो खंभों पर लगा लगभग 450 किलो तार गायब था। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना पर पकड़ाया पिकअप चालक मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, एएसपी डॉ. युलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी तोमेश वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.पी. सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से जानकारी मिली कि वारदात में एक बोलेरो पिकअप वाहन का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन चालक अविनाश थवाईत उर्फ मोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रायपुर के उरकुरा में खपाया था माल, कबाड़ी भी धराया कड़ाई से पूछताछ करने पर अविनाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर तार चोरी करने की बात कबूल की। उसने बताया कि चोरी किया गया तार रायपुर के उरकुरा स्थित सृष्टि मेटालिक में बेचा गया था। पुलिस टीम ने तत्काल रायपुर में दबिश देकर चोरी का तार खरीदने वाले कबाड़ी पप्पू कोल के कब्जे से पूरा 450 किलो तार बरामद कर लिया। मामले में सभी पांचों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: अविनाश थवाईत उर्फ मोटू (निवासी खोखरा, थाना जांजगीर) दीपांशु कूड़ापे उर्फ चिकी (निवासी उरकुरा, रायपुर) सनी सिंह (निवासी उरकुरा, रायपुर) राजेन्द्र कुमार उर्फ चाचा (निवासी उरकुरा, रायपुर) पप्पू कोल (निवासी उरकुरा शीतलापारा, थाना खमतराई, जिला रायपुर) इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.पी. सिंह, सउनि संतोष बंजारे, आरक्षक शिवरायसागर, प्रवीण साहू, खुरेन्द्र शुक्ला, पतिराम यादव, बलराम यादव, रामकुमार कश्यप, यशवंत पाटले सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। --- ## एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड: कोरबा की संजू देवी ने रचा इतिहास, सीएम विष्णु देव साय ने फोन कर दी बधाई - **URL**: https://aajkibaat.com/7756 - **Date**: 2026-09-26 - **Excerpt**: जापान में आयोजित एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने ईरान को दी मात; मुख्यमंत्री ने कहा गांवों व वनांचलों की प्रतिभाओं को तराशने में जुटी है सरकार 🔴 आज की बात News | रायपुर। जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान … जापान में आयोजित एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने ईरान को दी मात; मुख्यमंत्री ने कहा गांवों व वनांचलों की प्रतिभाओं को तराशने में जुटी है सरकार 🔴 आज की बात News | रायपुर। जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक स्वर्णिम सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की होनहार खिलाड़ी संजू देवी ने बेहद अहम भूमिका निभाई है। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी से फोन पर आत्मीय बातचीत कर उन्हें पूरे प्रदेश की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संजू की उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित: सीएम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजू देवी से संवाद करते हुए उनके खेल कौशल और समर्पण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि संजू ने अपनी असाधारण प्रतिभा और कड़ी मेहनत से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय टीम का यह स्वर्णिम प्रदर्शन प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का क्षण है और इसमें छत्तीसगढ़ की बेटी का योगदान प्रदेश के लिए विशेष मान का विषय है। युवा खिलाड़ियों व बेटियों के लिए बनेंगी प्रेरणा मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज खेल और शिक्षा सहित हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं। कोरबा जैसे अंचल से निकलकर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतना बेहद प्रेरणादायक है। संजू की यह सफलता उन हजारों युवा खिलाड़ियों और बेटियों में नया हौसला भरेगी, जो खेलों में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। प्रतिभाओं को मंच देने सरकार कर रही काम मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार वनांचलों, आदिवासी क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार काम कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर अधोसंरचना, उचित प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि वे देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला कबड्डी टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। --- ## नैला पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त चाकू व स्टील पाइप बरामद - **URL**: https://aajkibaat.com/7753 - **Date**: 2026-09-26 - **Excerpt**: सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया आहत; मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के नैला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी खैरवार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने … सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया आहत; मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के नैला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी खैरवार में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक राय होकर युवक पर चाकू, स्टील पाइप और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में तत्परता दिखाते हुए नैला पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जिसमें एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी शामिल है। जिला अस्पताल से मिली सूचना, पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 सितंबर को जिला चिकित्सालय जांजगीर से सूचना मिली कि ग्राम सिवनी खैरवार निवासी संत कुमार बरैठ (45 वर्ष) गंभीर हालत में भर्ती हैं। डॉक्टर की मुलाहिजा रिपोर्ट के अनुसार आहत के सिर, दाहिने कंधे और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नैला पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर गवाहों के बयान दर्ज किए। हथियार बरामद, सभी आरोपी भेजे गए जेल विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते संत कुमार पर हमला करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू, स्टील की पाइप और लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है। सभी साक्ष्यों के आधार पर संलिप्तता स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: समीर सारथी उर्फ राजू (निवासी ग्राम सिवनी) रंजीत सारथी उर्फ विक्की (निवासी ग्राम सिवनी) प्रमोद कुमार यादव (निवासी ग्राम सिवनी) संदीप सारथी (निवासी ग्राम सुकली, थाना जांजगीर) दीपक कुमार रोहिदास (मामले में एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल है) इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, एएसआई नरेंद्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, जगदीश अजय, संतोष प्रधान, डीकेश्वर साहू एवं गोपेश्वर सिंह की सराहनीय भूमिका रही। --- ## गणेश विसर्जन के विवाद में 74 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या: पूर्व सरपंच समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, पंतोरा पुलिस ने भेजा रिमांड पर - **URL**: https://aajkibaat.com/7749 - **Date**: 2026-09-26 - **Excerpt**: चौकी पंतोरा व थाना बलौदा क्षेत्र का मामला; पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर पूर्व सरपंच शिव कश्यप, बेटे, भाई व पत्नी को न्यायिक रिमांड पर भेजा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम गतवा (चौकी पंतोरा, थाना बलौदा) में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। … चौकी पंतोरा व थाना बलौदा क्षेत्र का मामला; पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर पूर्व सरपंच शिव कश्यप, बेटे, भाई व पत्नी को न्यायिक रिमांड पर भेजा 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम गतवा (चौकी पंतोरा, थाना बलौदा) में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी जा रहे बुजुर्ग पर हमला कर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच, उसकी पत्नी, बेटे और भाई सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मृतक की पहचान जोत राम कश्यप (74 वर्ष), निवासी ग्राम गतवा के रूप में हुई है। विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को ग्राम गतवा में गणेश विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली-गलौज व मारपीट हुई। राहुल ने अपने पिता रोहित कश्यप को घटना की जानकारी दी। रोहित जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद रोहित, राहुल और परिवार के बुजुर्ग जोत राम कश्यप मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पंतोरा के लिए निकले। इसी दौरान गांव के हाईस्कूल के पास आरोपी शिव कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप एवं सविता कश्यप ने उनका रास्ता रोक लिया। जब वे बाइक रोककर बात कर रहे थे, तभी आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया। जमीन पर पटककर छाती और सिर पर किए वार हमले के दौरान आरोपी शिव कश्यप ने डंडे से तथा नारायण व संजय कश्यप ने हाथ-मुक्के व लातों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। वहीं आरोपी महिला सविता कश्यप ने राहुल को पकड़े रखा। इस बीच 74 वर्षीय जोत राम कश्यप को जमीन पर पटककर उनके सिर और छाती में गंभीर चोटें पहुंचाई गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। SP के निर्देश पर त्वरित एक्शन, चारों सलाखों के पीछे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देशन, एएसपी डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: शिव कुमार कश्यप (पूर्व सरपंच) पिता महेश राम कश्यप (निवासी गतवा) संजय कश्यप पिता महेश राम कश्यप (निवासी गतवा) नारायण कश्यप पिता शिव कुमार कश्यप (निवासी गतवा) सविता कश्यप पति शिव कुमार कश्यप (निवासी गतवा) इस कार्रवाई में बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, पंतोरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक के. के. साहू, एएसआई जयनंदन मार्बल, आरक्षक दिलीप माथुर, युवराज सिंह, रामगोपाल एवं अहमद कुरैशी का सराहनीय योगदान रहा। --- ## झारखंड भाजपा सह-प्रभारी बनने के बाद पहली बार अकलतरा पहुंचे सौरभ सिंह: कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व बैंड-बाजे से किया भव्य स्वागत, महामाया मंदिर में टेका माथा - **URL**: https://aajkibaat.com/7747 - **Date**: 2026-09-26 - **Excerpt**: जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी; संगठनात्मक अनुभव से झारखंड में मजबूत होगी पार्टी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सौरभ सिंह के प्रथम अकलतरा नगर आगमन पर … जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी; संगठनात्मक अनुभव से झारखंड में मजबूत होगी पार्टी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सौरभ सिंह के प्रथम अकलतरा नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। रायपुर से अकलतरा पहुंचने के दौरान पाराघाट टोल नाके पर जिले के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे, जोरदार आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका आत्मीय व भव्य स्वागत किया। मां महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना टोल नाके पर स्वागत के पश्चात सौरभ सिंह सीधे अकलतरा स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां महामाया का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा जिला महामंत्री नंद चौधरी के नेतृत्व में नगर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार सौरभ सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व क्षमता का लाभ झारखंड में पार्टी संगठन को मिलेगा। इससे दोनों राज्यों के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल, सत्यालता मिरी, संतोष लहरे, रजनी साहू, चुन्नीलाल साहू, नंदनी राजवाड़े, रवि पाण्डेय, विकास शर्मा, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, संतोषी दुबे, राकेश रूपवानी, प्रदीप नामदेव, रेखा गढ़वाल, हितेश यादव, आकाश सिंह, गोपेश तुलस्यान, पवन यादव, यशवंत साहू, संतोष थवाईत, देवव्रत उपाध्याय, सलीम मेमन, धनेश्वरी जागृति, संजीता माली, प्रतिमा डहरे, दिनेश दास, प्रदीप राठौर, पिंकल माली एवं राजेश्वर पाटले सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। --- ## गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले: कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा, महानदी के तटीय इलाकों और शिवरीनारायण बैराज का लिया जायजा - **URL**: https://aajkibaat.com/7744 - **Date**: 2026-09-26 - **Excerpt**: शिवरीनारायण में मोटर बोट संग रेस्क्यू टीम मुस्तैद, बिलासपुर SDRF से संपर्क; कलेक्टर-एसपी ने नागरिकों से की तेज बहाव से दूर रहने की अपील 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ … शिवरीनारायण में मोटर बोट संग रेस्क्यू टीम मुस्तैद, बिलासपुर SDRF से संपर्क; कलेक्टर-एसपी ने नागरिकों से की तेज बहाव से दूर रहने की अपील 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने खुद फील्ड में उतरकर मोर्चा संभाला। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने महानदी के तटीय क्षेत्रों, शिवरीनारायण बैराज, प्रमुख घाटों, पुलों और बसंतपुर बैराज का स्थलीय निरीक्षण कर जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। घाटों पर बैरिकेडिंग और पुलिस बल तैनात संभावित जलभराव और तेज बहाव को देखते हुए शिवरीनारायण क्षेत्र के प्रमुख घाटों और पुलों पर एहतियातन बैरिकेडिंग कर दी गई है तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों को पुल-पुलियों पर जलस्तर पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यदि किसी पुलिया पर पानी का बहाव बढ़ता है तो जोखिम को टालने के लिए तत्काल आवागमन रोका जाए। DDRF की टीमें मुस्तैद, बिलासपुर SDRF से समन्वय आपदा राहत कार्यों के लिए जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की दो टीमें तैनात की गई हैं। एक टीम को मोटर बोट व जरूरी बचाव उपकरणों के साथ शिवरीनारायण में तैनात किया गया है, जबकि दूसरी टीम को जिला मुख्यालय में रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति के लिए बिलासपुर SDRF टीम से भी सतत समन्वय बनाया गया है। संवेदनशील इलाकों में मुनादी, सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था कलेक्टर ने तटीय व पूर्व में जलभराव वाले आबादी क्षेत्रों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने और जरूरी सावधानियों से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए आश्रय स्थलों में बिजली, पानी व जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। नागरिकों से अपील: सेल्फी और वीडियो के चक्कर में जोखिम न लें कलेक्टर एवं एसपी ने आम जनता से अपील की है कि तेज बहाव वाले नदी-नालों और रपटों से दूर रहें। पानी के तेज बहाव में सेल्फी या वीडियो बनाने का अनावश्यक जोखिम बिल्कुल न लें। वर्तमान में जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सामान्य है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम, एसडीएम भावना साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। --- ## गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद जांजगीर-चांपा में अलर्ट: कलेक्टर ने दिए महानदी तटीय क्षेत्रों में निगरानी के निर्देश - **URL**: https://aajkibaat.com/7741 - **Date**: 2026-09-25 - **Excerpt**: राजस्व, जल संसाधन और नगर सेना को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश; निचले इलाकों में मुनादी कराकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्टिंग की तैयारी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर … राजस्व, जल संसाधन और नगर सेना को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश; निचले इलाकों में मुनादी कराकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्टिंग की तैयारी 🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने महानदी के तटीय क्षेत्रों में राहत एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने राजस्व, जल संसाधन और नगर सेना (होमगार्ड) सहित संबंधित महकमों को सभी आवश्यक तैयारियां चाक-चौबंद रखने को कहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। संवेदनशील बस्तियों में मुनादी कराने के निर्देश कलेक्टर ने महानदी के किनारे बसे ऐसे आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने को कहा है, जहां पूर्व के वर्षों में बाढ़ या जलभराव की स्थिति बनती रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन संवेदनशील इलाकों में कोटवारों और प्रशासनिक अमले के माध्यम से तत्काल मुनादी कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को संभावित बाढ़ के खतरे और बचाव के जरूरी उपायों की समय रहते जानकारी मिल सके। सुरक्षित स्थानों का चिन्हांकन और राहत की पूर्व तैयारी प्रशासन ने किसी भी आकस्मिक जलभराव से निपटने के लिए पहले से ही सुरक्षित आश्रय स्थलों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यदि जलस्तर बढ़ता है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की नौबत आती है, तो चिह्नित भवनों में भोजन, पेयजल, प्रकाश और स्वास्थ्य सुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम पहले से सुनिश्चित होने चाहिए। सभी संबंधित विभागों को बचाव नौकाओं, गोताखोरों और जरूरी उपकरणों के साथ मुस्तैद रहने को कहा गया है। ---