क्राइमछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

लंबे समय से फरार 3 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चला अभियान

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 03 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार स्थाई वारंटियों में महेंद्र कुमार कश्यप, निवासी कमरीद, देवीप्रसाद बरेट, निवासी चोरिया तथा नरेंद्र सूर्यवंशी, निवासी मोहगांव शामिल हैं। तीनों आरोपी न्यायालय द्वारा जारी स्थाई वारंट के तहत फरार चल रहे थे। इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, थाना प्रभारी सारागांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान को सफल बनाने में प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े, आरक्षक शंकर जय किशन एवं आरक्षक रामायण कंवर का विशेष योगदान रहा।
सारागांव पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस द्वारा आगे भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button