अकलतरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, करोड़ों की ‘ज्वेलरी डकैती’ में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 गुर्गे गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा| बिलासपुर के महालक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की सनसनीखेज लूट के मामले में अकलतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की इक्को कार बरामद करते हुए दिल्ली, यूपी और एमपी के 5 शातिर बदमाशों को दबोच लिया है।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दुष्यंत (निवासी अमलीपाली) की इक्को कार (CG 13 N 0999) 16-17 फरवरी की रात चोरी हुई थी। जांच में पता चला कि इसी कार का उपयोग बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में डकैती के लिए किया गया था। शातिर बदमाशों ने लूट से पहले अंबिकापुर से बाइक और अमलीपाली से कार चोरी की थी, ताकि पुलिस उन तक न पहुँच सके।
UP पुलिस के साथ मुठभेड़, फिर छत्तीसगढ़ में गिरफ्तारी
बिलासपुर पुलिस की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके बाद मिर्जापुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में इन आरोपियों को पकड़ा गया। अकलतरा पुलिस ने जब वाहन के इंजन और चेसिस नंबर का मिलान किया, तो वह चोरी की गई कार ही निकली अकलतरा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 95/2026 के तहत धारा 303(2), 112(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, निरीक्षक भास्कर शर्मा, और कोटमीसोनार चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय की टीम ने अहम भूमिका निभाई है।
गिरफ्तार आरोपी
विजय लाम्बा (52 वर्ष) – दिल्ली विनोद उर्फ बिनू (33 वर्ष) – अनूपपुर (म.प्र.) करीमखान (23 वर्ष) – बरेली (उ.प्र.) इरफान अली – सीपत (बिलासपुर) मोनू उर्फ रोहित – गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.)




