लायंस क्लब के ‘होली मिलन’ में बिखरे उल्लास के रंग, हर्बल गुलाल और संगीत की धुन पर झूमे सदस्य

जांजगीर चांपा। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 C के अंतर्गत लायंस क्लब चांपा द्वारा ‘लायन भवन’ में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी क्लब ने अपनी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रंगों का यह पावन पर्व मनाया। क्लब के सचिव लायन राजेश अग्रवाल के विशेष आमंत्रण पर बड़ी संख्या में लायन सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत एक-दूसरे को हर्बल गुलाल का तिलक लगाकर और होली की शुभकामनाएं देकर की गई। इस दौरान सदस्यों ने पारंपरिक व्यंजनों जैसे ठंडाई, मिठाई, नमकीन भजिया और गुजिया का भरपूर आनंद लिया।
संगीत की धुन पर थिरके कदम
होली के इस उत्सव में संगीत ने समां बांध दिया। फाग और होली के गीतों की धुन पर क्लब के सदस्य जमकर झूमे और एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
इस हर्षोल्लासपूर्ण कार्यक्रम में लायंस क्लब के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें अध्यक्ष: संतोष कुमार सोनी (अधिवक्ता) सचिव: राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष: वासुदेव चंद देवांगन वरिष्ठ सदस्य: पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. व्ही. के. अग्रवाल, चेयरमैन रामप्रपन्न देवांगन, लायन नंदकुमार देवांगन, विनोद कुमार अग्रवाल बैजनाथ देवांगन, डॉ. संतोष कुमार अग्रवाल, डॉ. जी. पी. दुबे, रमेश देवांगन, डॉ. के. पी. राठौर, डॉ. वाय. के. शर्मा, किशन शर्मा, खूबचंद देवांगन, नेहरू देवांगन, शैलेश बाजोरिया, बजरंग लाल अग्रवाल और उत्तम प्रकाश देवांगन सहित नगर के कई नागरिक उपस्थित थे।
सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग से यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।




