जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में रेल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों व स्टाफ ने ली सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ

रेलवे समपार फाटक पार करते समय सावधानी बरतने और दूसरों को जागरूक करने का लिया संकल्प

🔴 Aaj Ki Baat News |जांजगीर चाम्पा

रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 8 जून 2026 को ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी में रेलवे समपार फाटक सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ में रेल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा विभाग के जी. विश्वकर्मा (सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं चीफ ऑफिस सुपरिंटेंडेंट) ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ को समपार फाटक पार करते समय आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बंद फाटक को पार नहीं करने, रेलवे संकेतों का पालन करने तथा रेल सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई।

रेलवे अधिकारियों ने दी सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

इस अवसर पर  जी. आर. मोहन (सिविल डिफेंस वॉलंटियर एवं मेल एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर, बिलासपुर) सहित सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स अभिषेक गुप्ता, किशोर कुमार और राकेश कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को रेल पटरियों और समपार फाटकों के आसपास सुरक्षा बरतने के महत्व से अवगत कराया।

विद्यालय परिवार ने लिया जागरूकता फैलाने का संकल्प

कार्यक्रम में विद्यालय की उप-प्राचार्या श्रीमती भिष्मिता साहू सहित प्राची पाठक, योगेश उपाध्याय, सूरज प्रकाश श्रीवास, सनत सूर्यवंशी, अर्नेस्ट बाघे और कुलदीप शर्मा सहित समस्त विद्यालयीन स्टाफ ने सहभागिता की। सभी ने रेल सुरक्षा नियमों का पालन करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

यह कार्यक्रम विद्यालय के निर्देशक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button