संत गुरु रविदास जयंती पर भाजपा ने समरसता संकल्प अभियान को लेकर की प्रेस वार्ता

समरसता संकल्प अभियान के तहत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा, संत गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा
संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय, जांजगीर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई। प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद कमला देवी पाटले ने कहा कि संत गुरु रविदास ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके अनुसार, भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और समरस समाज के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
अभियान के तहत होंगे विभिन्न कार्यक्रम
प्रेस वार्ता में बताया गया कि समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से संत गुरु रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा भी मीडिया के साथ साझा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला रायगढ़ प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंजी सत्यालता मिरि, जिला महामंत्री नंद चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाटले, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी रवि पाण्डेय, जिला प्रवक्ता विकास शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, रमेश सोनवानी, जिला महिला मोर्चा की महामंत्री धनेश्वरी जागृति, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, आनंद मिरि, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, प्रतिमा डहारे, एल्डरमैन रितेश राठौर तथा अजय कौशिक सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



