जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

जांजगीर-चांपा: सावन के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जयकारों के बीच हुआ जलाभिषेक

जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से देर रात तक दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगी रहीं कतारें, बेलपत्र, दूध और गंगाजल से किया गया भगवान शिव का अभिषेक।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

सावन मास के प्रथम सोमवार पर जांजगीर-चांपा जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, गंगाजल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।

प्रमुख शिवालयों में उमड़ी भीड़

नैला स्थित शिव मंदिर, चंदनियापारा के उमा महेश्वर मंदिर, सेंधवार महादेव, पुलिस लाइन शिव मंदिर, भड़ेसर के भूफोड़ महादेव, चांपा के हटरी बाजार शिव मंदिर, शंकर नगर महादेव मंदिर, खरौद के लक्ष्मेश्वर महादेव मंदिर, नवागढ़ के लिंगेश्वर महादेव मंदिर तथा पीथमपुर के बाबा कलेश्वरनाथ मंदिर सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देर शाम तक पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा।

जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन मास में भगवान शिव के जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की।

घरों में भी हुई विशेष पूजा

सावन के पहले सोमवार पर कई घरों में भी भगवान शिव की विशेष आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप, रुद्राभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठान कर परिवार की सुख-शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की।

01281299008831264581190333

Related Articles

Back to top button