VB G RAM Gछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

विधायक ब्यास कश्यप की अनुशंसा पर 12 विकास कार्य स्वीकृत: 1.25 करोड़ से अधिक की मिली मंजूरी, गांवों में बनेंगे चेक डेम, खाद्यान्न गोदाम व मुक्तिधाम

वी.बी.जी. राम जी योजना के तहत मिली प्रशासकीय स्वीकृति, ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर बुनियादी सुविधाएं

जांजगीर-चांपा। 07 सितंबर 2026। जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप की अनुशंसा पर वी.बी.जी. राम जी योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में बुनियादी अधोसंरचना और ग्रामीण विकास से जुड़े 12 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 25 लाख 21 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत कार्यों में खाद्यान्न भंडारण संरचना, मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय तथा जल संरक्षण एवं सिंचाई के लिए सी.सी. चेक डेम निर्माण शामिल हैं।

स्वीकृत प्रमुख कार्य एवं लागत का विवरण:

  • खाद्यान्न भंडारण भवन निर्माण:
    • ग्राम मरकाडीह: ₹12.16 लाख
    • ग्राम भैंसमुड़ी: ₹12.18 लाख
    • ग्राम मुनुद: ₹12.18 लाख
  • मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण:
    • ग्राम किरीत: ₹5.86 लाख
    • ग्राम सेंदरी: ₹5.69 लाख
    • ग्राम केवा: ₹5.86 लाख
    • ग्राम अमोरा (पैंदू तालाब के पास): ₹5.86 लाख
    • ग्राम पचेड़ा (लोहटा तालाब के पास): ₹5.86 लाख
  • जल संरक्षण हेतु सी.सी. चेक डेम निर्माण:
    • ग्राम बोड़सरा (मरकाडीह नाला पर): ₹19.23 लाख
    • ग्राम गौद (गाड़ा घाट नाला पर): ₹16.90 लाख
    • ग्राम दहिदा (हड़हा नाला पर): ₹14.49 लाख
    • ग्राम गिद्धा (सेमरा खार नाला पर): ₹8.94 लाख

ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ, जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गांवों में खाद्यान्न भंडारण की सुविधा मिलने से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने में सहूलियत होगी, वहीं मुक्तिधाम व प्रतीक्षालय बनने से जरूरी सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके अलावा विभिन्न नालों पर चार चेक डेम बनने से भू-जल स्तर सुधरेगा, निस्तारी की समस्या दूर होगी तथा किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

मूलभूत सुविधाओं का विस्तार मेरी प्राथमिकता: व्यास कश्यप

विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में स्थानीय प्राथमिकताओं और जरूरतों के अनुरूप बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button