छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

मुख्यमंत्री साय ने भगवान राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

राजिम में ‘चित्रोत्पला गंगा’ महाआरती में हुए शामिल, ट्रस्ट ने किया भव्य स्वागत

जांजगीर चाम्पा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजिम स्थित भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। महानदी के तट पर आयोजित ‘चित्रोत्पला गंगा महाआरती’ में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने भगवान के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राजीव लोचन मंदिर आगमन पर श्री राजीव लोचन मंदिर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज एवं सर्वराकार चंद्रभान सिंह ठाकुर सहित पुजारी परिवार ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। दर्शनोपरांत उन्हें पुष्पमाला, शाल, श्रीफल और भगवान राजीव लोचन का आरती पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, राजेश अग्रवाल, विधायक रोहित साहू, संत रामशिरोमणि दास जी महाराज तथा मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर त्रिवेणी संगम के आध्यात्मिक महत्व की सराहना करते हुए सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button