अंतिम छोर के किसान तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, कृषि व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: धरमलाल कौशिक


जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता, किसान हितैषी निर्णयों और उपलब्धियों को रखा सामने

जांजगीर-चांपा। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों और कृषि क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देने के लिए गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को मीडिया के सामने रखा।
किसान कल्याण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि किसानों का कल्याण, कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाना और किसान हितैषी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और सरकार के प्रमुख निर्णयों को रेखांकित करते हुए कहा कि इन योजनाओं का वास्तविक लाभ प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे किसानों तक पहुंचना चाहिए।

प्रेस वार्ता में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
इस प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष नंदनी राजवाड़े, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





