लायंस स्कूल में बसंत पंचमी व फेयरवेल का आयोजन

जांजगीर चांपा। अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब चांपा द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल में शुक्रवार 23 जनवरी को बसंत पंचमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके पश्चात कक्षा 12 में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डॉ. अतुल राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
लायंस इंग्लिश स्कूल में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित बसंत पंचमी पर्व में सर्वप्रथम पं. राजेश शर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापना विधि विधान से की गई इसके बाद हवन संपन्न कराया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती की आरती के बाद उपस्थितो में पंचामृत, प्रसाद एवं मिष्ठान्न का वितरण किया गया। इसके पश्चात कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अतुल राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में योगा और खेलकूद को शामिल करना चाहिए जिससे उनका मानसिक विकास होता है और वे पढ़ाई के क्षेत्र में सफल होते है। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती अजिता वी. के. ने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे सभी अच्छे अंको से परीक्षा में सफल होकर स्कूल का नाम रौशन करेंगे। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल, लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी, सचिव लायन राजेश अग्रवाल, लायंस क्लब शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन रामप्रपन्न देवांगन, वाईस चेयरमेन लायन डॉ. के. पी. राठौर, सचिव लायन सी.ए. सुरेश अग्रवाल, लायन वासुदेव देवांगन ने भी विद्यार्थियों को आर्शीवाद दिया। इसके उपरांत दोपहर भोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती सपना गुप्ता एवं आभार प्रदर्शनशि वीरेन्द्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कक्षा 12वीं के विधा एवं समस्त स्कूल स्टॉफ उपस्थित था।



