नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अनाचार का आरोपी गुंडा बदमाश गिरफ्तार

थाना नवागढ़ क्षेत्र के एक आदतन अपराधी और गुंडा बदमाश पर पुलिस का शिकंजा कस गया है। महिला के साथ डरा-धमका कर अनाचार करने के आरोपी संतोष कोसले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के परिपालन में विधिवत रूप से की गई है।
क्या है पूरा मामला?
केरा गांव का निवासी आदतन बदमाश संतोष कोसले एक महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन अनाचार (दुष्कर्म) करने का आरोपी है। इस मामले में थाना नवागढ़ में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 56/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 351(3) के तहत संगीन मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस की पातासाजी और गिरफ्तारी
वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। नवागढ़ पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच, माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के बाद नवागढ़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की फॉर्मल गिरफ्तारी (Formal Arrest) की प्रक्रिया पूरी की।
विवेचना जारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और क्षेत्र का सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है। वर्तमान में पुलिस इस मामले की गहराई से विवेचना कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।




