पुरानी रंजिश को लेकर नेगुरडीह में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 10 गिरफ्तार

नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दोनों पक्षों के आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर चाम्पा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नेगुरडीह में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर मारपीट और जानलेवा हमला किया गया। मामले की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें मंगलवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, खैरताल निवासी प्रार्थी जगराम कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 मार्च की रात्रि उनके पुत्र अमन कश्यप के साथ नेगुरडीह के कुछ व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष से गौतम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विनय कश्यप और उसके साथियों ने एकराय होकर पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर हमला किया।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी:
पुलिस ने प्रथम पक्ष से संजय कुमार कश्यप (27), तिहारू राम कश्यप (59), शरद कुमार कश्यप (25), गौतम यादव (19) और महेन्द्र कुमार कश्यप (25) को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरे पक्ष से विनय कश्यप (25), पप्पू यादव उर्फ अविनाश (22), अतुल यादव (19), राजा बरेट (21) और सरवन बरेट (22) की गिरफ्तारी हुई है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, एएसआई रामकृष्ण आदित्य एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




