जाँजगीर -चाँपा

कलेक्टर-एसपी ने जिलेवासियों से होली शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की

जांजगीर-चांपा | 1 मार्च 2026 आगामी 4 मार्च को होली पर्व के मद्देनज़र कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने जिलेवासियों से शांति, भाईचारे और सौहार्द्र के साथ पर्व मनाने की अपील की है। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर ने होलिका दहन विद्युत तारों, ट्रांसफार्मर के पास व डामर सड़कों पर न करने, सड़क पर अपरिहार्य स्थिति में मुरूम की परत बिछाने, दुकानों से यातायात बाधित न करने तथा हरे-भरे पेड़ों की कटाई से बचने की अपील की।
एसपी ने जबरन रंग न लगाने, नशे में वाहन न चलाने, तेज रफ्तार से बचने, मुखौटा पहनकर वाहन न चलाने और दोपहिया पर तीन सवारी न बैठाने को कहा।

होली के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल, बाइक पेट्रोलिंग, मोबाइल पार्टी, डायल-112 और सादी वर्दी में निगरानी की व्यवस्था रहेगी। कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button