‘सरके चुनर’ गाने पर विवाद, नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी, धार्मिक संस्था की आपत्ति के बीच महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान, भेजा समन

डिजिटल डेस्क। अपकमिंग फिल्म ‘केडी’ के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच अलीगढ़ की एक धार्मिक संस्था Muslim Personal Darul Ifta ने अभिनेत्री Nora Fatehi के खिलाफ फतवा जारी किया है।
संस्था की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि ‘सरके चुनर’ जैसे गानों को अश्लील मानते हुए इस्लामी शिक्षाओं के अनुसार ‘हराम’ बताया गया है। साथ ही इस तरह के कंटेंट में भागीदारी को नैतिकता और धार्मिक मूल्यों के खिलाफ बताया गया है।
महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान
मामले में National Commission for Women ने स्वतः संज्ञान लेते हुए नोरा फतेही, अभिनेता Sanjay Dutt और प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य लोगों को समन जारी किया है।
विवाद के बाद हटाया गया गाना
गाना रिलीज होते ही विवादों में आ गया था, जिसके बाद इसे विभिन्न प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। अलग-अलग स्तर पर इसकी आलोचना भी सामने आई है।
नोरा फतेही ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्हें गाने के बोल का पूरा अर्थ पहले समझ में नहीं आया था। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया और इसका प्रमोशन भी नहीं किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका एक पुराना कन्नड़ परफॉर्मेंस वीडियो बिना अनुमति हिंदी गाने में उपयोग किया गया।




