छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

Holi 2026: जांजगीर की सड़कों पर पुलिस का ‘महा-फ्लैग मार्च’, जापानी ड्रोन और भारी बल के साथ हुड़दंगियों को दिया कड़ा संदेश!


जांजगीर-चांपा | 03 मार्च 2026। होली के पावन पर्व पर हुड़दंगियों और शांति भंग करने वालों का ‘सिस्टम’ हैंग करने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस पूरी तरह सड़क पर उतर आई है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के कड़े निर्देशन में आज जिले भर में एक विशाल ‘फ्लैग मार्च’ निकाला गया, जिसने उपद्रवियों के मन में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा जगा दिया है।

जांजगीर से चांपा तक गूंजा खाकी का सायरन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एएसपी यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में पुलिस का यह विशाल काफिला नियंत्रण कक्ष से रवाना हुआ। भारी संख्या में पुलिस बल और सायरन बजाती गाड़ियों ने बीटीआई चौक, नेताजी चौक, नैला स्टेशन और चांपा के व्यस्त सदर बाजार तक मार्च किया। पुलिस की इस मौजूदगी ने साफ कर दिया कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग करने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।

जापानी ड्रोन से आसमानी पहरा

इस बार जांजगीर पुलिस केवल जमीन पर ही नहीं, बल्कि आसमान से भी पैनी नजर रख रही है। जापानी तकनीक वाले 03 हाई-टेक ड्रोनों को संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तैनात किया गया है। ये ड्रोन संकरी गलियों और छतों पर होने वाली हर हलचल को सीधे कंट्रोल रूम तक पहुँचाएंगे, जिससे हुड़दंगियों का बचना अब नामुमकिन है।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। सतत निगरानी: चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रहेगी और संदिग्धों की सघन जांच की जाएगी। सुरक्षा का वादा: आम नागरिक बिना किसी डर के, भाईचारे के साथ त्योहार का आनंद लें।

इस फ्लैग मार्च में डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी, सीएसपी योगिताबाली खापर्डे और डीएसपी सतरूपा तारम सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button