देश-विदेश
इस्राइली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले पहले भारतीय PM बने मोदी; मिला सर्वोच्च सम्मान

यरूशलेम/नई दिल्ली: भारत और इस्राइल के मजबूत होते रिश्तों में एक नया सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इस्राइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। वे इस्राइली संसद को संबोधित करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मान
दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को अभूतपूर्व मजबूती देने के लिए पीएम मोदी को इस्राइली संसद के सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से नवाजा गया। नेसेट के अध्यक्ष अमीर ओहाना ने प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद उन्हें यह पदक प्रदान किया। यह सम्मान भारत के प्रति इस्राइल के गहरे भरोसे और दोस्ती को दर्शाता है।




