स्पोर्ट्स
T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान

15 फरवरी को होना था भारत–पाक महामुकाबला
नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर बड़ा फैसला लिया है। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेलेगा, जबकि वह पूरे टूर्नामेंट में हिस्सा लेगा।
ICC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित था, लेकिन अब PCB की ओर से इस मैच से दूरी बनाने के संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि यह फैसला सरकारी निर्देशों और राजनीतिक हालात के चलते लिया गया है।
हालांकि, अभी तक ICC की तरफ से इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार ICC पाकिस्तान को मनाने की कोशिश कर रहा है और इस मुद्दे पर जल्द अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।



