Chhattisgarh

गणतंत्र दिवस भारत का गौरवपूर्ण राष्ट्रीय पर्व : सीताराम वैष्णव

किसान स्कूल बहेराडीह में सीताराम वैष्णव ने किया ध्वजारोहण

जांजगीर-चांपा। गणतंत्र दिवस भारत का एक अत्यंत गौरवपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। 26 जनवरी 1950 को देश में संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण गणराज्य बना। इसी ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
उक्त विचार क्रोकोडाइल पार्क कोटमीसोनार के केयरटेकर सीताराम वैष्णव ने किसान स्कूल बहेराडीह में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण पश्चात अपने संबोधन में व्यक्त किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू ने की। समारोह को अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष सर्वेश्वर दास महाराज, पत्रकार राजकुमार साहू, जोतराम यादव, आरसेटी के फैकल्टी अरुण कुमार पाण्डेय, किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव तथा केंद्रीय रेशम बोर्ड (तसर अनुसंधान), वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मिडिल स्कूल बहेराडीह की शिक्षिका प्रभा किरण पाण्डेय एवं भड़ेसर गांव की कृषि सखी इंदु साहू ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं का पाठ किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक रामकुमारी राठौर सहित सुखीराम यादव, विपिन तिवारी, राजाराम यादव, कृषि सखी शशि कर्ष, पशु सखी पुष्पा यादव, आरबीके साधना यादव, मितानिन रामबाई यादव, लक्ष्मी यादव, बाबूलाल यादव, सुधराम यादव, रामायण सिंह कंवर तथा नवागढ़, बम्हनीडीह व डभरा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों से उपस्थित बिहान योजना की कृषि सखी एवं पशु सखी दीदियों का सराहनीय योगदान रहा।
समारोह के अंत में उपस्थितजनों ने संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button