संकल्प बजट 2026-27 आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का विज़न डॉक्यूमेंट – विकास शर्मा

जांजगीर चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विकास शर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत संकल्प बजट 2026-27 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का स्पष्ट और दूरदर्शी विज़न डॉक्यूमेंट है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास को गांव से शहर तक और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प को मजबूती से दोहराता है।
विकास शर्मा के अनुसार संकल्प बजट 2026-27 सामान्य आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि राज्य के समग्र, संतुलित और सतत विकास की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत करता है। इसमें आर्थिक प्रगति के साथ-साथ सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय संतुलन को समान महत्व दिया गया है। कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों में किए गए प्रावधान राज्य को विकास की नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।




