छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

एकता में विविधता थीम पर आधारित भव्य कार्यक्रम

जांजगीर चाम्पा। 26 जनवरी 2026 को ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और देशभक्ति के रंग में मनाया गया। विद्यालय परिसर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और उल्लास से सराबोर रहा। इस अवसर पर संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री लोकेश राठौर (जिला पंचायत सदस्य, जांजगीर) और विशिष्ट अतिथि श्रीमती बबीता धानुका, श्री विष्णु धानुका, डॉ. संदीप साहू, डॉ. सतीष समदर्शी, डॉ. ज्ञानेश तिवारी, श्रीमती रेणुका गढ़ेवाल एवं श्रीमती प्रणिता अग्रवाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्रीय गान के माध्यम से भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। शिक्षिका मनदीप कौर द्वारा संविधान की प्रस्तावना का भावपूर्ण पाठ सुनाया गया, जिससे सभी को स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का संदेश मिला।
कार्यक्रम की थीम “एकता में विविधता” पर आधारित प्रस्तुति ने भारत की सांस्कृतिक, भाषाई और धार्मिक विविधता को एक सूत्र में पिरोकर दर्शाया। कक्षा 3 से 7 के विद्यार्थियों ने पीटी ड्रिल प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, कोनिका दास द्वारा प्रस्तुत “भारत दर्शन” कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और परंपराओं का सुंदर चित्रण किया गया।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य, गीत और वाद्य प्रस्तुतियाँ दीं। विशेष रूप से कक्षा 3 के विद्यार्थियों के देशभक्ति नृत्य ने सभी के हृदय में प्रेम और सम्मान की भावना जागृत की। 2016-2026 तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
संस्था संचालक डॉ. गिरिराज गढ़ेवाल ने विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा की सराहना की और ब्रिलियंट परिवार से जुड़ने पर खुशी व्यक्त की। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और संविधान के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
मुख्य अतिथि लोकेश राठौर, डॉ. संदीप साहू, डॉ. सतीष समदर्शी और डॉ. ज्ञानेश तिवारी ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी। विद्यार्थियों और स्टाफ द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
विद्यालय परिवार ने ‘‘अनेकता में एकता’’ थीम पर आधारित नाट्य मंचन किया। इसके अलावा अंग्रेजी और हिंदी भाषण, हाउस क्लोजिंग और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
लगभग 115 विद्यार्थियों ने हाई स्कूल मैदान में रंग-बिरंगे सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसमें ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल को द्वितीय पुरस्कार मिला। 77वें गणतंत्र दिवस का यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक और स्मरणीय रहा।

Related Articles

Back to top button