bjpजाँजगीर -चाँपा

भाजपा आईटी सेल संगठन की रीढ़, जिला संयोजक अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दी डिजिटल ट्रेनिंग

जांजगीर-चांपा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के जिला संयोजक अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संगठन के विस्तार में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
डिजिटल दौर में आईटी सेल की भूमिका:
अनिल शर्मा ने कहा कि आज का दौर डिजिटल है और आईटी सेल हमारे संगठन की रीढ़ की हड्डी की तरह है। सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के विचारों की लड़ाई लड़ी जा रही है, ऐसे में आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आईटी सेल संगठन की आवाज को जनता तक पहुँचाने का सबसे तेज़ माध्यम है। अनिल शर्मा ने जोर देकर कहा कि आईटी सेल वह डिजिटल शक्ति है, जो पार्टी के विचारों को कार्यकर्ता से और कार्यकर्ता को संगठन से जोड़ने का काम करती है। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और आईटी सेल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button