बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम पर 2 अगस्त को निःशुल्क वेबिनार, अभिभावकों को मिलेंगे व्यावहारिक उपाय

मधुरम माइंड एन वेलनेस की पहल, स्वस्थ आदतें विकसित करने पर होगी चर्चा
राजनांदगांव। बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम और डिजिटल उपकरणों पर बढ़ती निर्भरता को लेकर अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘मधुरम माइंड एन वेलनेस’ द्वारा 2 अगस्त को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। इस जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक विकास पर स्क्रीन के प्रभाव और घर में स्वस्थ डिजिटल आदतें विकसित करने के व्यावहारिक उपायों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
व्यवहार, नींद और सीखने की क्षमता पर विशेषज्ञ देंगे सलाह
वेबिनार के दौरान विशेषज्ञ बताएंगे कि बच्चे स्क्रीन की ओर अत्यधिक आकर्षित क्यों होते हैं और इसका उनके व्यवहार, भावनात्मक विकास, नींद तथा सीखने की क्षमता पर क्या असर पड़ता है। इसके साथ ही अभिभावकों को बिना डांट-फटकार या दबाव बनाए घर में एक संतुलित और सकारात्मक डिजिटल वातावरण तैयार करने के आसान तरीके सिखाए जाएंगे। आयोजकों का मानना है कि केवल स्क्रीन से दूर रखना ही समाधान नहीं है, बल्कि बच्चों को समझना और सही मार्गदर्शन देना भी बेहद आवश्यक है।
निःशुल्क रहेगा आयोजन, ऑनलाइन कर सकते हैं पंजीयन
2 अगस्त को आयोजित होने वाला यह वेबिनार अभिभावकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक अभिभावक आयोजकों को संदेश भेजकर, “Interested” लिखकर या दिए गए गूगल फॉर्म (https://forms.gle/91n3bjyJCMPBGvUJ8) के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।




