क्राइमजाँजगीर -चाँपा

बिर्रा पुलिस की मुस्तैदी से डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, एयर गन व घातक हथियारों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

सत्या मेडिकल व किराना दुकान में डकैती की थी योजना; 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र में पुलिस ने डकैती की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही नाकाम कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं एएसपी डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में बिर्रा पुलिस, सायबर सेल और करही पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती की योजना बना रहे 5 अंतर-थाना आरोपियों को घातक हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, मौके से पकड़ाए

12 अगस्त 2026 की दरमियानी रात बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि किकिरदा रोड स्थित शराब दुकान के पास दो मोटरसाइकिलों में पांच संदिग्ध युवक घातक हथियारों के साथ किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने करही स्थित सत्या मेडिकल एवं किराना दुकान में डकैती की योजना बनाना स्वीकार किया।

आरोपियों से एयर गन और घातक हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली दो मोटरसाइकिलें, दो लोहे के पैरा/कटिया नुमा हथियार, एक एयर गन और चार लोहे की कुदाली जब्त की हैं।

बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज, भेजे गए जेल

बिर्रा थाने में अपराध क्रमांक 104/2026, धारा 310(4) एवं 310(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर सभी पांचों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राजकुमार कर्ष (28 वर्ष), निवासी मुड़पार (थाना शिवरीनारायण)
  2. जितेंद्र साहू (29 वर्ष), निवासी कनसदा (थाना शिवरीनारायण)
  3. राजेंद्र उर्फ राजा साहू (33 वर्ष), निवासी करही (थाना बिर्रा)
  4. रंजीत साहू (27 वर्ष), निवासी तुस्मा (थाना शिवरीनारायण)
  5. भीम सारथी (27 वर्ष), निवासी शिवरीनारायण

इस पूरी कार्रवाई में बिर्रा थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव, सायबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा व उनकी टीम, करही चौकी प्रभारी एएसआई राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र टंडन, आरक्षक अर्जुन यादव तथा बिर्रा थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button