क्राइमछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग से अनाचार करने वाला आरोपी 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ अनाचार (दुष्कर्म) का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्परता दिखाई और रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 3 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले के संक्षिप्त विवरण के अनुसार, आरोपी विजय कुमार केवट (निवासी बलौदा) ने नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन दिया था। आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाकर और पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता के परिजनों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तत्काल धाराएं लगाकर विवेचना शुरू की। जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय के कड़े निर्देशन में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नए कानून और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्यवाही की है
भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 64, 64(2)(m), 69, और 351(3)। पॉक्सो एक्ट (POCSO Act): धारा 4 और 6।

3 घंटे में गिरफ्तारी बलौदा पुलिस ने सूचना मिलते ही घेराबंदी की और आरोपी विजय कुमार केवट को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके पश्चात, 22 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button