क्राइमजाँजगीर -चाँपा

होली से पहले जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला बदर बदमाश गांजे के साथ गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। आगामी होली त्योहार के मद्देनजर जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय (IPS) के निर्देशन में गुंडा-बदमाशों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बम्हनीडीह पुलिस और साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आदतन अपराधी को अवैध मादक पदार्थ के साथ दबोचा है।
पुलिस ने घेराबंदी कर रजत उर्फ गोलू दीवान (31 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है: बरामद गांजा: 4.774 किलोग्राम
अनुमानित कीमत: ₹2,40,000 (दो लाख चालीस हजार रुपये) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को 21 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


जिला बदर होने के बावजूद सक्रिय था बदमाश
पकड़ा गया आरोपी रजत दीवान एक सूचीबद्ध गुंडा बदमाश है। प्रशासन द्वारा उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे वर्तमान में एक वर्ष के लिए जिला बदर किया जा चुका है। जिला बदर की अवधि में जिले में प्रवेश कर अपराध करना उसकी दुस्साहस को दर्शाता है, जिस पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है।


ऐसे हुई गिरफ्तारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और DSP मुख्यालय  विजय पैकरा के नेतृत्व में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी बम्हनीडीह-बिर्रा मेन रोड पर गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। साइबर सेल और बम्हनीडीह थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारपारा रोड पर रेड मारी और आरोपी को धर दबोचा।


पुलिस की सख्त चेतावनी
“जिले के समस्त असामाजिक तत्वों और गुंडा बदमाशों को सख्त चेतावनी दी जाती है कि वे गैर-कानूनी गतिविधियों और शांति भंग करने वाले कार्यों से दूर रहें। अन्यथा, जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

Related Articles

Back to top button