विकसित भारत के संकल्प को लेकर जुटे बुद्धिजीवी, नैला में भाजपा का सम्मेलन सम्पन्न

12 वर्ष विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विकसित भारत-2047 के विजन पर हुई चर्चा
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा
भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा द्वारा “12 वर्ष विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत नैला स्थित अग्रसेन भवन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं बुद्धिजीवी वर्ग, विशिष्ट जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों, बुद्धिजीवियों और विशिष्ट नागरिकों ने भाग लेकर विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार साझा किए।
केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य जनभागीदारी से ही संभव है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विकसित भारत-2047 के विजन पर हुई चर्चा
सम्मेलन में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, किसानों के उत्थान, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, महिला सशक्तिकरण तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित बुद्धिजीवियों और विशिष्ट जनों ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी व्यक्त किया।
जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े इंजी रवि पांडेय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
राष्ट्र निर्माण में योगदान का लिया संकल्प
कार्यक्रम का समापन विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थितजनों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।




