छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

चैंबर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने ‘संकल्प बजट’ को बताया ऐतिहासिक  ₹1.72 लाख करोड़ का प्रावधान छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की दिशा में अहम कदम


जांजगीर चाम्पा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026–27 के ₹1.72 लाख करोड़ के ‘संकल्प बजट’ का छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स, जांजगीर इकाई ने स्वागत किया है। चैंबर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य को विकास के नए पथ पर ले जाएगा। मनोज अग्रवाल ने बताया कि कभी ₹5,700 करोड़ का रहा राज्य बजट आज बढ़कर ₹1.72 लाख करोड़ हो गया है, जो आर्थिक सशक्तिकरण का संकेत है। उन्होंने कहा कि जांजगीर–चांपा के लिए नए मेडिकल कॉलेज, किसानों हेतु ₹10,000 करोड़ की कृषक उन्नति योजना, ब्याज मुक्त ऋण, उद्योग विभाग के बजट में वृद्धि, 23 नए औद्योगिक पार्क, CGIT व IIIT रायपुर के लिए प्रावधान, ड्राइविंग लाइसेंस ई-ट्रैक और इंडोर स्टेडियम जैसे निर्णय जिले और प्रदेश के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। चैंबर अध्यक्ष ने इसे समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कौशल, अंत्योदय, आजीविका और नीति से परिणाम पर आधारित बजट बताते हुए केंद्र व राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button