Chhattisgarhरायपुर

‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने सामाजिक भवन का लोकार्पण किया, रायपुर में समाज के भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा।

🔴 Aaj Ki Baat News | रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को रायपुर के ग्राम बरौदा में आयोजित झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन एवं नवनिर्मित सामाजिक भवन के लोकार्पण समारोह में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार “विकास भी, विरासत भी” के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर में झेरिया यादव समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा ग्राम बरौदा में नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण भी किया।

संगठित समाज को बताया मजबूत राष्ट्र की आधारशिला

मुख्यमंत्री ने कहा कि यादव समाज भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और गौ-सेवा की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। उन्होंने कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होता है तथा ऐसे सामाजिक सम्मेलन सामाजिक समरसता और समाज सुधार को नई दिशा देते हैं।

1002624866833537012177712989

जनकल्याणकारी योजनाओं का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार ने अधिकांश मोदी गारंटियों को पूरा कर जनविश्वास को मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए, जबकि विशेष पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) के लिए 32 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है तथा महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि अंतरित की जा रही है।

बस्तर से डिजिटल सुशासन तक की चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में अब शांति और विकास का नया वातावरण बन रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार जैसी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा पंचायतों में स्थापित किए जा रहे अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा, विधायक रामकुमार यादव, झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

10026248684071508350899423963

Related Articles

Back to top button