bjpChhattisgarh

लक्ष्मी वर्मा के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई मुख्यमंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ की सशक्त आवाज बनकर प्रदेश के मुद्दों को संसद में रखेंगी लक्ष्मी वर्मा

रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं महिला आयोग की पूर्व सदस्य लक्ष्मी वर्मा के छत्तीसगढ़ से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें हार्दिक बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ की सशक्त आवाज बनकर प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों को संसद के उच्च सदन में पूरी प्रतिबद्धता और मुखरता के साथ रखेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्मी वर्मा का समृद्ध अनुभव और नेतृत्व क्षमता विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Related Articles

Back to top button