छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

बजट पर जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी: “यह जनता को गुमराह करने वाला बजट”

जांजगीर चाम्पा। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह बजट उद्योगपति मित्र अदानी को खुश करने के लिए तैयार किया गया है राज्य के राजस्व का अधिकांश पैसा बस्तर और सरगुजा में दिया जाना इस बात को प्रमाणित करती है वैसे भी भाजपा हमेशा जुमलों की पार्टी रही है और इस बार भी बजट के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है।
सिसोदिया ने कहा कि बजट में युवाओं और बेरोजगारों के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है, जो निराशाजनक है। उन्होंने किसानों की भी स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इस बार खरीदे गए धान में हजारों किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं, और बजट में उनके लिए कोई राहत या उपाय दिखाई नहीं दे रहा है।
सिसोदिया ने सरकार से अपेक्षा जताई कि भविष्य में बजट ऐसे उपायों पर ध्यान केंद्रित करे जो युवाओं, बेरोजगारों और किसानों के हित में हों।

Related Articles

Back to top button