Budget 2026छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

बजट में ISM 2.0 का ऐलान, सेमीकंडक्टर का वैश्विक केंद्र बनेगा भारत: पंकज अग्रवाल

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा—मोदी सरकार की नीतियों से देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा

जांजगीर चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) 2.0 लॉन्च करने की घोषणा भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में दुनिया का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। सेमीकंडक्टर जैसे अत्याधुनिक और रणनीतिक क्षेत्र में भारत का मजबूत होना देश की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और तकनीकी क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
उन्होंने बताया कि बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026 पेश करते हुए ISM के दूसरे चरण की शुरुआत का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ISM 1.0 ने भारत की सेमीकंडक्टर क्षमताओं को मजबूत किया है और अब ISM 2.0 के जरिए इक्विपमेंट और मटेरियल निर्माण, पूरी तरह से भारतीय डिजाइन वाले आईपी (IP) तैयार करने और सप्लाई चेन को सशक्त करने पर जोर दिया जाएगा।
पंकज अग्रवाल ने कहा कि इस मिशन के तहत इंडस्ट्री के नेतृत्व में रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर विकसित किए जाएंगे, जिससे नई तकनीकों का विकास होगा और देश को कुशल वर्कफोर्स मिलेगी। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि ISM का पहला चरण वर्ष 2021 के अंत में शुरू किया गया था, जिसके लिए 76 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। वर्तमान में इसके तहत 10 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, जिनमें से चार प्रोजेक्ट इसी वर्ष चिप निर्माण शुरू कर देंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना और देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है।
पंकज अग्रवाल ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है और आने वाले वर्षों में भारत तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Back to top button