Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

जांजगीर-नैला बंद: कल सुबह 6 बजे से थमेगी शहर की रफ्तार! ओवरब्रिज के लिए जनता का ‘चक्काजाम’ महासंग्राम


जांजगीर चाम्पा। अगर आप कल (6 मार्च) घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए! जांजगीर-नैला की जनता ने रेलवे फाटक की समस्या को लेकर आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। कल सुबह 6 बजे से पूरा शहर बंद रहेगा और सड़कों पर चक्काजाम किया जाएगा।


“वादा नहीं, अब ओवरब्रिज चाहिए”
सालों से रेलवे फाटक पर लग रहे घंटों के जाम और प्रशासन के खोखले आश्वासनों से त्रस्त होकर अब शहरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। “रेलवे फाटक की यही पुकार, ओवरब्रिज अबकी बार” के नारों के साथ स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने इस महा-आंदोलन की कमान संभाल ली है।


क्यों हो रहा है चक्काजाम?

  • एम्बुलेंस भी फंसती है: फाटक बंद होने के कारण इमरजेंसी में भी लोगों को घंटों इंतज़ार करना पड़ता है।
  • विकास में बाधा: घंटों जाम से व्यापार और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
  • प्रशासन की चुप्पी: बार-बार मांग के बावजूद ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं हुआ।
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ये नारे:
  • “विकास चाहिए, वादा नहीं — ओवरब्रिज चाहिए, बहाना नहीं..”
  • “घंटों जाम से जनता परेशान — ओवरब्रिज बने, यही अभियान..”
  • “जब तक ब्रिज नहीं बनेगा — संघर्ष हमारा जारी रहेगा..”
  • प्रदर्शनकारियों ने नगर के सभी व्यापारियों और आम जनता से इस बंद को सफल बनाने और अपने हक की आवाज़ उठाने की अपील की है। कल सुबह 6 बजे से ही सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button