
रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की खाली हो रही सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। विधानसभा परिसर में नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक प्रस्तावक के रूप में उपस्थित रहे।
नामांकन के लिए विधानसभा पहुँचने पर लक्ष्मी वर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कैबिनेट के कई मंत्री और वरिष्ठ विधायक मौजूद रहे, जो भाजपा की एकजुटता को दर्शा रहा था।



