क्राइमजाँजगीर -चाँपा

शराब के लिए पैसे मांगकर युवक की पिटाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने भेजा जेल

जांजगीर चाम्पा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक शख्स को बीच राह रोककर शराब के लिए रुपयों की मांग की थी और इनकार करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।


शराब के लिए दी जान से मारने की धमकी
मामला 24 जनवरी 2026 का है। त्रिमूर्ति चौक मुलमुला निवासी प्रार्थी लक्ष्मण कश्यप जब अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी गांव के ही दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जब लक्ष्मण ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए। उन्होंने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी, जिससे लक्ष्मण को गंभीर चोटें आईं।


SP के निर्देश पर त्वरित एक्शन
प्रार्थी की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी पारस पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।


इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है


गिरफ्तार आरोपी:

गोविंद टंडन (25 वर्ष) और युवराज गोयल (20 वर्ष)।
कानूनी धाराएं: धारा 119, 296, 351(3), 115(2) और 3(5) BNS के तहत आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


टीम की सफलता
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल, एएसआई प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक अनिल अजगले और आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया की अहम भूमिका रही। मुलमुला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के असमाजिक तत्वों में हड़कंप है।

Related Articles

Back to top button