नैला में हथियार लेकर घूम रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े, धारदार चाकू बरामद

पुरानी रंजिश के चलते लोगों को कर रहे थे भयभीत, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड
जांजगीर-चांपा। चौकी नैला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुरानी रंजिश में हथियार लेकर घूम रहे थे
पुलिस के अनुसार 10 मार्च 2026 को सूचना मिली कि दो युवक पुरानी रंजिश के चलते हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी नैला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी में मिला धारदार चाकू
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड
कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
रविंद्र कुमार सूर्यवंशी (22 वर्ष)
देवराज कुमार सूर्यवंशी (20 वर्ष) दोनों निवासी नैला।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नैला भवानी सिंह चौहान एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




