Budget 2026Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा
केन्द्रीय बजट 2026: आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की ओर निर्णायक कदम– अंबेश जांगड़े

दूरदर्शी और विकासोन्मुख बजट
जांजगीर चाम्पा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने केन्द्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट भारत के आर्थिक इतिहास में एक दूरदर्शी और विकासोन्मुख दस्तावेज़ है। उन्होंने कहा कि बजट का मूल उद्देश्य विकास, समावेशन और नवाचार के माध्यम से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ाना है।अंबेश जांगड़े ने कहा कि केन्द्रीय बजट 2026 केवल आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि यह ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने की ठोस नींव है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भरता को मजबूती देने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने वाला संतुलित बजट है, जो देश को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।




