क्राइमजाँजगीर -चाँपा

अकलतरा: घर में घुसकर मारपीट करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, महिला और तीन नाबालिग भी शामिल

जांजगीर चाम्पा। ग्राम रोगदा में रात्रि के समय घर में घुसकर एक ही परिवार के सदस्यों के साथ गंभीर मारपीट करने के मामले में अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं।
घटना का विवरण:
यह घटना 27 मार्च 2026 की रात करीब 8:15 बजे की है। प्रार्थी प्रकाश नोरगे के घर में घुसकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी और बेल्ट से हमला कर दिया। मुख्य आरोपी विनोद कुमार नोरगे ने प्रार्थी के सिर और हाथ-पैर पर वार किया। जब प्रार्थी की पत्नी और बच्चे (अभिषेक, सुमित, अमित) बीच-बचाव करने आए, तो उन पर भी जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने प्रार्थी की बेटी के साथ भी बदसलूकी की और उसे घसीटते हुए घर से बाहर निकाला।
पुलिस की कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और मौके से हमले में प्रयुक्त लाठी व बेल्ट बरामद किए। गवाहों के बयान और घटनास्थल के निरीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया है।
इन धाराओं में हुई कार्रवाई:
अकलतरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 296, 331(6), 115(2) और 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। सभी बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button