क्राइमछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

वर्ल्ड कप क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेनदेन उजागर

सायबर सेल और नैला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: मोबाइल, नगदी और एटीएम कार्ड बरामद


जांजगीर-चांपा। जिले में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सायबर टीम और चौकी नैला पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर दो सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों के पास से सट्टा आईडी और लाखों के लेनदेन के प्रमाण मिले हैं।


मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस को सूचना मिली थी कि नैला दर्रीपारा क्षेत्र में कुछ युवक मोबाइल के जरिए क्रिकेट सट्टा आईडी बेच रहे हैं। इस पर सायबर सेल और नैला पुलिस की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल की जांच में सारा सच सामने आ गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद की है: नगदी: 23,000 रुपये मोबाइल: 04 नग स्मार्टफोन (सट्टा आईडी युक्त) 02 एटीएम कार्ड जांच के दौरान मोबाइल फोन में दो अलग-अलग ऑनलाइन सट्टा आईडी मिली हैं, जिनमें लाखों रुपये का हिसाब-किताब और कई व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से सट्टा खिलाने के प्रमाण मिले हैं।


गिरफ्तार आरोपी
सुमीत सिंह ठाकुर (25 वर्ष): निवासी नैला दर्रीपारा।
प्रतिक मिश्रा (30 वर्ष): निवासी तिफरा काली मंदिर के पीछे, बिलासपुर।

पुलिस का सख्त संदेश जिले में क्रिकेट सट्टा खिलाने और खेलने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button