Chhattisgarhक्राइमजाँजगीर -चाँपा

गणेश विसर्जन के विवाद में 74 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या: पूर्व सरपंच समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, पंतोरा पुलिस ने भेजा रिमांड पर

चौकी पंतोरा व थाना बलौदा क्षेत्र का मामला; पुलिस ने त्वरित घेराबंदी कर पूर्व सरपंच शिव कश्यप, बेटे, भाई व पत्नी को न्यायिक रिमांड पर भेजा

🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम गतवा (चौकी पंतोरा, थाना बलौदा) में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी जा रहे बुजुर्ग पर हमला कर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच, उसकी पत्नी, बेटे और भाई सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मृतक की पहचान जोत राम कश्यप (74 वर्ष), निवासी ग्राम गतवा के रूप में हुई है।

विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को ग्राम गतवा में गणेश विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली-गलौज व मारपीट हुई। राहुल ने अपने पिता रोहित कश्यप को घटना की जानकारी दी। रोहित जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद रोहित, राहुल और परिवार के बुजुर्ग जोत राम कश्यप मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पंतोरा के लिए निकले।

इसी दौरान गांव के हाईस्कूल के पास आरोपी शिव कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप एवं सविता कश्यप ने उनका रास्ता रोक लिया। जब वे बाइक रोककर बात कर रहे थे, तभी आरोपियों ने अचानक हमला बोल दिया।

जमीन पर पटककर छाती और सिर पर किए वार

हमले के दौरान आरोपी शिव कश्यप ने डंडे से तथा नारायण व संजय कश्यप ने हाथ-मुक्के व लातों से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। वहीं आरोपी महिला सविता कश्यप ने राहुल को पकड़े रखा। इस बीच 74 वर्षीय जोत राम कश्यप को जमीन पर पटककर उनके सिर और छाती में गंभीर चोटें पहुंचाई गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

SP के निर्देश पर त्वरित एक्शन, चारों सलाखों के पीछे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देशन, एएसपी डॉ. यूलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. शिव कुमार कश्यप (पूर्व सरपंच) पिता महेश राम कश्यप (निवासी गतवा)
  2. संजय कश्यप पिता महेश राम कश्यप (निवासी गतवा)
  3. नारायण कश्यप पिता शिव कुमार कश्यप (निवासी गतवा)
  4. सविता कश्यप पति शिव कुमार कश्यप (निवासी गतवा)

इस कार्रवाई में बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, पंतोरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक के. के. साहू, एएसआई जयनंदन मार्बल, आरक्षक दिलीप माथुर, युवराज सिंह, रामगोपाल एवं अहमद कुरैशी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button