Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

“युवा उड़ान 2026” का भव्य आयोजन: उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर रहे मुख्य अतिथि

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करें युवा: विश्व विजय सिंह तोमर; विभिन्न विधाओं के होनहारों को मिला मंच

🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, चांपा में “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर शामिल हुए। इस अवसर पर खेल, शिक्षा और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, विवेकानंद के विचारों से लें प्रेरणा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि यह आयोजन युवाओं से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। स्वामी विवेकानंद के विचारों का स्मरण कराते हुए उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयासरत रहने और देश के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। तोमर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर हैं, उन्हें शासन की योजनाओं और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा को निखारना चाहिए।

जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़ाया युवाओं का हौसला

समारोह को पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा, नवाचार और सकारात्मक सोच से ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का निर्माण संभव होगा।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों व विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शिक्षा दिनकर, प्रज्ञा खुंटे, शालू डहरिया, सूरजा कश्यप, खुशबू देवांगन, नैतिक गौतम, निहाल पाण्डेय, मंदाकनी श्रीवास, प्रशांत कहरा, शुभम डहरिया एवं सुनील मिलेंद शामिल रहे। इसके अलावा सामूहिक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, चांपा तथा सामूहिक नृत्य के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, विनिता मोदी, इंजी. रवि पांडेय, अमर सुल्तानिया, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, अमन प्रताप सिंह, आकाश सिंह, विवेका गोपाल, पुरुषोत्तम शर्मा, जितेंद्र देवांगन, संतोष थवाईत, एसडीएम चांपा शशि चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह, युवा अधिकारी प्रतिष्ठा माथुर, जिला खेल अधिकारी व पुष्पा कोरी दिवाकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव एवं सतीष सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button